GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 26 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

अटल पेंशन योजना

  • 21 अगस्त 2025 तक अटल पेंशन योजना (APY) में 8.11 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जिनमें 1.17 करोड़ नए सदस्य सिर्फ 2024-25 में शामिल हुए।
  • इस वर्ष योजना ने रिकॉर्ड गति से 50 लाख नए पंजीकरण पूरे किए, जिनमें 46% हिस्सेदारी 18-25 वर्ष के युवाओं की रही।

अटल पेंशन योजना (APY) :

  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक वृद्धावस्था आय सुरक्षा योजना है
  • 18 से 40 वर्ष के बैंक खाताधारकों को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह तक की न्यूनतम पेंशन की गारंटी देती है
  • लॉन्च : 9 मई 2015
  • संचालक: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA)
  • कार्यान्वयन: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के ढांचे पर
  • योजना से जुड़ने के लिए: बैंक और डाकघर अधिकृत हैं

फ्लाई ऐश के सतत उपयोग और परिवहन पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन

  • रेलवे मंत्रालय और NTPC ने 25 अगस्त 2025 को नोएडा में पावर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में फ्लाई ऐश के सतत उपयोग और परिवहन पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।
  • इस सम्मेलन में फ्लाई ऐश उत्पादकों, उपयोगकर्ताओं, और परिवहनकर्ताओं ने हिस्सा लिया और देश में स्वच्छ, हरित और संसाधन-कुशल विकास के लिए फ्लाई ऐश के अधिकतम उपयोग पर रणनीतियों पर चर्चा की गई।

NTPC लिमिटेड :

  • स्थापना : 1975
  • पंजीकरण: कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • प्रशासनिक नियंत्रण: विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार

जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में उच्च-स्तरीय समितियों का गठन

  • केन्‍द्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में तीन उच्च-स्तरीय समितियों का गठन किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इन तीनों समितियों की अध्यक्षता करेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

सरदार वल्लभभाई पटेल :

  • जन्म: 31 अक्टूबर 1875, नडियाद (गुजरात)
  • पुण्यतिथि: 15 दिसंबर 1950

बिरसा मुंडा :

  • जन्म: 15 नवंबर 1875, उलिहातु गाँव, झारखंड
  • पुण्यतिथि: 9 जून 1900, रांची जेल

अटल बिहारी वाजपेयी :

  • जन्म: 25 दिसंबर 1924, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
  • पुण्यतिथि: 16 अगस्त 2018, नई दिल्ली
  • सरदार पटेल: भारत के एकीकरण के शिल्पकार
  • बिरसा मुंडा: आदिवासी अधिकारों और स्वतंत्रता के महानायक
  • अटल बिहारी वाजपेयी: दूरदर्शी प्रधानमंत्री और लोकप्रिय जननेता

मिग-21 की विदाई

  • मिग-21 विमान का आधिकारिक सेवानिवृत्ति समारोह 26 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ एयरबेस पर आयोजित किया गया।
  • यह समारोह भारतीय वायुसेना के इतिहास में मिग-21 के 62 वर्षों की सेवा का समापन होगा। इसके पहले, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने राजस्थान के नाल एयरबेस से मिग-21 में आखिरी बार उड़ान भरी।

मिग-21 विमान :

  • मिग-21 (Mikoyan-Gurevich MiG-21) एक सुपरसोनिक (अध्ध्वनि गति वाला) लड़ाकू विमान है
  • इसे सोवियत संघ (USSR) ने 1950 के दशक में विकसित किया
  • भारत ने 1963 में मिग-21 को सोवियत संघ से खरीदा
  • यह भारतीय वायुसेना का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान बना
  • भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने 2019 में इसी विमान से पाकिस्तान के F-16 का मुकाबला किया

राज्‍य समाचार

‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का तीसरा संस्करण

  • ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का तीसरे संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जायेगा।
  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का पहला संस्करण 21 से 25 सितंबर 2023 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हुआ था। इसका दूसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर 2024 तक उसी स्थान पर आयोजित किया गया।

उत्‍तर प्रदेश :

