GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 16 Aug, 2025

 

राष्‍ट्रीय समाचार

 

79वां स्वतंत्रता दिवस

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।

स्वतंत्रता दिवस :

  • तारीख : 15 अगस्त
  • पहली बार मनाया गया: 15 अगस्त 1947
  • महत्त्व: इसी दिन भारत ने लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश गुलामी से स्वतंत्रता प्राप्त की
  • 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘भारत के ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ भाषण दिया
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद द्वारा 18 जुलाई 1947 को पारित हुआ
  • इस वर्ष (2025) के लिए थीम : “नया भारत”
  • राष्ट्रीय ध्वज: तिरंगा (केसरिया, सफेद, हरा)
  • बीच में अशोक चक्र (24 तीलियाँ, गहरे नीले रंग में)
  • 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया

 

समुद्र तल से 5,000 मीटर नीचे तिरंगा फहराया

  • दो भारतीय जलयात्रियों ने राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) और फ्रांस के सहयोग से अटलांटिक महासागर में 5,000 मीटर की गहराई तक गोता लगाया और वहां भारतीय ध्वज फहराया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जलयात्रियों के नाम राजू रमेश और जतिंदर पाल सिंह हैं
  • अभियान के लिए फ्रांसीसी पनडुब्बी Nautile का उपयोग किया गया
  • यह अभियान भारत के गहरे महासागर मिशन का हिस्सा है
  • भारत अपनी स्वदेशी पनडुब्बी मत्स्य 6000 का विकास कर रहा है, जो 6,000 मीटर की गहराई तक तीन लोगों को ले जाने में सक्षम होगी।

 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

रूस-अमेरिका के बीच अलास्का में शिखर वार्ता

  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की अलास्का में (जॉइंट बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन -एंकोरेज में स्थित संयुक्त सैन्य अड्डा) हुई शिखर वार्ता यूक्रेन-रूस संघर्ष पर किसी समझौते के बिना समाप्त हुई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

रूस :

  • राजधानी : मॉस्को
  • मुद्रा : रूबल
  • प्रधानमंत्री : मिखाइल मिशुस्तिन
  • रूस 14 देशों से सीमा साझा करता है
  • प्रमुख नदियाँ : वोल्गा, लेना, ओब, येनीसेई
  • प्रमुख झीलें : बैकाल झील (विश्व की सबसे गहरी झील)
अमेरिका :
  • राजधानी : वॉशिंगटन डी.सी.
  • मुद्रा : अमेरिकी डॉलर
  • प्रमुख पर्वत: रॉकी पर्वत, एपलाचियन पर्वत
  • प्रमुख नदियाँ: मिसिसिपी, मिसौरी, कोलोराडो
  • प्रमुख झीलें: ग्रेट लेक्स

 

भारत-सिंगापुर के बीच संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक

  • भारत-सिंगापुर के बीच व्यापार और निवेश पर संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के स्थायी सचिव डॉ. बेह स्वान जिन ने की।

भारत-सिंगापुर :

  • राजनयिक संबंधों की स्थापना : 1965
  • वर्ष 2025 में भारत-सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है
  • भारत और सिंगापुर के बीच 2005 में हस्ताक्षरित CECA की इस वर्ष 20वीं वर्षगांठ है
  • 2024-25 के दौरान भारत-सिंगापुर का व्यापार लगभग 34.26 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा

 

AITIGA की संयुक्त समिति की 10वीं बैठक

  • भारत ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (AITIGA) संयुक्त समिति की 10वीं बैठक और संबंधित बैठकों की मेजबानी की।

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (AITIGA) :

  • हस्ताक्षर : अगस्त 2009, बैंकॉक (थाईलैंड)
  • प्रभावी : 1 जनवरी 2010
  • प्रमुख पक्ष : भारत और आसियान के 10 सदस्य देश
  • वर्ष 2024-25 में भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार : लगभग 123 अरब अमेरिकी डॉलर
  • अगली समीक्षा बैठक : 6-7 अक्टूबर 2025, जकार्ता, इंडोनेशिया में (आसियान सचिवालय में ), मलेशिया की मेजबानी में

