GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 13 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यों के दौरे पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर 2025 तक पांच राज्यों (मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार) का दौरा करेंगे।
  • इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे लगभग ₹71,850 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

दौरे का प्रमुख विवरण:

  • मिजोरम (आइजोल) : ₹9,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास; राजधानी पहली बार रेलवे से जुड़ी (बैराबी–सैरांग रेल लाइन)
  • मणिपुर : चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला; इंफाल में ₹1,200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
  • असम : ₹18,530 करोड़ की परियोजनाएँ; दरांग मेडिकल कॉलेज, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और कई औद्योगिक परियोजनाओं का शुभारंभ
  • पश्चिम बंगाल : 16वें संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन का उद्घाटन
  • बिहार : पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ

'ज्ञान भारतम' पोर्टल का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री ने पांडुलिपि के डिजिटलीकरण, संरक्षण और सार्वजनिक पहुंच में तेजी लाने के उद्देश्‍य से एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म 'ज्ञान भारतम' पोर्टल का शुभारंभ किया।

प्रथम ‘ज्ञान भारतम्’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन :

  • आयोजन : 11 से 13 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली में
  • आयोजक : संस्कृति मंत्रालय
  • सम्‍मेलन का प्रतीक : 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ के रूप में
  • विषय : “पांडुलिपि धरोहर के माध्यम से भारत की ज्ञान विरासत की पुनः प्राप्ति”

भारत का गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी के अनुसार, भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता के लिए 250 गीगावाट का आंकड़ा हासिल कर लिया है।
  • इस क्षमता में 123.13 गीगावाट सौर ऊर्जा, 52.68 गीगावाट पवन ऊर्जा, 55.22 गीगावाट जल ऊर्जा, 11.60 गीगावाट जैव-ऊर्जा और 8.78 गीगावाट परमाणु ऊर्जा शामिल है।
  • सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट लक्ष्य प्राप्त करने की योजना बनाई है।

राज्‍य विशेष समाचार

सेवा पर्व

  • उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
  • 17 सितंबर को पर्व के शुभारंभ पर प्रदेश के 34 नगर वन- वाटिकाओं में कम से कम 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सेवा पर्व :

  • सेवा पर्व' का आयोजन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक किया जाता है।
  • इस दौरान, राज्य में कई तरह के सेवा और जन-कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
  • इस दौरान देश में कुल 1.25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।
  • पौधारोपण स्थलों की फोटो “मेरी लाइफ पोर्टल” पर अपलोड कर monitored किया जाएगा

PMAY-U 2.0 के अतंर्गत धनराशि जारी : उत्‍तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹735.94 करोड़ की धनराशि जारी की।

प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) :

  • शुरुआती वर्ष: 2024 (PMAY-U मूल रूप से वर्ष 2015 में आरंभ हुई थी)
  • नोडल मंत्रालय: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA)
  • प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
  • लक्ष्य: 1 करोड़ शहरी परिवारों को (निर्माण, क्रय, किराया के माध्यम से) आवास उपलब्ध कराना
  • कुल परिव्यय: ₹10 लाख करोड़ (₹2.3 लाख करोड़ केंद्रीय सहायता)

'अनोखी दुनिया' पार्क का शुभारंभ

  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में 'अनोखी दुनिया' नामक पार्क का शुभारंभ किया गया।
  • यह पार्क खासतौर पर सिरेमिक वेस्ट से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करता है और यह विश्‍व का प्रथम सिरेमिक वेस्ट पार्क है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पहल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘वेस्ट टू आर्ट’ के एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।
  • पार्क को पीपीपी (PPP) मॉडल पर 5.86 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य : बिहार

  • बिहार सरकार ने 30.21 लाख महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा।
  • जुलाई 2025 तक बिहार में 20 लाख से अधिक महिलाएं इस उपलब्धि को हासिल कर चुकी हैं।

लखपति दीदी योजना :

