01 September, 2025
GK Update
Fri 05 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
TDK कॉर्पोरेशन के लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का उद्घाटन
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा, सोहना में TDK कॉर्पोरेशन के उन्नत लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र का उद्घाटन किया।
- इस संयंत्र में प्रतिवर्ष 20 करोड़ बैटरी पैक का निर्माण होगा, इससे भारत की 40 प्रतिशत आवश्यकता पूरी होगी।
टीडीके कॉर्पोरेशन (TDK Corporation) :
स्थापना: 1935, जापान | मुख्यालय: टोक्यो, जापान | मुख्य क्षेत्र: इलेक्ट्रॉनिक्स और विद्युत सामग्री |
RERA पोर्टल का शुभारंभ
- रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 [RERA] के तहत गठित केंद्रीय सलाहकार परिषद (CAC) की 5वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- बैठक के दौरान केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, मनोहर लाल ने एकीकृत RERA पोर्टल का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
सरस आजीविका मेला 2025
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा सरस आजीविका मेला 2025 का आयोजन 5 से 22 सितंबर 2025 तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
सरस आजीविका मेला :
|
AWC को प्राथमिक विद्यालयों के साथ सह-स्थापित करने के निर्देश
- सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों (AWCs) को प्राथमिक विद्यालयों के साथ सह-स्थापित करने के लिए निर्देश जारी किया।
- यह पहल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है, जिसके तहत स्कूल परिसर में आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा (ECCE) से कक्षा 1 तक बच्चों को सुगम और निरंतर शिक्षा मिल सके।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुस्तकें और लेखक
'मदर मैरी कम्स टू मी'
- अरुंधति रॉय की संस्मरण पुस्तक 'मदर मैरी कम्स टू मी' का विमोचन कोच्चि में सितंबर 2025 में हुआ।
- यह पुस्तक अरुंधति रॉय की मां, मैरी रॉय के साथ उनके जटिल और गहरे संबंधों का मार्मिक, हास्यपूर्ण और भावपूर्ण चित्रण है।
- पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन इंडिया द्वारा किया गया है।
अरुंधति रॉय की अन्य महत्वपूर्ण पुस्तक :
|
|
"द चोला टाइगर्स: एवेंजर्स ऑफ सोमनाथ"
- अमीश त्रिपाठी ने मुंबई के क्रॉसवर्ड केम्प्स कॉर्नर में अपनी नवीनतम पुस्तक "द चोला टाइगर्स: एवेंजर्स ऑफ सोमनाथ" का विमोचन किया।
- यह पुस्तक उनकी इंडिक क्रॉनिकल्स श्रृंखला की दूसरी कड़ी है, जिसमें उन्होंने चोल वंश की गाथा और सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के बाद के प्रतिशोध को प्रभावित अंदाज में प्रस्तुत किया है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-सिंगापुर के बीच समझौता
- भारत और सिंगापुर ने सिविल एविएशन में प्रशिक्षण, अनुसंधान और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।
- यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई बैठक के दौरान हुआ।
सिंगापुर :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
UIDAI का लेन-देन में वृध्दि : अगस्त 2025
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अगस्त 2025 में 221 करोड़ से अधिक आधार ऑथेंटिकेशन लेन-देन दर्ज किया।
UIDAI आधार और फेस ऑथेंटिकेशन अपडेट – अगस्त 2025 :
|
|
स्वैच्छिक हॉलमार्किंग की शुरूआत
- सरकार ने चांदी के गहनों और अन्य वस्तुओं के लिए स्वैच्छिक हॉलमार्किंग की शुरूआत की।
- यह पहल उपभोक्ताओं को धातु की शुद्धता की डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने के लिए की गई है, जिससे वे हॉलमार्क की शुद्धता और असली होने की पुष्टि कर सकेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या : जून, 2025 तक
- भारत में ब्रॉडबैंड ग्रोथ के कारण इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 30 जून, 2025 तक 1 अरब (1,002.85 मिलियन) को पार कर गई है, जो मार्च 2025 के मुकाबले 3.48 प्रतिशत अधिक है।
भारत का दूरसंचार परिदृश्य (ताज़ा आँकड़े):
इंटरनेट सब्सक्राइबर्स: कुल ~100.28 करोड़
क्षेत्रवार उपयोगकर्ता:
|
|
BMCT चरण-2 का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने संयुक्त रूप से जेएन पोर्ट पीएसए मुंबई टर्मिनल (BMCT) चरण-2 का उद्घाटन किया।
- इस टर्मिनल के उद्घाटन से मुंबई पोर्ट की क्षमता में वृद्धि होगी और व्यापार को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
कला और संस्कृति
मिलाद-उन-नबी
- मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 में यह आयोजन 5 सितंबर को मनाया जा रहा है, जो इस्लामी कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख है।
हजरत मुहम्मद :
|
इस्लाम धर्म :
|
ओणम
- ओणम दक्षिण भारत, विशेषकर केरल का सबसे महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध त्योहार है, जो वर्ष 2025 में 26 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर को मुख्य दिन ‘थिरुवोणम’ के साथ मनाया गया।
ओणम :
मुख्य सांस्कृतिक आयोजन:
|
|
समहिता सम्मेलन का उद्घाटन
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में समहिता सम्मेलन (दक्षिण एशिया की पांडुलिपि परंपराएं और गणितीय योगदान) का उद्घाटन किया।
- यह सम्मेलन दक्षिण एशिया की पांडुलिपि परंपराओं और गणितीय योगदान पर केंद्रित है।
- इस सम्मेलन में दक्षिण एशिया के गणितीय विरासत और पांडुलिपियों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर विचार-विमर्श हुआ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य विशेष समाचार
भारत का प्रथम गिद्ध संरक्षण पोर्टल
- भारत का प्रथम गिद्ध संरक्षण पोर्टल असम में लॉन्च किया गया।
- इस पोर्टल का नाम "द वल्चर नेटवर्क" (The Vulture Network) है, जिसे वी फाउंडेशन इंडिया ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के सहयोग से विकसित किया है।
- इस पोर्टल का अनावरण 3 सितंबर, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर किया गया था।
गिद्ध :
|
|
"रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर" का उद्घाटन
- बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में "रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर" का 4 सितंबर 2025 को भव्य उद्घाटन भूटान के प्रधानमंत्री दशो शेरिंग तोबगे द्वारा पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
- इस मंदिर का निर्माण भारत और भूटान की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मित्रता को मजबूत करने के लिए किया गया है।
बौद्ध धर्म से संबंधित प्रमुख स्थल :
|
|
रैंक एवं सूचकांक
उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए भारत रैंकिंग 2025
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए "भारत रैंकिंग 2025" (NIRF 2025) जारी किया।
- इस रैंकिंग में IIT मद्रास लगातार सातवें वर्ष शीर्ष स्थान पर है, वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित चेहरा
दादाभाई नौरोजी
- दादाभाई नौरोजी की 200वीं जयंती 4 सितंबर 2025 को मनाई गई।
- वे भारत के प्रथम भारतीय ब्रिटिश संसद सदस्य, प्रवक्ता, समाज सुधारक, और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण नेता थे।
- उन्हें "ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया" और "ऑफिसियल एम्बेसडर ऑफ इंडिया" के नाम से जाना जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
आनंद वी. पाटिल
- आनंद वी. पाटिल को 7 सितंबर 2025 को बेंगलुरु में प्रो. वी.के. गोकाक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- यह पुरस्कार ज्ञानपीठ सम्मानित प्रो. विनायक कृष्ण गोकाक की स्मृति में दिया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अमित मिश्रा
- लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- अपने 25 वर्षों के क्रिकेट करियर में, अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले और कुल 156 विकेट लिए।
अमित मिश्रा की उपलब्धियां :
|
|
जियोर्जियो अरमानी
- मशहूर इटालियन फैशन डिजाइनर और अरमानी ब्रांड के संस्थापक जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- अरमानी को आधुनिक इतालवी फैशन शैली का आदर्श माना जाता है, जिन्होंने अपने फैशन हाउस के जरिए रेडी-टू-वियर और लग्जरी फैशन में क्रांति लाई।
महत्वपूर्ण दिवस
शिक्षक दिवस
- देश के द्वितीय राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति शिक्षकों के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (NTA) प्रदान करते हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन :
|
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (NTA) 2025 :
उत्तर प्रदेश से चयनित शिक्षक:
विश्व शिक्षक दिवस : 5 अक्टूबर |
विविध
चर्चा में 'लोघारीमा या द वेनिशिंग'
- उत्तरी आयरलैंड की पहाड़ियों में स्थित रहस्यमयी झील लोघारीमा या द वैनिशिंग लेक ने विज्ञानियों को वर्षों से उलझन में डाल रखा है।
- यह झील, जिसे विश्व के सबसे रहस्यमय भूवैज्ञानिक स्थलों में से एक माना जाता है, सुबह पूरी तरह भरी हो सकती है, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह पूरी तरह खाली हो जाती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|