 

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

'फास्टैग वार्षिक पास' लागू

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के 1,150 टोल प्लाजा पर 'फास्टैग वार्षिक पास' लागू किया।
  • फास्टैग वार्षिक पास 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क पर लॉन्च किया गया है, जिससे बार-बार रिचार्ज की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) :

  • गठन: 1988 (NHAI अधिनियम, 1988 के तहत)
  • कार्य प्रारंभ : 1995
  • प्रशासनिक नियंत्रण: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग : NH-44 (पूर्व में NH-7), कश्मीर से कन्याकुमारी तक

 

भारत का दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग

  • एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने अगस्त 2025 में भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-’ से बढ़ाकर ‘BBB’ कर दिया।
  • साथ ही, अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से बढ़ाकर ‘A-2’ किया गया है, और आउटलुक को स्थिर रखा गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

  • यह भारत की 18 वर्षों में पहली क्रेडिट रेटिंग अपग्रेडिंग है
  • S&P के अनुसार, भारत की औसत वास्तविक GDP वृद्धि FY22 से FY24 तक 8.8% रही, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक है

चर्चित व्‍यक्ति

श्री अरबिंदो

  • प्रतिवर्ष 15 अगस्‍त को श्री अरबिंदो की जयंती मनाई जाती है।
  • श्री अरविंदो एक महान दार्शनिक, योगी, गुरु, कवि और राष्ट्रवादी थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 'पूर्ण स्वराज' की अवधारणा को बढ़ावा दिया।

श्री अरविंदो :

  • पूरा नाम: श्री अरबिंदो घोष
  • जन्म तिथि: 15 अगस्त 1872
  • जन्म स्थान: कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता), पश्चिम बंगाल
  • पिता का नाम: कृष्णधन घोष
  • माता का नाम: स्वर्णलता देवी
प्रमुख कृतियाँ:
  • The Life Divine
  • Savitri (महाकाव्य)
  • Essays on the Gita
  • The Synthesis of Yoga

 

ला गणेशन अय्यर

  • वरिष्ठ भाजपा नेता और नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन अय्यर का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ला गणेशन को 8 अगस्त 2025 को अपने चेन्नई स्थित आवास में गिरने के बाद गंभीर सिर में चोट लगी थी
  • ला गणेशन 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाले थे
  • इससे पहले वे मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी रह चुके थे

 

पुरस्कार और सम्मान

वीरता एवं सेवा पदक

  • स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के कुल 1090 कार्मिकों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वीरता पदक : 233 कर्मियों को दिया गया, जिनमें 226 पुलिस, 6 अग्निशमन और 1 होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के कर्मी शामिल हैं। यह पदक असाधारण बहादुरी के लिए दिया जाता है
  • राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक : 99 कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 89 पुलिस, 5 अग्निशमन, 3 सिविल डिफेंस और होमगार्ड, तथा 2 सुधार सेवा कर्मी शामिल हैं, जो सेवा में उत्कृष्टता दिखाते हैं
  • सराहनीय सेवा पदक : 758 कर्मियों को मिला। इसमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन, 41 सिविल डिफेंस और होमगार्ड, तथा 31 सुधार सेवा कर्मी शामिल हैं

 

कला और संस्कृति

भगवान कृष्ण की 5252वीं जयंती

  • भगवान कृष्ण की 5252वीं जयंती वर्ष 2025 में भारत के मथुरा सहित पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

जन्माष्टमी :

  • अन्‍य नाम : गोकुलाष्टमी, श्रीकृष्ण जयंती या कन्हैया जन्मोत्सव
  • मनाने का समय : भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी (अगस्त–सितंबर)
  • प्रमुख आकर्षण : "दही हांडी" उत्सव
श्रीकृष्ण :
  • भगवान विष्णु के आठवें अवतार
  • जन्म : मथुरा
  • माता: देवकी, पिता: वासुदेव

