GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 01 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

अमेरिका के लिए पोस्टल सर्विस पूरी तरह से सस्पेंड

  • भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए सभी तरह की पोस्टल सर्विस पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
  • यह फैसला अमेरिका द्वारा 30 जुलाई 2025 को जारी किए गए नए कस्टम नियमों में अस्पष्टता और भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद के कारण लिया गया है।

भारतीय डाक :

  • डाक सेवा की शुरुआत : 1766,लॉर्ड क्लाइव द्वारा
  • डाकघरों को संगठित : वारेन हेस्टिंग्स, 1774
  • नियमित डाक प्रणाली की स्थापना : 1766
  • कलकत्ता GPO की स्थापना : 1774
  • मद्रास GPO की स्थापना : 1786
  • बॉम्बे GPO की स्थापना : 1794

नुकसान के आकलन के लिए IMCTs का गठन

  • गृह मंत्रालय (MHA) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़, अचानक बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (IMCTs) का गठन किया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा सहायता :

  • 24 राज्यों को SDRF से ₹10,498.80 करोड़
  • 12 राज्यों को NDRF से ₹1,988.91 करोड़
  • 20 राज्यों को SDMF से ₹3,274.90 करोड़
  • 09 राज्यों को NDMF से ₹372.09 करोड़
  • IMCTs के गठन की शुरूआत : 2019 से
  • IMCT द्वारा नुकसान का आकलन करने के बाद, केन्द्र सरकार स्थापित प्रक्रिया के अनुसार NDRF से राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

IMC 2025 के लिए एप्लीकेशन लॉन्च

  • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 एप्लीकेशन लॉन्च किया।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का 9वां संस्करण 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) :

  • आयोजक : IMC दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI)
  • इस वर्ष (2025) की थीम : "Innovate to Transform" (नवाचार से बदलाव)

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

SCO की 25वीं बैठक

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 25वां शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तियानजिन में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 20 से अधिक देशों के नेता और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लिया।
  • बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO नेताओं से कहा कि आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड न अपनाएँ और इसके हर रूप का विरोध करें।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO):

  • स्थापना : जून 2001
  • मुख्यालय : बीजिंग, चीन
  • सदस्य देश : 10 (भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ईरान (2023) और बेलारूस)
  • 23वीं बैठक का आयोजन : अक्टूबर 2024, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भाग लिया)
  • 24वीं बैठक का आयोजन : अक्टूबर 2024, कज़ाकिस्तान की राजधानी अस्ताना(बेलारूस को SCO का नया सदस्य देश भी घोषित किया गया)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत में गिग कार्यबल

  • भारत के गिग कार्यबल के वित्‍त वर्ष 2024-25 में 1 करोड़ से बढ़कर वित्‍त वर्ष 2029-30 तक 2.35 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को कानूनी मान्यता और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है।
  • ई-श्रम पोर्टल ने 3.37 लाख प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित 30.98 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया है।
  • उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक पंजीकरण हैं, जिनमें महिलाओं की मजबूत भागीदारी है।

राज्‍य समाचार

पिछड़ी जातियों के लिए 42% आरक्षण विधेयक पारित

  • तेलंगाना विधानसभा ने स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ी जातियों को 42% आरक्षण देने संबंधी दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

प्रथम विधेयक : तेलंगाना नगर पालिका (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2025 द्वितीय विधेयक : तेलंगाना पंचायत राज (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2025 ये विधेयक 2018 में पारित कानून में संशोधन करने के बाद लाए गए थे

'घुमन्तू जनजाति बोर्ड' का गठन

  • उत्‍तर प्रदेश सरकार घुमंतू और विमुक्त जनजातियों के कल्याण के उद्देश्‍य से 'घुमन्तू जनजाति बोर्ड' का गठन करेगी।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख घुमंतू एवं विमुक्त जनजातियाँ :

