GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 28 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

PM SVANidhi

  • केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के पुनर्गठन और ऋण देने की अवधि को 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 31 मार्च 2030 तक करने की मंजूरी दी।

पुनर्गठित योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • कुल बजट : ₹7,332 करोड़ निर्धारित
  • लक्ष्य : अब 50 लाख नए लाभार्थियों सहित कुल 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ पहुंचाना
  • पहली किस्त का ऋण ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया है
  • दूसरी किस्त का ऋण ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया गया है
  • तीसरी किस्त ₹50,000 पर बनी रहेगी
  • PM SVANidhi योजना की शुरुआत : 1 जून 2020
  • नोडल मंत्रालय : केन्‍द्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय

5 राज्यों में रेल परियोजनाओं को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,328 करोड़ रुपये की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी।
  • यह परियोजनाएं गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम के पांच राज्यों में लागू होंगी।

4 परियोजनाएं :

  • गुजरात (कच्छ क्षेत्र): नई देशलपुर-हाजीपीर-लूणा और व्योरे-लाखपत रेल लाइन (145 किमी), लागत ₹2,526 करोड़
  • कर्नाटक व तेलंगाना: सिकंदराबाद–समरनगर–वारी तीसरी व चौथी लाइन, लागत ₹5,102 करोड़
  • बिहार: भागलपुर–जमालपुर तीसरी लाइन (53 किमी), लागत ₹1,156 करोड़
  • असम: फुरकाटी–न्यू तिनसुकिया डबलिंग (194 किमी), लागत ₹3,634 करोड़

PMJDY के ग्यारह वर्ष पूर्ण

  • प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) ने 28 अगस्त 2025 को अपने ग्यारह वर्ष पूरा किया।
  • यह योजना 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पिछले 11 वर्षों में 56 करोड़ से ज़्यादा जन धन खाते खोले गए
  • कुल जमा राशि 2.68 लाख करोड़ रुपये
  • 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए, 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 अगस्त 2025 को भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए बोली प्रस्तुत करने की मंजूरी दी।
  • भारत ने पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स :

प्रारंभ: 1930, हेमिल्टन (कनाडा) में

आयोजन अंतराल: हर 4 वर्ष में

आयोजक संस्था: कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (Commonwealth Games Federation – CGF)

  • प्रतिभागी देश: 56 कॉमनवेल्थ देशों और आश्रित क्षेत्रों के खिलाड़ी
  • भारत ने पहली बार 1934 में भाग लिया

राज्‍य समाचार

राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 15 उत्कृष्ट शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

इनमें शामिल :

  • 3 शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार मिलेगा (राम प्रकाश गुप्ता, छाया खरे, कोमल त्यागी)
  • 12 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
  • ये पुरस्कार शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2025) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किए जाएँगे
  • इन शिक्षकों को 25,000 रुपये नकद, प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न और शॉल के साथ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी

कबूतरों के प्रभाव पर अध्ययन समिति

  • महाराष्ट्र सरकार ने 2025 में कबूतरों के आहार और मानव स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
  • यह समिति मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बनाई गई है ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य पर कबूतरों के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सके।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कारण : कबूतरखानों पर विवाद और मानव स्वास्थ्य
  • पर असर (बॉम्बे हाईकोर्ट निर्देश)
  • समिति गठन : शहरी विकास विभाग द्वारा
  • अध्यक्ष :- विजय कांदेवाड (जन स्वास्थ्य सेवा निदेशक, पुणे)
  • संरचना :-13 सदस्यीय समिति

बायोचार कार्यक्रम की शुरुआत करने वाला प्रथम राज्‍य

  • हिमाचल प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य बना है जिसने सरकार समर्थित बायोचार (Biochar) कार्यक्रम की शुरुआत की है।

बायोचार :

  • जैविक अवशेषों (लकड़ी, फसल कचरा, गोबर आदि) को ऑक्सीजन की कमी में गर्म करने से बना कार्बन-समृद्ध ठोस पदार्थ
  • यह चारकोल (Charcoal) जैसा होता है, लेकिन विशेष रूप से मिट्टी की उर्वरता और कार्बन भंडारण के लिए उपयोगी है
  • वैज्ञानिक महत्व: इसे “Carbon Sink” माना जाता है क्योंकि यह वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को दीर्घकाल तक स्थायी रूप से मिट्टी में संरक्षित करता है

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

स्कूलों की कक्षाओं में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

  • दक्षिण कोरिया ने मार्च 2026 से अपनी सभी स्कूलों की कक्षाओं में मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का एक नया कानून पारित किया।

दक्षिण कोरिया :