  • राजधानी: लखनऊ
  • मंडल और जिले: 75 जिले और 18 मंडल
  • सीमाएँ: उत्तर में उत्तराखंड, नेपाल, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्व में बिहार
  • भौगोलिक क्षेत्र: गंगा-यमुना का दोआब, तराई क्षेत्र, बुंदेलखंड और पूर्वांचल
  • उच्च न्यायालय: इलाहाबाद (मुख्य पीठ), लखनऊ (पीठ)
  • प्रमुख नदियाँ: गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती, केन, बेतवा, सोन
  • उपनाम: "भारत की शुगर बाउल", "भारत का आम का बगीचा" (विशेषकर मलिहाबाद के आम)

रोजगार महाकुंभ 2025 का शुभारंभ

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ 2025 का शुभारंभ किया।
  • यह तीन दिवसीय आयोजन 26 से 28 अगस्त तक चलेगा जिसमें लगभग 100 से अधिक देश-विदेश की बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश में साक्षरता दर :

  • कुल साक्षरता दर : 67.68%
  • पुरुष साक्षरता दर: 77.28%
  • महिला साक्षरता दर: 57.18%
  • राष्ट्रीय औसत (भारत): 74.04%

साक्षरता वृद्धि (2001–2011):

  • 2001 में: 56.27%
  • 2011 में: 67.68%
  • वृद्धि: 11.41% अंक

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

हिज़्बुल्लाह ने हथियार छोड़ने से इनकार किया

  • हिज़्बुल्लाह ने हथियार छोड़ने से इनकार किया और इजरायल पर पीछे हटने का दबाव बनाया है।
  • हिज़्बुल्लाह के नेता शेख नईम कासिम ने कहा है कि उनके हथियार लेबनान की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान के लिए जरूरी हैं।

हिज़्बुल्लाह :

  • लेबनान का एक शिया मुस्लिम राजनीतिक दल और उग्रवादी संगठन
  • स्थापना : 1982
  • मुख्यालय: बैरूत, लेबनान

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मारुति सुजुकी की प्रथम वैश्विक इलेक्ट्रिक कार 'ई-विटारा'

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसालपुर प्लांट से मारुति सुजुकी की प्रथम वैश्विक इलेक्ट्रिक कार 'ई-विटारा' को हरी झंडी दिखाई।
  • यह बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन भारत में निर्मित है और इसे 100 से अधिक देशों को निर्यात किया जाएगा, जिनमें जापान और यूरोप भी शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त 2025 को दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर हैं।

भारत की क्रेडिट रेटिंग स्टेबल आउटलुक : फिच रेटिंग्स

  • फिच रेटिंग्स ने भारत की क्रेडिट रेटिंग स्टेबल आउटलुक के साथ ‘BBB’ पर बरकरार रखी है, जो देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि और बाहरी वित्तीय स्थिति के समर्थन में है।
  • फिच रेटिंग्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 (मार्च 2026) में भारत की GDP वृद्धि 6.5 प्रतिशत रहेगी, जो वित्त वर्ष 2025 के समान है और ‘BBB’ मीडियन वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत से कई गुना अधिक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को 'BBB-' से बढ़ाकर 'BBB' कर दिया है, जबकि अल्पकालिक रेटिंग को 'A-3' से बढ़ाकर 'A-2' कर दिया है।

क्रेडिट रेटिंग – 'BBB' :

  • यह लॉन्ग-टर्म (दीर्घकालीन) क्रेडिट रेटिंग है
  • इसे S&P Investment Grade की श्रेणी में रखता है

राजस्व लक्ष्य के लिए समझौता

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) और भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए ₹8,200 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के लिए समझौता किया।

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) :

  • स्थापना: 1987
  • पंजीकरण: कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत
  • प्रशासनिक नियंत्रण: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), भारत सरकार
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

UPS से NPS में स्थानांतरण की सुविधा शुरू

  • केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नव-प्रवर्तित एकीकृत पेंशन योजना (Unified Pension Scheme, UPS) से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System, NPS) में स्थानांतरण की सुविधा शुरू किया।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) :

