GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 12 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

अद्यतन आयकर विधेयक, 2025

  • अद्यतन आयकर विधेयक, 2025 (Income Tax Bill, 2025) 11 अगस्त 2025 को लोकसभा में पारित किया गया।
  • यह विधेयक 63 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा और करदाताओं के लिए कर तंत्र को सरल, स्पष्ट और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लाया गया है।

राष्ट्रीय खेल प्रशासन और डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक 2025

  • लोकसभा ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता प्रदान करने और उनके कामकाज को विनियमित करने का प्रावधान करता है
  • यह विधेयक प्रत्येक निर्दिष्ट खेल के लिए राष्ट्रीय ओलंपिक समिति, राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति और राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय खेल महासंघों की स्थापना का प्रावधान करता है
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम 2022 में संशोधन का प्रयास करता है

अंतर्राष्ट्रीय पांडुलिपि विरासत सम्मेलन की मेजबानी

  • केन्‍द्र सरकार ने सितंबर 2025 में 'पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान विरासत को पुनः प्राप्त करना' शीर्षक से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पांडुलिपि विरासत सम्मेलन की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है।
  • यह आयोजन 11 सितंबर, 1893 को शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सम्मेलन का आयोजन : 11 से 13 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा
  • पांडुलिपि की परिभाषा : कागज़, छाल, ताड़पत्र या अन्य सामग्रियों पर लिखे हुए हस्तलिखित दस्तावेज
  • रचना की आयु : कम से कम 75 वर्ष पुरानी, जिनका वैज्ञानिक, ऐतिहासिक या सौंदर्यात्मक महत्व हो
  • भाषा एवं लिपि : विभिन्न भाषाओं और लिपियों में उपलब्ध
  • डिजिटलीकरण : भारत में वर्ष 2003 से अब तक लगभग 3.50 लाख पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है
  • संरक्षण केंद्र : अब तक 92 पांडुलिपि संरक्षण केंद्र स्थापित; इनमें से 42 वर्तमान में सक्रिय हैं

राज्‍य समाचार

दो-भाषा नीति लागू करने का प्रस्ताव : कर्नाटक

  • कर्नाटक सरकार ने राज्य शिक्षा नीति आयोग (SEP) की सिफारिशों के अनुसार राज्य के लगभग 90% स्कूलों में दो-भाषा नीति लागू करने का प्रस्ताव दिया है।
  • इस नीति के तहत कक्षा 5 तक कन्नड़ या मातृभाषा और अंग्रेजी को पढ़ाई का माध्यम बनाया जाएगा, जो वर्तमान केंद्र की तीन-भाषा नीति की जगह लेगी।

कर्नाटक :

  • स्थापना: 1 नवंबर 1956 (पूर्व में मैसूर राज्य)
  • राजधानी: बेंगलुरु
  • आधिकारिक भाषा: कन्नड़
  • स्थिति: दक्षिण भारत
  • प्रमुख नृत्य : यक्षगान
  • सीमावर्ती राज्य: महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल
  • प्रमुख नदियाँ: कावेरी, तुंगभद्रा, कृष्णा
  • प्रमुख स्थल: हम्पी (विश्व धरोहर), मैसूर पैलेस, बदामी गुफाएँ, गोकरणा, श्रवणबेलगोला

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

BLA और उसकी शाखा मजीद ब्रिगेड FTO की सूची में शामिल

  • अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी शाखा मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकी संगठन (FTO) की सूची में शामिल किया।
  • अमेरिकी विदेश विभाग ने मजीद ब्रिगेड को BLA के तहत स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT) के रूप में भी दर्ज किया है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) :

  • उत्पत्ति: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी आंदोलन के रूप में

मुख्य उद्देश्य:

  • बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र राष्ट्र बनाना
  • बलूच लोगों के लिए राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

एक्सिओम-4 फसल बीजों का अध्ययन

  • भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) और केरल कृषि विश्वविद्यालय (KAU) ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजे गए फसल बीजों पर उड़ान-पश्चात अध्ययन शुरू किया।

शामिल फसल किस्में:

  • ज्योति, उमा : उच्च-उपज धान किस्में (दक्षिण भारत)
  • कनकमणि : सूखा-सहिष्णु, प्रोटीन युक्त दाल
  • वेल्लायनी विजय : उच्च-गुणवत्ता टमाटर (केरल)
  • तिलकथारा : पौष्टिक तिल किस्म
  • सूर्या : स्वादिष्ट, उच्च-उपज बैंगन

CATCH ग्रांट प्रोग्राम शुरू

  • इंडियाएआई (IndiaAI) और नेशनल कैंसर ग्रिड (NCG) ने मिलकर कैंसर देखभाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए कैंसर एआई एंड टेक्नोलॉजी चैलेंज (CATCH) ग्रांट प्रोग्राम शुरू किया।

इंडियाएआई (IndiaAI) :

  • शुरुआत: भारत सरकार द्वारा 2020 के दशक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) के विकास, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए
  • संयोजक मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)

BSNL ने चार वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के साथ समझौता किया

  • भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चार वैश्विक तकनीकी दिग्गजों (एरिक्सन इंडिया, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज, सिस्को सिस्टम्स, और नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

इन साझेदारियों के तहत BSNL के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान, भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग (BRBRAITT), जबलपुर में 5G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग (ML), नेटवर्किंग, साइबरसिक्यूरिटी और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों में उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिग

UIDAI का सर्वकालिक उच्चतम रिकॉर्ड दर्ज

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार की चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक के तहत जुलाई 2025 में 19.36 करोड़ लेनदेन का सर्वकालिक उच्चतम रिकॉर्ड दर्ज किया।
  • यह आंकड़ा पिछले वर्ष जुलाई के 5.77 करोड़ लेनदेन की तुलना में बहुत बड़ी वृद्धि को दर्शाता है और जून 2025 के मुकाबले लगभग 22% अधिक है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) :

  • आधार अधिनियम 2016 द्वारा वैधानिक प्राधिकरण
  • संरचना: अध्यक्ष, 2 अंशकालिक सदस्य और CEO
  • मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • अधिदेश: 12 अंकों की विशिष्ट पहचान (UID) संख्या (आधार) प्रदान करना

रक्षा समाचार

ICG और SLCG के बीच 8 वीं उच्च-स्तरीय बैठक

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और श्रीलंका तटरक्षक बल (SLCG) के बीच 8 वीं उच्च-स्तरीय बैठक (HLM) 11 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व SLCG के महानिदेशक रियर एडमिरल वाईआर सेरासिंघे ने किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ICG के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG) :

  • स्थापना : 1977
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मोटो (Motto): “वयम रक्षामः” (We Protect)
  • मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय
  • अधिकार क्षेत्र: भारतीय जलक्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र
  • भारतीय तटरक्षक बल दिवस : 1 फरवरी

कुल 5 क्षेत्रीय कमांड हैं :

  • पश्चिमी कमांड : मुंबई
  • पूर्वी कमांड : चेन्नई
  • उत्तर-पश्चिमी कमांड : गांधीनगर
  • अंडमान और निकोबार कमांड : पोर्ट ब्लेयर
  • उत्तर-पूर्वी कमांड : कोलकाता

रिर्पोट एवं सूचकांक

CPGRAMS पर 39वीं मासिक रिपोर्ट

  • प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने जुलाई 2025 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पर मासिक रिपोर्ट जारी की।
  • यह DARPG द्वारा प्रकाशित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों पर 39वीं रिपोर्ट है।

रिर्पोट के अनुसार :

  • केंद्रीय मंत्रालय/विभाग: 1,47,902 शिकायतों का निवारण
  • नए उपयोगकर्ता पंजीकरण: 63,073 (जिनमें से 10,114 उत्तर प्रदेश से)
  • राज्य/केंद्रशासित प्रदेश: 1,22,915 शिकायतें निवारित; सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में (29,128)
  • लंबित शिकायतें: 1,59,835

CPGRAMS की 36वीं मासिक रिपोर्ट

  • प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने जुलाई, 2025 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) की 36वीं मासिक रिपोर्ट जारी की।

रिर्पोट के अनुसार :

  • राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को प्राप्त पीजी मामले: 77,280
  • निवारित पीजी मामले: 1,22,915
  • सेवोत्तम योजना: 899 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, 30,090 अधिकारी प्रशिक्षित
  • उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी संख्या 29,128 है
  • उत्तर प्रदेश और गुजरात ने क्रमशः 30,878 और 5,290 शिकायतों के साथ सबसे अधिक शिकायतों का निपटारा किया

खेल सामचार

AFC अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026

  • भारत की U20 महिला फुटबॉल टीम ने 20 वर्ष बाद AFC अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया।
  • यह उपलब्धि टीम ने 10 अगस्त 2025 को यांगून, म्यांमार में क्वालीफायर ग्रुप डी के तीसरे और अंतिम मैच में म्यांमार को 1-0 से हराकर हासिल की।

AFC अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 :

  • AFC अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 का आयोजन थाईलैंड में 1 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा।
  • यह टूर्नामेंट 12 टीमों के बीच होगा, जो पहली बार इतनी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगी

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व हाथी दिवस

  • हाथियों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा और उनके आवासीय क्षेत्रों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 12 अगस्‍त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व हाथी दिवस की कल्पना 2011 में कनाडाई फिल्म निर्माता पेट्रीसिया सिम्स, माइकल क्लार्क और एलिफेंट रीइंट्रोडक्शन फाउंडेशन के महासचिव ने की थी, जिसे पहली बार 12 अगस्त 2012 को आधिकारिक रूप से मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) की थीम : “हाथियों की मदद के लिए दुनिया को एक साथ लाना”

हाथी :

प्रकार:

  • अफ्रीकी हाथी : विश्व का सबसे बड़ा स्थलीय जानवर, बड़े कान और मुड़े हुए दांत
  • एशियाई हाथी : अपेक्षाकृत छोटे आकार के, छोटे कान, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल आदि में पाए जाते हैं(तीन उप-प्रजातियाँ हैं: भारतीय, सुमात्रा, और श्रीलंकाई हाथी)
  • भारत में हाथियों की स्थिति : वैज्ञानिक नाम: एलीफस मैक्सिमस इंडिकस

संरक्षण स्थिति :

  • IUCN रेड लिस्ट: संकटग्रस्त (Endangered)
  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-I
  • संरक्षण पहल: प्रोजेक्ट एलीफेंट (1992), एलीफेंट रिज़र्व
  • राष्ट्रीय धरोहर पशु: भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु घोषित

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

  • युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और क्षमता का सम्मान करने के साथ-साथ उनके सामने आने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 12 अगस्‍त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस :

  • स्थापना : संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1999 में
  • पहली बार मनाया गया : 2000
  • इस वर्ष (2025) का विषय: सतत विकास लक्ष्यों और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य
  • भारत को युवाओं का देश कहा जाता है, जहाँ 35 वर्ष तक के लगभग 65 करोड़ युवा हैं

 

Latest Courses