GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 14 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

ANTF प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा और इसका आयोजन नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा किया जा रहा है।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के विभागीय शिखर सम्मेलन 2025

  • नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय आयुष मिशन के विभागीय शिखर सम्मेलन 2025 में “विभिन्न क्षेत्रों में आईटी-सक्षम डिजिटल सेवाएं” को एक प्रमुख उप-विषय के रूप में पहचाना गया।
  • इसके फॉलोअप में केरल के कोट्टायम में केरल 18-19 सितंबर को “आयुष क्षेत्र में आईटी समाधान” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यशाला आयोजित करेगा।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का दूसरा चरण

  • ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दूसरे चरण का आयोजन 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जायेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री के ‘लैब टू लैंड’ विजन के तहत 29 मई से 12 जून 2025 तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शुरू किया और विभिन्न राज्यों में जाकर किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।
  • प्रथम चरण में वैज्ञानिकों की 2,170 टीमें गांव-गांव गई

सुकन्या समृद्धि योजना के विस्तार की घोषणा

  • केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरैना में सुकन्या समृद्धि योजना के विस्तार की घोषणा और प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का शिलान्यास किया।

सुकन्या समृद्धि योजना :

  • शुरुआत : जनवरी 2015, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत
  • उद्देश्य : बालिकाओं के भविष्य के लिए बचत और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • योग्यता (Eligibility) :
  • योजना में 0 से 10 साल तक की बालिकाओं के नाम पर खाता खोला जा सकता है
  • एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है
  • खाता खोलने का स्थान : भारत के किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में

“कॉर्प-कॉन 2025”

  • NALSAR विश्वविद्यालय और भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने 12 सितंबर 2025 को हैदराबाद में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन “कॉर्प-कॉन 2025” आयोजित किया।

C-DOT और PNB के बीच समझौता

  • सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता पीएनबी की आईटी अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा बैंक की प्रौद्योगिकी परिवर्तन यात्रा को तेज़ करने के लिए किया गया है।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) :

  • भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत एक प्रमुख स्वायत्त अनुसंधान एवं विकास (R&D) संस्था है
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • अधीनस्थ मंत्रालय: संचार मंत्रालय, भारत सरकार
  • स्थापना: 1984

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

SAJEX 2025 का शुभारंभ

  • भारत ने सऊदी अरब के जेद्दा में SAJEX 2025 (Saudi Arabia Jewellery Exposition) का शुभारंभ किया, जो कि सऊदी अरब में आयोजित होने वाला पहला और सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बी2बी आभूषण प्रदर्शनी है।

सऊदी अरब :

  • देश का नाम : सऊदी अरब (Kingdom of Saudi Arabia)
  • राजधानी : रियाद
  • राजा : किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़
  • आधिकारिक भाषा : अरबी
  • मुद्रा : सऊदी रियाल (SAR)

रक्षा समाचार

'DSC A22' का जलावतरण

  • मैसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL), कोलकाता द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित 05x डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) परियोजना के तीसरे पोत 'DSC A22' का टीटागढ़, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में जलावतरण किया गया।
  • रक्षा मंत्रालय और मैसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL), कोलकाता के बीच 12 फरवरी, 2021 को 5 डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) के निर्माण हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) :

  • मुख्य कार्य : समुद्री सीमाओं की रक्षा करना और समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करना
  • स्थापना: 26 जनवरी 1950 (स्वतंत्र भारत में)
  • मूल रूप: रॉयल इंडियन नेवी (ब्रिटिश शासनकाल में)
  • Indian Navy Day: 4 दिसंबर (1971 के ऑपरेशन 'त्रिशूल' की स्मृति में)
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल डी. के. त्रिपाठी
  • तीन कमांड में विभाजित किया गया है
  • भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत : INS विक्रांत

5वें CGGS की मेजबानी

  • भारत वर्ष 2027 में 5वें तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन (CGGS) की चेन्नई में मेजबानी करेगा।
  • यह निर्णय 11-12 सितंबर 2025 को इटली के रोम में हुए चौथे CGGS में सर्वसम्मति से लिया गया।

भारतीय तटरक्षक बल :

  • स्थापना : अगस्त 1977
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • महानिदेशक : परमेश शिवमणि, 26वें महानिदेशक

सुरक्षित मोबाइल इकोसिस्टम, संभव का उपयोग

  • थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के अनुसार, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी रूप से विकसित सुरक्षित मोबाइल इकोसिस्टम, संभव (सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत संस्करण) का उपयोग किया।
  • इस फोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 'एंड-टू-एंड' सुरक्षित कम्युनिकेशन हो।

"सियोम प्रहार" युध्‍दाभ्‍यास

  • भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में मॉडर्न वॉरफेयर में ड्रोन टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल के लिए "सियोम प्रहार" के नाम से एक अभ्यास किया।

भारतीय सेना :

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • वर्तमान सेना प्रमुख (COAS) : जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
  • प्रतीक व ध्येय वाक्य : "सेवा परमो धर्मः"
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान

चर्चित चेहरा

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जन्म शताब्दी वर्ष

  • भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जन्म शताब्दी वर्ष (2025) पूरे भारत में मनाया गया।

डॉ. भूपेन हजारिका :

  • जन्म : 8 सितंबर, 1926
  • मृत्यु : 5 नवंबर, 2011 (मुंबई)
  • जन्मस्थान : सदिया, असम
  • माता एवं पिता : नीलकांत एवं शांतिप्रिया
  • पहचान : गायक, संगीतकार, गीतकार, फिल्म निर्माता, कवि और साहित्यकार
  • भाषाएँ : असमिया, हिंदी और बंगाली में प्रमुख योगदान
  • लोकप्रिय उपाधि : ‘संगीत सम्राट’
  • प्रमुख सम्‍मान : भारत रत्न (2019), पद्मश्री (1977), पद्म भूषण (2011), पद्म विभूषण (2012), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1992)

डोनवा डेथवेल्सन लापांग

  • मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डोनवा डेथवेल्सन लापांग (डी. डी. लापांग) का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • वे राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले राजनीतिक व्यक्तियों में से एक थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

डीडी लापांग ने 1992 से 2008 तक चार बार मेघालय के मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया जन्म : 10 अप्रैल 1934

नियुक्तियां

प्रदीप कुमार प्रजापति

  • प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
  • इससे पूर्व प्रो. प्रजापति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद पर कार्यरत थे।

खेल समाचार

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025

  • भारत की मुक्केबाजी खिलाड़ी जैस्मीन लैम्बोरिया ने यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में महिला 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय हिंदी दिवस

  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस :

  • प्रथम आयोजन : 1953
  • संवैधानिक स्थिति: संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है
  • 2025 की थीम :"हिंदी: राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान की ताकत"
  • महत्व : हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है
  • पुरस्कार व सम्मान : हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु "राजभाषा पुरस्कार" और अन्य सम्मान दिए जाते हैं
  • इस वर्ष (2025 में) आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाए जाने की 76वीं वर्षगांठ का प्रतीक है

 

Latest Courses