  • बंजारा (लंबाडी) : बुंदेलखंड क्षेत्र – ललितपुर, झांसी, जालौन
  • नट : प्रयागराज, वाराणसी, गाज़ीपुर, आज़मगढ़
  • कालबेलिया / सपेरा : मथुरा, आगरा, अलीगढ़
  • कंजर : मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, चंदौली
  • संसी : लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी
  • भाट : कानपुर, उन्नाव, हरदोई
  • भाटिया : मेरठ, मुज़फ्फरनगर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)
  • मधारी (बंदर–भालू नचाने वाले) : अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़
  • 31 अगस्त 1952 को आपराधिक जनजाति अधिनियम समाप्त होने की स्मृति में प्रतिवर्ष 31 अगस्त को ‘विमुक्त जाति दिवस’ मनाया जाता है

नशे के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत

  • मिजोरम में 1 सितंबर से 31 दिसंबर 2025 तक नशे के खिलाफ चार महीने का विशेष अभियान की शुरूआत की गई।
  • यह अभियान मिजोरम के 11 नशा प्रभावित जिलों, गांवों और सीमा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

मिजोरम :

  • पूर्वोत्तर भारत का एक पहाड़ी राज्य है
  • 'पहाड़ों की भूमि' भी कहते हैं
  • राजधानी : आइजोल
  • अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ : म्यांमार और बांग्लादेश
  • अपनी विविध जनजातियों, उच्च साक्षरता दर और पारंपरिक झूम खेती के लिए जाना जाता है
  • सर्वोच्च चोटी: 'ब्लू माउंटेन' (फव्ङ्ग्पुई)
  • 1972 में यह एक केंद्र शासित प्रदेश बना और 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ
  • प्रमुख जनजातियाँ : मिज़ो, लुशाई, ह्मार, पा‍इते, मार आदि
  • मुख्य त्यौहार : चापचार कुट, मिम कुट, पा‍उल कुट

पुरस्‍कार और सम्‍मान

रेमन मैग्सेसे पुरस्‍कार 2025 की घोषणा

  • एशिया का नोबेल कहलाने वाले ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2025’ की घोषणा 31 अगस्त को फिलीपींस में हुई।

विजेता :

  • भारतीय गैर-लाभकारी संस्था ''फ़ाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली' (जो दूरदराज के गांवों में लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करती हैं) को नामित किया गया (पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय NGO)
  • मालदीव की शाहिना अली को पर्यावरण संरक्षण के लिए
  • फिलीपींस के फ्लेवियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा को सामाजिक योगदान के लिए
  • पुरस्‍कार वितरण : 7 नवंबर को मनीला, फिलीपींस
  • संस्‍करण : 67वां
  • ‘एजुकेट गर्ल्स’ की स्थापना वर्ष 2007 में सफीना हुसैन ने की थी

स्कोप उत्‍कृष्‍टता पुरस्कार 2022-23

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में वर्ष 2022-23 के लिए स्कोप उत्‍कृष्‍टता पुरस्कार प्रदान किया।
  • यह पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (Public Sector Enterprises) के उत्कृष्ट योगदान, नवाचार, कॉर्पोरेट प्रशासन तथा सतत विकास में उनके प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

सार्वजनिक उद्यमों का स्थायी सम्मेलन (SCOPE) :

स्थापना : 1973

  • मान्यता : 1976 में सर्वोच्च निकाय के रूप में
  • मुख्य क्षेत्र : नीति वकालत, क्षमता निर्माण, कौशल एवं ब्रांड विकास
  • भूमिका : ILO, UN, OECD और IOE मंचों पर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का वैश्विक प्रतिनिधित्व

कला और संस्‍कृति

महागौरा पर्व

  • नेपाल के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र, काठमांडू घाटी के टुंडीखेल में महागौरा पर्व मनाया गया।
  • महागौरा पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें पंचमी से शुरू होकर अष्टमी तक विविध धार्मिक आयोजन होते हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • त्यौहार के दौरान हिंदू देवताओं शिव और गौरी की पूजा की जाती है, जिसे स्थानीय भाषाओं में गोरा भी कहा जाता है
  • पाँच प्रकार के अनाज - गेहूँ, चना, मटर, उड़द और रोडोडेंड्रोन - को एक साथ भिगोकर, जिसे बिरुड़ा कहते हैं, देवता को अर्पित किया जाता है
  • विवाहित महिलाएँ पारंपरिक पोशाक पहनकर सगुण गीत गाती हैं और देउड़ा नृत्य करती हैं

