GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 16 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

दा विंची रोबोट पर प्रशिक्षण

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली, दा विंची रोबोट पर प्रशिक्षण देने वाला भारत का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • महत्व: यह कदम भारत में रोबोटिक सर्जरी के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार लाने के लिए महत्वपूर्ण है
  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य देश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों और सर्जनों को रोबोटिक सर्जरी में प्रशिक्षण देना है

‘सेक्स सॉर्टेड सीमेन’ सुविधा का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में स्थापित ₹10 करोड़ की ‘सेक्स सॉर्टेड सीमेन’ सुविधा का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह केंद्र ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बनाया गया है
  • इसकी क्षमता हर साल 5 लाख खुराकें तैयार करने की है
  • इसमें प्रधानमंत्री द्वारा 5 अक्टूबर 2024 को लॉन्च की गई स्वदेशी ‘ गाउसॉर्ट ’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा
  • पूर्णिया सीमेन स्टेशन की स्थापना ₹84.27 करोड़ की केंद्रीय सहायता से की गई थी

'वन नेशन-वन एग्रीकल्चर-वन टीम पर राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन

  • 'वन नेशन-वन एग्रीकल्चर-वन टीम' (One Nation-One Agriculture-One Team) विषय पर एक राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन 16 सितंबर 2025 को केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

यूनेस्को संभावित सूची में भारत के नए स्थल शामिल

  • यूनेस्को ने भारत के सात नए स्थलों को अपनी विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया।
  • अब अस्थायी सूची में शामिल भारतीय संपत्तियों की संख्या 69 (सांस्कृतिक श्रेणी में 49, मिश्रित श्रेणी में तीन और प्राकृतिक श्रेणी में 17) हो गई है।

सात नए स्थल :

  • सेंट मैरी आइलैंड क्लस्टर (उडुपी, कर्नाटक)
  • मेघालय की गुफाएं (पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय)
  • नागा हिल्स ओफीयोलाइट (किफायर, नागालैंड)
  • एरा मट्टी डिब्बालु (विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश)
  • तिरुमाला हिल्स (तिरुपति, आंध्र प्रदेश)
  • वर्कला (केरल)
  • पंचगनी का डेक्कन ट्रैप और महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

विश्‍व का प्रथम AI कैबिनेट मंत्री

  • अल्बानिया ने विश्‍व के प्रथम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति की है, जिसका नाम 'डिएला' (Diella) है।
  • इसका मुख्य काम सरकारी टेंडर और सार्वजनिक परियोजनाओं की फंडिंग पर नजर रखना है, ताकि भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • एआई मंत्री को अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने नियुक्त किया
  • डिएला का अर्थ अल्बानियाई भाषा में "सूरज" होता है
  • इस एआई मंत्री को सार्वजनिक टेंडरों के 100% भ्रष्टाचार-मुक्त संचालन की जिम्मेदारी दी गई है
  • अल्बानिया : स्थित : दक्षिण-पूर्वी यूरोप में(बाल्कन प्रायद्वीप पर), राजधानी :तिराना, मुद्रा : अल्बानियन लेक (ALL)

इबोला के नए प्रकोप

  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के कसाई प्रांत में इबोला का एक नया प्रकोप सामने आया है, जिसमें अब तक 28 संदिग्ध मामले और 15 मौतें हुई हैं।
  • यह प्रकोप गंभीर ज़ैरे इबोला वायरस के कारण हुआ है और पिछले प्रकोपों की निरंतरता न होकर, एक नए पशु-जनित संक्रमण के रूप में उभरा है।

इबोला :

  • गंभीर एवं घातक वायरल बीमारी है
  • पहली पहचान : 1976 में अफ्रीका के सूडान और ज़ैरे (अब कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य) में
  • वायरस का नाम Ebola नदी (कांगो) से लिया गया

