01 September, 2025
GK Update
Tue 02 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ सम्मेलन
- ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ सम्मेलन का आयोजन 2-4 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली के यशोभूमि में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
SEMICON India प्रोग्राम की शुरूआत
- केंद्र सरकार ने ₹76,000 करोड़ के निवेश के साथ SEMICON India प्रोग्राम शुरू किया है, जिसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के माध्यम से लागू किया जा रहा है।
- SEMICON India का उद्देश्य उद्योग, नीति-निर्माता, शिक्षा जगत और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाकर निवेश व साझेदारी बढ़ाना।
- वैश्विक सेमीकंडक्टर बाज़ार 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा, और इसमें भारत का बड़ा हिस्सा होगा।
महिलाओं के लिए निवेशक दीदी पहल के चरण II का शुभारंभ
- निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) ने हैदराबाद में अपनी प्रमुख वित्तीय साक्षरता पहल - निवेशक दीदी के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।
- इस पहल का उद्देश्य वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीण समुदायों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
100% FDI की घोषणा
- भारत सरकार ने बीमा क्षेत्र में विदेशी पूंजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100% FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) की घोषणा की।
- इस निर्णय के तहत बीमा क्षेत्र में अभी तक लागू 74% की सीमा को हटाकर विदेशी निवेशकों को पूरी अनुमति दी जाएगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
GST संग्रह : अगस्त 2025
- अगस्त 2025 में भारत का वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह बढ़कर ₹1.86 ट्रिलियन (₹1.86 लाख करोड़) हो गया है।
- यह अगस्त 2024 की तुलना में लगभग 6.5% की वृद्धि दर्शाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
ब्रिटिश से असम को ‘वृंदावनी वस्त्र’ उधार मिलेगा
- ब्रिटिश संग्रहालय 2027 में असम को ‘वृंदावनी वस्त्र’ (Vrindavani Vastra) को 18 महीने के लिए उधार देगा।
- यह वस्त्र 16वीं शताब्दी का एक बहुमूल्य रेशमी कपड़ा है जिसे महान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के मार्गदर्शन में बनाया गया था।
- वस्त्र में भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्यों को दर्शाया गया है।
असम :
|
|
देश की प्रथम मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली
- गुजरात ने देश की प्रथम मल्टी-लेन फ्री फ्लो (Multi-Lane Free Flow - MLFF) टोल प्रणाली की शुरुआत की।
- यह सिस्टम गुजरात के NH-48 पर चोर्यासी टोल प्लाजा पर लागू किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ (Jeevika Nidhi) का शुभारंभ किया।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पर्यावरण समाचार
दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति क्रोकोथेमिस एरिथ्रिया की पुनः खोज
- पश्चिमी घाट के दक्षिणी हिस्से में दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति क्रोकोथेमिस एरिथ्रिया की पुनः खोज हुई है।
- पहले इस प्रजाति को सामान्य क्रोकोथेमिस एरिथ्रिया से मिलते-जुलते होने के कारण गलत पहचाना गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026
- अगस्त 2026 (30वें संस्करण) में भारत बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
- इससे पहले 2009 में हैदराबाद ने इस चैंपियनशिप की मेजबानी की थी।
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2025 :
|
|
रक्षा समाचार
युद्ध कौशल 3.0 सैन्य अभ्यास
- भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के कामेंग क्षेत्र युद्ध कौशल 3.0 (Yudh Kaushal 3.0) सैन्य अभ्यास किया।
- यह अभ्यास आधुनिक तकनीक, सटीक हमले और बहु-क्षेत्रीय संचालन क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया गया था।
भारतीय सेना :
|
|
‘भैरव’ कमांडो बटालियन गठित
- भारतीय सेना 2025 में पांच ‘भैरव’ कमांडो बटालियन गठित करेगी।
- ये बटालियन चीन और पाकिस्तान सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित और तेज़ हमले की भूमिका निभाएंगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
‘युद्ध अभ्यास 2025’
- भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2025’ का 21वां संस्करण 1 से 14 सितंबर 2025 तक अलास्का के फोर्ट वेनराइट में आयोजित हो रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
संजीव घुराटिया
- एयर मार्शल संजीव घुराटिया को भारतीय वायुसेना का एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (मेंटेनेंस) नियुक्त किया गया है।
- उन्होंने 1 सितंबर 2025 को भारतीय वायुसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में इस महत्वपूर्ण पदभार को संभाला।
भारतीय वायुसेना :
|
|
टीसीए कल्याणी
- टीसीए कल्याणी ने 1 सितंबर 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक (Comptroller General of Accounts - CGA) का पदभार संभाला।
- वे भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS) की 1991 बैच की अधिकारी हैं और इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली 29वीं अधिकारी हैं।
महत्वपूर्ण दिवस
भारतीय डाक भुगतान बैंक का स्थापना दिवस
- भारतीय डाक भुगतान बैंक (India Post Payments Bank - IPPB) का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 सितंबर (इस वर्ष 8वां) को मनाया जाता है।
- यह बैंक 1 सितंबर 2018 को भारत सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा स्थापित किया गया था।
भारतीय डाक भुगतान बैंक :
|
|
बाल वाटिका टीवी चैनल और दीक्षा 2.0 डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च
- NCERT ने अपने 65वें स्थापना दिवस पर 1 सितंबर 2025 को बाल वाटिका टीवी चैनल और दीक्षा 2.0 डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
सम्बन्धित तथ्य :
बाल वाटिका टीवी चैनल :
|
दीक्षा 2.0 प्लेटफॉर्म :
|
विश्व नारियल दिवस
- नारियल के महत्व और उसकी वैश्विक उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
विश्व नारियल दिवस :
|
|