पर्यावरण समाचार

दक्षिण भारत में शीशम के पेड़ों की आबादी का घनत्व तमिलनाडु में सबसे कम

  • बेंगलुरु स्थित काष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IWST) द्वारा किए गए आवास मॉडलिंग अध्ययन के अनुसार, डालबर्गिया लैटिफोलिया (भारतीय शीशम) के लिए भारत में उपयुक्त आवास का केवल 17.2% भाग संरक्षित क्षेत्रों के अंतर्गत आता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तमिलनाडु के नीलगिरी, अन्नामलाई, और परम्बिकुलम पर्वतमालाओं में पाए जाने वाली यह प्रजाति अब अत्यंत संवेदनशील हो चुकी है
  • तमिलनाडु सरकार ने शीशम संरक्षण अधिनियम, 1995 को फरवरी 2025 के बाद नवीनीकृत नहीं किया है, जिससे इस प्रजाति के संरक्षण में बड़ी बाधा आई है

प्रवाल सूक्ष्म एटोल का अध्ययन

  • सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पॉल केंच के नेतृत्व में एक टीम ने नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर प्रवाल सूक्ष्म एटोल (coral microatoll) का अध्ययन किया।
  • अध्ययन में उन्होंने पाया है कि प्रवाल सूक्ष्म एटोल समुद्र-स्तर के उच्च-रिज़ॉल्यूशन और दीर्घकालिक रिकॉर्ड प्रदान कर सकते हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • प्रवाल सूक्ष्म एटोल प्राकृतिक संरचनाएं होती हैं, जो जलमग्न समुद्री इलाके में पाई जाती हैं
  • ये प्रवालों की ऐसी विशेष जातियां हैं जो अपने विकास के दौरान समुद्र के सतह के ऊंचाई के अनुसार आकार लेती हैं, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि समय के साथ समुद्र का जलस्तर कैसे बदल रहा है

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

  • लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ खान-पान की आदतों के महत्व के बारे में शिक्षित करने और पोषण संबंधी कमियों को दूर करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।
  • यह सप्ताह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा 1982 से सुचारू रूप से आयोजित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) के लिए विषय : "एक बेहतर जीवन के लिए सही भोजन"

दैनिक फोकस क्षेत्र (नमूना संरचना) :

  • 1 सितंबर : संतुलित आहार का महत्व
  • 2 सितंबर: स्वास्थ्य में विटामिन और खनिज
  • 3 सितंबर : पोषक तत्वों की कमी से निपटना
  • 4 सितंबर : किफायती पौष्टिक खाद्य पदार्थ
  • 5 सितंबर : बच्चों और किशोरों के लिए पोषण
  • 6 सितंबर : गर्भवती/स्तनपान कराने वाली महिलाओं का पोषण
  • 7 सितंबर : स्वस्थ भोजन में समुदाय की भूमिका

LIC का स्थापना दिवस

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 सितंबर को मनाया जाता है।
  • यह भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) :

  • स्थापना : 1 सितम्बर 1956
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
  • नारा (Slogan) : "योगक्षेमं वहाम्यहम्" (भगवद्गीता से)

 

विश्व अल्जाइमर महीना

  • अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष सितंबर मास में विश्व अल्जाइमर महीना मनाया जाता है।
  • अल्जाइमर बीमारी एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जो स्मृति, सोचने और व्यवहार में समस्याएं उत्पन्न करता है, विशेष रूप से बुजुर्गों में।

राष्ट्रीय पोषण माह

  • राष्ट्रीय पोषण माह भारत में प्रतिवर्ष सितंबर महीने में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाता है।
  • यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक वार्षिक अभियान है जिसका उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना और बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है।

साक्षरता सप्ताह

  • भारत में साक्षरता सप्ताह प्रतिवर्ष 1 सितंबर से 8 सितंबर तक मनाया जाता है।
  • यह सप्ताह मुख्य रूप से उल्लास (ULLAS) - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को बढ़ावा देने और इसे सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर केंद्रित होता है।

‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ (ULLAS : Nav Bharat Saaksharta Karyakram):

  • एक केंद्र प्रायोजित योजना है
  • भारत सरकार ने 2022-2027 की अवधि के लिए लागू किया है।
  • यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है
  • इसका उद्देश्य देश के 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन वयस्कों को साक्षर बनाना है, जो औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए हैं।

 

Latest Courses