GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 04 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

'ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव' की शुरुआत

  • नीति आयोग ने 'ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव' की शुरुआत की है, जो भारत के जिला और ब्लॉक स्तर पर लागू की जाएगी।
  • यह पहल मानव संसाधन सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक के नेतृत्व में देश के 12 अस्पिरेशनल जिलों में पायलट प्रोग्राम के रूप में शुरू किया गया है।

नीति आयोग :

  • गठन : जनवरी 2015
  • पूर्ण नाम: राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री (वर्तमान में नरेंद्र मोदी

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

यूएई ने इज़राइल को कड़ी चेतावनी दी

  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इज़राइल को कड़ी चेतावनी दी है कि पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) में किसी भी कब्जे की योजना अबू धाबी के लिए एक 'लाल रेखा' होगी।
  • यूएई ने बताया है कि ऐसा कदम अब्राहम समझौते के तहत दोनों देशों के बीच स्थापित संबंधों को गंभीर रूप से कमजोर कर सकता है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :

  • मध्य पूर्व (अरब प्रायद्वीप) में स्थित है, सऊदी अरब और ओमान से घिरा हुआ है
  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: (यूएई) दिरहम (AED)

सिंगापुर के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर

  • सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।
  • यह उनकी प्रधानमंत्री के तौर पर पहली आधिकारिक यात्रा है।

सिंगापुर :

  • स्थान: दक्षिण-पूर्व एशिया में मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक द्वीपीय नगर-राज्य
  • सीमाएँ: उत्तर में मलेशिया (Johor Strait द्वारा अलग), दक्षिण में इंडोनेशिया (Singapore Strait द्वारा अलग)
  • राजधानी: सिंगापुर (पूरा देश ही नगर-राज्य है)
  • मुद्रा: सिंगापुर डॉलर (SGD)

राज्‍य समाचार

सेना स्पेक्टेबिलिस के उन्मूलन में प्रथम स्थान

  • केरल ने आक्रामक विदेशी पौधे सेना स्पेक्टाबिलिस (कैल्सियोलेरिया शावर) के उन्मूलन में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
  • यह आक्रामक पौधा देशी जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा है। यह तेज़ी से फैलकर स्थानीय प्रजातियों को खत्म करता है, मिट्टी की रासायनिक संरचना बदल देता है और वन्यजीवों के लिए भोजन की कमी पैदा करता है।

सेना स्पेक्टाबिलिस (Senna spectabilis) :

  • वैज्ञानिक नाम : Senna spectabilis
  • सामान्य नाम : गोल्डन शॉवर कैसिया, शोभाक पौधा
  • परिवार : फैबेसी (Fabaceae)
  • मूल स्थान : दक्षिण अमेरिका (ब्राज़ील, पेरू आदि)
  • भारत में स्थिति : विदेशी प्रजाति (Exotic species), जो अब आक्रामक (Invasive) बन चुकी है।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन उन्होंने 31 अगस्त 2025 को किया था।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी :

  • विशेषता: भारतीय पंचांग और वैदिक पद्धति पर आधारित समय मापन।
  • समय गणना: घड़ी सूर्य की स्थिति और भारतीय पंचांग के अनुसार समय बताती है।
  • भिन्नता: यह 24 घंटे की बजाय 30 घटी (घड़ी) में समय को विभाजित करती है।
  • अन्य सुविधाएँ: नक्षत्र, तिथि, योग, करण आदि वैदिक समय घटकों की जानकारी भी देती है।
  • महत्त्व: भारतीय प्राचीन खगोल व वैदिक परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047" अभियान

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने "समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047" अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य 2047 तक राज्य को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

15 प्रस्तावों को मंजूरी : उत्‍तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 2 सितंबर 2025 को राज्य के विकास से जुड़े 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी ।

प्रमुख प्रस्‍ताव :

  • उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम की स्थापना
  • अगले 6 वर्षों के लिए नई इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी को मंजूरी
  • उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 को मंजूरी
  • वाराणसी में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए 'समेकित क्षेत्रीय केंद्र' की स्थापना
  • लखनऊ और कानपुर में ई-बसों के संचालन के लिए नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (NCC) मॉडल को मंजूरी
  • शाहजहांपुर में 'स्वामी शुकदेवानंद राजकीय विश्वविद्यालय' की स्थापना को मंजूरी

