GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 08 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025

  • निर्वाचन आयोग ने 7 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा 4(1) व 4(4) के तहत अधिसूचना जारी की, जिसमें उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी और (यदि आवश्यक हो तो) मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।

उपराष्ट्रपति चुनाव :

  • संविधानिक प्रावधान: अनुच्छेद 63 से 71
  • चुनाव प्रक्रिया: संसद के दोनों सदनों (लोकसभा + राज्यसभा) के सभी सदस्यों द्वारा एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से
  • कार्यकाल: 5 वर्ष
  • पुनर्निर्वाचन: हो सकता है

योग्यता:

  • भारत का नागरिक
  • न्यूनतम 35 वर्ष आयु
  • राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता
  • लाभ के किसी पद पर न हो

वनस्पति तेल उत्पाद, उत्पादन एवं उपलब्धता आदेश, 2011 में संशोधन

  • खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) ने वनस्पति तेल उत्पाद, उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) आदेश, 2011 में संशोधन को अधिसूचित किया।
  • यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत जारी हुआ था और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 लागू होने के बाद पुराने विनियमों को निरस्त कर इसे तैयार किया गया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संशोधन में 2014 में दो प्रमुख निदेशालयों के विलय से हुए संस्थागत परिवर्तनों को शामिल किया गया है और सांख्यिकी संग्रह अधिनियम, 2008 के प्रावधान भी जोड़े गए हैं, जिससे डेटा संग्रह और अनुपालन में सुधार होगा।
  • DFPD भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत आता

NCERT में देश के वीर सैनिकों के जीवन और बलिदान पर अध्याय

  • इस शैक्षणिक वर्ष में NCERT पाठ्यक्रम में देश के वीर सैनिकों के जीवन और बलिदान पर अध्याय जोड़े गए हैं।
  • कक्षा 8 (उर्दू) में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, कक्षा 7 (उर्दू) में ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, और कक्षा 8 (अंग्रेजी) में मेजर सोमनाथ शर्मा से संबंधित पाठ शामिल किए गए हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ :

  • पूरा नाम: सैम होरमूज़जी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ
  • जन्म: 3 अप्रैल 1914, अमृतसर, पंजाब
  • मृत्यु: 27 जून 2008, वेलिंगटन, तमिलनाडु
  • भारतीय सेना में सेवा अवधि: 1934 – 1973
  • फील्ड मार्शल की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय (1973)

में ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान :

  • जन्म: 15 जुलाई 1912, आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश
  • मृत्यु: 3 जुलाई 1948 (जम्मू-कश्मीर)
  • स्वतंत्रता के बाद शहीद होने वाले पहले उच्चतम रैंक के सैन्य अधिकारी

मेजर सोमनाथ शर्मा :

  • जन्म: 31 जनवरी 1923, डाडा, हिमाचल प्रदेश (अब उत्तराखंड में)
  • मृत्यु: 3 नवम्बर 1947, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर
  • स्वतंत्र भारत के पहले युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले पहले परम वीर चक्र विजेता

मंगोलदोई-मजीकुची सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी

  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDONER) ने 6 अगस्त, 2025 को असम में किमी 11+000 से किमी 26+200 तक मंगोलदोई-मजीकुची सड़क के निर्माण के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी, जिसकी लंबाई 15 किलोमीटर है और लागत 45.31 करोड़ रुपये है।

उत्तर पूर्वी क्षेत्र :

  • पूर्वी क्षेत्र में आठ राज्य शामिल हैं
  • असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, और त्रिपुरा
  • यह क्षेत्र मुख्य भारत से सिलीगुड़ी कॉरिडोर के माध्यम से जुड़ा है, जिसकी चौड़ाई मात्र 21 से 40 किमी है
  • इस क्षेत्र की सीमा लगभग 2000 किमी से अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (नेपाल, चीन, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश) से लगती है
  • केंद्र सरकार ने 1971 में पूर्वोत्तर परिषद (NEC), 1995 में नॉर्थ ईस्टर्न डेवेलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन (NEDFi), और 2001 में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) की स्थापना की

तटीय नौवहन विधेयक, 2025 पारित

  • देश की तटीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से संसद ने तटीय नौवहन विधेयक, 2025 को पारित किया।
  • यह अधिनियम भारत के नौ तटीय राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 11,098 किलोमीटर लंबे रणनीतिक समुद्र तट के महत्व को रेखांकित करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • लोकसभा द्वारा पारित : 3 अप्रैल, 2025
  • यह विधेयक मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 के भाग XIV को वैश्विक कैबोटेज मानदंडों के अनुरूप नए युग के प्रगतिशील कानून से प्रतिस्थापित करता है
  • लक्ष्‍य : तटीय कार्गो को 2030 तक 230 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ाना

