21 September, 2025
GK Update
Fri 12 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
“जिलों के समग्र विकास” पर राष्ट्रीय सम्मेलन
- “जिलों के समग्र विकास” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11-12 सितंबर, 2025 तक पटना में किया गया।
- इसमें वर्ष 2023 एवं 2024 के प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त और चयनित पहलों को प्रदर्शित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
आयोजक : प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG), बिहार सरकार के सहयोग से | उदघाटनकर्ता : केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से |
भारत सरकार और ADB के बीच समझौता ज्ञापन
- भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत और जलवायु-लचीले पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 126.42 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर 11 सितंबर 2025 को हस्ताक्षर किया।
- ADB ने इस परियोजना के लिए 126.42 मिलियन डॉलर के ऋण के साथ-साथ 1 मिलियन डॉलर की तकनीकी सहायता भी प्रदान की है।
एशियाई विकास बैंक (ADB) :
|
|
11वां CPA भारत क्षेत्र सम्मेलन का आयोजन
- 11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association : CPA) का आयोजन 11-14 सितंबर 2025 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में किया जा रहा है।
11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ :
विषय : "विधानसभा के सदनों में वाद-विवाद और चर्चाएँ : जन विश्वास का निर्माण, जन आकांक्षाओं की पूर्ति" | उद्घाटनकर्ता : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला |
नेशनल वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी कॉन्क्लेव- 2025
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नेशनल वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी कॉन्क्लेव- 2025 का उद्घाटन किया।
- उन्होंने इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) प्रमाणन पोर्टल और प्रोटोकॉल भी जारी किया।
भारत-मॉरीशस के बीच समझौता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री रामगुलाम ने वाराणसी में द्विपक्षीय वार्ता के बाद सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, महासागर विज्ञान, सार्वजनिक प्रशासन, ऊर्जा, हाइड्रोग्राफी और अंतरिक्ष सहयोग शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन
- 'नमो भारत' ट्रेन भारत की भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन बन गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
राज्य विशेष समाचार
दुर्लभ पल्लास बिल्ली का प्रथम फोटोग्राफिक साक्ष्य
- अरुणाचल प्रदेश में वाइल्ड लाइफ सर्वेक्षण ने राज्य में दुर्लभ पल्लास बिल्ली (Pallas's Cat) का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्रदान किया।
- यह खोज 2024 में WWF-भारत और अरुणाचल प्रदेश वन विभाग के सहयोग से किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण के दौरान हुई, जिसमें 4,200 से 5,000 मीटर की ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में 136 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे।
पल्लास बिल्ली :
|
बाढ़ प्रभावित राज्य को वित्तीय सहायता : उत्तराखंड
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
उत्तराखंड :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) का शुभारंभ
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुबई में शिक्षक दिवस के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) का शुभारंभ किया।
अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) :
|
IIM अहमदाबाद का प्रथम अंतरराष्ट्रीय कैंपस
- भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIM अहमदाबाद) ने 11 सितंबर 2025 को दुबई में अपना पहला स्थायी विदेशी कैंपस लॉन्च किया।
- यह IIM अहमदाबाद का प्रथम अंतरराष्ट्रीय कैंपस है, जो दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में स्थापित किया गया है।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
P2M UPI लेनदेन की सीमा बढ़ाई गई
- 15 सितंबर 2025 से भारत में कोई भी व्यक्ति 10 लाख रुपये तक की खरीदारी का भुगतान UPI के माध्यम से कर सकेगा।
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने व्यक्ति से व्यापारी (P2M) UPI लेनदेन की सीमा बढ़ा दी है, जिससे बड़े डिजिटल लेनदेन करना आसान हो जाएगा।
नियुक्तियां
श्रीनिवास इंजेती
- सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की मंजूरी के साथ श्रीनिवास इंजेती को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के गवर्निंग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
SEBI :
|
|
आचार्य देवव्रत
- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
राज्यपाल से संबंधित अनुच्छेद :
|
|
सी.पी. राधाकृष्णन
- सी.पी. राधाकृष्णन ने 12 सितंबर 2025 को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया।
- उन्होंने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने वाले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्थान ग्रहण किया।
- राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को हुए चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया था।
उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद :
|
|
चर्चित व्यक्ति
बैजू भट्ट
- कमीशन-मुक्त ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म राबिनहुड के सह-संस्थापक भारतवंशी उद्यमी बैजू भट्ट को 2025 फोर्ब्स 400 की सूची में अमेरिका के 10 सबसे युवा अरबपतियों में शामिल किया गया है।
- उन्होंने 2013 में व्लाद टेनेव के साथ मिलकर राबिनहुड शुरू किया था।
रक्षा समाचार
‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान का शुभारंभ
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान का शुभारंभ किया, जो विश्व की प्रथम त्रि-सेवा महिला नौकायन परिक्रमा है।
- यह अभियान 9 महीने का होगा, जिसमें 10 महिला अधिकारी भारतीय सेना द्वारा निर्मित 50 फीट लंबे इंडियन आर्मी सेलिंग वेसल (IASV) त्रिवेणी पर करीब 26,000 नाॅटिकल मील की दूरी तय करेंगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
प्रथम स्वदेशी उडी निगरानी रडार
- भारतीय नौसेना को प्रथम स्वदेशी उडी निगरानी रडार मिल गया है, जिसका नाम 3D एयर सर्विलांस रडार (3D-ASR) - लांजा-एन है।
- इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने स्पेन की रक्षा कंपनी इंद्रा के सहयोग से बनाया है।
विशेषता :
|
ISRO और HAL के बीच समझौता
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और इसकी सहायक कंपनियों ने हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) तकनीक हस्तांतरण के लिए समझौता किया।
- इस समझौते में नयी तकनीक का हस्तांतरण, प्रशिक्षण, और सपोर्ट शामिल है, जिससे HAL SSLV का स्वतंत्र उत्पादन कर सकेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) :
|
|