23 September, 2025
GK Update
Wed 24 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
"विकसित भारत बिल्डथॉन 2025" का शुभारंभ
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने "विकसित भारत बिल्डथॉन 2025" का शुभारंभ किया।
- यह आयोजन भारत के शैक्षिक क्षेत्रों में नवाचार, कौशल विकास और तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
आयोजक :
|
PMAY-G के तहत 2.82 करोड़ घर पूरे
- केन्द्र सरकार की की ओर से जारी एक दस्तवेज के अनुसार, 4 अगस्त 2025 तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत आवंटित 4.12 करोड़ घरों में से कुल 2.82 करोड़ घर पूरे हो चुके हैं।
- PMAY-G के तहत, सरकार ने शुरुआत में वित्त वर्ष 2016-17 से वित्त वर्ष 2023-24 तक 2.95 करोड़ घरों का लक्ष्य रखा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) :
|
लक्ष्य और विस्तार:
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
प्रमुख दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को स्वीकृति
- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को स्वीकृति दी।
- उन्होंने किसानों से उड़द (उड़द), तूर (अरहर) की 100% खरीद की मंजूरी दी है एवं उत्तर प्रदेश में मूंग, तिल, मूंगफली तथा गुजरात में सोयाबीन, मूंग और मूंगफली की भी खरीद का प्रावधान किया गया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) :
|
|
भारत सरकार और ADB के बीच समझौता
- भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने असम राज्य के छह जिले और गुवाहाटी शहर में शहरी विकास के लिए 125 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ अमेरिकी डॉलर) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
एशियाई विकास बैंक (ADB) :
|
|
ओवरनाइट नीति दर : श्रीलंका
- श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के मौद्रिक नीति बोर्ड ने ओवरनाइट नीति दर को 7.75 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है, ताकि मुद्रास्फीति को 5% के लक्ष्य तक ले जाया जा सके और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले।
श्रीलंका :
|
|
भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान
- एसएंडपी (S&P) ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है।
- यह उम्मीद अनुकूल मानसून और मजबूत घरेलू मांग पर आधारित है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रमुख समझौते
Nvidia द्वारा OpenAI में निवेश करने की घोषणा
- Nvidia ने OpenAI में लगभग 100 अरब डॉलर का ‘विशाल’ निवेश करने की योजना घोषित की है।
- यह निवेश 2026 से शुरू होकर OpenAI के लिए 10 GW Nvidia सिस्टम क्षमता विकसित करेगा, जो अगली पीढ़ी के AI मॉडल के प्रशिक्षण व संचालन में उपयोग होगी।
- Nvidia अपने नए Vera Rubin प्लेटफॉर्म पर आधारित AI प्रोसेसर प्रदान करेगा, जो OpenAI के सुपरइंटेलिजेंस के विकास के रास्ते में महत्वपूर्ण होगा।
NVIDIA:
|
|
MDL और तमिलनाडु सरकार के बीच समझौता
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने तमिलनाडु सरकार के साथ पूर्वी तट पर एक विश्व स्तरीय ग्रीनफील्ड शिपयार्ड विकसित करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- यह पहल भारत सरकार के 'मैरिटाइम अमृत काल विजन 2047' के अंतर्गत आती है
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) :
|
|
NSIL और NCMRWF के बीच समझौता
- राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NCMRWF) ने नई दिल्ली में अंतरिक्ष विभाग की वाणिज्यिक शाखा, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL)के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
UNGA का 81वां सत्र
- भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में नीदरलैंड, श्रीलंका समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 80वां सत्र 9 सितंबर 2025 को न्यूयॉर्क में शुरू हुआ और यह 29 सितंबर 2025 तक चलेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA):
|
|
रक्षा समाचार
संयुक्त ड्रोन अभ्यास 'कोल्ड स्टार्ट'
