राष्ट्रीय समाचार
मन की बात कार्यक्रम का 125वां एपिसोड

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया।
मन की बात कार्यक्रम :
- शुरुआत: 3 अक्टूबर 2014
- प्रस्तुतकर्ता: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- प्रसारण माध्यम: ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, और डिजिटल प्लेटफॉर्म (YouTube, मोबाइल ऐप्स आदि)
|
- आवृत्ति: प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को
- भाषाएं: हिंदी सहित 21 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में अनुवाद, साथ ही अंग्रेज़ी में भी उपलब्ध
- 100वां एपिसोड : 30 अप्रैल 2023 को प्रसारित
|
"आदि वाणी" का बीटा संस्करण लॉन्च

- केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय भाषाओं के लिए देश का प्रथम AI-संचालित अनुवादक "आदि वाणी" का बीटा संस्करण लॉन्च किया।
आदि वाणी :
- AI आधारित अनुवादक, जो हिंदी, अंग्रेजी और प्रमुख जनजातीय भाषाओं में रीयल-टाइम अनुवाद कर सकता है
- सुविधाएँ: टेक्स्ट-टू-टेक्स्ट, स्पीच-टू-टेक्स्ट, टेक्स्ट-टू-स्पीच
- बीटा संस्करण में भाषाएँ: संथाली (ओडिशा), भिली (मध्य प्रदेश), मुंडारी (झारखंड), गोंडी (छत्तीसगढ़)
भारत का भाषाई परिदृश्य: अनुसूचित जनजातियों की 461 भाषाएँ, 71 मातृभाषाएँ (जनगणना 2011), जिनमें 81 संवेदनशील व 42 गंभीर संकटग्रस्त
|
"एलिम्को सिनर्जी समिट"

- भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) ने नई दिल्ली में अपनी वार्षिक डीलर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया, जिसे "एलिम्को सिनर्जी समिट" नाम दिया गया।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO)
- स्थापना : 1972
- मुख्यालय : कानपुर, उत्तर प्रदेश
- प्रशासनिक नियंत्रण : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार
- प्रकृति : सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU)
- मुख्य उद्देश्य : दिव्यांगजन (Persons with Disabilities – PwDs) को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और पुनर्वास सहायता प्रदान करना
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
तुर्की ने इजरायल के लिए अपने हवाई क्षेत्र और बंदरगाह बंद किया

- तुर्की ने गाजा में चल रहे युद्ध और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के विरोध स्वरूप इजरायली सेना और व्यापार के लिए अपने हवाई क्षेत्र और बंदरगाह पूरी तरह बंद किया।
- गाजा के लिए हवाई राहत पहुंचाने की घोषणा की।
तुर्की :
- राजधानी : अंकारा
- सबसे बड़ा शहर : इस्तांबुल
- भौगोलिक स्थिति : यूरोप और एशिया के संगम पर (ट्रांसकॉन्टिनेंटल देश)
- पड़ोसी देश : ग्रीस, बुल्गारिया, जॉर्जिया, आर्मेनिया, ईरान, अज़रबैजान (नखिचेवन), सीरिया और इराक
|
- आधिकारिक भाषा : तुर्की
- मुद्रा : तुर्की लीरा (TRY)
- महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य – बोस्फोरस और डार्डानेल्स (यूरोप व एशिया को जोड़ते हैं)
|
"DSEI UK 2025" में भाग लेने पर प्रतिबंध

- ब्रिटेन ने गाजा तनाव के बीच लंदन में हो रहे विश्व के सबसे बड़े शस्त्र मेले "DSEI UK 2025" में इजरायली सरकारी अधिकारियों को आधिकारिक भागीदारी से रोका।
- इस मेले में इजरायली कंपनियों को प्रदर्शनी में भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन सरकारी प्रतिनिधियों के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
ब्रिटेन :
- पूरा नाम : यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड
- राजधानी : लंदन
- मुख्य भाग : इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड
|
- राज प्रमुख : किंग चार्ल्स III
- मुद्रा : पाउंड स्टर्लिंग (£)
- पड़ोसी देश : केवल आयरलैंड गणराज्य (स्थलीय सीमा), बाकी चारों ओर अटलांटिक महासागर, नॉर्थ सी, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर
|
जापान के प्रधानमंत्री को विशेष भेंट

- जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और उनकी पत्नी को भारतीय परंपरा व शिल्पकला से सजे पत्थरों व चाँदी की चॉपस्टिक वाला विशेष बाउल सेट भेंट किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस बाउल में प्रयुक्त मूनस्टोन आंध्र प्रदेश से प्राप्त किया गया है
- मुख्य बाउल का आधार राजस्थान के मकराना संगमरमर पर तैयार किया गया है और पर्चिनकारी शैली में अर्ध-कीमती पत्थरों की नक्काशी की गई है
|
करेन जातीय विद्रोही समूह आतंकवादी संगठन घोषित

