राष्ट्रीय समाचार
चुनाव आयोग ने RUPP सूची से 334 को हटाया

- चुनाव आयोग ने 2019 से लगातार छह वर्षों तक कोई चुनाव न लड़ने के कारण 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (Registered Unrecognized Political Parties - RUPP) को अपनी सूची से हटाया।
- यह कार्रवाई जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- अब देश में वर्तमान में कुल 6 राष्ट्रीय, 67 प्रादेशिक और 2520 RUPP हैं।
- पंजीकृत : 1955 की धारा 29A के प्रावधानों के अंतर्गत चुनाव आयोग के साथ
- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल: कुल : 6 (आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी)
- मान्यता प्राप्त प्रादेशिक दल : कुल 65
|
कश्मीर घाटी में प्रथम मालगाड़ी का आगमन

- कश्मीर घाटी में प्रथम मालगाड़ी का आगमन 9 अगस्त 2025 को हुआ।
- यह मालगाड़ी रूपनगर, पंजाब से रवाना होकर अनंतनाग गुड्स शेड, कश्मीर घाटी पहुंची इसने लगभग 600 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे से भी कम समय में तय की।
भारतीय रेल में प्रथम :
- पहली यात्री ट्रेन: 16 अप्रैल 1853, मुंबई (बोरीबंदर) से ठाणे, 34 किमी
- पहली मालगाड़ी: 1851, रूड़की से पिरान कलियर (भाप इंजन द्वारा)
- पहली मेट्रो रेल सेवा: 1984, कोलकाता
- पहली तेज रफ्तार ट्रेन (सेमी हाई स्पीड): 2019, वंदे भारत एक्सप्रेस (नई दिल्ली–वाराणसी)
- पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन: 1925, बॉम्बे वीटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से कुर्ला
|
- पहली डीज़ल इंजन चालित ट्रेन: 1957, दिल्ली–झांसी
- पहली लंबी दूरी की ट्रेन: पंजाब मेल (1912, बॉम्बे से पेशावर)
- पहली कंप्यूटराइज्ड आरक्षण प्रणाली: 1986, नई दिल्ली
- पहली लक्ज़री ट्रेन: 1982, पैलेस ऑन व्हील्स
|
सबसे लंबी मालगाड़ी 'रुद्रस्त्र'

- भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा तक एशिया की सबसे लंबी (4.5 किमी लंबी) मालगाड़ी 'रुद्रस्त्र' का ट्रायल रन किया।
- इस ट्रेन ने 40.50 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 5 घंटे 10 मिनट में 209 किमी की दूरी तय की।
भारतीय रेलवे में “सबसे बड़ा” :
- सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म: गोरखपुर जंक्शन (उत्तर प्रदेश)
- सबसे लंबी दूरी तय करने वाली यात्री गाड़ी: विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़–कन्याकुमारी)
- सबसे बड़ा रेलवे पुल: बोगीबील ब्रिज (असम)
|
- सबसे बड़ा रेल इंजन शेड: इतारसी लोको शेड (मध्य प्रदेश)
- सबसे बड़ा रेल संग्रहालय: राष्ट्रीय रेल संग्रहालय (नई दिल्ली
|
राउंड-ट्रिप पैकेज योजना

- भारतीय रेलवे ने राउंड-ट्रिप पैकेज योजना शुरू की है जिसके तहत यात्रियों को वापसी यात्रा (Return Journey) की टिकट पर मूल किराए (Base Fare) से 20% की छूट दी जाएगी।
- यह योजना विशेष रूप से त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को आसान बुकिंग सुविधा देने के लिए प्रायोगिक आधार पर लागू की गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस योजना के तहत 13 अक्टूबर की अग्रिम आरक्षण अवधि के लिए बुकिंग इस महीने की 14 तारीख से शुरू होगी।
- इसके अलावा, वापसी यात्रा के टिकट बुक करते समय 60 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।
|
NOTTO की 10-सूत्रीय परामर्श

- राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) ने अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं के बीच लैंगिक असंतुलन को दूर करने और अंगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक 10-सूत्रीय परामर्श जारी किया।
- इस परामर्श में विशेष रूप से अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रही महिला रोगियों और मृतक दाताओं के रिश्तेदारों को प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया है ताकि महिलाओं को अंग प्रत्यारोपण में अधिक अवसर मिल सकें और अंगदान की संख्या बढ़े।
राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) :
- स्थापना : 2014
- अधीन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
- मुख्यालय: नई दिल्ली
संरचना:
|
- क्षेत्रीय स्तर: ROTTO (Regional Organ and Tissue Transplant Organisation)
- राज्य स्तर: SOTTO (State Organ and Tissue Transplant Organisation)
- राष्ट्रीय अंगदान दिवस : 3 अगस्त(पहले : 27 नवंबर)
|
मन की बात कार्यक्रम से 34 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई

- आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने अपनी शुरुआत से अब तक 34 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है।
- यह राशि मुख्यतः विज्ञापन और प्रायोजन के माध्यम से हासिल हुई है।
मन की बात कार्यक्रम :
- शुरुआत: 3 अक्टूबर 2014
- प्रस्तुतकर्ता: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- प्रसारण माध्यम: ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, और डिजिटल प्लेटफॉर्म (YouTube, मोबाइल ऐप्स आदि)
|
- आवृत्ति: प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को
- भाषाएं: हिंदी सहित 21 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में अनुवाद, साथ ही अंग्रेज़ी में भी उपलब्ध
- 100वां एपिसोड – 30 अप्रैल 2023 को प्रसारित
|
राज्य समाचार
"गौधाम योजना" : छत्तीसगढ़

- छत्तीसगढ़ सरकार ने नई पशु संरक्षण योजना "गौधाम योजना" शुरू करने की घोषण की।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देना है।
छत्तीसगढ़ :
- राजधानी: रायपुर
- स्थापना: 1 नवंबर 2000 (मध्य प्रदेश से अलग होकर)
- भाषा: छत्तीसगढ़ी, हिंदी (आधिकारिक)
|
- मुख्य नदियाँ: महानदी, इंद्रावती, हसदेव, शिवनाथ
- राज्य की आकृति : समुद्री घोड़ा (हिप्पोकैंपस)
|
इक्वेटर पुरस्कार 2025

- कर्नाटक की स्वयं सहायता समूह "बिबीफातिमा स्व सहायता संघ" को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के प्रतिष्ठित इक्वेटर पुरस्कार 2025 के 10 विजेताओं में शामिल किया गया।
- यह पुरस्कार indígenous (आदिवासी) और स्थानीय समुदायों द्वारा प्राकृतिक समाधानों के माध्यम से सतत विकास और जलवायु सहनशीलता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- UNDP : स्थापना: 1965, मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
- पुरस्कार : 10,000 डॉलर (लगभग ₹8.5 लाख) की नकद राशि शामिल
|
- इस वर्ष पुरस्कार चयन : "प्रकृति-आधारित जलवायु कार्रवाई के लिए महिला एवं युवा नेतृत्व" विषय पर
- प्रतिस्पर्धा : 103 देशों के लगभग 700 प्रतियोगियों ने
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता

- अज़रबैजान और आर्मेनिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता में अगस्त 2025 में एक ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इस समझौते ने दशकों से चले आ रहे नागोर्नो-काराबाख संघर्ष को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है और द्विपक्षीय आर्थिक और यातायात संबंधों को सामान्य करने का आधार बनाया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अज़रबैजान :
- राजधानी: बाकू (Baku)
- स्थान: दक्षिण काकेशस क्षेत्र, यूरोप और एशिया के संगम पर
- सीमाएँ: रूस (उत्तर), जॉर्जिया (उत्तर-पश्चिम), आर्मेनिया (पश्चिम), ईरान (दक्षिण), कैस्पियन सागर (पूर्व)
- आधिकारिक भाषा: अज़रबैजानी (Azeri)
- मुद्रा: अज़रबैजानी मानात (AZN)
- विश्व का प्रथम औद्योगिक तेल उत्पादन स्थल स्थित है
|
आर्मेनिया :
- राजधानी: येरेवन (Yerevan)
- स्थान: दक्षिण काकेशस क्षेत्र, यूरोप और एशिया के संगम पर
- सीमाएँ: तुर्की (पश्चिम), जॉर्जिया (उत्तर), अज़रबैजान (पूर्व), ईरान (दक्षिण)
- आधिकारिक भाषा: आर्मेनियन
- मुद्रा: आर्मेनियन ड्राम (AMD)
|
रक्षा समाचार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पाँच लड़ाकू विमान मार गिराए

- वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह के अनुसार, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पाँच लड़ाकू विमान और एक बड़ा इंटेलिजेंस या AWACS विमान मार गिराए।
- ऑपरेशन में भारत ने सतह से हवा में मार गिराने वाले मिसाइल सिस्टम S-400 का उपयोग करते हुए यह सफलता हासिल की है।
सम्बन्धित तथ्य :
- दिनांक : 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में
- पर्यटन स्थल : बैसरन घाटी(इसे "मिनी स्विट्जरलैंड" के नाम से भी जाना जाता है)
- 26 पर्यटक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए
- भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए : ऑपरेशन सिंदूर के तहत, 7 मई 2025 को
- ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस: 10 मई 2025 को पाकिस्तान द्वारा (भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए)
|
भारत का रक्षा निर्यात

- DRDO अध्यक्ष डॉ. समीर कामत के अनुसार, भारत का रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष में लगभग 23,000 करोड़ रुपये पहुंचा और अगले 2-3 वर्षों में इसके दोगुना होने की संभावना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- वित्त वर्ष 2024-25 में देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये
- वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा निर्यात बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये
- निर्यात लक्ष्य : 2029 तक ₹50,000 करोड़ प्रति वर्ष तक पहुँचना
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) : स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली,
|
चर्चित व्यक्ति
जिम लवेल

- अंतरिक्ष यात्री जिम लवेल, जिन्होंने 1970 में अपोलो 13 मिशन को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने में मदद की थी, का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
अपोलो मिशन :
- परियोजना संचालक: नासा
- शुरुआत: 1961
- उद्देश्य: मानव को चंद्रमा पर उतारना और सुरक्षित वापस लाना
- कुल मिशन: 17 (Apollo 1 से Apollo 17)
- पहला मानवयुक्त मिशन: Apollo 7 (1968)
- पहली चंद्रमा पर लैंडिंग: Apollo 11 – 20 जुलाई 1969
|
प्रमुख मिशन:
- Apollo 11: नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज़ एल्ड्रिन ने चंद्रमा पर कदम रखा (माइकल कॉलिन्स कक्ष में रहे)
- Apollo 13: तकनीकी खराबी के बाद भी चालक दल की सुरक्षित वापसी (1970)
- Apollo 17: अंतिम मानवयुक्त चंद्र मिशन (1972)
|
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
भारत का प्रथम स्टेम सेल बायोबैंक

- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB) में भारत के प्रथमअत्याधुनिक पशु स्टेम सेल बायोबैंक और पशु स्टेम सेल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
भारत में पशुओं से संबंधित ‘प्रथम’ :
- पहला राष्ट्रीय उद्यान: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड, 1936) – पहले हैली नेशनल पार्क नाम था
- पहला टाइगर रिज़र्व: जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व, उत्तराखंड (1973, प्रोजेक्ट टाइगर के तहत)
- पहला बायोस्फीयर रिज़र्व: नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व (1986, तमिलनाडु-कर्नाटक-केरल)
- पहला हाथी रिज़र्व: सिंहभूम हाथी रिज़र्व, झारखंड (2001)
- पहली समुद्री संरक्षित क्षेत्र: गल्फ ऑफ कच्छ मरीन नेशनल पार्क (गुजरात, 1982)
- पहला पक्षी अभयारण्य: वेदांतंगल बर्ड सैंक्चुरी (तमिलनाडु, 1798) – भारत का सबसे पुराना बर्ड सैंक्चुरी
- पहला चिड़ियाघर: अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन, कोलकाता (1876)
|
महत्वूपर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस

- विश्व की आदिवासी जनजातियों की सांस्कृतिक विविधता, उनके अधिकारों और अस्तित्व के संघर्ष को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस :
- दिवस की घोषणा : 23 दिसंबर 1994
- स्मृति : दिवस 1982 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के तहत वर्किंग ग्रुप ऑफ इंडीजीनस पॉपुलेशन की प्रथम बैठक
- भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 8.6% जनसंख्या आदिवासी के अंतर्गत आती है।
- भारत की सबसे बड़ी जनजाति : भील (Bhil)
- 2025 की थीम : आदिवासी लोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अधिकारों की रक्षा, भविष्य को आकार देना
|
विश्व सिंह दिवस

