GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 17 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान -2025’

  • ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान -2025’ का आयोजन 15 से 16 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली (पूसा) में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अध्यक्षता: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • उद्देश्य: रबी 2025–26 के लिए योजनाएँ, बीज-तकनीक-नीति निर्धारण, किसान हित पर विचार
  • वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया(पिछले वर्ष 341.55 मिलियन टन)
  • कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2024-25 में 353.96 मिलियन टन तक पहुंच गया
  • थीम: ‘वन नेशन–वन एग्रीकल्चर–वन टीम’
  • प्रतिभागी: कृषि मंत्री, वैज्ञानिक, राज्यों के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ

11वां एशिया प्रशांत मेडटेक फोरम 2025

  • 11वें एशिया प्रशांत मेडटेक फोरम (APACMed) 2025 का आयोजन 16–17 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली में किया गया।
  • यह फोरम पहले सिर्फ सिंगापुर में होता था, लेकिन 2025 में पहली बार भारत में आयोजित हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजनकर्ता: एशिया पैसिफिक मेडिकल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन (APACMed)
  • प्रमुख उपस्थितगण: वैश्विक MedTech CEOs, CXOs, भारतीय और विदेशी स्टार्टअप्स, गवर्नमेंट अधिकारी, नीति निर्माता एवं हेल्थकेयर प्रोवाइडर
  • थीम: "स्वस्थ भारत - एक स्वस्थ भारत, साथ मिलकर"
  • स्थान: ITC Maurya, नई दिल्ली

भारत सरकार और ILO के बीच समझौता

  • भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने ‘अंतरराष्ट्रीय संदर्भ व्यवसाय वर्गीकरण’ विकसित करने के उद्देश्‍य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता स्विट्जरलैंड के जिनेवा में भारत के राजदूत अरिंदम बागची और ILO के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. होंगबो द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) :

स्थापना : 1919 मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड संयुक्त राष्ट्र से संबंध: 1946, UN की पहली विशिष्ट एजेंसी बनी

"स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025" का आयोजन

  • अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025" का आयोजन किया है, जो गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर तक चलेगा।
  • इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय राजधानी स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने किया।

पीएम विश्वकर्मा एवं राष्ट्रीय एससी-एसटी हब मेगा कॉन्क्लेव

  • बोधगया स्थित बोधगया कन्वेंशन सेंटर में पीएम विश्वकर्मा एवं राष्ट्रीय एससी-एसटी हब मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना की दूसरी वर्षगांठ पर, इस कॉन्क्लेव का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा किया गया।

पीएम विश्वकर्मा योजना :

  • शुरुआत: सितंबर 2023 (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, विश्वकर्मा जयंती पर)
  • उद्देश्य: परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • लक्षित वर्ग: 18 परंपरागत व्यवसायों से जुड़े लोग, जैसे – बढ़ई, लोहार, सुनार, वाले जाल बनाने वाले आदि

वित्तीय सहायता :

  • पहला ऋण ₹1 लाख तक, बिना गारंटी, 5% प्रति वर्ष ब्याज दर पर, 18 महीने की अवधि के लिए
  • समय पर चुकाने पर दूसरा ऋण ₹2 लाख तक, 5% ब्याज दर पर, 30 महीने की अवधि के लिए
  • कुल ₹3 लाख तक

6G प्रोटाटाइप का परीक्षण

  • IIT हैदराबाद ने 7GHz बैंड में 6G प्रोटाटाइप का परीक्षण किया।
  • यह भारत की 6G टेक्नोलॉजी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसे 2030 तक व्यावसायिक रूप से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

रक्षा समाचार

सैन्य अभ्यास जैपड-2025

  • भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के 65 भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों की टुकड़ी ने रूस के निज़नी नोवगोरोड में जैपड-2025 सैन्य अभ्यास में भाग लिया।
  • भारतीय सेना के इस दल का नेतृत्व कुमाऊँ रेजिमेंट की एक बटालियन ने किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रूस और बेलारूस के नेतृत्व में आयोजित इस संयुक्त अभ्यास में लगभग 1,00,000 सैनिकों ने भाग लिया और इसका मुख्य उद्देश्य सैन्य सहयोग, अंतर-संचालन क्षमता में सुधार और पारंपरिक युद्ध एवं आतंकवाद-निरोध के लिए रणनीति साझा करना था।

राज्‍य समाचार

8वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान : मध्‍य प्रदेश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ राष्ट्रव्यापी अभियान, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता हेतु ‘सुमन सखी चैटबॉट’ का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया।

मध्य प्रदेश :

  • उपनाम : भारत का हृदय
  • राजधानी : भोपाल
  • सबसे बड़ा शहर : इंदौर
  • प्रमुख नृत्य : मांडनी, गोंड, बधाई, रीना
  • राजकीय खेल : मलखंब
  • राजकीय नृत्य : राई
  • सीमाएँ : उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, पश्चिम में राजस्थान व गुजरात, दक्षिण में महाराष्ट्र
  • प्रमुख नदियाँ : नर्मदा, ताप्ती, बेतवा, चंबल, शिप्रा, सोन।

वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय : उत्‍तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश सरकार हथकरघा और वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से राज्य के विभिन्न जिलों में वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है।
  • इसे "संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क" योजना के तहत विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश के पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष स्वास्थ्य एवं परिधान निर्यातक राज्यों में शामिल है वित्त वर्ष 2023 24 उत्तर प्रदेश से लगभग 3.5 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जो देश के कुल वस्त्र एवं प्रधान निर्यात लगभग 9.6% है
  • इस क्षेत्र का प्रदेश की GDP में 1.5 प्रतिशत योगदान है, जबकि राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार पाने वाले लगभग 22 लाख लोग इससे जुड़े हैं।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अमेरिका में टिकटॉक जारी रखने की अनुमति

