GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 18 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

ECI ने बिहार में 65 लाख मतदाताओं की सूची अपलोड की

  • भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision, SIR) अभ्यास के बाद 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की सूची अपलोड कर दी है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने ECI को निर्देश दिया है कि 19 अगस्त तक सूची का अपलोड होना चाहिए और 22 अगस्त 2025 को अगली सुनवाई से पहले एक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

ECI से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद :

  • 324 → निर्वाचन आयोग
  • 325 → धर्म, जाति आदि के आधार पर मताधिकार से वंचित न करना
  • 326 → सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार
  • 327 → संसद की शक्ति (चुनाव कानून बनाने में)
  • 328 → राज्य विधानसभाओं की शक्ति
  • 329 → चुनाव विवाद एवं न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक

प्रथम महिला-आधारित फूड हब का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री और उत्तरी मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने कांदिवनी में "मौली" नामक भारत का प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब का उद्घाटन किया।
  • यह पहल FSSAI के "Eat Right India" अभियान के तहत शुरू की गई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा और सतत उद्यमिता को बढ़ावा देती है।
  • इस स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब का संचालन स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण (FoSTaC) प्राप्त किया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) :

  • स्थापना : 5 सितंबर 2008
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • कानूनी आधार : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006
  • अधीनता : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत का व्यापारिक निर्यात : जुलाई 2025

  • जुलाई 2025 में भारत का व्यापारिक निर्यात 7.3% बढ़कर 37.24 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।
  • निर्यात में मुख्य योगदान इंजीनियरिंग वस्तुएं, रत्न और आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, और कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायनों ने दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जुलाई 2025 में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 34% बढ़कर 3.77 अरब डॉलर हुआ (जुलाई 2024: 2.81 अरब डॉलर)
  • आयात 8.6% बढ़कर 64.59 अरब डॉलर रहा, जिससे व्यापार घाटा 27.35 अरब डॉलर (8 माह में सबसे अधिक) पहुँचा
  • अप्रैल-जुलाई 2025 में कुल निर्यात 149.2 अरब डॉलर (3.07% वृद्धि) व आयात 244.01 अरब डॉलर (5.36% वृद्धि) रहा

भारत के बंदरगाहों से प्याज आयात करने की अनुमति

  • बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए भारत के बंदरगाहों से प्याज आयात करने की अनुमति दी।
  • भारत के कुल प्याज निर्यात में बांग्लादेश का 40% हिस्सा है, और 2024-25 में भारत ने बांग्लादेश को 4.8 लाख मीट्रिक टन प्याज निर्यात किया था।

बांग्लादेश :

  • राजधानी : ढाका
  • सबसे बड़ा शहर : ढाका
  • आधिकारिक भाषा : बांग्ला
  • मुद्रा : टका (৳)
  • 1971 में पाकिस्तान से स्वतंत्रता प्राप्त (भारत की मदद से मुक्ति संग्राम)
  • राष्ट्रीय भाषा आंदोलन (1952) के कारण बांग्ला अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) घोषित हुआ
  • प्रमुख नदियाँ : गंगा (पद्मा), ब्रह्मपुत्र (जमुना), मेघना

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

क्वांटास एयरवेज पर जुर्माना

  • ऑस्ट्रेलियाई संघीय न्यायालय ने COVID-19 की शुरुआत में 1,800+ ग्राउंड स्टाफ की अवैध छंटनी पर क्वांटास एयरवेज पर 59 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।

ऑस्ट्रेलिया :

राजधानी: कैनबरा मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रधान मंत्री: एंथनी अल्बानीज़

चर्चित व्‍यक्ति

सी.पी. राधाकृष्णन

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का उम्मीदवार घोषित किया गया।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर 2025 को निर्धारित है।

उपराष्ट्रपति चुनाव :

  • संविधानिक प्रावधान: अनुच्छेद 63 से 71
  • चुनाव प्रक्रिया: संसद के दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सभी सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से
  • कार्यकाल: 5 वर्ष
  • पुनर्निर्वाचन: हो सकता है

योग्यता:

  • भारत का नागरिक
  • न्यूनतम 35 वर्ष आयु
  • राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता
  • लाभ के किसी पद पर न हो

