21 September, 2025
GK Update
Thu 11 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
कश्मीर से दिल्ली तक पार्सल ट्रेन सेवा
- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों को देश के बड़े बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से बडगाम (कश्मीर) से दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन तक पार्सल ट्रेन सेवा 13 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
भारतीय रेलवे में प्रथम :
|
|
विश्व का प्रथम डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय
- भारत ने विश्व का प्रथम डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय "आदि संस्कृति" शुरू किया।
- इस पहल का शुभारंभ 9 सितंबर 2025 को जनजातीय कार्य मंत्रालय के मंत्री दुर्गदास उइके द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
भारत की प्रमुख जनजातियाँ :
उत्तर भारत :
|
मध्य भारत :
|
177 किलोमीटर लंबे एकल रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को मंजूरी
- केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के 177 किलोमीटर लंबे एकल रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का उद्घाटन
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का वर्चुअल उद्घाटन किया।
‘फास्ट ट्रैक इमीग्रेशन - ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम’ :
|
"नेवर अलोन" मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोग्राम
- AIIMS ने छात्र आत्महत्याओं से निपटने के उद्देश्य से "नेवर अलोन" नामक AI-आधारित मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोग्राम शुरू किया।
- यह एक वेब-आधारित सुरक्षित ऐप है, जिसे WhatsApp के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
राज्य विशेष समाचार
असम में SOP को मंजूरी
- असम कैबिनेट ने 10 सितंबर 2025 को ‘अप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950’ के अंतर्गत अवैध आप्रवासियों के निष्कासन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दी।
‘अप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950’ :
पृष्ठभूमि :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
यूक्रेन के लिए सैन्य और वित्तीय सहायता में वृध्दि
- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक नए दौर की तैयारी कर रहा है, साथ ही यूक्रेन के लिए सैन्य और वित्तीय सहायता बढ़ा रहा है।
यूरोपीय आयोग :
स्थापना : 1 जनवरी 1958 (रोम संधि के तहत) | मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम |
सरकारी भत्ते समाप्त करने वाला विधेयक पारित
- श्रीलंका की संसद ने सार्वजनिक व्यय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्व राष्ट्रपतियों और उनकी विधवाओं के लिए सरकारी भत्ते समाप्त करने वाला विधेयक पारित किया।
श्रीलंका :
|
|
RATS की 44वीं बैठक
- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना परिषद (RATS) की 44वीं बैठक 10 सितंबर 2025 को किर्गिज गणराज्य के चोलपोन अता में आयोजित की गई।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO):
|
"विल टू विन" अभियान
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला विश्व कप 2025 के लिए "विल टू विन" (Will To Win) अभियान शुरू किया।
- इस अभियान के तहत एक विशेष फिल्म जारी की गई है जिसमें विश्व कप में भाग लेने वाली प्रमुख खिलाड़ियों जैसे भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, श्रीलंका की चमारी अठापथ्थु आदि की यात्रा और संघर्ष को दिखाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :
स्थापना : 1909, इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में | वर्तमान अध्यक्ष : जय शाह, सबसे युवा अध्यक्ष | मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात |
कला और संस्कृति
प्रथम ‘ज्ञान भारतम्’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
- प्रथम ‘ज्ञान भारतम्’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के द्वारा 11 से 13 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है।
- ‘ज्ञान भारतम्’ प्रधानमंत्री द्वारा घोषित एक महत्त्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत देशभर में पांडुलिपियों का सर्वेक्षण और कैटलॉगिंग की जाएगी।
- सम्मलेन का आयोजन 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (NMM) :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
डेंगू संक्रमण के मामलों में वृद्धि की अशंका
- वाशिंगटन, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालयों और अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो की वैज्ञानिक टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन से 2050 तक एशिया और अमेरिका के कई देशों में डेंगू संक्रमण के मामलों में 76% तक की वृद्धि हो सकती है।
अध्ययन के अनुसार :
|
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर
- न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच 10 सितंबर 2025 को लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) :
|
|
रक्षा समाचार
INS सूरत का सामरिक युद्धाभ्यास
- भारतीय नौसेना के स्वदेशी गाइडेड मिसाइल युद्धपोत INS सूरत ने इटली की नौसेना के साथ उत्तरी अरब सागर में एक सामरिक युद्धाभ्यास किया।
- INS सूरत ने इटली की नौसेना के विध्वंसक पोत ITS कैयो ड्यूलियो (एंड्रिया डोरिया क्लास) के साथ इस संयुक्त अभ्यास में भाग लिया।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) :
|
|
‘घोस्ट बैट’ नामक उन्नत सैन्य ड्रोन
- ऑस्ट्रेलिया ने MQ-28A ‘घोस्ट बैट’ नामक उन्नत सैन्य ड्रोन का सफल परीक्षण किया, जो मानवरहित ‘विंगमैन’ की भूमिका निभाता है।
- यह स्वदेशी विकसित मानवरहित लड़ाकू विमान है, जो 50 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया का पहला घरेलू लड़ाकू ड्रोन है।
चर्चित व्यक्ति
डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम
- मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।
- यात्रा के दौरान, मॉरीशस के प्रधानमंत्री दिल्ली के अलावा मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति भी जाएँगे।
मॉरीशस :
|
|
मुनव्वर खान
- केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से कुवैत से मुनव्वर खान की वापसी का समन्वय किया।
- मुनव्वर खान जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर मामलों में वांछित था और उसके ऊपर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी का भी आरोप है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) :
|
|
आचार्य विनोबा भावे
- आचार्य विनोबा भावे की जयंती हर वर्ष 11 सितंबर को मनाई जाती है।
- वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे।
आचार्य विनोबा भावे :
|
|
सुशीला कार्की
- काठमांडू के जंगी अड्डा (नेपाल आर्मी हेडक्वार्टर) में जेनरेशन ज़ेड (Gen Z) के कुछ प्रतिनिधियों ने अंतरिम सरकार के नेतृत्व के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव रखा।
प्रमुख घटनाक्रम :
|
पंडित गोविंद बल्लभ पंत
- गोविंद बल्लभ (जी.बी.) पंत, जो देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे, की जयंती प्रतिवर्ष 10 सितंबर को मनाई जाती है।
- वर्ष 2025 में उनकी 138वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
गोविंद बल्लभ (जी.बी.) पंत :
|
|
महादेवी वर्मा
- हिंदी साहित्य की प्रमुख कवयित्री, निबंधकार और समाजसेविका महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 11 सितंबर को मनाई जाती है।
- महादेवी वर्मा को आधुनिक हिंदी साहित्य में छायावाद युग की चार महान कवयित्रियों में से एक माना जाता है और उन्हें "आधुनिक युग की मीरा" के रूप में भी जाना जाता है।
जीवन परिचय :
|
|
डॉ. गीता वाणी रायसम
- डॉ. गीता वाणी रायसम ने CSIR-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (NISCPR) की नई निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
विविध
शिकागो भाषण की 132वीं वर्षगांठ
- स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ 11 सितंबर 2025 को मनाई गई।
- इस दिन को ‘दिग्विजय दिवस’ और ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
- वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर वन कर्मियों और रक्षकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
- प्राथमिक उपचार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सितंबर के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 में यह दिवस 13 सितंबर को मनाया जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|