रिर्पोट एंव सूचकांक

“AI फॉर विकसित भारत : द अपॉर्च्युनिटी फॉर एक्सेलेरेटेड इकोनॉमिक ग्रोथ” रिपोर्ट

  • नीति आयोग और नीति फ्रंटियर टेक हब ने “AI फॉर विकसित भारत : द अपॉर्च्युनिटी फॉर एक्सेलेरेटेड इकोनॉमिक ग्रोथ” रिपोर्ट जारी किया।
  • रिपोर्ट में बताया गया है कि AI का इस्तेमाल भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी लाने का अहम साधन हो सकता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अनुमान है कि AI को अपनाने और शोध में नवाचार से 2035 तक भारत की अनुमानित जीडीपी 6.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है
  • भारत फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा

रक्षा समाचार

बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास पैसिफिक रीच-2025

  • बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास पैसिफिक रीच-2025 का आयोजन 15 सितंबर से सिंगापुर द्वारा किया जा रहा है।
  • भारतीय नौसेना का नवीनतम डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निस्तार इस अभ्यास में भाग लेने के लिए 14 सितंबर को सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अभ्यास दो चरणों में है: हार्बर (चर्चा-सत्र) और सी चरण (लाइव बचाव अभ्यास)
  • मुख्य स्थल: सिंगापुर के चांगी नेवल बेस, और समुद्री चरण में दक्षिण चीन सागर

INS आन्द्रोत नौसेना में शामिल

  • भारतीय नौसेना ने अपना दूसरा स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (ASW SWC) INS आन्द्रोत को शामिल किया।
  • यह युद्धपोत "गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स" (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया है और हिंद महासागर में नौसेना की समुद्री ताकत को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नाम: लक्षद्वीप के आन्द्रोत द्वीप के नाम पर
  • श्रृंखला: आईएनएस आन्द्रोत 16 ASW SWC जहाजों की श्रृंखला का दूसरा जहाज है।
  • इस श्रृंखला का पहला जहाज INS अरनाला था, जिसे जून 2025 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम एज’

  • अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने मिलकर ‘फ्रीडम एज’ (Freedom Edge) नामक एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
  • यह अभ्यास दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पास समुद्र, आकाश और साइबरस्पेस में तीनों देशों की संयुक्त परिचालन क्षमता को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

WPI : अगस्त 2025

  • अगस्त 2025 के लिए अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 0.52 प्रतिशत (अनंतिम) दर्ज की गई।

वृद्धि में योगदान देने वाले कारक :

  • खाद्य उत्पाद: मुद्रास्फीति जुलाई के -2.15% से बढ़कर अगस्त में 0.21%
  • खनिज तेल व कच्चा पेट्रोलियम: थोक मुद्रास्फीति -9.87% (अगस्त 2024 में 1.77%)
  • विनिर्मित उत्पाद: कीमतें 2.55% बढ़ीं (जुलाई में 2.05% की गिरावट)
  • अन्य श्रेणियाँ: गैर-खाद्य लेख, गैर-धात्विक खनिज उत्पाद और परिवहन उपकरण से सकारात्मक योगदान

सम्‍मान और पुरस्‍कार

77वां एमी अवार्ड्स 2025

  • 77वें एमी अवार्ड्स 2025 का आयोजन लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में किया गया।
  • इस समारोह की मेजबानी अमेरिकी कॉमेडियन नैट बार्गेट्ज ने की।
  • सबसे अधिक नामांकन Apple TV+ की सीरीज़ 'सेवरेंस' (Severance) को मिले, कुल 27 नामांकन। उसके बाद HBO की 'द पेंगुइन' को 24 नामांकन, फिर Apple TV+ की कॉमेडी 'द स्टूडियो' को 23 नामांकन, और 'द पिट' को 13 नामांकन मिले।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मेजबान / Host: नथनेल बरगत्ज़ (Nate Bargatze), प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन
  • मुख्य श्रेणियाँ / Major Categories: ड्रामा, कॉमेडी, सीमित/एंथोलॉजी सीरीज, एक्टिंग, लेखन, डायरेक्शन
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी): सेथ रोगन ('द स्टूडियो')
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कॉमेडी): जीन स्मार्ट ('हैक्स')
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज/मूवी): ओवेन कूपर ('एडोलसेंस')

