GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 03 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

वाटर वॉयेज नॉर्थईस्ट 2025 सम्मेलन

  • वाटर वॉयेज नॉर्थईस्ट 2025 सम्मेलन का आयोजन गुवाहाटी, असम में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य : भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की समुद्री और अंतर्देशीय जल परिवहन क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना और विकसित करना
  • आयोजन : बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और भारतीय बंदरगाह संघ के सहयोग से
  • भारत सरकार ने 2024 में क्रूज़ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के तहत वर्ष 2029 तक 100 नदी क्रूज़ टर्मिनलों के विकास का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय जलमार्गों पर 25 नदी क्रूज़ जहाज़ परिचालन में हैं, जिनमें से अकेले ब्रह्मपुत्र नदी पर 14 जहाज़ शामिल हैं

AISATS को DGCA की सुरक्षा मंज़ूरी

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पहली बार एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (AISATS) को सुरक्षा मंज़ूरी दी ।
  • इसके साथ ही, भारत, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मलेशिया के बाद दूसरा देश बन गया है जिसने ICAO के दिशानिर्देशों के अनुरूप इस तरह के व्यापक ढाँचे को लागू किया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) :

  • वैधानिक नियामक निकाय है जो नागरिक उड्डयन सुरक्षा, विनियमों और हवाई परिवहन सेवाओं को सुनिश्चित करता है
  • विमानन नियमों को लागू करने, उड़ान योग्यता मानकों को बनाए रखने, और विमानन दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच करने के लिए जिम्मेदार है
  • विमानन से जुड़े विभिन्न लाइसेंस जारी करता है और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के साथ समन्वय करता है।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात में वृध्दि

  • वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात लगभग 49.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
  • इसमें प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात की हिस्सेदारी लगभग 20.4% है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पंजीकृत खाद्य व्यवसाय संचालकों की संख्या : 25 लाख से बढ़कर 64 लाख

प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) :

  • शुरूआत : 2020-21
  • लागू करने वाला मंत्रालय : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI)
  • प्रकार : केन्द्रीय प्रायोजित योजना

भारत का प्रथम माइक्रोप्रोसेसर चिप "विक्रम-3201"

  • सेमीकॉन इंडिया 2025 में भारत ने प्रथम भारत निर्मित स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर चिप "विक्रम-3201" पेश किया।
  • इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी (SCL), चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने मिलकर विकसित किया है।

"विक्रम-3201" :

  • विक्रम-3201 प्रोसेसर : खासतौर पर अंतरिक्ष मिशनों की कठोर परिस्थितियों के लिए विकसित।
  • कार्यशील तापमान : -55°C से +125°C।
  • उपयोग : लॉन्च व्हीकल्स में नेविगेशन, कंट्रोल और मिशन मैनेजमेंट।
  • PSLV-C60 मिशन में सफल परीक्षण।
  • उन्नत संस्करण : विक्रम-1601 (16-बिट, 2009 से प्रयोग)।
  • PM मोदी ने इसे कहा : “डिजिटल डायमंड”

कपास किसान ऐप

  • कपास किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्‍य से केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने कपास किसान ऐप (Kapas Kisan App) लॉन्च किया।
  • यह ऐप कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास बेचने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।

कपास :

  • एक प्रमुख नकदी फसल (Cash Crop) है
  • इसे "श्वेत सोना" भी कहा जाता है
  • वैज्ञानिक नाम : गॉसिपियम
  • परिवार : मालवेसी (मालवेसी)
  • मृदा : काली मिट्टी (रेगुर मिट्टी) सबसे उपयुक्त
  • प्रमुख उत्पादक राज्य (भारत में) : महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा

पहल ‘भारती’ : एपीडा

  • कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने नई पहल ‘भारती’ (BHARATI Initiative) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य भारत के कृषि-खाद्य निर्यात को एक नया आयाम देना है।
  • यह पहल सितंबर 2025 से शुरू हो रही है और इसका लक्ष्य 2030 तक भारत के कृषि निर्यात को 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) :

स्थापना : 1986 अधिनियम : एपीडा अधिनियम, 1985 (भारत सरकार द्वारा संसद में पारित) मंत्रालय : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय मुख्यालय : नई दिल्ली

राज्‍य समाचार

बथुकम्मा उत्सव

  • तेलंगाना प्रदेश 2025 में रियो कार्निवल की तरह भव्य और रंगीन तरीके से बथुकम्मा उत्सव मनाएगा।

