22 September, 2025
GK Update
Sat 20 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'पासबुक लाइट' सुविधा का शुभारंभ
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्य पोर्टल पर 'पासबुक लाइट' नामक एक नई सुविधा का शुभारंभ किया।
- इस फीचर की मदद से सब्सक्राइबर बिना जटिल लॉगिन प्रक्रिया के केवल एक क्लिक में अपने पीएफ खाते की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) :
|
|
ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि
- नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया।
- यह हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत को AC और POC के लिए चार वर्ष के लिए चुना गया
- दुबई में आयोजित 28वीं यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) कांग्रेस के दौरान भारत को UPU की प्रशासन परिषद (AC) और डाक परिचालन परिषद (POC) दोनों के लिए अगले चार वर्ष (2025-2029) के कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित किया गया।
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) :
|
|
भारत-कनाडा के बीच FOC
- विदेश मंत्रालय और कनाडा के वैश्विक मामलों के मंत्रालय ने नई दिल्ली में पूर्व-विदेश कार्यालय परामर्श (Foreign Office Consultations - FOC) आयोजित किया।
- भारत की ओर से सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने और कनाडा की ओर से उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने अपने-अपने दलों का नेतृत्व किया।
कनाडा :
|
|
एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम के आवेदकों के लिए सालाना एक लाख डॉलर (100,000 USD) का नया शुल्क लागू किया जाएगा।
संयुक्त राज्य अमेरिका :
|
|
ब्लू पोर्ट्स की शुरुआत
- भारत और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने स्मार्ट मत्स्य पालन के लिए ब्लू पोर्ट्स की शुरुआत की।
- यह पहल मत्स्य विभाग (DoF) और FAO के बीच तकनीकी सहयोग कार्यक्रम (Technical Cooperation Program - TCP) के तहत की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
इंटरपोल एशियाई समिति का सदस्य चुना गया
- भारत को सिंगापुर में आयोजित 25वें एशियाई क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान इंटरपोल एशियाई समिति का सदस्य चुना गया।
- एशियाई क्षेत्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व CBI के प्रतिनिधिमंडल ने किया।
इंटरपोल एशियाई समिति :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
CCIL की 25वीं वर्षगांठ
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंबई में आयोजित क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCIL) की 25वीं वर्षगांठ पर संबोधित किया।
- उन्होंने सुझाव दिया कि CCIL को अमेरिकी डॉलर और घरेलू मुद्रा से परे मुद्रा युग्मों में व्यापार व निपटान हेतु बुनियादी ढाँचा तैयार करना चाहिए।
क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) :
|
भारत की सॉवरेन रेटिंग
- जापानी रेटिंग एजेंसी रेटिंग एंड इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन , इंक. (R&I) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'BBB' से बढ़ाकर 'BBB+' किया।
- इसका आउटलुक स्थिर रखा गया है, जो भारत की आर्थिक स्थिरता, मजबूत घरेलू मांग, और बेहतर वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।
- S&P ने अगस्त 2025 में और मॉर्निंगस्टार DBRS ने मई 2025 में भी भारत की रेटिंग बढ़ाई थी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
- 12 सितंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.698 अरब डॉलर बढ़कर 702.966 अरब डॉलर हो गया है।
- यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है, जो भारत की आर्थिक स्थिरता का संकेत है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
पोर्टेबल आयन क्रोमैटोग्राफ विकसित
- तस्मानिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक पोर्टेबल आयन क्रोमैटोग्राफ विकसित किया है, जिसका नाम "Aquamonitrix" है।
- यह उपकरण पर्यावरण निगरानी और रसायन विज्ञान शिक्षा को अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
नेमाइक वाल्ट्ज
- अमेरिकी सीनेट नेमाइक वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका का राजदूत नियुक्त करने के लिए वोट किया।
- यह पद पिछले आठ महीनों से खाली था।
- माइक व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) :
|
|
रक्षा समाचार
ICGS ‘अदम्य’
- भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का नया जहाज ICGS ‘अदम्य’ (Adamya) 19 सितम्बर 2025 को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर लॉन्च और कमीशन किया गया।
- यह आठ ‘अदम्य’ श्रेणी के तेज गश्ती जहाजों (FPV) की श्रृंखला का प्रथम पोत है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाया है।
भारतीय तटरक्षक बल :
स्थापना : अगस्त 1977 | मुख्यालय : नई दिल्ली | महानिदेशक : परमेश शिवमणि, 26वें महानिदेशक |
प्रमुख समझौता ज्ञापन
ICC और गल्फ कंसल्ट के बीच
- इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) और कुवैत स्थित गल्फ कंसल्ट के बीच व्यापार, संस्कृति और वित्तीय संबंधों को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।
- MoU के तहत इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल कुवैत (IBPC) और ICC विचारों तथा प्रतिनिधिमंडलों का आदान-प्रदान करेंगे।
इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल कुवैत (IBPC) :
|
सऊदी अरब और पाकिस्तान के समझाैता
- सऊदी अरब और पाकिस्तान ने एक रणनीतिक आपसी रक्षा समझौते (SMDA) पर हस्ताक्षर किया।
- इस समझौते के तहत, यदि किसी एक देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।
ऑयल इंडिया और हिंदुस्तान कॉपर के बीच समझौता
- ऑयल इंडिया और हिंदुस्तान कॉपर ने सामरिक खनिजों की खोज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
- दोनों कंपनियां कॉपर और अन्य सामरिक खानिज की खोज, उत्खनन, प्रसंस्करण और विपणन में सहयोग करेंगी।
महत्वपूर्ण दिवस
अंतरराष्ट्रीय लाल पांडा दिवस
- अंतरराष्ट्रीय लाल पांडा दिवस प्रत्येक वर्ष सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 में यह दिवस 20 सितंबर, शनिवार को मनाया गया।
- अंतरराष्ट्रीय लाल पांडा दिवस 2010 में नेपाल की गैर-लाभकारी संस्था "रेड पांडा नेटवर्क" द्वारा शुरू किया गया था।
लाल पांडा :
संरक्षण स्थिति :
|
चर्चित चेहरा
अर्शदीप सिंह
- अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
- उन्होंने यह उपलब्धि 19 सितंबर 2025 को एशिया कप 2025 के ओमान के खिलाफ मैच में हासिल की।
सम्बन्धित तथ्य :
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए टी20I में वर्ष 2022 में डेब्यू किया था | अभी तक भारतीय टीम के लिए 64 T20I मैच खेले हैं |
जुबीन गर्ग
- असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की 52 वर्ष की आयु में 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद मृत्यु हो गई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलु नचियार
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 19 सितंबर 2025 को चेन्नई के गांधी मंडपम परिसर में भारत की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलु नचियार की प्रतिमा का अनावरण किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पर्यावरण समाचार
तूफ़ान मिताग
- इस वर्ष का 17वाँ तूफ़ान मिताग, दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में पहुंच चुका है।
तूफ़ान मिताग :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025
- मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
- 2021 में 4.58 लाख करोड़पति परिवार थे, जो बढ़कर 2025 में लगभग 8.71 लाख हो गए हैं, यानी 90% की बढ़ोतरी।
सम्बन्धित तथ्य :
|