  • राजधानी: सियोल
  • मुख्य शहर: सियोल, बुसान, इंचियोन, डेगू
  • स्थान: पूर्वी एशिया में कोरियाई प्रायद्वीप का दक्षिणी भाग
  • सीमा: उत्तर में उत्तर कोरिया, तीन ओर से समुद्र (पूर्व में जापान सागर, पश्चिम में पीला सागर, दक्षिण में कोरिया जलडमरूमध्य)
  • भाषा: कोरियाई (Korean)
  • मुद्रा: वॉन (South Korean Won – KRW)

'सिक्योरिटी कोऑपरेशन घोषिति'

  • प्रधानमंत्री मोदी की टोक्यो यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच 'सिक्योरिटी कोऑपरेशन घोषिति' (2008) के उन्नयन पर सहमति बनी।
  • स उन्नयन से दोनों देशों के सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और व्यापक और गहरा किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी 29-30 अगस्त 2025 को टोक्यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात करेंगे।

जापान :

  • स्थान: पूर्वी एशिया में, प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश
  • राजधानी: टोक्यो
  • मुख्य द्वीप: होंशू, होक्काइडो, क्यूशू और शिकोकू
  • समुद्री सीमाएँ: प्रशांत महासागर, जापान सागर और पूर्वी चीन सागर
  • मुद्रा: जापानी येन (JPY)

रक्षा समाचार

'ब्राइट स्टार 2025'

  • भारत ने मिस्र में 28 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक हो रहे बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'ब्राइट स्टार 2025' में भाग लेने के लिए 700 से अधिक सैनिकों को भेजने का निर्णय लिया।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान शामिल होंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह मध्य पूर्व का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है, जिसमें इस बार कुल 43 देश हिस्सा ले रहे हैं
  • ब्राइट स्टार अभ्यास 1980 से मिस्र और अमेरिका के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर

  • IMF के आंकड़ों पर आधारित पेशेवर सेवा कंपनी EY की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2038 तक क्रय शक्ति समानता (PPP) के आधार पर विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक PPP के संदर्भ में 20.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है
  • 2038 तक भारत की GDP PPP के आधार पर 34.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचकर अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है
  • वर्तमान में भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी PPP अर्थव्यवस्था है
  • यदि भारत 6.5% और अमेरिका 2.1% की औसत विकास दर बनाये रखता है

भारत-अफ्रीका द्विपक्षीय व्यापार 2024-25

  • केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के अनुसार, भारत और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गया है।
  • यह आंकड़ा 2019-20 के 56 अरब डॉलर से काफी बढ़ा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत अफ्रीका में शीर्ष पांच निवेशकों में शामिल हो गया है
  • भारत ने अफ्रीकी युवाओं के लिए 50,000 छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान की, जिनमें 42,000 से अधिक का उपयोग हो चुका

प्रथम स्टार्टअप-केंद्रित शाखा का उद्घाटन

  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने नई दिल्ली में अपनी प्रथम स्टार्टअप-केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया।
  • यह शाखा स्टार्टअप इंडिया पहल के अंतर्गत उद्यमिता को बढ़ावा देने और नवाचार का समर्थन करने के लिए बनाई गई है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) :

  • स्थापना : 12 अप्रैल 1895
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • संस्थापक : लाला लाजपत राय सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी
  • स्वरूप : भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक
  • राष्ट्रीयकरण : 1969 (14 प्रमुख बैंकों के साथ)
  • 2019 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) का PNB में विलय

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

पार्किंसंस रोग के लिए उन्नत बायोसेंसर विकसित

  • इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST), मोहाली ने पार्किंसंस रोग का शीघ्र पता लगाने के लिए एक उन्नत बायोसेंसर विकसित किया।
  • यह नैनोटेक्नोलॉजी आधारित उपकरण है, जो α-सिन्यूक्लिन नामक प्रोटीन के विषाक्त और सामान्य रूपों को अलग-अलग पहचान कर पार्किंसंस रोग के पूर्व चेतावनी संकेतों का पता लगा सकता है।

पार्किंसंस रोग :

  • एक न्यूरोडीजेनेरेटिव और प्रगतिशील (Progressive) मस्तिष्क रोग है
  • मुख्य रूप से मस्तिष्क में डोपामाइन नामक रसायन की कमी के कारण होता है
  • सामान्यत: 60 वर्ष से ऊपर के लोगों में अधिक पाया जाता है, लेकिन युवा वर्ग में भी हो सकता है
  • पहचानकर्ता: अंग्रेज़ डॉक्टर जेम्स पार्किंसंस, 1817
  • प्रकाशन: उन्होंने अपनी पुस्तक “An Essay on the Shaking Palsy” में इस रोग का वर्णन किया
  • विश्व पार्किंसंस दिवस : 11 अप्रैल

