GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 18 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

'यात्री सेवा दिवस 2025'

  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने देश के सभी हवाई अड्डों पर 'यात्री सेवा दिवस 2025' पहल की शुरुआत की, जिसकी पहली लॉन्च हिंडन हवाई अड्डे (गाजियाबाद) पर हुई।
  • ‘यात्री सेवा दिवस’ के माध्यम से सरकार का लक्ष्य प्रत्येक हवाई यात्री को सर्वोत्तम यात्रा अनुभव, विश्वस्तरीय सुविधाएं तथा सम्मानजनक सेवा देना है।

देश प्रमुख हवाई अड्डा :

  • इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : नई दिल्ली
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : मुंबई
  • केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : बेंगलुरु
  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : हैदराबाद
  • चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : चेन्नई
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोलकाता)
  • सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा : अहमदाबाद

डाक विभाग और BSNL के बीच समझौता

  • डाक विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश में BSNL की मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के उद्देश्‍य से नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इसके अंतर्गत, देश में एक लाख 65 हज़ार से अधिक डाकघरों में बी एस एन एल सिम कार्डों की बिक्री की जायेगी।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) :

  • स्थापना : 1 अक्टूबर 2000
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक : रॉबर्ट जेरार्ड रवि
  • स्वरूप : भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी (PSU)

'सेवा पर्व 2025'

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप पर 'सेवा पर्व 2025' नामक विशेष 15 दिवसीय डिजिटल स्वयंसेवा अभियान की शुरुआत की गई ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्मदिन : 17 सितंबर
  • जन्‍म : 17 सितंबर 1950, गुजरात- मेहसाणा
  • 2025 में 
 

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

बांग्लादेश का 13वां राष्ट्रीय संसदीय चुना

  • बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के दस सदस्य राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लॉक हाेने के कारण फरवरी 2026 में होने वाले आगामी 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे।

बांग्लादेश :

  • राजधानी : ढाका
  • आधिकारिक भाषा : बांग्ला
  • मुद्रा : बांग्लादेशी टका (BDT)
  • स्थापना : 26 मार्च 1971 (पाकिस्तान से स्वतंत्रता घोषणा)
  • स्वतंत्रता दिवस : 26 मार्च
  • मुख्य नदियाँ : पद्मा (गंगा), जमुना (ब्रह्मपुत्र), मेघना

अमेरिका और सऊदी के बीच सबसे बड़ा UAS

  • अमेरिका और सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया में आयोजित सबसे बड़े मानवरहित हवाई प्रणालियों (UAS) के विरुद्ध अभ्यास का समापन किया।
  • उत्तर-पूर्वी सऊदी अरब के शामल-2 रेंज में आयोजित इस लाइव-फायर अभ्यास में 20 मानवरहित हवाई प्रणालियों को एक साथ लाया गया, जिसे अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने अब तक का अपना सबसे महत्वाकांक्षी रेड सैंड्स अभ्यास बताया।

परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमत

  • दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमत हो गए हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वाई सुंग-लाक ने 17 सितंबर 2025 को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्तीकरण अंतिम लक्ष्य है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA) 2025

  • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने NECA 2025 में पहली बार कंटेंट क्रिएटर्स व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नई श्रेणी शुरू की है, ताकि ऊर्जा संरक्षण के संदेश फैलाने में उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA) :

  • शुरुआत : 1991
  • आयोजक संस्था : ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार

उद्देश्य :

  • ऊर्जा संरक्षण और दक्षता को बढ़ावा देना
  • उद्योगों, संस्थानों, भवनों, और व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित करना
  • पुरस्कार वितरण तिथि : प्रतिवर्ष 14 दिसंबर (राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस)

अ‍र्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत की GDP दर

  • अमेरिकी क्रेडिट और रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) के अनुसार, इस वित्त वर्ष (FY 2025-26) में भारत की GDP 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • IMF ने जुलाई 2025 में भारत के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.2% से बढ़ाकर 6.4% किया
  • विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर लगभग 6.3% ही रखी है

फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दर में कटौती

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की, जो पिछले वर्ष दिसंबर के बाद से यह पहली कटौती है।
  • इस दर को 4.00% से 4.25% की सीमा पर नीचे लाया गया है।

फेडरल रिजर्व :

  • पूरा नाम : The Federal Reserve System (FED)
  • स्थापना : 23 दिसंबर 1913 (Federal Reserve Act द्वारा)
  • मुख्यालय : वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका
  • स्वरूप : अमेरिका का केंद्रीय बैंक
  • वर्तमान अध्यक्ष : जेरोम पॉवेल

‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’

