"अंगीकार 2025" अभियान का शुभारंभ
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




"अंगीकार 2025" अभियान का शुभारंभ

Sun 07 Sep, 2025

संदर्भ :

  • केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत "अंगीकार 2025" अभियान का शुभारंभ किया।

परिचय :

  • यह अभियान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "सभी के लिए आवास" के लक्ष्य को साकार करने के लिए शुरू किया गया है, जो शहरी क्षेत्रों में किफायती और पक्के मकानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
  • अंगीकार 2025 एक लास्ट माइल आउटरीच अभियान है, जिसका उद्देश्य PMAY-U 2.0 के लाभों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, आवेदन सत्यापन में तेजी लाना, और स्वीकृत घरों के निर्माण को पूरा करना है।
  • यह अभियान 4 सितंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और यह देश के 5,000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों में लागू होगा
  • अभियान के शुभारंभकर्ता : आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • लास्ट माइल आउटरीच अभियान : यह PMAY-U 2.0 योजना को तेजी से लागू करने और लाभार्थियों तक उसके फायदे पहुंचाने के लिए एक "लास्ट माइल आउटरीच अभियान" है।
  • अभियान का उद्देश्य : योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना, आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करना और पहले से मंजूर आवासों के निर्माण को पूरा करना
  • यह अभियान लाभार्थियों को Credit Risk Guarantee Fund Trust for Low Income Housing (CRGFTLIH) और PM सूर्या घर: मुफ्त बिजली योजना जैसी दूसरी योजनाओं के बारे में भी सूचित करेगा
  • विशेष रूप से कमजोर वर्गों एवं "Special Focus Groups" को प्राथमिकता देते हुए उनके आवास संबंधी जरूरतों पर भी ध्यान दिया जाएगा
  • घर: मुफ्त बिजली योजना जैसी दूसरी योजनाओं के बारे में भी सूचित करेगा।
  • विशेष रूप से कमजोर वर्गों एवं "Special Focus Groups" को प्राथमिकता देते हुए उनके आवास संबंधी जरूरतों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
  • इस दौरान, 17 सितंबर 2025 को PMAY-U आवास दिवस मनाया जाएगा, जो PMAY-U 2.0 के एक साल पूरे होने की यादगार होगी।
  • 17 से 27 सितंबर 2025 के बीच जिलास्तरीय/नगर निगम स्तर पर PM आवास मेला – शहरी का आयोजन होगा, जो लाभार्थियों के लिए योजनाओं के फायदे प्रदर्शित करेगा।
  • अक्टूबर में भी इस मेले की दूसरी अवधि आयोजित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजना के लाभ पहुंच सकें।
  • door-to-door जन-संपर्क, सामाजिक आयोजनों, ऋण मेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
  • PMAY-U 2.0 के तहत अब तक 120 लाख घरों को स्वीकृति दी गई है और 94.11 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस अभियान का लक्ष्य बाकी बचे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराना है।

महत्व:

  • यह अभियान "हाउसिंग फॉर ऑल" के लक्ष्य को हासिल करने में तेज़ी लाने के लिए है।
  • योजना के अंतर्गत शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के 1 करोड़ से अधिक परिवारों को ₹2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • यह योजनाओं के प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन में सुधार करता है, जिससे अंतिम लाभार्थी तक सेवाएं सुनिश्चित होती हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना

  • भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य 2022 तक "सभी के लिए आवास" सुनिश्चित करना था, जिसे अब 2028-29 तक बढ़ाया गया है
  • यह योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती और पक्के मकान प्रदान करने पर केंद्रित है।
  • इसे दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है: PMAY-शहरी (PMAY-U) और PMAY-ग्रामीण (PMAY-G)

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G):

  • शुभारंभ: 2016
  • उद्देश्य: “सभी के लिये आवास”
  • केंद्र-प्रायोजित योजना
  • नोडल मंत्रालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय

प्रधानमंत्री आवास योजना– शहरी (PMAY-U):

  • शुभारंभ: 2015
  • केंद्र-प्रायोजित योजना
  • नोडल मंत्रालय: आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय

प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) :

  • शुरुआती वर्ष: 2024 (PMAY-U मूल रूप से वर्ष 2015 में आरंभ हुई थी)
  • नोडल मंत्रालय: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA)
  • प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
  • ब्याज सब्सिडी योजना (ISS) घटक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है
  • पात्रता: ऐसे EWS/LIG/MIG परिवार जिनके पास पक्का मकान नहीं है; वार्षिक आय ₹9 लाख तक
  • लाभ: सभी मौसमों के लिये पक्के मकानों हेतु सब्सिडी
  • लक्ष्य: 1 करोड़ शहरी परिवारों को (निर्माण, क्रय, किराया के माध्यम से) आवास उपलब्ध कराना
  • कुल परिव्यय: ₹10 लाख करोड़ (₹2.3 लाख करोड़ केंद्रीय सहायता)

Latest Courses