देश का प्रथम वरिष्ठ नागरिक आयोग

  • केरल सरकार ने देश का प्रथम वरिष्ठ नागरिक आयोग बनाया है जिसे केरल राज्य वरिष्ठ नागरिक आयोग अधिनियम, 2025 के तहत स्थापित किया गया है।
  • इस आयोग का उद्देश्य बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके कल्याण को सुनिश्चित करना और उपेक्षा एवं दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों का समाधान ढूंढना है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मॉयल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज

  • मॉयल (MOIL) ने अगस्त 2025 में 1.45 लाख टन उत्पादन कर अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 17% की वृद्धि है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अगस्त 2025 में बिक्री : 1.13 लाख टन (25.6% की वृद्धि YoY)
  • अप्रैल-अगस्त 2025 में उत्‍पादन : 7.92 लाख टन (9.3% की वृद्धि YoY)
  • अप्रैल-अगस्त 2025 में ड्रिलिंग : 50,621 मीटर (8.6% की वृद्धि YoY)

मॉयल (MOIL) :

  • पूरा नाम : (मैंगनीज़ ओर (इंडिया) लिमिटेड)
  • स्थापना : जून 1962, मुख्यालय : नागपुर, महाराष्ट्र
  • स्थिति : अनुसूची 'A' मिनीरत्न श्रेणी-I PSU
  • उत्पाद: मैंगनीज अयस्क, EMD, फेयरो-ग्रेड मैंगनीज
  • खनन क्षेत्र : महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 11 खदानें (9 महाराष्ट्र में और 2 मध्य प्रदेश में)
  • वर्तमान CMD : अजीत कुमार सक्सेना

असंगठित क्षेत्र उद्यमों का त्रैमासिक बुलेटिन

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने असंगठित क्षेत्र उद्यमों पर पहला त्रैमासिक बुलेटिन (QBUSE) जारी किया, जिसमें जनवरी-मार्च 2025 और अप्रैल-जून 2025 के अनुमान शामिल हैं।

QBUSE मुख्य बिंदु (जनवरी-मार्च 2025 और अप्रैल-जून 2025) :

प्रतिष्ठान और कार्यबल :

  • कुल प्रतिष्ठानों की संख्या 7.85 करोड़ से बढ़कर 7.94 करोड़ हो गई
  • यह वृद्धि मुख्य रूप से व्यापार (+3.63%) और अन्य सेवाओं (+3.13%) से हुई, जबकि विनिर्माण में 4.7% की गिरावट आई
  • ग्रामीण कार्यबल 5.97 करोड़ से बढ़कर 6.25 करोड़ हो गया

कार्यबल संरचना और भागीदारी :

  • कार्यरत मालिकों की हिस्सेदारी 58.29% से बढ़कर 60.18% हो गई, जो स्व-रोजगार में वृद्धि का संकेत है
  • कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी दोनों तिमाहियों में 28% से ज़्यादा बनी रही
  • डिजिटल अपनाना : इंटरनेट का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों का प्रतिशत 34.20% से बढ़कर 36.03% हो गया

महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण और उत्पादन को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण और उत्पादन के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना मंज़ूर की।
  • यह योजना राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू क्षमता और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाना है।

योजना मुख्य बिंदु:

  • अवधि: 2025-26 से 2030-31 (6 वर्ष)
  • प्रोत्साहन: 20% पूंजीगत व्यय सब्सिडी
  • सीमा: बड़ी इकाई ₹50 करोड़, छोटी इकाई ₹25 करोड़
  • परिचालन सब्सिडी: 2026-27 से 2030-31 तक
  • क्षमता: 270 किलोटन पुनर्चक्रण, 40 किलोटन खनिज उत्पादन
  • निवेश: ₹8,000 करोड़, रोजगार: 70,000

