21 September, 2025
GK Update
Wed 10 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
MSME कपड़ा निर्यातकों के साथ परामर्श बैठक
- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कपड़ा एवं परिधान मूल्य श्रृंखला के MSME कपड़ा निर्यातकों के साथ परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
भारत के कपड़ा क्षेत्र :
|
|
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
- हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1,500 करोड़ और पंजाब के लिए ₹1,600 करोड़ की वित्तीय सहायता का एलान किया, जो पहले से आवंटित ₹12,000 करोड़ के अलावा है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) :
|
भारत का मत्स्य उत्पादन : वित्तीय वर्ष 2024-25
- भारत ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 195 लाख टन मत्स्य उत्पादन किया है और इसके साथ ही वह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक देश बन गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
महिला सशक्तिकरण:
|
राज्य समाचार
गोदावरी जल परियोजना के II और III चरण का शुभारंभ
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 8 सितंबर 2025 को हैदराबाद के पास गांडीपेट में गोदावरी जल परियोजना के दूसरे और तीसरे चरण का शुभारंभ किया।
- दोनो परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 7,360 करोड़ रुपये है, यह परियोजना मल्लन्ना सागर जलाशय से 20 TMC पानी प्राप्त करेगी।
तेलंगाना :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत, ईरान और आर्मेनिया त्रिपक्षीय परामर्श बैठक
- भारत, ईरान और आर्मेनिया के बीच तीसरी त्रिपक्षीय परामर्श बैठक का आयोजन 8 सितंबर 2025 को तेहरान में किया गया।
- इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के संयुक्त सचिव (PAI) आनंद प्रकाश, ईरान के विदेश मंत्रालय के दक्षिण एशिया मामलों के महानिदेशक मोहम्मद रेज़ा बहारमी, और आर्मेनिया के विदेश मंत्रालय की एशिया-प्रशांत विभाग प्रमुख अनाहित करापेतयान ने की।
ईरान :
|
|
भारत और श्रीलंका के समझौता
- भारत और श्रीलंका ने मन्नार के जिला सामान्य अस्पताल में दुर्घटना और आपातकालीन देखभाल इकाई के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- भारत ने इस परियोजना के लिए 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का अनुदान प्रदान किया है।
श्रीलंका :
|
|
नॉर्वे आम चुनाव 2025
- नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्तोरे की लेबर पार्टी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
- इस जीत के साथ, वे अगले कार्यकाल के लिए भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे।
नॉर्वे :
|
|
फ़्रांस के नए प्रधानमंत्री
- फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सेबेस्टियन लेकॉर्नु को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
- यह नियुक्ति फ़्रांस्वा बायरू के इस्तीफ़े के बाद हुई है, जिनकी सरकार संसद में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रही थी।
- सेबेस्टियन लेकॉर्नु पहले फ़्रांस के रक्षा मंत्री के पद पर थे।
फ़्रांस :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत की विकास दर वित्तीय वर्ष 2025-26 : फिच रेटिंग्स
- फिच रेटिंग्स के लेटेस्ट ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, भारत ने भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत आर्थिक प्रदर्शन किया है।
- फिच ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया।
- वित्त वर्ष 2027 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2028 में मामूली रूप से घटकर 6.2% हो सकती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पर्यावरण समाचार
भारत की सोलर ओपन एक्सेस क्षमता में वृद्धि
- भारत ने 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में 3.8 गीगावाट सौर ओपन एक्सेस क्षमता जोड़ी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है।
- मेरकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इसके कारण भारत की कुल सोलर ओपन एक्सेस क्षमता जून 2025 तक 24.6 गीगावाट तक पहुंच गई।
- 2025 की दूसरी तिमाही में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, जिसने कुल स्थापनाओं में 30 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ZAPAD 2025
- भारतीय सेना की टुकड़ी रूस में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास जापाड (ZAPAD) 2025 में भाग लेगी।
- ZAPAD 2025 सैन्य अभ्यास का आयोजन रूसी शहर निजनी के मुलिनो ट्रेनिंग ग्राउंड में 10 से 16 सितंबर तक किया जा रहा है, जिसमें चीन, पाकिस्तान समेत 20 से अधिक देशों के सैनिक और पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ASPIRE कार्यक्रम
- रक्षा मंत्रालय ने 9 सितंबर 2025 को EdCIL (India) Limited के साथ ASPIRE (Accelerating Strategic Progress in Research and Education) कार्यक्रम के तहत एक समझौता किया।
सम्बन्धित तथ्य :
EdCIL (इंडिया) लिमिटेड:
|
ASPIRE कार्यक्रम :
|
चर्चित चेहरा
सीपी राधाकृष्णन
- सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए ।
- उन्होंने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
- यह चुनाव 9 सितंबर 2025 को हुआ, जिसमें लगभग 98.2% वोटिंग हुई।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
सम्मान और पुरस्कार
तेजस्वी मनोज
- भारतीय-अमेरिकी तेजस्वी मनोज को टाइम मैगजीन ने 'किड ऑफ द ईयर आवॉर्ड 2025' के लिए चुना।
- तेजस्वी ने 'शील्ड सीनियर्स' नामक एक वेबसाइट बनाई है।
- यह वेबसाइट 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में बताती है।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व आत्महत्या निवारण दिवस
- लोगों में आत्महत्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आत्महत्या को रोकने के उपाय बताने और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निवारण दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|