GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 25 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

NH-139W पर चार लेन ग्रीनफ़ील्ड हाईवे को मंजूरी

  • केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार में साहेबगंज-अरैराज-बेतिया (NH-139W) खंड को ₹3,822 करोड़ की लागत से हाइब्रिड एन्‍युइटी मोड (HAM) पर चार लेन ग्रीनफ़ील्ड हाईवे के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी।
  • यह परियोजना लगभग 89 किलोमीटर लंबी होगी और इसका कार्यभार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) संभालेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह परियोजना सात पीएम गति शक्ति आर्थिक नोड्स, छह सामाजिक नोड्स, आठ लॉजिस्टिक नोड्स, नौ प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्रों को जोड़ेगी जिससे केसरिया बुद्ध स्तूप (साहेबगंज), सोमेश्वरनाथ मंदिर (अरेराज), जैन मंदिर और विश्व शांति स्तूप (वैशाली) और महावीर मंदिर (पटना) सहित प्रमुख विरासत और बौद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंच में सुधार होगा।

स्नातकोत्तर और स्नातक चिकित्सा शिक्षा का विस्तार

  • कैबिनेट ने देश में स्नातकोत्तर और स्नातक चिकित्सा शिक्षा क्षमता के व्यापक विस्तार को मंजूरी दी

केंद्र प्रायोजित योजना (CSS) – चरण III :

  • उद्देश्य: सरकारी मेडिकल कॉलेज, स्टैंडअलोन पीजी संस्थान और सरकारी अस्पतालों को मजबूत और उन्नत बनाना
  • स्नातकोत्तर (PG) सीटें: 2028-29 तक 5,000 सीटें बढ़ाना
  • स्नातक (UG) सीटें: 5,023 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें
  • लागत सीमा: ₹1.50 करोड़ प्रति सीट
  • कुल वित्तीय भार: ₹15,034.50 करोड़ (2025-26 से 2028-29 तक)

जहाज निर्माण वित्तीय सहायता योजना (SBFAS) – विस्तार

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के जहाज निर्माण और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69 हजार 725 करोड़ रुपये के एक व्यापक पैकेज को मंज़ूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पैकेज के तहत, जहाज निर्माण वित्तीय सहायता योजना को 31 मार्च 2036 तक बढ़ाया जाएगा, जिसकी कुल राशि 24 हजार 736 करोड़ रुपये होगी।
  • सभी पहलों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक राष्ट्रीय जहाज निर्माण मिशन भी स्थापित किया जाएगा।

रेल कर्मचारियों को बोनस

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 लाख 91 हजार रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस के रूप में एक हज़ार 865 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान को मंज़ूरी दी।

"क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास" योजना

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पंद्रहवें वित्त आयोग चक्र 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की "क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास" योजना को ₹2,277.397 करोड़ के कुल परिव्यय के साथ मंजूरी दी।

‘मेक इन इंडिया’ मिशन के 11 वर्ष

  • ‘मेक इन इंडिया’ मिशन ने 25 सितंबर 2025 को अपने गौरवशाली 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
  • यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 सितंबर 2014 को लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना था।

मेक-इन-इंडिया पहल :

शुभारंभ:

  • तिथि: 25 सितंबर 2014
  • शुभारंभकर्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • प्रमुख मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

उद्देश्य:

  • भारत में उत्पादन और निवेश को बढ़ावा देना
  • रोजगार सृजन और कौशल विकास
  • भारत को निर्माण के लिए आकर्षक गंतव्य बनाना
  • मेक-इन-इंडिया से निर्यात को प्रोत्साहन
  • एफडीआई (FDI) को बढ़ावा देना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 राज्‍यों की यात्रा पर

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश और राजस्थान की यात्रा की।
  • इस दौरान वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राजस्थान के बांसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

UPITS-2025 :

  • विषय : “परम स्रोत यहीं से शुरू होता है”
  • रूस एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा
  • व्यापार मेले में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C आगंतुक भाग लेंगे

प्रगति की 49वीं बैठक

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितंबर 2025 को प्रगति (PRAGATI) की 49वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • इस बैठक में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली आठ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई जिनका कुल निवेश ₹65,000 करोड़ से अधिक है।

चर्चित व्‍यक्ति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाई जाती है।
  • वे भारत के महान राजनेता, दार्शनिक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म : 25 सितंबर 1916, नागला चंद्रभान गाँव, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
  • मृत्यु : 11 फरवरी 1968, मुगलसराय (वर्तमान – दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, उत्तर प्रदेश)
  • उनकी जयंती को "अंत्योदय दिवस" के रूप में भी मनाया जाता है
  • भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे
  • वर्ष 2015 में, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) का नाम बदलकर दीनदयाल अंत्योदय योजना-NRLM किया गया

डॉ. एस. एल. भैरप्पा

  • प्रख्यात लेखक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. एस. एल. भैरप्पा का 24 सितंबर 2025 को बेंगलुरु में 94 वर्षों की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उनका असामयिक निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।
  • डॉ. एस. एल. भैरप्पा कन्नड़ के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली उपन्यासकारों में से एक थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन किया।
  • उनकी प्रमुख कृतियों में "वंशवृक्ष", "पर्व", "आवरण", "दातु", "मंदरा" आदि शामिल हैं