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार : अगस्त 2025

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अगस्त 2025 के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की।

विजेता :

  • पुरुष वर्ग: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को, इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए
  • महिला वर्ग: आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : महिला एशिया कप 2025

  • भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता को महिला एशिया कप 2025 में टीम के सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

महिला हॉकी एशिया कप 2025 :

  • स्थान: गोंगशू, हांगझोउ, चीन
  • तिथि: सितंबर 2025
  • खिताब विजेता: चीन (4-1 से भारत को हराकर)
  • भारत का प्रदर्शन: उपविजेता (रजत पदक), फाइनल में हार के बावजूद अच्छा प्रदर्शन
  • संस्करण : 11वां

चर्चित चेहरा

रिकी हैटन

  • ब्रिटिश मुक्केबाजी के दिग्गज रिकी हैटन का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

नियुक्तियां

न्यायमूर्ति एम सुंदर

  • न्यायमूर्ति एम सुंदर ने 15 सितंबर 2025 को मणिपुर उच्च न्यायालय के दसवें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • वे न्यायमूर्ति केम्पायाह सोमशेखर के स्थान पर मुख्य न्यायाधीश बने, जिन्होंने 14 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्ति ली थी।

मणिपुर :

  • स्थिति : पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य
  • सीमाएँ – उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम, पूर्व में म्यांमार
  • राजधानी : इम्फाल
  • शास्त्रीय नृत्य : मणिपुरी नृत्य (भारत के 8 शास्त्रीय नृत्यों में से एक)
  • प्रमुख त्योहार : याओशांग (होली), निंगोल चाक-कुबा, चेराओबा

महत्‍पूर्ण दिवस

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

  • लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने, विश्‍व में में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तिथि: 15 सितंबर 2025 (18वाँ वार्षिक दिवस)
  • प्रायोजक: संयुक्त राष्ट्र (United Nations)
  • थीम: लैंगिक समानता हासिल करना, कदम-दर-कदम कार्रवाई के साथ
  • स्थापना : 2007, संयुक्त राष्ट्र द्वारा
  • प्रथम आयोजन : 2008

ओजोन संरक्षण दिवस

  • ओजोन परत को संरक्षित करने और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 16 सितंबर को ओजोन संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस 16 सितंबर 1987 को हुए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसमें ओजोन को नुकसान पहुँचाने वाले पदार्थों के उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का निर्णय लिया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) की थीम : "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई"
  • दिवस की घोषणा : 1994, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा

ओजोन परत :

  • पाई जाती है : स्ट्रैटोस्फीयर में
  • अवशोषित करती है : अल्ट्रावायलेट (UV-B और UV-C) किरणों को
  • ओजोन को खतरा : क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), हैलोन, कार्बन टेट्राक्लोराइड, मिथाइल क्लोरोफॉर्म जैसे ओजोन-क्षयकारी पदार्थ (ODS) आदि

खेल समाचार

फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 टूर्नामेंट

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली रमेशबाबू ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन : समरकंद
  • अंतिम राउंड में पूर्व विश्व चैंपियन टैन झोंगयी के खिलाफ ड्रॉ खेला
  • महत्व: वैशाली ने अगले वर्ष होने वाले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया

स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025

  • भारतीय खिलाड़ी आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुषों की 1,000 मीटर स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल जीता।
  • आनंदकुमार ने 1:24.924 मिनट में यह दूरी पूरी की और भारत को इस स्पोर्ट में पहला विश्व चैम्पियनशिप गोल्ड मेडल दिलाया।

Latest Courses