- म्यांमार की सैन्य सरकार ने करेन नेशनल यूनियन (KNU) करेन जातीय विद्रोही समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- KNU म्यांमार का पुराना विद्रोही संगठन है, जिसका सशस्त्र विंग करेन नेशनल लिबरेशन आर्मी (KNLA) 2021 तख्तापलट के बाद से सेना के खिलाफ लड़ते हुए लोकतंत्र समर्थक समूहों का समर्थन कर रहा है।
म्यांमार :
- स्थिति: दक्षिण-पूर्व एशिया
- आधिकारिक नाम: गणराज्य म्यांमार संघ
- पूर्व नाम: बर्मा (Burma)
- राजधानी: नेपीडॉ
- प्रमुख शहर: यांगून, मांडले
- भाषा: बर्मी
|
- मुद्रा: क्याट (Kyat)
- सीमाएँ: भारत, चीन, बांग्लादेश, लाओस, थाईलैंड
- आपातकाल की घोषणा : 2021(तत्कालीन कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे द्वारा एक वर्ष के लिए)
|
थाईलैंड का कार्यवाहक प्रधानमंत्री

- थाईलैंड की कैबिनेट ने उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री फुमथम वेचायाचाई को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- यह नियुक्ति पैतोंगटार्न शिनावात्रा के निलंबन के बाद की गई है, जिन्हें संवैधानिक न्यायालय द्वारा उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोक दिया गया है।
थाईलैंड :
- राजधानी: बैंकॉक
- राजा: वजिरालोंगकोर्न, उपाधि : राम दशम (King Rama X)
- मुद्रा : थाई भाट (Thai Baht – THB)
- प्रमुख नदियाँ: चाओ फ्राया, मेकोंग
|
- प्रसिद्ध त्यौहार: सॉन्गक्रान (Songkran – थाई नव वर्ष), लॉय क्रातोंग (Loi Krathong)
- पारंपरिक कला: थाई नृत्य, म्यूजिक, मंदिर और मूर्तिकला
|
खेल समाचार
16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप

- 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कजाकिस्तान के श्यामकेंट शहर स्थित श्यामकेंट शूटिंग प्लाजा में 16 से 30 अगस्त 2025 तक किया गया।
- इस प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन (भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) करते हुए कुल 99 पदक जीते, जिनमें 50 स्वर्ण, 26 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- प्रथम स्थान : भारत- कुल 99 पदक (50 स्वर्ण, 26 रजत, 23 कांस्य)
- दूसरा स्थान : कजाकिस्तान- कुल 70 पदक, जिनमें से 21 स्वर्ण पदक शामिल
- तीसरा स्थान : चीन -37 पदक, जिनमें से 15 स्वर्ण पदक शामिल
|
25वीं कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप

- 25वीं कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 24 से 30 अगस्त 2025 तक गुजरात, अहमदाबाद (वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ) में किया गया।
- यह 2026 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक क्वालीफायर थी।
सम्बन्धित तथ्य :
- प्रतिस्पर्धा : 30 राष्ट्रमंडल देशों के 291 एथलीट सीनियर, जूनियर और युवा वर्गों में कुल 144 पदकों के लिए
- महत्व: यह चैंपियनशिप 2026 ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक क्वालीफायर स्पर्धा थी
- पदक तालिका में भारत का स्थान : प्रथम - कुल 13 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य)
- स्वर्ण पदक (4): मीराबाई चानू (48 किग्रा महिला वर्ग), ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा पुरुष वर्ग), अजीत नारायण (71 किग्रा पुरुष वर्ग), अजय बाबू वल्लूरी (79 किग्रा पुरुष वर्ग)
|
देश का प्रथम मोंडो ट्रैक

- खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में देश के प्रथम (मोंडो ट्रैक) Mondotrack का उद्घाटन किया।
- यह ट्रैक दो-परत वाले वल्केनाइज्ड रबर से बना है, जो खिलाड़ियों को फिसलने से बचाने के साथ उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है और चोट लगने के जोखिम को कम करता है।
| इसके साथ ही भारत उस 25 देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास यह विश्व स्तरीय एथलेटिक्स ट्रैक है |
रिर्पोट एवं सूचकांक
“घरेलू पेयजल और स्वच्छता पर प्रगति 2000-2024: असमानताओं पर विशेष ध्यान” रिपोर्ट

