21 September, 2025
भारत के मंत्रियों (केंद्रीय और राज्य स्तर पर) के आपराधिक और वित्तीय पृष्ठभूमि पर ADR रिर्पोट
Sat 06 Sep, 2025
संदर्भ :
- गैर-लाभकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के नवीनतम रिर्पोट के अनुसार, भारत में लगभग 47% मंत्रियों ने (केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल शामिल) अपने विरुद्ध आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से 27% मामले गंभीर प्रकृति के हैं।
प्रमुख निष्कर्ष
1. आपराधिक मामलों का प्रसार
- कुल मामले: 643 मंत्रियों में से 302 (47%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
- गंभीर आपराधिक मामले: इनमें से 174 मंत्रियों (27%) पर गंभीर आपराधिक मामले हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
राजनीतिक दलों के आँकड़े:
- भाजपा (BJP): 336 मंत्रियों में से 136 (40%) ने आपराधिक मामले घोषित किए, जिनमें 88 (26%) गंभीर मामले हैं।
- कांग्रेस (Congress): 61 मंत्रियों में से 45 (74%) ने आपराधिक मामले घोषित किए, जिनमें 18 (30%) गंभीर हैं।
- DMK: 31 मंत्रियों में से 27 (87%) ने आपराधिक मामले घोषित किए, जिनमें 14 (45%) गंभीर हैं।
- TMC: 40 मंत्रियों में से 13 (33%) ने आपराधिक मामले घोषित किए, जिनमें 8 (20%) गंभीर हैं।
- TDP: 23 मंत्रियों में से 22 (96%) ने आपराधिक मामले घोषित किए, जिनमें 13 (57%) गंभीर हैं।
- AAP: 16 मंत्रियों में से 11 (69%) ने आपराधिक मामले घोषित किए, जिनमें 5 (31%) गंभीर हैं।
- राज्य-विशिष्ट आँकड़े: 11 राज्य विधानसभाओं (आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, और पुडुचेरी) में 60% से अधिक मंत्रियों ने आपराधिक मामले घोषित किए। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, और उत्तराखंड में कोई भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।
2. वित्तीय संपत्तियाँ
- कुल संपत्ति: 643 मंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति ₹23,929 करोड़ है, औसतन प्रति मंत्री ₹37.21 करोड़।
- अरबपति मंत्री: 11 विधानसभाओं में अरबपति (billionaire) मंत्री हैं:
- कर्नाटक: 8 अरबपति मंत्री
- आंध्र प्रदेश: 6
- महाराष्ट्र: 4
- अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना: प्रत्येक में 2
- गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब: प्रत्येक में 1
- सबसे अमीर मंत्री:
- TDP सांसद चंद्र शेखर पेम्मासानी (गुंटूर): ₹5,705 करोड़ से अधिक
- कर्नाटक कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार: ₹1,413 करोड़
- आंध्र प्रदेश CM एन. चंद्रबाबू नायडू (TDP): ₹931 करोड़
- सबसे कम संपत्ति:
- त्रिपुरा के सुक्ला चरण नोआटिया: ₹2 लाख
- पश्चिम बंगाल की बिरबाहा हंसदा (TMC): ₹3 लाख
- दलों के आधार पर:
- BJP: 14 अरबपति मंत्री (4% मंत्रियों का)
- कांग्रेस: 11 अरबपति (18%)
- TDP: 6 अरबपति (26%)
- JD(S): 50% मंत्रियों के पास अरबपति संपत्ति
- जनसेना पार्टी: 33% अरबपति
3. लैंगिक और शैक्षिक प्रोफाइल
- महिला प्रतिनिधित्व: केवल 63 महिला मंत्री (10%) हैं। पश्चिम बंगाल में 20% महिला मंत्री हैं, जबकि गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, और सिक्किम में कोई महिला मंत्री नहीं हैं।
- शैक्षिक स्तर: 71% मंत्रियों के पास स्नातक या उच्च डिग्री है, जबकि 26% ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
- आयु वितरण: 61% मंत्री 41-60 वर्ष की आयु के हैं, 33% 60 वर्ष से अधिक, और केवल 6% 40 वर्ष से कम हैं।