28 September, 2025
GK Update
Fri 26 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
"माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना" का शुभारंभ
- प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में "माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना" का शुभारंभ किया।
परियोजना का नाम: माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना :-
|
|
राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ
- केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने जल सुरक्षा पर राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया।
- इस पहल के तहत महात्मा गांधी नरेगा (MNREGA) योजना को जल संरक्षण का राष्ट्रीय प्राथमिकता क्षेत्र बनाया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया।
- इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की गई।
बिहार :
|
प्रसिद्ध स्थल :
|
लद्दाख में राज्य के दर्जे और स्वायत्तता के लिए प्रदर्शन
- लद्दाख में राज्य के दर्जे और भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्वायत्तता की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
- जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के पारित होने के बाद, पूर्व राज्य जम्मू और कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों — जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख — में विभाजित किया गया।
- यह अधिनियम 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी हुआ।
लद्दाख :
|
नियुक्तियां
आनंद पीरामल
- आनंद पीरामल को पीरामल फाइनेंस का नया अध्यक्ष (चेयरमैन) नियुक्त किया गया।
- यह निर्णय हाल ही में पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड और पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के विलय के बाद लिया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
रक्षा मंत्रालय और HAL के बीच समझौता
- रक्षा मंत्रालय और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायुसेना के लिए 97 तेजस Mk1A हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 62,370 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
IAF और IIT रोपड़ के बीच समझौता
- भारतीय वायु सेना (IAF) और IIT रोपड़ ने वायु शक्ति की निरंतरता और संचालन जरूरतों के लिए सहयोगी विकास परियोजनाओं हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया।
भारतीय वायु सेना (IAF) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगे।
नए नियमों के अनुसार :
|
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :
|
GSTAT का शुभारंभ
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 24 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) का शुभारंभ किया।
- यह न्यायाधिकरण GST से जुड़े विवादों का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करेगा।
GSTAT की संरचना :
प्रत्येक पीठ की संरचना:
|
|
कला और संस्कृति
नदी उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन
- नदी उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन 25 से 27 सितंबर 2025 तक संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- यह उत्सव नदियों के संरक्षण और उनकी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जा रहा है।
नदी उत्सव :
|
|
पुरस्कार और सम्मान
भरथियार, एमएस सुब्बुलक्ष्मी और कलैमामणि पुरस्कार
- तमिलनाडु सरकार ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों के लिए वर्ष 2021, 2022, और 2023 के भरथियार, एमएस सुब्बुलक्ष्मी और कलैमामणि पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सॉवरेन मोबिलिटी क्लाउड का शुभारंभ : यूएई
- यूएई ने दुबई वर्ल्ड कांग्रेस फॉर सेल्फ-ड्राइविंग ट्रांसपोर्ट 2025 के दौरान स्व-चालित परिवहन के लिए अपना पहला सॉवरेन मोबिलिटी क्लाउड का शुभारंभ किया।
- सॉवरेन मोबिलिटी क्लाउड लाइव ट्रैफिक मैनेजमेंट, फ्लीट ट्रैकिंग और स्वायत्त वाहनों के एकीकरण की सुविधा देगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
विश्व का प्रथम पूरी तरह से AI-जनरेटेड जीनोम
- स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और आर्क इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से विश्व का प्रथम पूरी तरह से AI-जनरेटेड जीनोम बनाया।
- यह जीनोम एक वायरल बैक्टीरिया (बैक्टीरियोफेज ΦX174) का है, जो बैक्टीरिया ई. कोलाई को संक्रमित कर उसे मार सकता है।
- इस जीनोम के निर्माण में AI मॉडल 'Evo' का उपयोग किया गया, जिसे लाखों वायरल जीनोम के डेटासेट्स पर प्रशिक्षित किया गया ताकि DNA पैटर्न और जीन के अनुक्रम सीख पाए।
चर्चित व्यक्ति
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
- सुप्रसिद्ध समाज सुधारक, स्वाधीनता सेनानी और शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती प्रतिवर्ष 26 सितंबर को मनाई जाती है।
- उनके प्रयासों से 1856 में विधवा पुनर्विवाह कानून पारित हुआ।
ईश्वर चन्द्र बंद्योपाध्याय (बाद में विद्यासागर की उपाधि मिली) :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
- विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है।
- इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्व और पर्यावरण के मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
गंगा प्रदूषण पर CPCB की रिर्पोट
- गंगा को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से उठाए जाने वाले कदमों पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में पेश की है।
- रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 1,370 उद्योगों में से 443 उद्योगों ने गंगा प्रदूषण के निर्धारित मानकों का उल्लंघन किया है।
गंगा नदी :
|
मुख्य नगर/शहर : हरिद्वार, ऋषिकेश, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, कोलकाता |