GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 25 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन 2025

  • अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन 2025 का आयोजन 24 और 25 अगस्त 2025 को नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा में किया गया।
  • इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सम्मेलन का आयोजन वीर विट्ठलभाई पटेल के भारत के पहले विधायी अध्यक्ष बनाए जाने की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया
  • इसमें देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, साथ ही छह राज्यों की विधान परिषदों के सभापति और उपसभापति शामिल हुए

राज्‍य समाचार

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) : बिहार

  • भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार के 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 98.2% मतदाताओं के दस्तावेज़ मात्र 60 दिनों में प्राप्त हो चुके हैं, जबकि मसौदा सूची में शामिल मतदाताओं में से सिर्फ 0.16% ने ही दावे और आपत्तियाँ दर्ज की हैं।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) : एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय

  • संरचना: मुख्य निर्वाचन आयुक्त + 2 निर्वाचन आयुक्त
  • नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा चयन समिति की सिफारिश पर
  • कार्यकाल: 6 वर्ष या 65 वर्ष (जो पहले हो)
  • हटाना: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को केवल संसद में महाभियोग द्वारा

अनुच्छेद:

  • 324 : गठन व अधिकार
  • 325 : धर्म, जाति, लिंग, जन्मस्थान से मताधिकार पर रोक नहीं
  • 326 : सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार (18 वर्ष)
  • 327 : संसद की शक्ति
  • 328 : राज्य विधानमंडल की शक्ति
  • 329 : निर्वाचन विवाद = केवल निर्वाचन याचिका

कानूनी सेवा क्लीनिक का उद्घाटन

  • उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तीन कानूनी सेवा क्लीनिकों का उद्घाटन किया है।
  • ये क्लीनिक जनता को चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगे और कानूनी सलाह, सेवाएं तथा विधिक सहायता प्रदान करेंगे।

तमिलनाडु :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950 (मद्रास राज्य के रूप में)
  • नाम परिवर्तन: 18 जुलाई 1967 को तमिलनाडु नाम अपनाया गया
  • आधिकारिक भाषा: तमिल
  • प्रमुख नदियाँ: कावेरी, वैगई, पेनार, तमिरबरणी
  • सीमाएँ: उत्तर – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक; पश्चिम – केरल; दक्षिण – हिंद महासागर; पूर्व – बंगाल की खाड़ी
  • प्रमुख त्यौहार: पोंगल, करगम, चिथिरई
  • राजकीय नृत्य: भरतनाट्यम

‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र’ स्वच्छता मिशन का शुभारंभ

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में 11 सप्ताह चलने वाले ‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र’ स्वच्छता मिशन का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान हरियाणा शहर स्वच्छता मिशन 2025 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।

हरियाणा :

  • राजधानी : चंडीगढ़ (साझा राजधानी, पंजाब के साथ)
  • स्थापना : 1 नवंबर 1966 (पंजाब से अलग कर बनाया गया)
  • उपनाम : “भारत की हरित क्रांति की धरा” / “Milk Pail of India”
  • सीमा राज्य : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
  • लोक नृत्य : घूमर, फग, धामा, खोरिया
  • लोकगीत : रागिनी प्रसिद्ध
  • त्यौहार : होली, दिवाली, तीज, बसंत पंचमी

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

पाकिस्तानी महालेखा परीक्षक की रिर्पोट

  • पाकिस्तान के महालेखा परीक्षक (Auditor General) ने एक नई रिपोर्ट में गंभीर वित्तीय कुप्रबंधन का उल्लेख किया है, जिसमें लगभग 375 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये की बड़ी चूक और गड़बड़ी सामने आई है।

पाकिस्तान :

  • आधिकारिक नाम: इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान
  • राजधानी: इस्लामाबाद
  • सबसे बड़ा शहर: कराची
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया (PKR)
  • निर्माण: 14 अगस्त 1947 को ब्रिटिश भारत के विभाजन के तहत
  • संस्थापक नेता: मोहम्मद अली जिन्ना
  • 1971 में पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना
  • भारत–पाकिस्तान सीमा : रेडक्लिफ रेखा
  • पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा : ड्यूरंड रेखा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