- विश्व में शेरों की रक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 अगस्त को विश्व सिंह दिवस (World Lion Day) मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- शुरुआत: 2013 (पहली बार मनाया गया)
- आरंभकर्ता: डेरिक और बेवर्ली जौबर्ट (Big Cat Initiative)
- उद्देश्य: सिंहों के संरक्षण और उनके आवास की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना
शेर :
- परिवार: बिल्ली कुल (Felidae)
- वैज्ञानिक नाम: पैंथेरा लियो लियो
- वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
|
- औसत आयु: 10–14 वर्ष (वन्य में), 20 वर्ष तक (कैद में)
- IUCN स्थिति: संकटग्रस्त
आवास :
- अफ्रीकी सिंह: सहारा के दक्षिणी अफ्रीका के सवाना और घास के मैदान
- एशियाई सिंह: केवल भारत के गुजरात राज्य के गिर वन और आसपास के क्षेत्र
16वीं एशियाई शेर गणना, 2025
- गुजरात में 891 एशियाई शेर हैं
|
विश्व संस्कृत दिवस

- विश्व संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा (रक्षाबंधन के दिन) मनाया जाता है, जो किस इस वर्ष (2025) में 9 अगस्त को मनाया गया।
- यह दिवस संस्कृत भाषा की शाश्वत विरासत को सम्मान देने और उसकी लोकप्रियता, संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
संस्कृत :
- भाषा परिवार: हिंद-यूरोपीय (Indo-European), इंडो-आर्यन शाखा
- लिपि: मुख्यतः देवनागरी, प्राचीन काल में ब्राह्मी लिपि
- स्थिति: भारत की शास्त्रीय भाषा, संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल
|
- महत्व: वेद, उपनिषद, महाकाव्य, पुराण जैसे सभी प्राचीन धार्मिक व दार्शनिक ग्रंथ संस्कृत में रचित
- प्राचीन व्याकरण: पाणिनि का अष्टाध्यायी
- भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक; दो राज्यों (उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश) की सह-आधिकारिक भाषा
|
GeM का 9वां स्थापना दिवस

- सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने 8 अगस्त 2025 को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया।
- GeM ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹5.4 लाख करोड़ का सकल माल मूल्य (GMV) हासिल किया है।
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) :
- शुरुआत: 9 अगस्त 2016
- स्थापना करने वाला मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
|
- प्लेटफ़ॉर्म का प्रकार: पूर्णतः ऑनलाइन ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल
- उपलब्ध सेवाएँ: वस्तुएं (Goods), सेवाएं (Services), वर्क्स (Works)
|
नागासाकी दिवस

- 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के नागासाकी शहर पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम हमले की याद में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को नागासाकी दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- घटना: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर नागासाकी पर "फैट मैन" नामक परमाणु बम गिराया
परिणाम:
- लगभग 40,000–75,000 लोग तत्काल मारे गए
- हज़ारों लोग रेडिएशन और चोटों के कारण आने वाले वर्षों में मरे
- यह मानव इतिहास में युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया दूसरा परमाणु बम था (पहला – हिरोशिमा, 6 अगस्त 1945)
|
खेल समाचार
रमेश बुदिहाल

- रमेश बुदिहाल मामल्लपुरम (महाबलीपुरम) में आयोजित 2025 के एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय सर्फर बन गए हैं।
- उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया और 11.43 अंक लेकर फाइनल में जगह बनाई।
|
एशिया में सर्फिंग के खेल को बढ़ावा देने और विकसित करने वाला गैर-लाभकारी संगठन : एशियाई सर्फिंग फेडरेशन (ASF)
|
विश्व खेल 2025

- विश्व खेल 2025 में, ऋषभ यादव ने चीन के चेंगदू में पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला व्यक्तिगत पदक जीता ।
विश्व खेल 2025 :
- आयोजन चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में 7 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक
- संस्करण : 12वां
|
- खेलों की संख्या: लगभग 35 खेल, 254 पदक स्पर्धाएँ
- अनुमानित प्रतिभागी: लगभग 5,000 खिलाड़ी
|