21 September, 2025
GK Update
Sat 06 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
देश का प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन वाला बंदरगाह
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 4 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के VO चिदंबरनार (VOC) बंदरगाह पर भारत की पहली बंदरगाह-आधारित ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'मेड इन इंडिया चिप्स' ने TEC से सर्टिफिकेशन प्राप्त किया
- भारत में बने 'मेड इन इंडिया चिप्स' पर चलने वाले टेलीकॉम सिस्टम ने टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) से सर्टिफिकेशन प्राप्त किया।
- यह पहली बार है जब केवल घरेलू स्तर पर उत्पादित चिप्स का इस्तेमाल करने वाला टेलीकॉम सिस्टम इस गुणवत्ता और मानक परीक्षण को पास किया है।
टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) :
|
|
"अंगीकार 2025" अभियान
- केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत "अंगीकार 2025" अभियान का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
'एमपॉक्स' अब वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं
- कांगो और अन्य प्रभावित देशों में 'एमपॉक्स' के मामलों व मौतों में गिरावट दर्ज हाेने के बाद WHO ने इसे 'वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' की श्रेणी से बाहर किया।
- अगस्त 2024 में WHO ने एमपॉक्स को 'वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित किया गया था।
एमपॉक्स :
|
|
भारत-सिंगापुर के बीव 16वीं DWG
- भारत-सिंगापुर के बीव 16वीं रक्षा कार्य समूह (DWG) बैठक का आयोजन 4 सितंबर को सिंगापुर में किया गया।
- बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और सिंगापुर की ओर से कोलोनल डैक्सन याप की।
सिंगापुर :
|
थाईलैंड का 32वां प्रधानमंत्री
- अनुतिन चार्नविराकुल को थाईलैंड का 32वां प्रधानमंत्री चुना गया।
- अनुतिन चार्नविराकुल भुमजैथाई पार्टी के नेता हैं और उन्हें 5 सितंबर 2025 के संसद मतदान में बहुमत मिला।
- इन्होंने पैतोंगटार्न शिनावात्रा का स्थान लिया जिन्हें अगस्त 2025 में नैतिकता उल्लंघन के दोष में हटाया गया।
थाईलैंड :
|
|
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध
- नेपाल ने 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया।
- यह कदम “सोशल मीडिया उपयोग विनियमन निर्देश, 2080” के तहत उठाया गया है।
नेपाल :
भौगोलिक स्थिति:
|
|
26 देश यूक्रेन की सीमा की रक्षा करेंगे
- युद्धविराम के बाद यूक्रेन में सैनिक तैनात करने के लिए 26 देश तैयार हैं।
- यह जानकारी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘कोएलिशन ऑफ विलिंग्स’ समिट के बाद कही।
यूक्रेन :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
DPIIT और ICICI बैंक के बीच MOU
- DPIIT और ICICI बैंक ने 4 सितंबर, 2025 को एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया।
- इस MOU उद्देश्य स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को त्वरित सहायता, मार्गदर्शन और पायलट अवसर प्रदान करके भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।
ICICI बैंक :
|
|
UPI लेन-देन की सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने डिजिटल भुगतानों की कुछ श्रेणियों के लिए UPI लेन-देन की सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।
- कुछ खास कैटेगरीज जैसे टैक्स पेमेंट, बीमा प्रीमियम, लोन EMI, क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान, निवेश और डिजिटल सेविंग्स में UPI के माध्यम से प्रति लेन-देन ₹5 लाख और 24 घंटे में कुल ₹10 लाख तक का भुगतान किया जा सकेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
प्रोटीन p47 की नई भूमिका की खोज
- भारतीय वैज्ञानिकों ने प्रोटीन p47 की एक नई और अभूतपूर्व भूमिका की खोज की है, जहां यह प्रोटीन कोशिकाओं को यांत्रिक तनाव से बचाने में 'यांत्रिक संरक्षक' के रूप में कार्य करता है।
- p47 प्रोटीन, जो आमतौर पर p97 प्रोटीन के सहायक के रूप में जाना जाता है, ने अब यांत्रिक तनाव के दौरान प्रोटीन की पुनः मोड़ने और स्थिर रहने की क्षमता में सुधार दिखाया है।
प्रोटीन p47 :
|
भारत GRN में शामिल हुआ
- भारत स्वास्थ्य सेवा में AI की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से हेल्थ AI ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क (GRN) में शामिल हुआ।
- यह नेटवर्क एआई-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और उत्पादों की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
हेल्थ AI ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क (GRN) :
|
डोपिंग रोधी परीक्षण के लिए दुर्लभ संदर्भ सामग्री विकसित
- भारत ने खेलों में उन्नत डोपिंग रोधी परीक्षण के लिए दुर्लभ संदर्भ सामग्री विकसित की है।
- इस उपलब्धि का नाम है "मेथानडायनोन लॉन्ग-टर्म मेटाबोलाइट (LTM)"।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
नीति आयोग की दलहन क्षेत्र के लिए रिर्पोट
- नीति आयोग ने "आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की ओर दलहनों के विकास में तेजी लाने की रणनीतियाँ और मार्ग" पर रिपोर्ट जारी की है।
- रिर्पोट में भारत के दलहन क्षेत्र के विकास, चुनौतियों और सतत उत्पादकता बढ़ाने के व्यापक उपायों को शामिल किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ADR की रिर्पोट
- गैर-लाभकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के नवीनतम रिर्पोट के अनुसार, भारत में लगभग 47% मंत्रियों ने (केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल शामिल) अपने विरुद्ध आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से 27% मामले गंभीर प्रकृति के हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट, 2023
- भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट, 2023 जारी किया गया है।
- इस रिपोर्ट में भारत में प्रजनन दर (Total Fertility Rate - TFR) और मृत्यु दर में हुए महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को दर्शाया गया है।
रिर्पोट के अनुसार :
|