GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 22 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

BSNL के लिए 6,982 करोड़ रुपये मंजूर

  • केन्‍द्र सरकार ने 2025 में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पूंजीगत व्यय के लिए 6,982 करोड़ रुपये मंजूर किया है।
  • पिछले पैकेज में 2019: ₹69,000 करोड़, 2022: ₹1.64 लाख करोड़, 2023: ₹89,000 करोड़ के 4G/5G स्पेक्ट्रम का आवंटन शामिल

संसद का मॉनसून 2025

  • संसद का मॉनसून सत्र 21 अगस्त, 2025 को निश्चित काल के लिए स्थगित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुरूआत : 21 जुलाई, 2025
  • 18वीं लोकसभा का 5वां सत्र और राज्यसभा का 268वां सत्र
  • लोकसभा में 14 विधेयक पेश किये गए, 12 विधेयक पारित किये गये
  • राज्यसभा ने कुल 15 विधेयक पारित किये
  • संसद के दोनों सदनों द्वारा कुल 15 विधेयक पारित किये गये

संसद के सत्र :

  • संसद आमतौर पर तीन सत्रों में बैठती है
  • बजट सत्र : फरवरी से मई तक
  • मानसून सत्र : जुलाई से अगस्त तक
  • शीतकालीन सत्र : नवंबर से दिसंबर तक
  • संसद का सत्र राष्ट्रपति द्वारा बुलाया जाता है
  • दो सत्रों के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025

  • चुनाव आयोग ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए पर्यवेक्षक के रूप में पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुशील कुमार लोहानी और वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डी. आनंदन को नियुक्ति किया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव :

  • संविधानिक प्रावधान: अनुच्छेद 63 से 71
  • चुनाव प्रक्रिया: संसद के दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सभी सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से
  • कार्यकाल: 5 वर्ष
  • पुनर्निर्वाचन: हो सकता है

योग्यता:

  • भारत का नागरिक
  • न्यूनतम 35 वर्ष आयु
  • राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता
  • लाभ के किसी पद पर न हो

राज्‍य विशेष समाचार

‘श्रमश्री’ योजना

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की वापसी और पुनर्वास के लिए ‘श्रमश्री’ योजना शुरू की ।
  • योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों को प्रति माह 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो अधिकतम एक वर्ष तक या राज्य में नई नौकरी मिलने तक जारी रहेगी।

पश्चिम बंगाल :

  • राजधानी: कोलकाता
  • मुख्य भाषा: बांग्ला
  • उत्तरी भाग: हिमालय के तराई क्षेत्र और दार्जिलिंग हिल्स
  • दक्षिणी भाग: गंगा नदी का डेल्टा और समुद्री तट
  • पश्चिम में: झारखंड और बिहार
  • पूर्व में: असम, सिक्किम, भूटान और नेपाल (नजदीकी सीमा)
  • दक्षिण-पूर्व में: बांग्लादेश
  • महत्वपूर्ण नदियाँ: गंगा, हल्दिया, रानी, कंचन, भवानी

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

"नुसुक उमरा सेवा"

  • सऊदी अरब ने हज और उमराह तीर्थयात्रा को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्‍य से "नुसुक उमरा सेवा" शुरू की है।
  • यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।

सऊदी :

  • राजधानी: रियाद
  • भाषा: अरबी
  • राजा: किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद
  • मुद्रा: सऊदी रियाल (SAR)
  • रेगिस्तान: रुब अल-खाली
  • पर्वत: हिजाज़ और असिर पर्वत श्रृंखला
  • तटीय क्षेत्र: लाल सागर और फारस की खाड़ी
  • इस्लामी धर्म का केंद्र (मक्का और मदीना)
  • राष्ट्रीय पशु: ऊँट

श्रीलंका की मुद्रास्फीति

  • श्रीलंका की मुद्रास्फीति, जिसे राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (NCPI) द्वारा मापा जाता है, जुलाई 2025 में बढ़कर लगभग 0.7 प्रतिशत हो गई है।

श्रीलंका :

  • राजधानी: प्रशासनिक राजधानी: श्री जयवर्धनेपुर कोटे, व्यावसायिक राजधानी: कोलंबो
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan Rupee – LKR)
  • भाषाएँ: सिंहली और तमिल (आधिकारिक भाषाएं), अंग्रेजी (व्यावसायिक)
  • स्थिति: भारत के दक्षिण-पूर्व में, हिंद महासागर में द्वीपीय राष्ट्र
  • महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य: पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) – भारत और श्रीलंका को अलग करता है
  • महत्वपूर्ण बंदरगाह: हम्बनटोटा, कोलंबो
  • महत्वपूर्ण नदी: महावेली गंगा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी + पर्यावरण

S/2025 U1 उपग्रह की खोज

  • NASA ने यूरेनस ग्रह का 29वां उपग्रह खोजा है, जिसे अस्थायी नाम S/2025 U1 दिया गया है।
  • इसका आकार लगभग 8 से 10 किलोमीटर के बीच है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • खोज : जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के माध्यम से फरवरी 2025
  • घोषणा :अगस्त 2025 , यूरेनस का 29वां उपग्रह
  • यह उपग्रह यूरेनस के समीप लगभग 56,250 किलोमीटर की दूरी पर, इसके दो अन्य उपग्रहों ओफेलिया और बियांका के कक्षीय मार्ग के बीच परिक्रमा करता है
  • यूरेनस के अंदरूनी उपग्रह समूह का 14वां सदस्या है, जो ग्रह के पांच बड़े उपग्रहों के अंदर की ओर परिक्रमा करते हैं
  • यूरेनस : सौरमंडल में स्थिति: 7वां ग्रह सूर्य से, विलियम हरशल ने 1781 में खोजा