 

गणेशोत्सव राज्य उत्सव घोषित

  • महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य उत्सव घोषित करते हुए सरकारी प्रस्ताव जारी किया।
  • इस पहल के तहत, भजन मंडल 5 करोड़ रुपये तक के अनुदान के लिए पात्र होंगे।

गणेशोत्सव :

  • त्योहार का नाम: गणेशोत्सव / गणेश चतुर्थी
  • कब मनाया जाता है: भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी (अगस्त–सितंबर) से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी (10 दिन बाद) तक मनाया जाता है
  • लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में इसे सार्वजनिक उत्सव (सार्वजनिक गणेशोत्सव) का रूप दिया

 

रक्षा समाचार

SLINEX-25

  • श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (SLINEX-25) का 12वां संस्करण 14 अगस्त 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में शुरू हुआ
  • इसमें भारतीय नौसेना के जहाज INS राणा (गाइडेड मिसाइल विध्वंसक) और INS ज्योति (फ्लीट टैंकर) भाग ले रहे हैं।

अभ्यास दो चरणों में होता है:

  • हार्बर फेज़ (14-16 अगस्त): कोलंबो में आयोजित, जिसमें पेशेवर संवाद, विशेषज्ञ विचार विमर्श और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
  • सी फेज़ (17-18 अगस्त): निकटवर्ती समुद्री क्षेत्र में संचालन, जिसमें नौवहन, तोपखाना अभ्यास, संचार अभ्यास, विजिट-बोर्ड-सर्च-सीज़र (VBSS) ऑपरेशन, समुद्र में पुनःपूर्ति आदि शामिल हैं।

 

प्रमुख नियुक्तियां

अभिनव बिंद्रा

  • ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को विश्‍व के नौ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के मानसिक स्वास्थ्य राजदूतों में से एक के रूप में नामित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) :

  • स्थापना : जून 1894
  • संस्थापक : बैरन पियरे द कुबर्टिन, आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनक
  • मुख्यालय : लॉज़ान, स्विट्ज़रलैंड
  • प्रकृति : एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संगठन
  • अध्यक्ष : किर्स्टी कोवेंट्री(ज़िम्बाब्वे की पहली महिला और पहली अफ्रीकी IOC अध्यक्ष)

 

खेल समाचार

खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव 2025

  • खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव 2025 (KIWSF) के शुभंकर और लोगो का अनावरण 14 अगस्त 2025 को श्रीनगर में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुभंकर : हिमालयन किंगफिशर(यह जल, पर्यावरण-अनुकूल खेल, पर्यटन और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने वाला दूत (ambassador) भी है)
  • लोगो (Logo): डल झील पर बर्फ से ढके पहाड़ों और देवदार के पेड़ों से घिरा ‘शिकारा’ (कश्मीरी नाव) दिखाया गया है
  • यह वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल श्रीनगर (डल झील) में 21-23 अगस्त 2025 को आयोजित होगा

 

सशस्त्र बल अंतर सेवा स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025-26

  • भारतीय नौसेना ने चंडीगढ़ के भारतीय वायु सेना के बेस रिपेयर डिपो में आयोजित सशस्त्र बल अंतर सेवा स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025-26 का फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • फाइनल मैच में भारतीय नौसेना ने भारतीय वायु सेना को 2-1 से हराया
  • इस प्रतियोगिता में चार टीमें शामिल थीं: आर्मी रेड, आर्मी ग्रीन, भारतीय वायु सेना, और भारतीय नौसेना

 

क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025

  • जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का खिताब एक राउंड शेष रहते ही जीत लिया।
  • वे इस आयोजन के इतिहास में पहले अकेले एकल चैंपियन बन गए हैं।

 

 

 

Latest Courses