  • शुरुआत : 2023 (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा)
  • संबंधित मंत्रालय : ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • 7% तक ब्याज में सब्सिडी दी जाती है
  • योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत लागू है
  • योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHGs) को 20 लाख रुपये तक का जमानत-मुक्त बैंक ऋण दिया जाता है

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

“न्यूयॉर्क घोषणा” के पक्ष में मतदान

  • भारत ने फ़िलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित “न्यूयॉर्क घोषणा” के पक्ष में मतदान किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रस्ताव का नाम: न्यूयॉर्क घोषणा
  • प्रस्तुतकर्ता देश: फ्रांस और सऊदी अरब
  • उद्देश्य: दो-राष्ट्र समाधान के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दोहराना

मतदान परिणाम:

  • समर्थन में: 142 देश (भारत सहित)
  • विरोध में: 10 देश (अमेरिका सहित)
  • अनुपस्थित/तटस्थ: 12 देश
  • विशेष : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे मध्य-पूर्व में शांति की ओर अपरिवर्तनीय मार्ग बताया

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

अगस्त 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर

  • अगस्त 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर 2.07% हो गई है, जो जुलाई 2025 में 1.61% थी।

खुदरा मुद्रास्फीति :

  • मापन : उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index - CPI) द्वारा
  • खुदरा मुद्रास्फीति की गणना और प्रकाशन : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)

महत्व :

  • आम जनता की क्रय शक्ति को प्रभावित करती है
  • RBI) अपनी मौद्रिक नीति बनाते समय खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर विशेष ध्यान देता
  • RBI का मध्य अवधि का मुद्रास्फीति लक्ष्य 4% है
  • इसमें इसमें +/- 2% का एक सहनशीलता बैंड (यानी 2% से 6%) है

APEDA के प्रथम क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 12 सितंबर 2025 को पटना में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) का प्रथम क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर दारभंगा की महिला उद्यमी ने 7 मीट्रिक टन जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना का न्यूजीलैंड, कनाडा और अमेरिका के लिए निर्यात किया।
  • बिहार के प्रमुख GI टैग उत्पादों में शाही लीची, जर्दालु आम, मिथिला मखाना, और मगही पान शामिल हैं।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) :

स्थापना : 1986 (एपीडा अधिनियम, 1985 के तहत) मुख्यालय : नई दिल्ली प्रशासनिक मंत्रालय : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

बीमा ज़मानत बांड में वृध्दि

  • भारत के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अनुबंधों के लिए बीमा ज़मानत बांड (ISB) का कुल मूल्य ₹10,000 करोड़ के पार जा चुका है।
  • जुलाई 2025 तक, 12 बीमा कंपनियों ने लगभग ₹10,369 करोड़ के बीमा ज़मानत बांड जारी किए हैं, जिनमें लगभग 1,600 बोली सुरक्षा और 207 प्रदर्शन सुरक्षा वाले बांड शामिल हैं।
  • बैंक गारंटी के विकल्प के रूप में 2022 में शुरू किए गए ISBs, बीमा कंपनियों द्वारा बोली और प्रदर्शन सुरक्षा के रूप में जारी किए जाते हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

एकत्रीकरण को नियंत्रित करने के तरीके की खोज

  • एस.एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है, जिसके अनुसार जब सोने के नैनोकणों में ग्वानिडीन हाइड्रोक्लोराइड (GuHCl) नाम का लवण डाला गया, तो वे तुरंत अपनी आपसी प्रतिकर्षण शक्ति (repulsion) खोकर आपस में घने-घने समूह (dense clusters) बनाने लगे।
  • लेकिन जब इसी के साथ L-Tryptophan (L-Trp) नाम का अमीनो एसिड डाला गया तो स्थिति बदल गई, अब वे पूरी तरह से आपस में चिपकने की बजाय, ढीले-ढाले, शाखाओं जैसे नेटवर्क बनाने लगे।

खोज का महत्‍व :

  • नैनोकणों का एकत्रीकरण अब नियंत्रित किया जा सकता है

इससे बनेगा :