- भारत 6-10 अक्टूबर 2025 के बीच मध्य प्रदेश के सैन्य क्षेत्र में 'कोल्ड स्टार्ट' नामक सबसे बड़ा संयुक्त ड्रोन अभ्यास आयोजित करेगा, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना भाग लेंगी।
- अभ्यास के दौरान 'सुदर्शन चक्र' नामक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम के तत्वों की भी टेस्टिंग की जाएगी, जिसे भारत का 'Iron Dome' कहा जा रहा है।
सितंबर 2025 में प्रमुख युद्ध अभ्यास :
|
सम्मान और पुरस्कार
'71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार'
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 23 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में '71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' प्रदान किया।
- उन्होंने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को उनकी फिल्म उद्योग में अद्वितीय सेवा और योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया।
अन्य विजेता :
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:
|
|
'लिविंग ब्रिज' सम्मान
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टारमर को भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए 2025 का 'लिविंग ब्रिज' सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण हस्तियों की जयंती
रामधारी सिंह दिनकर
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती प्रतिवर्ष 23 सितंबर को मनाई जाती है।
- वे छायावादोत्तर युग के महान कवि माने जाते हैं और अपनी लेखनी से स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं को प्रोत्साहित किया।
जीवन परिचय :
|
मैडम भीकाजी कामा
- मैडम भीकाजी कामा की जयंती प्रतिवर्ष 24 सितंबर को मनाई जाती है।
- वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महान महिला क्रांतिकारी थीं, जिन्हें भारत के अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी साहसपूर्वक भूमिका के लिए याद किया जाता है।
मैडम भीकाजी कामा:
|
|
पंडित प्रतापनारायण मिश्र
- भारतेन्दु युग के प्रमुख लेखक, कवि और पत्रकार, आधुनिक हिंदी के निर्माताओं में से एक पंडित प्रतापनारायण मिश्र की जयंती प्रतिवर्ष 24 सितंबर को मनाई जाती है।
- प्रतापनारायण मिश्र ने 38 वर्ष की अल्पायु में बड़ी साहित्यिक उपलब्धियां हासिल कीं; उनके नाम 17 पुस्तकें और 12 अनुवाद पुस्तकें दर्ज हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन
हेरोल्ड डिकी बर्ड
- इंग्लैंड के अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का साउथ यॉर्कशायर, इंग्लैंड के बार्न्सली में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- बर्ड ने 1973 से 1996 तक क्रिकेट में अंपायरिंग का लंबा और सफल करियर बनाया, जिसमें उन्होंने 66 टेस्ट मैच और 69 एकदिवसीय मैचों का संचालन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल अल शेख
- सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्लाह बिन मोहम्मद अल अल शेख का 23 सितंबर 2025 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वे साल 1999 से सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती के पद पर कार्यरत थे और इस पद पर उन्होंने 26 वर्षों तक सेवा की। शेख अब्दुल अजीज सऊदी अरब के तीसरे ग्रैंड मुफ्ती थे और वरिष्ठ विद्वानों की परिषद के अध्यक्ष भी रहे।
सम्बन्धित तथ्य :
जन्म : 30 नवंबर 1943, मक्का | 7 वर्ष की उम्र में अनाथ हो गए थे | वर्ष 1999 में उन्हें ग्रैंड मुफ्ती नियुक्त किया गया |
पर्यावरण समाचार
सुपर टाइफून रागासा
- सुपर टाइफून रागासा ने फिलीपींस के उत्तरी भाग में दस्तक दी है।
- यह कैटेगरी 5 का बेहद शक्तिशाली तूफान है जिसकी हवा की गति 315 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचती है।
- रागासा अब दक्षिणी चीन, हांगकांग, मकाऊ, ताइवान और वियतनाम की ओर बढ़ रहा है
सुपर टाइफून रगासा:
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व गोरिल्ला दिवस
- विश्व गोरिल्ला दिवस प्रतिवर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है।
- यह दिवस गोरिल्लाओं के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए समर्पित है।
गोरिल्ला :
|
|