वांग यी

  • चीनी विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी 18 अगस्त 2025 से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

चीन (China) :

  • राजधानी : बीजिंग
  • मुद्रा : युआन (रेनमिन्बी, प्रतीक ¥)
  • भाषा : मंदारिन चीनी (पुतोंगहुआ)
  • शासन प्रणाली : एकदलीय समाजवादी गणराज्य (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधीन)

पुस्‍तकें और लेखक

"द वेट लॉस रेवोल्यूशन - वेट लॉस ड्रग्स एंड हाउ टू यूज़ देम"

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में "द वेट लॉस रेवोल्यूशन - वेट लॉस ड्रग्स एंड हाउ टू यूज़ देम" नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  • यह पुस्तक प्रख्यात एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अंबरीश मिथल और शिवम विज द्वारा लिखी गई है।

खेल समाचार

NSW स्क्वैश बेगा ओपन 2025

  • भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह NSW स्क्वैश बेगा ओपन 2025 में उपविजेता रहीं।

NSW स्क्वैश बेगा ओपन 2025 :

  • आयोजन : 13 से 17 अगस्त 2025
  • स्थान: बेगा, ऑस्ट्रेलिया
  • यह 2025/26 पीएसए स्क्वैश टूर सीज़न का पहला विश्व आयोजन था
  • प्रकार: पीएसए कॉपर-लेवल इवेंट
  • पुरस्कार राशि: 25,000 अमेरिकी डॉलर
  • अनाहत सिंह: फाइनल में पहुंचीं, लेकिन रिटायर्ड हर्ट हो गईं
  • विजेता : हबीबा हानी, मिस्र

हीरो एशिया कप हॉकी 2025

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप हॉकी 2025 के आधिकारिक शुभंकर 'चांद' और ट्रॉफी का अनावरण किया।
  • यह पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वाँ संस्करण होगा, जो पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर खेल परिसर स्थित अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुभंकर: "चाँद" - बाघ (राष्ट्रीय पशु) और मेजर ध्यानचंद से प्रेरित।
  • भाग लेने वाली टीमें: भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान, बांग्लादेश

मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज 2025

  • भारतीय शटलर देविका सिहाग ने इपोह, मलेशिया में आयोजित मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज 2025 में महिला एकल खिताब जीतकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिताब हासिल किया।
  • उन्होंने फाइनल में हमवतन ईशारानी बरुआ को 15-7, 15-12 से हराया।

पर्यावरण समाचार

बायोडीजल बनाने हेतु कवकीय फार्मूला

  • असम के शोधकर्ताओं ने खाद्य व गैर-खाद्य तेलों से बायोडीजल बनाने हेतु एक अनोखा कवकीय फार्मूला खोजा है।
  • इसमें मशरूम कटाई से बचे कचरे ‘स्पेंट मशरूम सब्सट्रेट’ से विशेष कैटेलिस्ट (उत्तेजक) तैयार किया गया।

मशरूम :

खुंभी भी कहा जाता है कवक (fungi) का एक प्रकार है(मशरूम पौधे नहीं हैं) मृत और सड़ते हुए कार्बनिक पदार्थों पर उगते हैं

कम्पोस्टेबल बायो-प्लास्टिक

  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ट्रेनों में कम्पोस्टेबल बायो-प्लास्टिक अपनाने वाला भारत का पहला रेलवे जोन बना।
  • IIT गुवाहाटी के सहयोग से बने बायो-प्लास्टिक बैग व बेड-रोल बैग 15 अगस्त 2025 से असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा व अरुणाचल प्रदेश से चलने वाली 25 ट्रेनों में वितरित हो रहे हैं।

महत्‍वपूर्ण दिवस

स्तन कैंसर अनुसंधान दिवस

  • स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इस रोग की रोकथाम, समय पर पहचान और इलाज के लिए शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 18 अगस्‍त को स्तन कैंसर अनुसंधान दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्तन की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं
  • मुख्य रूप से महिलाओं को प्रभावित करता है
  • प्रमुख कारण : आनुवंशिक कारक, जीवनशैली और पर्यावरणीय कारक शामिल
  • विश्व कैंसर दिवस :4 फरवरी

 

Latest Courses