18 August, 2025
GK Update
Mon 11 Aug, 2025
राष्ट्रीय समाचार
सांसदों के लिए फ्लैटों का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया।
- यह परियोजना संसद सदस्यों की कार्यात्मक जरूरतों को ध्यान में रखकर और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के अनुसार बनाई गई है।
भारतीय संसद :
संरचना:
राज्यसभा:
|
लोकसभा:
|
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त 2025 को बंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
- इस ट्रेन का आवागमन हफ्ते में छह दिन होगा (मंगलवार को बंद रहेगी) और यह लगभग 5 घंटे 35 मिनट में यात्रा पूरी करती है।
वंदे भारत ट्रेन :
|
|
'ब्रह्मा' रियोजना की आधारशिला
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 1,800 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की 'ब्रह्मा' (BRAHMA – BEML Rail Hub for Manufacturing) परियोजना की आधारशिला रखी।
सम्बन्धित तथ्य :
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) : स्थापना : 1964, प्रकार: सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (Public Sector Undertaking – PSU), प्रशासनिक नियंत्रण: रक्षा मंत्रालय, मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक |
राज्य समाचार
नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त, 2025 को बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जो आरवी रोड (रागिगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक 19.15 किलोमीटर लंबी है।
- इस लाइन में 16 स्टेशन हैं और इसका निर्माण ₹7,160 करोड़ की लागत से पूरा हुआ है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
दिशा अभियान लागू : महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र सरकार ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को समान और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 'दिशा अभियान' लागू किया।
- यह अभियान नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज़ (NIEPID) और जय वकील फाउंडेशन की साझेदारी से विकसित एक संरचित और समान शिक्षा मॉडल है, जिसे पूरे भारत में लागू किया जा रहा है।
महाराष्ट्र:
|
|
'गरुड़ दृष्टि' प्रणाली
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधड़ी गतिविधियों का पता लगाने के उद्देश्य से 'गरुड़ दृष्टि' प्रणाली का अनावरण किया।
महाराष्ट्र:
|
|
'नारी अदालत' की शुरुआत : सिक्किम
- सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 10 अगस्त 2025 को रंगपो में पहली 'नारी अदालत' की शुरुआत की।
- सिक्किम सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल से तमांग की रिहाई की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस दिन को अम्मा सम्मान दिवस के रूप में मनाया
सिक्किम :
|
|
'बाज अख' नामक एंटी-ड्रोन सिस्टम लॉन्च
- पंजाब ने नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए 'बाज अख' नामक एंटी-ड्रोन सिस्टम लॉन्च किया है।
- यह पंजाब में पहला ऐसा सरकारी एंटी-ड्रोन सिस्टम है, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तरनतारन में लॉन्च किया।
पंजाब :
|
|
बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025
- सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025 के क्रियान्वयन पर अस्थायी रोक लगा दी है।
बांके बिहारी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 10 अगस्त 2025 को आपात बैठक बुलाई, जिसमें इज़राइल द्वारा गाजा शहर पर अपने सैन्य अभियानों का विस्तार करने और गाजा सिटी पर पूर्ण सैन्य नियंत्रण करने के निर्णय पर विचार किया गया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद :
|
|
पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान
- पाकिस्तान ने 24 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, जिसके चलते उसे लगभग 127 करोड़ रुपये (4.10 अरब पाकिस्तानी रुपये) का आर्थिक नुकसान हुआ है।
- इस अवधि में करीब 100 से 150 भारतीय विमान प्रभावित हुए।
पाकिस्तान :
|
|
रक्षा समाचार
INS संध्याक
- भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक जल सर्वेक्षण क्षमता वाला प्रथम स्वदेशी सर्वेक्षण का बड़ा (SVL) पोत INS संध्याक, सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस 09 अगस्त, 2025 के महत्वपूर्ण अवसर पर तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचा।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) :
|
|
पर्यावरण समाचार
शिनमोएडेके ज्वालामुखी में विस्फोट
- जापान के किरीशिमा पर्वत श्रृंखला में स्थित शिनमोएडेके ज्वालामुखी में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है, जिसमें राख का गुबार ज्वालामुखी से लगभग तीन किलोमीटर से अधिक ऊंचाई तक ऊपर उठ गया।
शिनमोएडेके ज्वालामुखी :
|
|
अंतर-सरकारी वार्ता समिति की पांचवीं बैठ
- अंतर-सरकारी वार्ता समिति (INC-5.2) की पांचवीं बैठक का आयोजन 5 से 14 अगस्त 2025 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में किया जा रहा है।
- यह बैठक प्लास्टिक प्रदूषण पर एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी रूप से बाध्यकारी साधन विकसित करने के उद्देश्य से हो रही है, INC-5.2 इस समिति का पांचवां सत्र है, जिसका पहला भाग 2024 में कोरिया के बुसान में हुआ था।
चर्चित चेहरा
वी. वी. गिरि
- पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि की जयंती प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाई जाती है।
जीवन परिचय :
|
|
सुचेस मसरा
- चाड के पूर्व प्रधानमंत्री सुचेस मसरा को राजधानी एन'दजामेना की आपराधिक अदालत ने 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।
- उन्हें जनता को घृणा और शत्रुता के लिए उकसाने के दोषी पाया गया है।
चाड :
|
हिरोमासा उराकावा
- 28 वर्षीय जापानी मुक्केबाज़ हिरोमासा उराकावा की टोक्यो में एक मुकाबले के दौरान लगी मस्तिष्क की चोटों के कारण मृत्यु हो गई।
खेल समाचार
विश्व एथलेटिक्स कांस्य-स्तरीय कॉन्टिनेंटल टूर 2025
- भारतीय ओलंपियन भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने 10 अगस्त 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित इंडियन ओपन 2025 विश्व एथलेटिक्स कांस्य स्तरीय कॉन्टिनेंटल टूर में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
प्रमुख प्रदर्शन और परिणाम :
|
अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025
- युवा भारतीय महिला मुक्केबाज निशा (54 किग्रा) और मुस्कान (57 किग्रा) ने 10 अगस्त 2025 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- इनके साथ ही पुरुष वर्ग में राहुल कुंडू (75 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
भारत ने कुल 14 पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत, और चार कांस्य पदक शामिल हैं। |
एशिया रग्बी अंडर-20
- एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स पुरुष वर्ग के फ़ाइनल में, हांगकांग ने श्रीलंका को हराकर चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
- महिला वर्ग में, चीन ने हांगकांग को हराकर चैंपियनशिप का ख़िताब जीता और भूमिका शुक्ला के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता।
विश्व खेल 2025
- विश्व खेल (The World Games) 2025 में चीन के चेंगदू में आयोजित पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में ऋषभ यादव ने कांस्य पदक जीता।
- वे इस स्पर्धा में भारत के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने व्यक्तिगत कॉम्पाउंड तीरंदाजी में इस स्तर पर पदक जीता।