राज्‍य समाचार

देश की प्रथम सौर ऊर्जा संचालित विधानसभा

  • दिल्ली विधानसभा भारत की पहली पूरी तरह से सौर ऊर्जा संचालित विधानसभा बन गई है।
  • इसके साथ ही, दिल्ली विधानसभा ने "राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)" भी लॉन्च की है, जिसके तहत विधायी कार्यवाही पूरी तरह से कागज रहित (पेपरलेस) हो गई है।

सौर ऊर्जा से संचालित "प्रथम" :

  • प्रथम पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित गांव : मोढेरा, गुजरात
  • प्रथम रेलवे स्टेशन : गुवाहाटी रेलवे स्टेशन, असम
  • प्रथम संचालित एयरपोर्ट : कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CIAL), केरल
  • प्रथम ऊर्जा आधारित स्मार्ट गांव : ढानी बोरज, राजस्थान
  • प्रथम सौर ऊर्जा संचालित कोर्ट : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, हिमाचल प्रदेश
  • प्रथम सीमावर्ती सौर गांव : मसाली, बनासकांठा, गुजरात

मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025 पारित

  • लोकसभा ने 7 अगस्त, 2025 को मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025 पारित किया।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह विधेयक राज्य को चालू वित्त वर्ष के दौरान अपनी व्यय आवश्यकताओं पर ₹30,969 करोड़ खर्च करने का अधिकार देता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मणिपुर 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन के अधीन है
  • इसी सत्र के दौरान, संसद ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 13 अगस्त के बाद छह महीने के लिए बढ़ाने के लिए एक वैधानिक प्रस्ताव को मंजूरी दी
  • मणिपुर के इस वर्ष के बजट में केंद्र से 2,898 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन शामिल है, जिसमें 1,667 करोड़ पूंजीगत और 1,231 करोड़ राजस्व व्यय हेतु हैं।
  • आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की सहायता और पुनर्वास के लिए 523 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं।

सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों की नियुक्ति वाला प्रथम राज्‍य : पंजाब

  • पंजाब भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां दिव्यांग बच्चों और विशेष रूप से सुनने या बोलने में असमर्थ बच्चों को न्याय दिलाने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।
  • यह नियुक्ति किशोर न्याय अधिनियम, 2015 और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO), 2012 के तहत की जा रही है।

पंजाब :

  • राजधानी: चंडीगढ़ (हरियाणा के साथ संयुक्त)
  • स्थापना: 1 नवम्बर 1966 (पुनर्गठन के बाद)
  • राजकीय भाषा: पंजाबी
  • मुख्य नदी: सतलुज, ब्यास
  • प्रसिद्ध स्थल: स्वर्ण मंदिर (अमृतसर), जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर
  • नृत्य: भांगड़ा, गिद्धा
  • त्योहार: बैसाखी, लोहड़ी

चर्चित व्‍यक्ति

यू म्यिंट स्वे

  • म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • म्यिंट स्वे ने 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद विवादास्पद परिस्थितियों में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था।

म्यांमार :

  • महाद्वीप: एशिया
  • राजधानी: नायप्यी तॉ (Naypyidaw)
  • सबसे बड़ा शहर: यांगून (Yangon)
  • पुराना नाम: बर्मा (Burma)
  • सरकारी भाषा: बर्मी (Burmese)
  • मुद्रा: क्यात (Kyat - MMK)

अंतराष्‍ट्रीय समाचार

ISA का 107वां सदस्‍य

  • मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance - ISA) में 107वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) :

  • अंतर-सरकारी संगठन है
  • उद्देश्य : सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना
  • स्थापना: 2015
  • स्थल: पेरिस, जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (CoP-21)
  • प्रस्तावक: भारत और फ्रांस
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा, भारत
  • लक्ष्य: 2030 तक 1 ट्रिलियन वाट सौर ऊर्जा उत्पादन

38वां बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला

  • भारत 38वें बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (FILBo) 2026 में 'विशिष्ट अतिथि' देश के रूप में भाग लेगा।
  • यह आयोजन कोलंबिया के बोगोटा में होता है और इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है।

बोगोटा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला :

  • स्थापना : 1988
  • स्थान : बोगोटा, कोलंबिया
  • आयोजक : कोलंबियाई बुक चैंबर और कोरफेरियास
  • आयोजन समय : प्रति वर्ष अप्रैल–मई
  • 2025 में, यह मेला 25 अप्रैल से 11 मई तक हुआ