रक्षा समाचार

अग्नि-प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

  • भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने उड़ीसा के तट पर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप के lc4 से न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण किया।

मुख्य विशेषताएं :

  • रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर: मिसाइल को रेल नेटवर्क पर चलने वाले मोबाइल प्लेटफॉर्म से कहीं भी तेजी से और गुप्त तरीके से लॉन्च किया जा सकता है
  • मार क्षमता: लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी तक टारगेट को हिट कर सकती है
  • प्रकार: यह इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है और अग्नि श्रेणी की नई पीढ़ी की मिसाइल है
  • परमाणु हथियार क्षमता: यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है

राज्‍य समाचार

‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’

  • हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर 2025 को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ किया।
  • इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की आयु की और उन परिवारों की महिलाएं जिनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है, लाभार्थी होंगी
  • योजना के लिए लगभग ₹5,000 करोड़ का बजट रखा गया है, और नवंबर 2025 से पहली किस्त जारी होने का अनुमान है।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला से इस योजना का मोबाइल ऐप और पोर्टल लॉन्च किया

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA की रिर्पोट

  • क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, भारत की थर्ड पार्टी डेटा सेंटर क्षमता FY2025 में 1,250 मेगावाट थी, जो FY2028 तक 2,400–2,500 मेगावाट होने की संभावना है।
  • इस वृद्धि के लिए FY2026-28 में लगभग 90,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारतीय डेटा सेंटर उद्योग अगले 7-10 वर्षों में 3.0-3.5 गीगावाट क्षमता विकसित करने की योजना बना रहा है, जिसके लिए ₹2.3-2.5 लाख करोड़ का निवेश होगा।
  • मुंबई भारत का प्रमुख डेटा सेंटर हब है, जहाँ देश की आधी से ज़्यादा परिचालन क्षमता स्थित है। वैश्विक स्तर पर यह 21वें स्थान पर है।
  • भारत के पास वर्तमान में वैश्विक डेटा सेंटर क्षमता का लगभग 3% है, जबकि अमेरिका का हिस्सा लगभग 50% है।

चांदी के आयात पर प्रतिबंध

  • भारत सरकार ने चांदी के आयात पर एक महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए 31 मार्च 2026 तक चांदी और बिना जड़े आभूषणों के आयात को सीमित कर दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह प्रतिबंध विशेष रूप से थाईलैंड से हो रहे चांदी के असामान्य रूप से बढ़े हुए आयात के कारण लगाया गया है।
  • एशियान-इंडिया ट्रेड इन गुड्स एग्रीमेंट (AITIGA) का दुरुपयोग कर कर चोरी की आशंका के चलते भारत के लिए गंभीर चुनौती बन गया था।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया ने जैविक उत्पादों के पारस्परिक मान्यता समझौते (MRA) पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार व्यवस्था (ECTA) के तहत हुआ है और इसका उद्देश्य दोनों देशों के जैविक मानकों और प्रमाणन प्रणालियों को मान्यता देना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस समझौते के तहत अप्रसंस्कृत पौध-आधारित उत्पाद (ग्रीनहाउस फसलों और जलीय पौधों को छोड़कर), प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और वाइन शामिल हैं
  • भारत सरकार के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और ऑस्ट्रेलिया के कृषि, मत्स्य पालन और वानिकी विभाग (DAFF) इस समझौते के कार्यान्वयन की देखरेख करेंगे

कला और संस्‍कृति

यहूदी धर्म का नववर्ष : रोश हशनाह

  • रोश हशनाह यहूदी धर्म का नववर्ष उत्सव है, जो यहूदी कैलेंडर के सातवें महीने तिश्रेई के पहले और दूसरे दिन मनाया जाता है।
  • इसका शाब्दिक अर्थ है "वर्ष का मुखिया" या "सिर" (रोश) और "वर्ष" (हशनाह)।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष 22 सितंबर 2025 को सूर्यास्त के समय शुरू हुआ और 24 सितंबर 2025 की रात को समाप्त हुआ।
  • ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सितंबर या अक्टूबर में पड़ता, क्योंकि यह हिब्रू कैलेंडर के तिश्रेई महीने के पहले दिन होता है

नियुक्तियां

सौरव गांगुली

  • सौरव गांगुली को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
  • यह उनका दूसरा कार्यकाल है; उन्होंने इससे पहले 2015 से 2019 तक इस पद पर काम किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • गांगुली अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का स्थान लेंगे, जिन्हें छह साल के कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ना पड़ा।
  • सौरव गांगुली 2019 से 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रिर्पोट एवं सूचकांक

NLB सर्विसेज की रिपोर्ट

  • NLB सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 का फेस्टिव सीजन लगभग 2 लाख तक नए रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है।
  • इनमें से लगभग 70 प्रतिशत रोजगार गिग वर्क (अस्थायी, अनुबंध आधारित कार्य) के होंगे, जबकि बाकी 30 प्रतिशत स्थायी नौकरियां होंगी।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व फार्मासिस्ट दिवस

  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन फार्मासिस्टों के सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा सुरक्षा में योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस :

विषय : स्वास्थ्य की सोच, फार्मासिस्ट की ओर स्थापना : 2009, अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) द्वारा 1912 में अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की स्थापना हुई थी

 

Latest Courses