गगनयान के लिए पहला एकीकृत वायु परीक्षण

  • इसरो (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के पास गगनयान मिशन के लिए प्रथम एकीकृत वायु परीक्षण (Integrated Air Drop Test - IADT-01) सफलतापूर्वक पूरा किया।
  • यह परीक्षण गगनयान मिशन के पैराशूट आधारित धीमी प्रक्रिया प्रणाली का पूर्ण रूप से परीक्षण करने के लिए किया गया था, जो स्पेसक्राफ्ट के सुरक्षित वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दिसंबर 2025 में ISRO पहली नॉन-क्रूडेड टेस्ट फ्लाइट (G1) लॉन्च करेगा, जिसमें हाफ-ह्यूमेनॉइड रोबोट "व्योमित्रा" अंतरिक्ष में जाएगा।
  • इसके बाद 2027 तक भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान भेजने का लक्ष्य तय किया गया है।
  • इसमें 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना और 2040 तक भारतीय चालक दल का चंद्रमा पर उतरना शामिल है

चर्चित व्‍यक्ति

रानिल विक्रमसिंघे

  • श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को कथित तौर पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप में श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने गिरफ्तार किया।
  • यह गिरफ्तारी सितंबर 2023 में उनके लंदन निजी यात्रा के दौरान सरकारी फंड के उपयोग से संबंधित है।

श्रीलंका :

  • राजधानी: प्रशासनिक राजधानी: श्री जयवर्धनेपुर कोटे, व्यावसायिक राजधानी: कोलंबो
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan Rupee – LKR)
  • भाषाएँ: सिंहली और तमिल (आधिकारिक भाषाएं), अंग्रेजी (व्यावसायिक)
  • स्थिति: भारत के दक्षिण-पूर्व में, हिंद महासागर में द्वीपीय राष्ट्र
  • महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य: पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) – भारत और श्रीलंका को अलग करता है
  • महत्वपूर्ण बंदरगाह: हम्बनटोटा, कोलंबो
  • महत्वपूर्ण नदी: महावेली गंगा

चेतेश्वर पुजारा

  • भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की।

चेतेश्वर पुजारा :

  • पूरा नाम: चेतेश्वर अरविंद पुजारा
  • जन्म: 25 जनवरी 1988, राजकोट, गुजरात
  • बल्लेबाजी शैली: दाएँ हाथ के बल्लेबाज़
  • आईपीएल टीमें: कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
  • घरेलू टीम: सौराष्ट्र
  • टेस्ट डेब्यू: 2010, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

चंपई सोरेन

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन को 24 अगस्त 2025 को रांची में घर में नजरबंद कर दिया गया।
  • यह कदम राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित बहु-कोर सरकारी स्वास्थ्य संस्थान (RIMS-2) के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया।

झारखंड :

  • गठन तिथि : 15 नवम्बर 2000
  • 28वाँ राज्य (बिहार से अलग होकर बना)
  • 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी होती है
  • राजधानी : रांची (प्रशासनिक राजधानी), दुमका (उप-राजधानी)
  • प्रमुख नदियाँ : दामोदर, स्वर्णरेखा, कोयल, बराकर, सोन
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखला : छोटा नागपुर पठार
  • प्रमुख आदिवासी समुदाय : संथाल, मुंडा, उरांव
  • लोक नृत्य : झुमर, छऊ नृत्य
  • प्रमुख त्योहार : सरहुल, करम, सोहराय, टुसू

सिटीवेनी लिगामामादा राबुका

  • फिजी के प्रधानमंत्री सिटीवेनी लिगामामादा राबुका 24 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।
  • यह उनका वर्तमान कार्यकाल में भारत का पहला दौरा है।

फिजी :

  • राजधानी : सुवा
  • मुद्रा : फिजियन डॉलर (FJD)
  • स्थिति : दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच

मार्क कार्नी

  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने यूक्रेन के लिए मज़बूत सुरक्षा गारंटी का समर्थन किया और संकेत दिया कि शांति समझौते के तहत सेना भेजने से भी इंकार नहीं किया जाएगा।