  • स्मार्ट बायोसेंसर (जो रोग पहचानने में ज्यादा भरोसेमंद होंगे)
  • बेहतर diagnostic tools (जैसे ब्लड टेस्ट, कैंसर डिटेक्शन)
  • ज्यादा reliable drug delivery systems (दवाइयाँ शरीर के सही हिस्से में पहुँच सकेंगी)

चर्चित व्‍यक्ति

सुशीला कार्की

  • नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने 12 सितंबर 2025 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, वे अब अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगी।
  • उन्हें विशेष संसदीय एवं संवैधानिक संशोधन के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है, क्योंकि नेपाल के संविधान में किसी न्यायाधीश के सीधे प्रधानमंत्री बनने का प्रावधान नहीं था।

नेपाल हिंसा :

शुरूआत :

  • 8 सितंबर 2025 से
  • मुख्यतः 'Gen-Z आंदोलन' (युवा आंदोलन)

मुख्य कारण:

  • भ्रष्टाचार, लगातार बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई
  • सरकारी जवाबदेही की कमी, भाई-भतीजावाद
  • सोशल मीडिया बैन (सरकार द्वारा 26 लोकप्रिय ऐप्स और प्लेटफॉर्म को प्रतिबंधित किया गया)
  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का आरोप
  • सरकारी नीतियों व बड़े वित्तीय घोटालों (तीन बड़े घोटाले, 2021, 2023, 2024)

नेतृत्व:

  • आंदोलन विकेन्द्रीकृत था, यानी कोई एकल शीर्ष नेता नहीं, बल्कि कई चेहरे
  • प्रमुख युवा चेहरे: सुदन गुरुंग, रक्षा बाम, बालेन्द्र शाह

प्रो. जगदीप एस छोकर

  • चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के को-फाउंडर और चुनाव सुधारों के प्रबल समर्थक प्रो. जगदीप एस छोकर का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • IIM अहमदाबाद में प्रोफेसर रहे छोकर ने 1999 में ADR की स्थापना की
  • 2013 में जब चुनाव आयोग से लेकर पार्टियां तक सभी नोटा बटन के खिलाफ थे।
  • प्रो. छोकर ने इसे लोकतांत्रिक अधिकार मानकर कोर्ट में आवाज उठाई

डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम

  • मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम ने 12 सितंबर 2025 को अयोध्या में स्थित भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पत्नी वीना रामगुलाम के साथ रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
  • वे भूटान के प्रधानमंत्री के बाद दूसरे ऐसे विदेशी प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने रामलला के दर्शन किए हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं
  • यह उनकी अपने वर्तमान कार्यकाल में भारत की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।
  • इस दौरे के दौरान वे नई दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति गए

जेयर बोल्सोनारो

  • ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 2025 में तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 वर्ष और 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
  • बोल्सोनारो ने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से हार के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए इस साजिश का नेतृत्व किया था।

ब्राज़ील :

  • आधिकारिक नाम : फेडरेटिव रिपब्लिक ऑफ ब्राज़ील
  • राजधानी : ब्रासीलिया
  • सबसे बड़ा शहर : साओ पाउलो
  • आधिकारिक भाषा : पुर्तगाली
  • मुद्रा : ब्राज़ीलियन रियाल (BRL)
  • राष्ट्रपति : लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा
  • विश्‍व का सबसे बड़ा कॉफ़ी और सोयाबीन उत्पादक और निर्यातक
  • प्रसिद्ध त्योहार : रियो कार्निवल

नियुक्तियां

रवि रंजन

  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (Deputy MD) रवि रंजन को SBI का अगला प्रबंध निदेशक (MD) बनाने की सिफारिश की।
  • वे मौजूदा प्रबंध निदेशक विनय एम. टोंस की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) :

  • स्थापना : 1955 (इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर SBI की स्थापना हुई)
  • अध्यक्ष : चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र

 

Latest Courses