- UNDP, WHO और UNICEF के संयुक्त मॉनिटरिंग प्रोग्राम (JMP) ने “घरेलू पेयजल और स्वच्छता पर प्रगति 2000-2024: असमानताओं पर विशेष ध्यान” रिपोर्ट जारी की, जिसमें 2000-2024 के दौरान WASH सेवाओं की प्रगति व असमानताओं का डाटा-आधारित विश्लेषण प्रस्तुत है।
रिर्पोट के अनुसार :
- सुरक्षित पेयजल: 2015-24 में 961 मिलियन लोगों को लाभ; वैश्विक कवरेज 68% से बढ़कर 74%, लेकिन अब भी 2.1 अरब लोग वंचित
- स्वच्छता सेवाएँ: 1.6 अरब लोगों को सुविधा; कवरेज 66% से बढ़कर 80%, फिर भी 1.7 अरब लोग वंचित
- खुले में शौच: अभी भी 354 मिलियन लोग खुले में शौच करते हैं; 2030 तक इसे खत्म करना चुनौतीपूर्ण
- असमानताएँ: गरीब देशों व ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की भारी कमी; निम्न-आय देशों में खुले में शौच की दर वैश्विक औसत से 4 गुना
- SDG-6 लक्ष्य: पेयजल व स्वच्छता के सार्वभौमिक पहुंच में अब भी बड़ी बाधाएँ मौजूद
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत की GDP वृद्धि दर

- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के तिमाही अनुमानों और इसके व्यय घटकों को स्थिर (2011-12) और वर्तमान मूल्यों पर जारी किया।
GDP वृद्धि दर और तिमाही अनुमान :
- वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में वास्तविक GDP में 7.8% की वृद्धि अनुमानित है, जबकि 2024-25 की पहली तिमाही में यह वृद्धि 6.5% थी।
- तिमाही के लिए वास्तविक GDP का अनुमान 47.89 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष के 44.42 लाख करोड़ से बढ़ा है।
क्षेत्रवार प्रदर्शन :
- प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, मत्स्य पालन, वानिकी) : 3.7% वृद्धि (पिछले वर्ष 1.5%)
- द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण, खनन, निर्माण) : स्थिर मूल्यों पर 7.5% से अधिक की वृद्धि दर दर्ज की गई
|
रक्षा समाचार
INS कदमत्त पापुआ न्यू गिनी पंहुचा

- भारतीय नौसेना का स्वदेशी ASW कार्वेट जहाज INS कदमत्त पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आज पोर्ट मोरेस्बी पहुंचा।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) :
- मुख्य कार्य : समुद्री सीमाओं की रक्षा करना और समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करना
- स्थापना: 26 जनवरी 1950 (स्वतंत्र भारत में)
- मूल रूप: रॉयल इंडियन नेवी (ब्रिटिश शासनकाल में)
|
- Indian Navy Day: 4 दिसंबर (1971 के ऑपरेशन 'त्रिशूल' की स्मृति में)
- मुख्यालय : नई दिल्ली
- नौसेना प्रमुख : एडमिरल डी. के. त्रिपाठी
- तीन कमांड में विभाजित किया गया है
- भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत : INS विक्रांत
|
संयुक्त अभ्यास “अचूक प्रहार”

- भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने ITBP के साथ 25-28 अगस्त 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में चार दिवसीय संयुक्त अभ्यास “अचूक प्रहार” आयोजित किया।
- इस अभ्यास का उद्देश्य सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाना और थल सेना एवं ITBP के बीच सामरिक तालमेल बढ़ाना था।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) :
- भारत का एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है
- स्थापना : अक्टूबर 1962, भारत-चीन युद्ध के दौरान
- मुख्य कार्य : भारत-तिब्बत सीमा, जो चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से लगती है, की सुरक्षा करना
|
- ITBP भारत-चीन सीमा की लगभग 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को कवर करता है, जो जम्मू-कश्मीर के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक फैली हुई है
- आदर्श वाक्य : "शौर्य - दृढ़ता - कर्म निष्ठा"
|
महत्वपूर्ण दिवस
अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

- अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 31 अगस्त को मनाया जाता है।
- यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2020 में स्थापित किया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2020 में स्थापित किया गया
- उद्देश्य : अफ्रीकी मूल के लोगों की विविध विरासत, संस्कृति और उनके समाज में किए गए योगदान को सम्मानित करना और नस्लवाद तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाना
- अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए दूसरा अंतर्राष्ट्रीय दशक 1 जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर, 2034 तक चलेगा
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2024 में एक नया प्रस्ताव अपनाया, जिससे यह दशक शुरू हुआ
- इस दशक का विषय: "अफ्रीकी मूल के लोग: मान्यता, न्याय और विकास"
|
कला और संस्कृत
"पट महोत्सव" का शुभारंभ

- जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में वार्षिक मेला "पट महोत्सव" का शुभारंभ 29 अगस्त 2025 को किया गया।
- यह तीन दिवसीय मेला भद्रवाह घाटी के अधिष्ठाता देवता भगवान वासुकी नाग को समर्पित है।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजित : मेला भद्रवाह के प्राचीन मोहल्ला खाखल में, प्रतिवर्ष कैलाश यात्रा के समापन के सात दिन बाद नाग पंचमी के दिन
- राजा नाग पाल की वीरता और आध्यात्मिक शक्ति को नमन किया जाता है
- स्थापित : राजा नाग पाल द्वारा 16वीं शताब्दी में
- खास विशेषता : डिक्कू नृत्य
|