मांसभक्षी परजीवी न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म प्रथम मानव मामला : अमेरिका

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में मैरीलैंड के एक व्यक्ति में घातक मांसभक्षी परजीवी न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म (New World Screwworm) का प्रथम मानव मामला सामने आया है, जो अल सल्वाडोर से यात्रा करके आया था।
  • यह परजीवी, जो एक प्रकार की मक्खी का लार्वा है, खुले घावों में अंडे देता है और फिर जीवित मांस को खाकर दर्दनाक संक्रमण पैदा करता है।

न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म :

  • वैज्ञानिक नाम: कोच्लिओमिया होमिनिवोरैक्स
  • प्रकार: परजीवी मक्खी (Parasite Fly)
  • विशेषता: इसके लार्वा जीवित जानवरों और मनुष्यों के ऊतकों को खाते हैं
  • उत्पत्ति क्षेत्र: अमेरिका महाद्वीप

चर्चित चेहरा

रविचंद्रन अश्विन

  • भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 27 अगस्त 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) :

  • प्रारंभ: 2008
  • प्रकार: पेशेवर T20 क्रिकेट लीग
  • संचालन: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा
  • खेल प्रारूप: Twenty20 (T20)
  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का विजेता टीम : Royal Challengers Bengaluru (RCB)

कुट्टिमथन कानी

  • आरोग्यपचा पौधे के रहस्योद्घाटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुट्टिमथन कानी का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • कानी एक वनवासी थे, जिन्होंने विश्‍व को आरोग्यपचा जड़ी-बूटी के बारे में बताया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उनकी खोज ने विश्व के प्रथम जैव विविधता लाभ-साझाकरण मॉडल को प्रेरित किया।
  • आरोग्यपच (ट्राइकोपस ज़ेलेनिकस) - जिसे 'केरल जिनसेंग' भी कहा जाता है - पश्चिमी घाट की एक दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटी है।
  • पारंपरिक रूप से कानी जनजातियों द्वारा इसका उपयोग किया जाता था, जो इसके फलों का सेवन तुरंत ऊर्जा के लिए करते थे, उनका दावा था कि यह उन्हें युवा और रोग-प्रतिरोधी बनाए रखता है।

आलोक अराधे और विपुल पंचोली

  • राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया।

सतीश कुमार

  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सतीश कुमार को उनके एक वर्ष के सेवा विस्तार के लिए मंजूरी मिली।
  • उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 को समाप्त होना था, लेकिन केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें 1 सितंबर 2025 से आगे एक और वर्ष के लिए अनुबंध आधारित नियुक्ति दी है।

एस. कृष्णन

  • जेएंडके बैंक ने एस. कृष्णन को अपना नया गैर-कार्यकारी अध्यक्ष (Non-Executive Chairman) नियुक्त किया!
  • यह नियुक्ति बैंक के बोर्ड ने 25 अगस्त 2025 को मंजूर की है और यह कार्यकाल 26 मार्च 2028 तक रहेगा।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) :

  • स्थापना: 1938
  • मुख्यालय: श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), अतिरिक्त कार्यालय – मुंबई
  • संस्थापक: महाराजा हरि सिंह (तत्कालीन जम्मू-कश्मीर शासक)
  • प्रकृति: निजी क्षेत्र का बैंक, लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार इसका प्रमुख शेयरधारक है
  • शेयरधारिता: जम्मू-कश्मीर सरकार की हिस्सेदारी 60% से अधिक
  • नियमन: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा

पर्यावरण समाचार

युवा वनों की बढ़ती संख्या से पुराने वन घटे

  • नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, युवा वनों की ओर वैश्विक बदलाव पर प्रकाश डाला गया है, जिससे कार्बन संतुलन बिगड़ रहा है, क्योंकि पुराने, कार्बन-समृद्ध वन घट रहे हैं।
  • यद्यपि युवा वन तेजी से कार्बन का संग्रहण करते हैं, लेकिन वे परिपक्व वनों की तुलना में कम कार्बन भण्डारण करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप शुद्ध कार्बन हानि होती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शोधकर्ताओं ने 2010 से 2020 के बीच अमेज़न, कांगो बेसिन, दक्षिण पूर्व एशिया और साइबेरिया में, जिसमें बोरियल, उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण वन शामिल हैं, वनों की आयु का अध्ययन किया
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, चीन, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के वनों में शुद्ध आयु वृद्धि दर्ज की गई
  • 21 से 40 वर्ष की आयु वाले विश्वव्यापी वनों का विस्तार 2010 और 2020 के बीच लगभग 0.03 बिलियन हेक्टेयर बढ़ा, जो लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि है

 

Latest Courses