  • बिहार सरकार ने ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का दायरा बढ़ाया है।
  • अब इंटर पास युवाओं के साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के स्नातक बेरोजगार युवक-युवतियां भी लाभ उठा सकेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहले यह योजना केवल इंटर पास युवाओं तक सीमित था।
  • अब ऐसे स्नातक, जो 20-25 वर्ष के हैं और कहीं भी अध्ययनरत या नियोजित नहीं हैं, उन्हें अधिकतम दो वर्ष तक ₹1000 प्रतिमाह भत्ता मिलेगा

रक्षा समाचार

'मंथन 2025' नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

  • रक्षा संपदा महानिदेशालय द्वारा 'मंथन 2025' नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिल्‍ली में किया गया।

'मंथन 2025' :

  • उद्घाटन : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा
  • मुख्य विषय "2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लिए रणनीतिक रोडमैप"

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन

  • भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) मोज़ाम्बिक पहुंच गया है, जो भारत और मोज़ाम्बिक के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने (1975-2025) के उपलक्ष्य में किया गया है।
  • इसमें INS तीर, INS शार्दूल, INS सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी शामिल हैं।
  • यह स्क्वाड्रन 16 सितंबर 2025 को मोज़ाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंचा।

खेल समाचार

ISSF विश्व कप फाइनल 2025

  • आठ भारतीय निशानेबाजों ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप फाइनल 2025 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
  • यह आयोजन इस साल 4 दिसंबर से दोहा, कतर में आयोजित होगा।
  • मनु भाकर, दो स्पर्धाओं, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय निशानेबाज हैं।

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) :

  • स्थापना: 1907
  • मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी
  • अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी
  • प्रथम ISSF विश्व कप : 1986, मैक्सिको, मैक्सिको सिटी
  • 2017 में नई दिल्ली में पहली बार भारत में राइफल और पिस्टल विश्व कप आयोजित की गई।

दलीप ट्रॉफी 2025

  • सेंट्रल जोन (Central Zone) ने दलीप ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जोन (South Zone) को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्करण : 62वां
  • आयोजन : 28 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर 2025 तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलंस ग्राउंड में
  • टूर्नामेंट फिर से क्षेत्रीय जोनल फॉर्मेट में आयोजित किया गया जिसमें 6 ज़ोन - नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, सेंट्रल और नॉर्थ-ईस्ट शामिल थे।
  • प्लेयर ऑफ द मैच: यश राठौड़ (194 रन)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

GW190412 घटना

  • वैज्ञानिकों ने GW190412 घटना के माध्‍यम से बेबी ब्लैक होल के जन्म के बाद उसकी दिशा और रफ्तार पहली बार सफलतापूर्वक नापी है।
  • यह घटना 12 अप्रैल 2019 को LIGO और Virgo ग्रेविटेशनल-वेव डिटेक्टरों द्वारा दर्ज की गई थी, जब दो असमान द्रव्यमान वाले ब्लैक होल्स का विलय हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह खोज नेटल किक का पहला प्रत्यक्ष माप है, जो LIGO (अमेरिका) और Virgo (इटली) जैसे गुरुत्वाकर्षण तरंग संसूचकों द्वारा संभव हुआ है

ओपन एजीआई नेटवर्क लॉन्च

  • अमेरिकी-भारतीय AI स्टार्टअप सेंटिएंट (Sentient) ने ओपन ओपन-सोर्स आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) नेटवर्क लॉन्च किया।
  • इस नेटवर्क के तहत 20 लाख (2 मिलियन) प्रतीक्षारत उपयोगकर्ताओं को एक्सेस दिया गया है।

रिर्पोट एवं सूचकांक

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2025

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index - GII) 2025 जारी किया।
  • यह सूचकांक विश्व की लगभग 139 अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार प्रदर्शन को लगभग 80 संकेतकों के आधार पर मापता है।

रिर्पोट के अनुसार :

  • भारत का स्‍थान : 38वां , 2015 में : 81वां
  • भारत वियतनाम के साथ सबसे लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने वाला देश रहा
  • सबसे नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाएं: सूचकांक में शीर्ष स्थान पर स्विट्ज़रलैंड है। उसके बाद स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर का स्थान है।
  • शीर्ष नवाचार क्लस्टर्स: शेन्ज़ेन-हांगकांग-गुआंगझोउ (चीन और हांगकांग) तथा उसके बाद टोक्यो-योकोहामा (जापान), तथा सैन जोस-सैन फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य अमेरिका) हैं।
  • भारत के चार क्लस्टर्स शीर्ष 100 में हैं: बेंगलुरु (21वाँ), दिल्ली (26वाँ), मुंबई (46वाँ) और चेन्नई (84वाँ)

 

Latest Courses