  • घोषणा : 24 अगस्त, 2024, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए
  • लागू: 1 अप्रैल, 2025 से
  • यह मौजूदा पेंशन योजनाओं, ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और न्यू पेंशन स्कीम (NPS) की जगह डिज़ाइन किया गया है
  • मुख्य उद्देश्य: सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिक सुरक्षित और समान पेंशन प्रणाली प्रदान करना
  • 25 अगस्त, 2024 को महाराष्ट्र इस नई एकीकृत पेंशन योजना को अपनाने वाला पहला राज्य बना

खेल समाचार

30वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025

  • 30वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन अहमदाबाद के वीर सावरकर खेल परिसर में 24 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जा रहा है।
  • इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया।

भारत के पदक विजेता :

  • महिलाओं के 44-48 किग्रा वर्ग में प्रीतिस्मिता भोई ने स्नैच में 63 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 87 किग्रा भार उठाकर कुल 150 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • टोक्यो ओलंपिक्स की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में कुल 193 किग्रा भार उठाकर (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा) स्वर्ण पदक जीता

पर्यावरण समाचार

तूफान काजीकी

  • तूफान काजीकी ने उत्तरी और मध्य वियतनाम में भारी तबाही मचाई है।

तूफान काजीकी (Typhoon Kajiki) :

  • एक कैटेगरी-2 का उष्णकटिबंधीय तूफान है
  • काजीकी तूफान का नाम जापान द्वारा दिया गया है, जिसका अर्थ एक प्रकार की मछली (स्पीयरफिश / डोराडो) है
  • यह नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और प्रशांत महासागर के क्षेत्रीय देशों के मध्य साझा नामकरण प्रणाली के तहत दिया गया

कला और संस्‍कृति

,प्रथम कला एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन

  • नेपाल के काठमांडू, भक्तपुर, कीर्तिपुर, ललितपुर और हादिगांव में प्रथम कला एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन 5 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
  • यह उत्सव बसंतपुर दरबार चौक में आयोजित होने वाली इंद्र यात्रा के साथ मेल खाता है, जहाँ जीवित देवी कुमारी, जीवित गणेश और भैरव को लकड़ी के रथों पर शहर भर में घुमाया जाता है।

नेपाल के प्रमुख उत्सव :

दशैं (Dashain) :

  • 15 दिनों तक मनाया जाता है (सितंबर–अक्टूबर में)
  • देवी दुर्गा की पूजा होती है

तिहार (Tihar) / दीपावली:

  • नेपाल में इसे यमपंचक भी कहते हैं
  • विशेष रूप से कुत्ता, कौवा, गाय और बैल की पूजा की जाती है

गाई जात्रा (Gai Jatra) :

  • काठमांडू घाटी का प्रमुख पर्व
  • मृतकों की स्मृति में मनाया जाता है

महत्‍वपूर्ण दिवस

मदर टेरेसा की जयंती

  • मदर टेरेसा की जयंती प्रत्‍येक वर्ष 26 अगस्त को मनाई जाती है।
  • मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैसेडोनिया (तत्कालीन उस्मान साम्राज्य के क्षेत्र) के स्कोप्जे में अल्बानियाई परिवार में हुआ था।

मदर टेरेसा :

  • एक कैथोलिक नन थीं
  • असली नाम: एग्नेस गोंझा बोयाजिजू
  • मृत्यु: 5 सितंबर, 1997, कोलकाता, भारत
  • संगठन: 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की संस्थापक
  • नागरिकता: अल्बानियाई मूल, बाद में भारतीय नागरिकता (1948)

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान :

  • 1962: भारत रत्न (Bharat Ratna – 1980 में)
  • 1962: पद्मश्री
  • 1971: पोप जॉन XXIII शांति पुरस्कार
  • 1979: नोबेल शांति पुरस्कार
  • 1985: अमेरिका का प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम
  • संत की उपाधि : 4 सितंबर 2016 को वेटिकन (पोप फ्रांसिस) ने उन्हें संत की उपाधि दी

महिला समानता दिवस

  • महिला समानता दिवस प्रतिवर्ष 26 अगस्त को मनाया जाता है।
  • यह दिवस 1920 में अमेरिका के संविधान में 19वें संशोधन के पारित होने की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने अमेरिकी महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया था।

Latest Courses