GST परिषद की 56वीं बैठक

  • GST परिषद की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • टैक्स स्लैब: 12% और 28% स्लैब खत्म, अब दो मुख्य स्लैब 5% और 18%। लग्ज़री व तंबाकू उत्पादों पर नया 40% स्लैब
  • सस्ती वस्तुएँ: हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, छोटे टीवी, डिशवॉशर, और 350 सीसी से कम मोटरसाइकिलें अब 18% स्लैब में
  • कई जीवन रक्षक दवाओं व व्यक्तिगत स्वास्थ्य/जीवन बीमा पर जीएसटी पूरी तरह खत्म
  • खाद्य वस्तुएँ: सभी भारतीय ब्रेड (रोटी, पराठा, खाखरा आदि) पर जीएसटी हटा
  • जूते-कपड़े: ₹2500 तक पर केवल 5% जीएसटी, MSME सुविधा: पंजीकरण अब सिर्फ 3 दिनों में
  • प्रभावी तिथि: 22 सितंबर 2025 से लागू

इंट्राडे इक्विटी इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए लिमिट

  • भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इक्विटी इंडेक्स डेरिवेटिव्स में इंट्राडे पोज़िशन की निगरानी हेतु नया ढाँचा पेश किया है।
  • इसका उद्देश्य बड़े जोखिमों का प्रबंधन करना और बाज़ार में स्थिरता बनाए रखना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इंडेक्स ऑप्शंस में प्रति इकाई शुद्ध इंट्राडे पोजीशन की सीमा 5,000 करोड़ रुपये
  • वर्तमान में दिन के अंत तक की सीमा 1,500 करोड़ रुपये है
  • सकल इंट्राडे सीमा 10,000 करोड़ रुपये पर बनी रहेगी
  • प्रभावी तिथि: 1 अक्टूबर 2025 से लागू

मर्क और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच समझौता

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी कंपनी मर्क और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किया।
  • यह साझेदारी सेमीकंडक्टर सामग्री, निर्माण बुनियादी ढांचा, और विशेष रसायन व गैस वितरण पर केंद्रित होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में लगभग ₹91,000 करोड़ (11 अरब डॉलर) के निवेश से भारत का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट विकसित कर रहा है, जो ऑटोमोबाइल, मोबाइल डिवाइस, एआई सिस्टम और वैश्विक अनुप्रयोगों के लिए चिप्स बनाएगा।
  • मर्क टाटा को हाई-प्योरिटी इलेक्ट्रॉनिक मटेरियल्स, गैस और केमिकल डिलीवरी सिस्टम, टर्नकी फैब्रिकेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर और AI संचालित डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Athinia प्रदान करेगा।

रिर्पोट एवं सूचकांक

'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ टुडे' और 'मेंटल हेल्थ एटलस 2024'

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दो महत्वपूर्ण रिपोर्टें 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ टुडे' और 'मेंटल हेल्थ एटलस 2024' जारी की हैं।
  • इन रिपोर्टों में मानसिक स्वास्थ्य की वैश्विक स्थिति, बढ़ती चुनौतियां और जरूरी सुधारों पर प्रकाश डाला गया है।

रिपोर्ट के अनुसार :

  • दुनिया में 1 अरब+ लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित
  • वैश्विक जनसंख्या का 14% मानसिक विकारों से पीड़ित
  • लैंगिक अंतर: महिलाएँ चिंता, अवसाद और ईटिंग डिसऑर्डर से अधिक प्रभावित

आत्महत्या:

  • 15–29 वर्ष की महिलाओं में दूसरा प्रमुख मृत्यु कारण
  • पुरुषों में तीसरा प्रमुख मृत्यु कारण
  • आर्थिक बोझ: देशों के GDP का 0.5%–1% तक असर

 

कला और संस्‍कृति

करमा पूजा

  • करमा पूजा झारखंड, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मनाया जाने वाला एक प्रमुख आदिवासी फसल उत्सव है, जो प्रकृति की पूजा और भाई-बहन के बंधन को समर्पित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पूजा का समय : भाद्रपद/भादो मास (अगस्त-सितंबर) की एकादशी
  • करमा के दूसरे दिन "नवाखानी" होती है, जिसमें नया अन्न ग्रहण किया जाता है।
  • इस अवसर पर करमा लोकनृत्य किया जाता है

पुरस्‍कार और सम्‍मान

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025

  • स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए भारत भर के स्कूलों से 45 शिक्षकों का चयन किया।
  • ये शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 राष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। चयनित शिक्षकों में 24 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चयन प्रक्रिया : तीन स्तरों पर (जिला, राज्य और राष्ट्रीय)
  • चुने गए 45 शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा
  • इस बार उत्तर प्रदेश से 2 शिक्षक चयनित हुए हैं

 

Latest Courses