18 August, 2025
भारत को AIBD कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया
Mon 25 Aug, 2025
संदर्भ :
- 19 से 21 अगस्त 2025 को थाईलैंड के फुकेत में आयोजित 23वें एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) महाधिवेशन में भारत को सर्वाधिक मतों के साथ AIBD कार्यकारी बोर्ड (Executive Board) का अध्यक्ष चुना गया।
मुख्य बिन्दु :
- यह उपलब्धि भारत की वैश्विक और क्षेत्रीय प्रसारण क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करती है।
- भारत, जो पहले से ही AIBD जनरल कॉन्फ्रेंस (GC) का अध्यक्ष है (अगस्त 2025 तक), इस नई भूमिका के साथ अपनी स्थिति को और मजबूत करता है।
- भारत ने इससे पहले 2016 में कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्षता की थी, और यह दोबारा निर्वाचन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD)
- स्थापना : 1977
- मुख्यालय : कुआलालंपुर, मलेशिया
- प्राथमिक उद्देश्य : एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विकास को बढ़ावा देना
- स्वरूप : यूनेस्को (UNESCO) की पहल पर स्थापित सरकारी सेवा प्रसारण
AIBD के प्रमुख लक्ष्य :
- नीति और संसाधन विकास: क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर मीडिया नीतियों का विकास और संसाधन साझा करना।
- क्षमता निर्माण: मीडिया पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण और परामर्श सेवाएं प्रदान करना
- क्षेत्रीय सहयोग: सदस्य देशों के बीच सहयोग और ज्ञान साझा करना
- नवाचार: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को मीडिया में एकीकृत करना
सदस्यता :
AIBD में वर्तमान में 45 देशों से 92 से अधिक संगठन शामिल हैं, जिनमें:
- 26 सरकारी सदस्य (48 राष्ट्रीय प्रसारकों द्वारा प्रतिनिधित्व)
- 44 संबद्ध सदस्य (28 देशों और क्षेत्रों से)
- 50 से अधिक साझेदार (एशिया-प्रशांत, यूरोप, अफ्रीका, अरब देश, और उत्तरी अमेरिका से)
- भारत AIBD का संस्थापक सदस्य है, और प्रसार भारती, भारत का सार्वजनिक प्रसारक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करता है
कार्यकारी बोर्ड की जिम्मेदारियां :
कार्यकारी बोर्ड AIBD का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो निम्नलिखित कार्यों के लिए जिम्मेदार है:
- वित्तीय प्रबंधन: संगठन के बजट और संसाधनों का प्रबंधन
- प्रशासनिक और संगठनात्मक विकास: नीतिगत निर्णय और रणनीतिक दिशा-निर्देश
- कार्यक्रम विकास: प्रशिक्षण और परामर्श जैसे कार्यक्रमों को लागू करना
23वां AIBD महाधिवेशन
23वां AIBD महाधिवेशन फुकेत, थाईलैंड में 19-21 अगस्त 2025 को आयोजित हुआ, जिसका थीम था “Media for People, Peace, and Prosperity”
इस सम्मेलन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई:
- AIBD स्ट्रैटेजिक प्लान 2025–2029: मीडिया की भूमिका को मजबूत करने और नई प्रौद्योगिकियों (जैसे AI) को अपनाने पर जोर
- नए स्टीयरिंग कमेटी: उभरती प्रौद्योगिकियों, सामग्री, और स्थिरता पर केंद्रित तीन नई समितियों का प्रस्ताव।
- क्षेत्रीय सहयोग: गलत सूचना का मुकाबला करने, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने, और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने में मीडिया की भूमिका
सम्मेलन की मेजबानी थाईलैंड के पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट (PRD) ने की, और PRD की महानिदेशक सुद्रुते लर्टकासेम ने कार्यकारी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की
यूनेस्को : सामान्य जानकारी
- पूरा नाम: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन
- अंग्रेज़ी नाम: United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO)
- स्थापना: 1945
- मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
- प्रमुख उद्देश्य: शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से शांति और सतत विकास को बढ़ावा देना
- विश्व धरोहर सम्मेलन 1972 में यूनेस्को द्वारा बनाया गया एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है
- भारत में 44 विश्व धरोहर स्थल हैं , जिनमें आगरा किला, ताजमहल, अजंता और एलोरा गुफाएं 1983 में पहली बार सूचीबद्ध किये गये थे
भारत के हाल के जोड़े गए स्थल :
- मराठा सैन्य परिदृश्य (2025): इसमें महाराष्ट्र के 11 किले और तमिलनाडु का गिंगी किला शामिल है। यह भारत का 44वां विश्व धरोहर स्थल है
- मोइदम्स - अहोम वंश की टीला-दफन प्रणाली (2024): असम में अहोम वंश की अनूठी दफन प्रणाली, जो भारत का 43वां स्थल बना
- शांतिनिकेतन (2023): रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र
- होयसला मंदिर समूह (2023): कर्नाटक के बेलूर, हलेबीड और सोमनाथपुर के मंदिर
- प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है(इस वर्ष (2025) का विषय : "आपदाओं और संघर्षों से खतरे में विरासत: ICOMOS की 60 वर्षों की कार्रवाइयों से तैयारी और सीख")