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के टिकटॉक को अमेरिका में परिचालन जारी रखने की अनुमति देने वाले एक समझौते की घोषणा की।
  • इस समझौते के तहत, टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन को चीनी स्वामित्व वाली कंपनी बाइटडांस से अमेरिकी कंपनियों को हस्तांतरित किया जाएगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका :

  • संक्षिप्त नाम : USA / US / America
  • राजधानी : वॉशिंगटन डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर : न्यूयॉर्क सिटी
  • स्थित : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में
  • रॉकी पर्वत : पश्चिमी भाग में
  • एपलाचियन पर्वत : पूर्वी भाग में
  • ग्रेट प्लेन्स : मध्य भाग में, उपजाऊ मैदान

खेल समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम का जर्सी स्पॉन्सर

  • भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के नए प्रमुख प्रायोजक के रूप में अपोलो टायर्स का ऐलान किया।
  • BCCI और अपोलो टायर्स के बीच यह डील दो-ढाई साल के लिए है, जो मार्च 2028 तक चलेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल अनुबंध राशि: ₹579 करोड़
  • भुगतान प्रति मैच: ₹4.5 करोड़ (द्विपक्षीय), ₹1.7 करोड़ (ICC मैच)
  • पिछला प्रायोजक: Dream11 (करार समाप्त होने पर टीम के पास कोई स्पॉन्सर नहीं था)
  • डील अवधि: सितंबर 2025 से मार्च 2028 तक

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता 2025

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि और ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता।
  • फिडे ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट का आयोजन 4 से 15 सितंबर 2025 तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैशाली लगातार दूसरी बार महिला खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
  • उनकी इस जीत से वह 2026 महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहीं

स्मृति मंधाना

  • टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला क्रिकेट की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में 63 गेंदों में 58 रन बनाए, जिससे उन्हें 7 रेटिंग अंक मिले और वह रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर आ गईं।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

PA के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से भुगतान एग्रीगेटर्स (Payment Aggregators- PA) के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किया।
  • इसमें धनवापसी के लिए स्पष्ट समय-सीमा, कड़े डेटा सुरक्षा मानक और धोखाधड़ी से बचाव के लिए बोर्ड-अनुमोदित विवाद समाधान नीतियां शामिल हैं।

पेमेंट एग्रीगेटर्स पर नई गाइडलाइंस (RBI) :

  • पेमेंट एग्रीगेटर्स को अब बोर्ड-अप्रूव्ड विवाद समाधान नीति बनानी होगी।
  • नई कंपनियों के पास आवेदन के समय कम से कम ₹15 करोड़ की नेटवर्थ होनी चाहिए।
  • बैंक पेमेंट एग्रीगेटर बनने के लिए RBI से अनुमति लेने के पाबंद नहीं हैं।
  • गैर-बैंकिंग कंपनियों को RBI से अनुमति लेना अनिवार्य है।
  • SEBI, IRDAI आदि नियामकों के अंतर्गत आने वाली कंपनियों को अपने-अपने नियामक से NOC लेकर 45 दिनों में RBI को देना होगा

अगस्त 2025 में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट

  • अगस्त 2025 में भारत का एक्सपोर्ट 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि इंपोर्ट 10.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.59 अरब डॉलर पर आ गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अमेरिका 6.86 अरब डॉलर के साथ सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना रहा, उसके बाद UAE (3.24 अरब डॉलर) और नीदरलैंड (1.83 अरब डॉलर)
  • आयात में सबसे बड़ा हिस्सा चीन का रहा (10.91 अरब डॉलर), इसके बाद रूस, UAE, अमेरिका और सऊदी अरब का
  • अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान कुल निर्यात 184.13 अरब अमेरिकी डॉलर रहा

चर्चित चेहरा

सारदा हॉफमैन

  • प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना और कलाक्षेत्र शिक्षिका अल्लादी सारदा (सारदा हॉफमैन), जिन्हें प्यार से चिन्ना सारदा और सारदा टीचर कहा जाता था, का 96 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया, अमेरिका में निधन हो गया।
  • सारदा हॉफमैन को 1996 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कला में उत्कृष्टता के लिए रुक्मिणी देवी पदक से सम्मानित किया गया।

विवेकानंद गुप्ता

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अधिकारी विवेकानंद गुप्ता को प्रतिष्ठित विश्व बैंक-मिलकेन इंस्टीट्यूट- PFAM कार्यक्रम 2025-26 के लिए चुना गया।
  • वे EPFO के पहले प्रतिनिधि और इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारत से एकमात्र प्रतिभागी हैं।

रॉबर्ट रेडफोर्ड

  • हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 वर्ष की आयु में पश्चिमी अमेरिका के यूटा स्थित उनके घर पर निधन हो गया।
  • अभिनेता-निर्देशक-निर्माता रेडफोर्ड को 'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड', 'द स्टिंग' और 'ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन' जैसी क्लासिक फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।

महत्‍वपूर्ण दिवस

हैदराबाद मुक्ति दिवस

  • हैदराबाद मुक्ति दिवस भारत में प्रतिवर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन 1948 में हैदराबाद राज्य के निजाम के अत्याचारी शासन से स्वतंत्रता और भारत के साथ एकीकरण की वर्षगांठ के रूप में याद किया जाता है।
  • वर्ष 2025 में 78वां मुक्ति दिवस मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तारीख : 17 सितंबर
  • सैन्य अभियान : ऑपरेशन पोलो
  • निज़ाम का शासन अंत : 1948
  • महत्व : हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में विलय

 

Latest Courses