21 September, 2025
GK Update
Sun 07 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया गया।
- यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' का हिस्सा है, जो लोगों को साप्ताहिक रूप से साइकिल चलाने और अन्य फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है।
शिल्प समागम मेला 2025
- शिल्प समागम मेला 2025 की शुरुआत 5 बेंगलुरु के फ़्रीडम पार्क में हुई।
- इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 'TULIP' (ट्रेडिशनल आर्टिसन्स अपलिफ्टमेंट लाइवलीहुड प्रोग्राम) के सहयोग से आयोजित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य विशेष समाचार
कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की।
- इस योजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाएं :
|
दिल्ली उच्च न्यायालय ने डिजिटल पहलें शुरू की
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायपालिका को ताकतवर, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कई डिजिटल पहलें शुरू की हैं।
शामिल प्रमुख :
|
पुस्तकें और लेखक
"ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान"
- थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नई दिल्ली में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन द्वारा लिखित पुस्तक "ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान" का विमोचन किया।
- इस पुस्तक में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में की गई गुप्त सैन्य कार्रवाई यानी ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत और अनकही कहानी प्रस्तुत की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
गुयाना आम और क्षेत्रीय चुनाव
गुयाना के चुनावों में राष्ट्रपति इरफान अली (इंकंबेंट) और उनकी पार्टी 'पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी/सिविक (PPP/C)' ने भारी जीत दर्ज की, साथ ही देश के दस में से आठ क्षेत्रों में बहुमत जीतकर दूसरी बार सरकार बनाई।
गुयाना :
|
|
पापुआ न्यू गिनी का 50वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
- INS कदमत्त (भारतीय नौसेना का युद्धपोत) ने पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सचल नौसैन्य जहाजों के बहुराष्ट्रीय बेड़े का नेतृत्व किया।
- पोर्ट मोर्सेबी बंदरगाह पर आयोजित इस ऐतिहासिक 'फ्लीट रिव्यू' में पांच देशों के सात युद्धपोतों ने भाग लिया, जिसमें INS कदमत्त प्रमुख जहाज रहा और उसने संचालन का नेतृत्व किया।
पापुआ न्यू गिनी :
स्थान:
|
|
जमैका प्रधानमंत्री चुनाव
जमैका के लेबर पार्टी के नेता डॉ. एंड्रयू माइकल होलनेस लगातार तीसरी बार जमैका के प्रधानमंत्री बने हैं।
उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में अपनी पार्टी को विजयी बनाते हुए तीसरा कार्यकाल हासिल किया।
जमैका :
|
|
चाड में हैजा का प्रकोप
- चाड में हैजा का प्रकोप गंभीर स्थिति में है। चाड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2025 से अब तक हैजा से मरने वालों की संख्या 113 तक पहुंच गई है और कुल 1,631 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
- हैजा का पहला मामला 13 जुलाई को पूर्वी औआदई क्षेत्र के डौगुई शरणार्थी शिविर में दर्ज हुआ था, जहां लगभग 20,000 सूडानी शरणार्थी रहते हैं।
हैजा :
|
चर्चित व्यक्ति
अमित क्षत्रिय
- भारतीय-अमेरिकी अमित क्षत्रिय को नासा का नया 'अन्वेषण-केंद्रित' सह-प्रशासक (Associate Administrator) नियुक्त किया गया।
- वह 2023 में नासा में शामिल हुए और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 50वें अभियान के दौरान प्रमुख उड़ान निदेशक के रूप में उनकी भूमिका के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व पदक से भी सम्मानित किया गया है।
नासा :
|
भूपेंद्र गुप्ता
- भूपेंद्र गुप्ता को NHPC लिमिटेड का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
NHPC लिमिटेड :
|
अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला
- अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
- नियुक्ति भारतीय राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश के परामर्श से की गई।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय :
|
|
चंद्रशेखर
- न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल
- पद्मश्री डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, जिन्हें वाश पेंटिंग विधा को पहचान दिलाने का श्रेय प्राप्त है, का निधन हो गया।
- डॉ. श्याम बिहारी ने वाश पेंटिंग की दुर्लभ विधा को पुनर्जीवित कर इस कला को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
82वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
- 82वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक इटली के वेनिस लीडो में आयोजित किया।
- भारतीय फिल्म निर्माता अनुपर्णा रॉय ने 82वें वेनिस फिल्म महोत्सव में ओरिजोंटी खंड (Orizzonti section) में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
US ओपन 2025 : महिला एकल
- विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता।
- यह उनकी चौथी ग्रैंड स्लैम जीत है और वे पहले महिला खिलाड़ी बनी हैं जिन्होंने सेरेना विलियम्स के बाद US ओपन का बैक-टू-बैक खिताब जीता है।
टेनिस के चार प्रमुख ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट :
ऑस्ट्रेलियन ओपन :
फ्रेंच ओपन :
|
विंबलडन :
यूएस ओपन :
|
28वीं ITTF-ATTU एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप
- भारत 11 से 15 अक्टूबर तक भुवनेश्वर में 28वीं ITTF-ATTU एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।
- भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने इसकी घोषणा की और इसमें पुरुष और महिला टीम स्पर्धाएँ शामिल होंगी।
- यह 2026 ITTF विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी होगा।
महत्वपूर्ण दिवस
BioE3 नीति की पहली वर्षगांठ
- अंतर्राष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (ICGEB), नई दिल्ली ने BioE3 नीति की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "BioE3@1" कार्यक्रम का आयोजन किया।
- BioE3 नीति (Biotechnology for Economy, Environment and Employment) का उद्देश्य जैव प्रौद्योगिकी को अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के साथ एकीकृत करके उच्च प्रदर्शन वाली जैव-निर्माण प्रणाली को बढ़ावा देना है।
BioE3 नीति :
|
अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस प्रतिवर्ष 7 सितंबर को मनाया जाता है।
- यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2022 में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग के महत्व को रेखांकित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 7 सितंबर को मनाया जाता है।
- यह दिवस 26 नवंबर 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था जिसका उद्देश्य वायु प्रदूषण की गंभीरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।