कनाडा :

  • राजधानी : ओटावा
  • स्थिति : उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में, अमेरिका के उत्तर में
  • मुद्रा : कैनेडियन डॉलर (CAD)
  • सीमा : दक्षिण में अमेरिका, उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर
  • प्रमुख नदियाँ : सेंट लॉरेंस, मैकेंजी, युकोन
  • पर्वत : रॉकी पर्वत, एपलाचियन पर्वत
  • शासनाध्यक्ष : प्रधानमंत्री
  • संसद : द्विसदनीय (सदन – हाउस ऑफ कॉमन्स और सीनेट)विश्व के सबसे बड़े तेल रेत भंडार (Oil Sands Reserves) कनाडा में

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र

  • अयोध्या राजघराने के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का 71 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
  • वे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और अयोध्या राजपरिवार के मुखिया थे।

सौरव गांगुली

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को SA20 लीग 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
  • गांगुली इस पद पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे, जो अब प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए क्रिकेट निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद (2008), गांगुली ने BCCI अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अब ICC पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष और CAB अध्यक्ष हैं

खेल समाचार

प्रथम “खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव”

  • प्रथम “खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव” का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2025 तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में प्रसिद्ध डल झील में किया गया।
  • इस तीन दिवसीय आयोजन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हुए रोइंग, कैनोइंग, कयाकिंग, वॉटर स्कीइंग, शिकारा रेस और ड्रैगन बोट रेस जैसे कुल छह जल क्रीड़ाओं में प्रतिस्पर्धा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह ओपन-एज राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी, जिसमें सभी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते थे
  • शीर्ष स्‍थान : मध्य प्रदेश, 10 स्वर्ण पदक सहित 18 पदक जीतकर(तीन रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल)
  • आयोजक : भारतीय खेल प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद द्वारा संयुक्त रूप से
  • ओडिशा (10 पदक) और केरल (सात पदक) शीर्ष तीन में रहे

विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025

  • चिकिथा तानिपर्थी कनाडा के विन्निपेग में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की अंडर-21 व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गई हैं।
  • उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की येरिन पार्क को 142-136 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रक्षा समाचार

IAWS का सफल परीक्षण

  • भारत ने ओडिशा तट से इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IAWS) का सफल परीक्षण किया।
  • इस बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।

यह प्रणाली तीन प्रमुख हथियारों को एकीकृत करती है :

  • क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM) : 3 से 30 किलोमीटर की दूरी पर तेज प्रतिक्रिया के साथ हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाती है
  • एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) : बहुत कम दूरी के हवाई खतरे से रक्षा करता है
  • हाई पॉवर लेजर-आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) : लेजर तकनीक पर आधारित हथियार जो ड्रोन और अन्य छोटे लक्ष्यों को निशाना बनाता है

CISF की प्रथम पूर्ण महिला कमांडो इकाई

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से अपनी पहली पूर्ण महिला कमांडो इकाई शुरू की है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) :

  • गठन : 1969
  • मुख्यालय: नई दिल्‍ली
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है
  • मोटो (Motto) : “Protection and Security” — “सुरक्षा और संरक्षा”
  • वर्तमान महानिदेशक : राजविंदर सिंह भट्टी(कार्यकाल : 30 सितंबर 2025 तक निर्धारित)
  • CISF Fire Wing औद्योगिक इकाइयों के लिए अग्निशमन सेवाएँ भी देता है

पर्यावरण समाचार

नेपाल IBCA में शामिल हुआ

  • नेपाल आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) :

  • स्थापना : 2023
  • अवसर : प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • उद्देश्य: बिग कैट्स की सात प्रजातियों और उनके पर्यावासों के संरक्षण हेतु वैश्विक सहयोग को मजबूत करना
  • कवर की जाने वाली प्रजातियाँ : शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर, प्यूमा
  • भारत पाँच बिग कैट प्रजातियों (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और चीता) का घर है
  • वित्तीय समर्थन: भारत द्वारा ₹150 करोड़ (2023-24 से 2027-28) तक का बजटीय सहयोग घोषित

 

Latest Courses