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस

  • सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस और उसके अधिकारियों को UN अधिनियम, 1947 के तहत विशेषाधिकार और उन्मुक्ति प्रदान की।

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस :

  • स्थापना: अप्रैल 2023, भारत सरकार ने 'प्रोजेक्ट टाइगर' के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में IBCA
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • उद्देश्य: सात प्रमुख बड़ी बिल्ली प्रजातियों (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर, प्यूमा) को बचाना एवं उनके आवासों को सुरक्षित करना
  • भारत सरकार ने 2023-24 से 2027-28 तक पांच वर्षों के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया

अंतरतारकीय पिंड की खोज

  • वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर से आए एक दुर्लभ अंतरतारकीय पिंड की खोज की है, जिसे 3I/ATLAS नाम दिया गया है।
  • यह वस्तु सूर्य की ओर तेजी से बढ़ रही है और अक्टूबर 2025 के अंत में सूर्य के सबसे नजदीक पहुंचेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह सौर मंडल के बाहर से आया एक अंतरतारकीय पिंड है, जो 2017 में ओउमुआमुआ और 2019 में बोरिसोव के बाद तीसरा ज्ञात ऐसा पिंड है
  • इस वस्तु को सबसे पहले नासा के क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली (ATLAS) द्वारा खोजा गया था

रक्षा समाचार

मिसाइल अभ्यास "सस्टेनेबल पावर 1404"

  • ईरान ने उत्तरी हिंद महासागर और ओमान सागर में दो दिवसीय मिसाइल अभ्यास "सस्टेनेबल पावर 1404" शुरू किया।

ईरान :

  • राजधानी: तेहरान
  • भाषा: फारसी
  • सरकार का प्रकार: इस्लामिक गणराज्य
  • मुद्रा: ईरानी रियाल (IRR)
  • प्रमुख नदी : कैरुन नदी (ईरान की सबसे लंबी नदी)
  • प्रमुख पहाड़ियाँ और पर्वतमालाएँ :
  • एल्बुर्ज पर्वतमाला : उत्तरी ईरान, कैस्पियन सागर के पास
  • ज़ग्रॉस पर्वतमाला : पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम ईरान
  • दख़ली पठार : मुख्य भूमि का बड़ा हिस्सा
  • महत्वपूर्ण रेगिस्तान :
  • दाश्त-ए-कवीर, उत्तर मध्य ईरान
  • दाश्त-ए-लूट, दक्षिण-पूर्व, अत्यधिक गर्म

पुरस्‍कार और सम्‍मान

मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार : PFA

  • लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने तीसरी बार प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) के मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
  • वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं, और उन्होंने यह सम्मान 2018 और 2022 में भी जीता था।

प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) :

स्थापना वर्ष: 1907 मुख्यालय: लंदन, इंग्लैंड सदस्यता : इंग्लैंड और वेल्स के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी, पुरुष और महिला खिलाड़ी दोनों

खेल समाचार

"ब्रोंको टेस्ट" को शुरू किया : BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की फिटनेस आकलन के लिए "ब्रोंको टेस्ट" को शुरू किया है, जो यो-यो टेस्ट के साथ अनिवार्य फिटनेस टेस्ट का हिस्सा बन गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) :

भारत का राष्ट्रीय क्रिकेट शासी निकाय स्थापना : 1928 मुख्यालय : मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम

16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025

  • 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में 16 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है।

भारतीय विजेता :

  • पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम में भारत के अर्जुन बाबूता, रुद्राक्ष पाटिल और किरण जाधव ने स्वर्ण पदक जीता
  • महिला जूनियर स्कीट में मानसी रघुवंशी ने फाइनल में 53 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता
  • पुरुष जूनियर स्कीट में यशस्वी राठौर ने 52 अंक लेकर रजत पदक जीता और कजाकिस्तान के लिडिया बशारोवा को हराया

चर्चित व्‍यक्ति

लॉर्ड स्वराज पॉल

  • भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का 94 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया है।
  • वे ब्रिटेन के कैपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक थे और उद्योग, परोपकार तथा सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उनके कई महत्वपूर्ण योगदान थे।

थाकसिन शिनावात्रा

  • थाईलैंड में, बैंकॉक की एक अदालत ने विवादास्पद अरबपति और पूर्व थाई प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से जुड़े एक राजद्रोह के मामले को खारिज कर दिया।
  • यह आरोप श्री थाकसिन द्वारा वर्ष पहले एक दक्षिण कोरियाई अखबार को दिए गए साक्षात्कार से संबंधित है।

थाईलैंड :

  • राजधानी: बैंकॉक
  • राजा: वजिरालोंगकोर्न, उपाधि : राम दशम (King Rama X)
  • मुद्रा : थाई भाट (Thai Baht – THB)
  • प्रमुख नदियाँ: चाओ फ्राया, मेकोंग
  • प्रसिद्ध त्यौहार: सॉन्गक्रान (Songkran – थाई नव वर्ष), लॉय क्रातोंग (Loi Krathong)
  • पारंपरिक कला: थाई नृत्य, म्यूजिक, मंदिर और मूर्तिकला

विविध

फीचर फिल्म 'शेप ऑफ मोमो'

  • ट्रिबेनी राय की पहली फीचर फिल्म 'शेप ऑफ मोमो' को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) 2025 के विजन सेक्शन में चुना गया।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) :

स्थापना वर्ष: 1995 स्थान: बुसान, दक्षिण कोरिया

महत्‍वूपर्ण दिवस

धर्म या आस्था के आधार पर हिंसा के शिकार पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस

  • धर्म या आस्था के आधार पर हिंसा के शिकार पीड़ितों की स्मृति में प्रतिवर्ष 22 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2019 में प्रस्ताव संख्या 73/296 के तहत की थी।

Latest Courses