बथुकम्मा उत्सव :

  • तेलंगाना का प्रसिद्ध फूलों का त्योहार है
  • "बथुकम्मा" का अर्थ : ‘माँ देवी जीयू’ या ‘देवी लंबी उम्र जिएं’
  • मनाने का समय : अश्विन मास (सितंबर–अक्टूबर) में
  • अवधि : लगभग 9 दिन
  • उत्सव देवी गौरी/महागौरी को समर्पित है
  • प्रकृति और कृषि से जुड़ा त्योहार भी माना जाता है
  • तेलंगाना के राजकीय उत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त

अतंर्राष्‍ट्रीय समाचार

अफगान छात्रों के लिए ई-छात्रवृत्ति की पेशकश

  • भारत ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अफगान छात्रों को 1,000 ई-छात्रवृत्ति की पेशकश की है।
  • यह पहल भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के माध्यम से की जा रही है, जिससे अफगान नागरिक ऑनलाइन स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर सकेंगे।

अफ़ग़ान नागरिकों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना (SSSAN) :

  • यह योजना अफगान नागरिकों को भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है
  • संचालित : रतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

UPI लेन-देन अगस्त 2025

  • यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अगस्त 2025 में पहली बार 20 अरब (20.01 अरब) से ज़्यादा लेन-देन किया।
  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) के अनुसार, कुल लेन-देन की संख्या 20.01 अरब रही, जो पिछले साल अगस्त में 14.9 अरब से 34 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • औसत दैनिक लेन-देन : 64.5 करोड़
  • मई 2025 में UPI लेनदेन मूल्य ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था, जो 25.14 लाख करोड़ रुपये था

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI):

  • शुरुआत : अप्रैल 2016
  • विकसित : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
  • नियामक : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) व भारतीय बैंक संघ (IBA)
  • प्रकार : रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम

रक्षा समाचार

संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XIV

  • भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 14वें संस्करण का आयोजन मेघालय के उमरोई में 1- 14 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है।

संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री :

  • भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के रूप में
  • शुरुआत : 2006
  • अभ्यास बारी-बारी से भारत और थाईलैंड में आयोजित किया जाता है
  • 13वें संस्‍करण का आयोजन : थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्राकन में, 1 जुलाई से 15 जुलाई 2024

पर्यावरण समाचार

दिल्ली की हवा में अदृश्य बैक्टीरिया मौजूद

  • बोस इंस्टीट्यूट के अध्ययन के अनुसार, दिल्ली की हवा में अदृश्य बैक्टीरिया मौजूद हैं, जो फेफड़ों, आंत, मुंह और त्वचा तक को संक्रमित कर सकते हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह 'एटमॉस्फेरिक एनवायरनमेंट: एक्स' नामक एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित हुआ
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, भारत में सिंधु-गंगा का मैदान (IGP) विश्‍व के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है जहाँ वायु प्रदूषण सबसे ज़्यादा है

खेल समाचार

महिला विश्व कप 2025 में पुरस्कार राशि

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला विश्व कप 2025 के विजेताओं को अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो पिछले संस्करण के $1.32 मिलियन (₹11.65 करोड़) से बढ़कर $4.48 मिलियन (₹39.55 करोड़) हो गई है।

महिला विश्व कप 2025 :

  • शुरूआत : 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025
  • संस्‍करण : 13वां
  • मेजबानी : भारत और श्रीलंका, संयुक्त रूप से
  • कुल पुरस्कार राशि :13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122.5 करोड़ रुपये)
  • रनर्स-अप को मिलेंगे USD 2.24 मिलियन (लगभग 19.77 करोड़ रुपये)

फुजैरा ग्लोबल सुपरस्टार्स 2025

  • GM प्रणव वेंकटेश ने फुजैरा ग्लोबल सुपरस्टार्स 2025 शतरंज प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता।
  • उन्होंने अंतिम राउंड में GM अलन पिको (स्पेन) को हराकर यह शीर्षक हासिल किया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज का शासी निकाय : फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स / अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) :

स्थापना : 20 जुलाई 1924, पेरिस (फ्रांस) मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड वर्तमान अध्यक्ष : अरकडी ड्वोर्कोविच, रूस

 

Latest Courses