18 August, 2025
GK Update
Sat 23 Aug, 2025
राष्ट्रीय समाचार
ICR-ER द्वारा सेमिनार का आयोजन
- एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया नियंत्रण कक्ष (ICR-ER) ने दिल्ली में "आपदा प्रबंधन" पर एक सेमिनार का आयोजन किया।
- इसका उद्देश्य देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को ICR-ER के साथ जोड़ना और आपदा के समय एक समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित करना था।
आपदा प्रबंधन :
|
DLI योजना के तहत 23 चिप-डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी
- केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन-लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना के तहत 23 चिप-डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना('सेमीकॉन इंडिया मिशन' का हिस्सा है) : शुभारंभ : दिसंबर 2021, नोडल मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय , नोडल एजेंसी: C-DAC, |
फोर्टिफाइड राइस योजना
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹17,082 करोड़ की लागत से दिसंबर 2028 तक सभी सरकारी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल की सार्वभौमिक आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी।
फोर्टिफाइड राइस योजना :
|
राज्य विशेष समाचार
बादल फटने की घटना
- उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड में 22 अगस्त 2025 की रात बादल फटने की घटना सामने आई।
- बादल फटना (Cloudburst) एक तीव्र वर्षा की घटना है जिसमें कम समय में बहुत अधिक मात्रा में पानी (लगभग 100 मिमी से अधिक वर्षा प्रति घंटा) सीमित क्षेत्र (20-30 वर्ग किलोमीटर) में गिरता है।
उत्तराखंड :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत AIBD को अध्यक्ष चुना गया
- भारत को 19 से 21 अगस्त 2025 को थाईलैंड के फुकेत में आयोजित 23वें एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) के महाधिवेशन में सर्वाधिक मतों से AIBD के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया।
एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
"रीथिंकिंग होमस्टेज़: नेविगेटिंग पॉलिसी पाथवेज" रिपोर्ट
- नीति आयोग ने 22 अगस्त 2025 को “होमस्टे पर पुनर्विचार: नीतिगत मार्ग निर्धारण”(रीथिंकिंग होमस्टेज़: नेविगेटिंग पॉलिसी पाथवेज) शीर्षक से एक नई रिपोर्ट जारी की है।
- यह रिपोर्ट भारत के होमस्टे और बीएनबी (BnB) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करती है।
नीति आयोग :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
CIL और KRCL के बीच समझौता
- कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने रेल अवसंरचना के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) के साथ कोलकाता में एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) :
|
|
Rapido पर ₹10 लाख का जुर्माना
- केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने राइड-हेलिंग कंपनी रैपिडो (Rapido) के खिलाफ भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यवहार के लिए ₹10 लाख का जुर्माना लगाया।
- रैपिडो ने अपने विज्ञापनों में दावा किया था कि वह "5 मिनट में ऑटो या ₹50 कैशबैक" देगा, लेकिन हकीकत में यह वादा पूरा नहीं हुआ।
राइड-हेलिंग कंपनी रैपिडो (Rapido) :
|
.bank.in डोमेन पर माइग्रेट करने वाल प्रथम PSU
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) बैंक बन गया है, जिसने अपनी कॉर्पोरेट वेबसाइट को सुरक्षित '.bank.in' डोमेन पर माइग्रेट किया है।
- अब PNB की वेबसाइट का नया पता https://pnb.bank.in है, जो पहले के https://www.pnb.co.in की जगह ले चुका है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) :
|
|
नियुक्तियां
सर्जियो गोर
- अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रुथ सोशल" पर की।
संयुक्त राज्य अमेरिका :
|
|
सतीश गोलचा
- सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।
- वे दिल्ली के 26वें पुलिस कमिश्नर हैं और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
श्रीनिवासन के. स्वामी
- श्रीनिवासन के. स्वामी को वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संघ (Advertising Agencies Association of India - AAAI) का अध्यक्ष पुनः निर्वाचित किया गया।
- वे पहले भी 2004 से 2007 तक लगातार तीन कार्यकाल तक AAAI के अध्यक्ष रह चुके हैं, और यह उनका चौथा कार्यकाल है।
भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संघ (AAAI) :
|
खेल समाचार
16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप
- भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूता और इलावेनिल वालारिवन ने कज़ाकिस्तान के श्यामकेंट में चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 : समोकोव
- कुश्ती में, भारत की काजल दोचक ने बुल्गारिया के समोकोव में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, जबकि श्रुति और सारिका ने महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।
सम्बन्धित तथ्य :
|
16वां एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप : कजाकिस्तान
- भारतीय निशानेबाज और ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वें एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में 253.6 अंक बनाए, जो नया एशियाई रिकॉर्ड भी है।
यह उनकी इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीत है, इससे पहले उन्होंने 2019 में भी एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था |
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
- 23 अगस्त 2023 से प्रतिवर्ष भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में इसरो की चंद्रयान-3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में किया था।
सम्बन्धित तथ्य :
चंद्रयान-3 मिशन :
|
|
मद्रास दिवस
- मद्रास दिवस भारत के तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई (पूर्व में मद्रास) की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 22 अगस्त को मनाया जाता है।
- 22 अगस्त 1639 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने स्थानीय राजाओं से मद्रासपट्टनम क्षेत्र की जमीन का कब्जा किया था, जहां आगे चलकर फोर्ट सेंट जॉर्ज का निर्माण हुआ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को मनाया जाता है।
- यह दिवस 1791 में हैती में हुए विद्रोह की याद दिलाता है जिसने ट्रांसअटलांटिक दास व्यापार को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सम्बन्धित तथ्य :
|