18 August, 2025
GK Update
Wed 27 Aug, 2025
राष्ट्रीय समाचार
हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अहमदाबाद के निकट हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात को हरी झंडी दिखाई।
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम कार्यशाला
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में दो दिवसीय वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम कार्यशाला का उद्घाटन किया।
' ‘ओशन ऑफ पीस’ लेक्चर
- नई दिल्ली में इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) द्वारा आयोजित 54वां सप्रू हाउस व्याख्यान में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगाममादा राबुका ने ‘ओशन ऑफ पीस’ विजन पर व्याख्यान दिया गया।
प्रोजेक्ट आरोहण
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India , NHAI) ने टोल प्लाजा कर्मचारियों की शैक्षिक आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट आरोहण शुरू किया है।
NFICI की 15वीं वार्षिक आम सभा बैठक
- भारत में राष्ट्रीय सूचना आयोग महासंघ (National Federation of Information Commissions in India) की 15वीं वार्षिक आम सभा की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
राज्य विशेष समाचार
वैश्विक आध्यात्मिक सम्मेलन
- मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में द्वितीय ‘वैश्विक आध्यात्मिक सम्मेलन (Global Spiritual Conclave) का आयोजन किया जिसका उद्देश्य आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और जिम्मेदार आतिथ्य पर संवाद प्रोत्साहित करना था।
मध्य प्रदेश
|
|
नविन बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज
- बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने नवीन बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (Bihar Industrial Investment Promotion Package, BIPPP-2025) को मंजूरी दे दी है।
बिहार
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत और कुवैत
- भारत और कुवैत के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का सातवां दौर नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर व्यापारी सम्मेलन
- अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (Confederation of All India Traders, CAIT) ने नई दिल्ली में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर एक व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया।
UPS से NPS में स्विच करने की सुविधा
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नव-प्रवर्तित एकीकृत पेंशन योजना (UPS) से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में एक बारगी स्थानांतरण की सुविधा शुरू की है।
- UPS को NPS के अंतर्गत आने वाले केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक विकल्प के रूप में पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व झील दिवस
- विश्व झील दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक दिवस है, जो झीलों के महत्व तथा प्रदूषण, अति प्रयोग और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
- विश्व जल दिवस 2025 का विषय "ग्लेशियर संरक्षण" है।
चर्चित व्यक्ति
लिसा कुक
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की पहली अश्वेत महिला गवर्नर लिसा कुक को बंधक फॉर्म में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त कर दिया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका
|
|
पुरस्कार और सम्मान
शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2025
- शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निकों से 21 शिक्षकों का चयन किया है।
रैंक, रिपोर्ट और सूचकांक
व्यापक मॉड्यूलर सर्वेक्षण: शिक्षा, 2025
- राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (National Sample Survey , NSS) के 80वें दौर का हिस्सा सीएमएस शिक्षा सर्वेक्षण, विशेष रूप से स्कूली शिक्षा में वर्तमान में नामांकित छात्रों के लिए घरेलू व्यय पर केंद्रित था, जिससे पता चला कि सरकारी स्कूल देश भर में शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो कुल नामांकन का लगभग 56 प्रतिशत है।
कला और संस्कृति
गणेश चतुर्थी
- गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जिसे पूरे भारत में विशेष रूप से महाराष्ट्र राज्य में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पाली सम्मेलन
- कैंडी स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग ने पेराडेनिया विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में कैंडी में पाली अध्ययन के भविष्य पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
एआई पर वैश्विक शासन
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly , UNGA) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का मार्गदर्शन करने के लिए एआई पर संयुक्त राष्ट्र स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल और एआई गवर्नेंस पर वैश्विक वार्ता की स्थापना की और इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एआई को मानवता के लाभ के लिए विकसित किया जाए और साथ ही इसके महत्वपूर्ण जोखिमों को भी संबोधित किया जाए।
संयुक्त राष्ट्र महासभा
स्थापना: 1945, न्यूयॉर्क | मुख्यालय: न्यूयॉर्क | अध्यक्ष: अन्नालेना बैरबॉक |
रक्षा समाचार
आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि
- विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान में भारतीय नौसेना के दो उन्नत फ्रंटलाइन फ्रिगेट, आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि को नौसेना में शामिल किया।
भारतीय नौसेना
|
|
नौसेना प्रमुख (सीएनएस): एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी |
नियुक्तियां
लिथुआनिया की प्रधानमंत्री
- लिथुआनियाई संसद ने सोशल डेमोक्रेट इंगा रुगिनिएन को लिथुआनिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।
लिथुआनिया
राजधानी: विल्नियस | अध्यक्ष: गीतानास नौसेदा | मुद्रा: यूरो |
खेल समाचार
सिफ्त कौर समरा ने स्वर्ण पदक जीता
- भारतीय ओलंपियन सिफत कौर समरा ने कजाकिस्तान के श्यामकेंट में 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।