निकोलस मादुरो पर इनाम दोगुना

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अपना इनाम दोगुना कर 50 मिलियन डॉलर कर दिया - जिन पर संघीय मादक पदार्थ तस्करी के आरोप है।
  • 2020 में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान, न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और अन्य शीर्ष अधिकारियों पर "नार्को-आतंकवाद" षड्यंत्र सहित कई गंभीर आरोपों में अभियोग लगाया गया था।

वेनेजुएला :

  • राजधानी: कराकास
  • मुद्रा: वेनेजुएलन बोलिवर
  • भाषा: स्पेनिश (आधिकारिक भाषा)
  • स्थिति: दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित
  • सीमा साझा करता है: कोलंबिया, ब्राजील, और गुयाना से
  • प्रमुख नदी: ओरिनोको

पहली छमाही में श्रीलंका का निर्यात

  • श्रीलंका ने 2025 की पहली छमाही में निर्यात से लगभग 8.4 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 7% की वृद्धि दर्शाता है।
  • श्रीलंका सीमा शुल्क विभाग ने 2025 की पहली छमाही में 1 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपये से अधिक का राजस्व एकत्र किया।

श्रीलंका :

  • राजधानी: प्रशासनिक राजधानी: श्री जयवर्धनेपुर कोटे, व्यावसायिक राजधानी: कोलंबो
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan Rupee – LKR)
  • भाषाएँ: सिंहली और तमिल (आधिकारिक भाषाएं), अंग्रेजी (व्यावसायिक)
  • स्थिति: भारत के दक्षिण-पूर्व में, हिंद महासागर में द्वीपीय राष्ट्र
  • महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य: पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) – भारत और श्रीलंका को अलग करता है
  • महत्वपूर्ण बंदरगाह: हम्बनटोटा, कोलंबो
  • महत्वपूर्ण नदी: महावेली गंगा

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मध्य प्रदेश में वंदे भारत कोच का निर्माण

  • भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में 1800 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक रेल कोच निर्माण संयंत्र स्थापित करेगी।
  • इस संयंत्र में वंदे भारत, अमृत भारत जैसे प्रीमियम ट्रेनों और मेट्रो कोच का उत्पादन होगा।

वंदे भारत ट्रेन :

  • भारत में निर्मित एक सेमी-हाई स्पीड, स्वदेशी (मेक इन इंडिया) ट्रेन है
  • निर्माता: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई
  • आरंभिक नाम: ट्रेन 18

पहली वंदे भारत ट्रेन:

  • रूट: नई दिल्ली – वाराणसी
  • शुभारंभ: 15 फरवरी 2019

खेल समाचार

कैनेडियन ओपन 2025

  • कनाडा की 18 वर्षीय वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको ने कैनेडियन ओपन 2025 में अपना पहला WTA 1000 खिताब जीता।
  • उन्होंने चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता जापान की नाओमी ओसाका को 2-6, 6-4, 6-1 से हराकर यह खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस जीत के साथ, म्बोको डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुँच गईं
  • वह 2019 में बियांका एंड्रीस्कू के बाद कैनेडियन ओपन जीतने वाली दूसरी कनाडाई बनीं, और 1990 के बाद से डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी रहीं।

अंतर्राष्ट्रीय विस्लाव मनियाक मेमोरियल 2025

  • एथलेटिक्स में, भारत की अन्नू रानी ने पोलैंड में अंतर्राष्ट्रीय विस्लाव मनियाक मेमोरियल में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में 62.59 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।

महत्‍वपूर्ण दिवस

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ प्रतिवर्ष 8 अगस्त को मनाई जाती है।
  • यह आंदोलन 8 अगस्त 1942 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा बंबई में पारित एक ऐतिहासिक प्रस्ताव के रूप में शुरू हुआ था, जिसमें ब्रिटिश शासन के तत्काल अंत की मांग की गयी थी।

भारत छोड़ो आंदोलन :

  • शुरुआत : 8 अगस्त 1942
  • स्थान: बंबई (अब मुंबई), गोवालिया टैंक मैदान (अब अगस्त क्रांति मैदान)
  • घोषणा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में महात्मा गांधी द्वारा
  • नारा: "करो या मरो" (Do or Die)
  • इस वर्ष (2025) में भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ है
  • नेतृत्व : महात्मा गांधी – आंदोलन के मुख्य प्रेरक
  • भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या पर "करो या मरो" का नारा गांधी जी ने दिया
  • अरुणा आसफ अली ने आंदोलन की शुरुआत के बाद बंबई में कांग्रेस का झंडा फहरायारामगढ़ अधिवेशन (1940) में भारत को युद्ध में सहयोग के बदले स्वतंत्रता देने की मांग की गई थी

 

Latest Courses