05 August, 2025
GK Update
Wed 06 Aug, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत-न्यूजीलैंड "रक्षा रणनीतिक वार्ता"
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच "रक्षा रणनीतिक वार्ता" का पहला संस्करण 5 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- भारत-न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता का गठन मार्च 2025 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के तहत किया गया था।
न्यूजीलैंड :
|
|
WHO-IRCH कार्यशाला की मेजबानी
- भारत 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और हर्बल औषधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियामक सहयोग (IRCH) की तीन दिवसीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) : स्थापना: अप्रैल 1948, मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड, सदस्य देश: 194, महानिदेशक : डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस |
राज्य समाचार
राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने बढ़ाई गई : मणिपुर
- संसद ने 5 अगस्त, 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाने संबंधी एक वैधानिक प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- लोकसभा ने पिछले सप्ताह यह प्रस्ताव पारित किया था।
सम्बन्धित तथ्य :
राष्ट्रपति शासन :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस संधि
- रूस ने अमेरिकी तनाव और मिसाइलों को लेकर बढ़ते दबाव के बीच 5 अगस्त 2025 को इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस (INF) संधि से खुद को अलग किया।
- यह संधि 1987 में अमेरिका और सोवियत संघ (अब रूस) के बीच हुई थी, जिसके तहत दोनों देश 500 से 5500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों की तैनाती पर प्रतिबंध लगाते थे।
इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस (INF) संधि :
|
फगानिस्तान में बाल कुपोषण में वृध्दि
- संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, अफगानिस्तान बाल कुपोषण में अब तक की सबसे तीव्र वृद्धि देख रहा है, देश को सबसे कमजोर परिवारों की मदद के लिए 539 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है।
- अफगानिस्तान की एक चौथाई आबादी, लगभग 10 मिलियन लोग, तीव्र खाद्य असुरक्षा का सामना करते हैं, जहां तीन में से एक बच्चा प्रभावित है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP):
|
|
9.88 मिलियन से अधिक अंतरराष्ट्रीय आगमन दर्ज : दुबई
- दुबई ने 2025 की पहली छमाही में 9.88 मिलियन से अधिक अंतरराष्ट्रीय आगमन दर्ज किए हैं, जो 2024 की इसी अवधि की तुलना में 6% की वृद्धि दर्शाता है।
- भारत इस वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बना हुआ है, मुंबई शीर्ष स्रोत बाज़ारों में से एक है, जहाँ अकेले दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 1.2 मिलियन यात्री आते-जाते हैं।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
MPC बैठक : अगस्त 2025
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक का आयोजन 4 से 6 अगस्त 2025 तक मुंबई में किया गया।
- इस बैठक की अध्यक्षता RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की।
प्रमुख निर्णय :
|
रक्षा समाचार
'अग्निशोध' का उद्घाटन
- थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने IIT मद्रास में भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ 'अग्निशोध' का उद्घाटन किया।
- इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेना की जरूरतों के हिसाब से नई तकनीकें विकसित करना और भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
भारतीय सेना :
|
6 परिचालन कमान :
1 प्रशिक्षण कमान :
|
पर्यावरण समाचार
'राइज़ोटोप प्रोजेक्ट'
- दक्षिण अफ्रीका ने गैंडों के अवैध शिकार को रोकने के उद्देश्य से गैंडों के सींगों में रेडियोधर्मी पदार्थ डालना शुरू किया है, जिसे विटवाटरसैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 'राइज़ोटोप प्रोजेक्ट' नाम दिया है।
- यह प्रक्रिया 'राइज़ोटोप परियोजना' के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य सीमा चौकियों पर रेडियोधर्मी पदार्थ की सहायता से गैंडे के सींगों का पता लगाना आसान बनाना है।
गैंडें :
|
|
खेल समाचार
पैन अमेरिकन कप 2025
- अर्जेंटीना ने उरुग्वे के मोंटेवीडियो में आयोजित पैन अमेरिकन कप 2025 में स्वर्ण पदक जीत।
- अमेरिका ने दोनों वर्गों में रजत पदक जीता, जबकि कनाडा के पुरुषों और उरुग्वे की महिलाओं ने कांस्य पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंडर-15 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप
- भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने चौथी सब-जूनियर अंडर-15 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की तिथियों की घोषणा की जिसका आयोजन 7 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया जायेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रमुख नियुक्तियां
राजीव आनंद
- इंडसइंड बैंक ने राजीव आनंद को प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।
- उनकी नियुक्ति 25 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा, यानी 24 अगस्त 2028 तक जारी रहेगा।
इंडसइंड बैंक :
|
कला और संस्कृति
UNESCO को नामांकन दस्तावेज सौंपा
- भारत ने वर्ष 2025-26 के लिए यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर केंद्र को "प्राचीन बौद्ध स्थल, सारनाथ" शीर्षक से एक नामांकन दस्तावेज सौंपा।
- इसका उद्देश्य सारनाथ को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दिलाना है।
सारनाथ :
|
64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
- संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
ललित कला अकादमी :
|
महत्वपूर्ण दिवस
हिरोशिमा दिवस
- वर्ष 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराए गए परमाणु बम की भयानक त्रासदी की याद में प्रतिवर्ष 6 अगस्त (इस वर्ष 80वीं वर्षगांठ) को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
चर्चित व्यक्ति
जेयर बोल्सोनारो
- ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार नज़रबंद कर दिया गया।
- उन पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रची।
ब्राज़ील :
|
|