GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 05 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और जितिन प्रसाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले वार्षिक कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
  • #PPC2025 ने 3.53 करोड़ से ज़्यादा पंजीकरण और टेलीविज़न पर 21 करोड़ से ज़्यादा दर्शकों के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल, परीक्षा पे चर्चा , का आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा MyGov के सहयोग से 2018 से किया जा रहा है।

परीक्षा पे चर्चा :

  • शुरुआत: वर्ष 2018

उद्देश्य:

  • परीक्षा से पहले छात्रों में तनाव कम करना
  • अभिभावकों और शिक्षकों को भी मार्गदर्शन देना
  • पढ़ाई को दबाव रहित और सकारात्मक बनाना
  • आयोजक: भारत सरकार – केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
  • मुख्य वक्ता: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पुस्तक: “एग्जाम वॉरियर्स” पर आधारित
  • प्रतिवर्ष आयोजन: आमतौर पर जनवरी–फरवरी के बीच
  • मुख्य कार्यक्रम अक्सर दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में होता है

"भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल"

  • भारत ने "भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल" के तहत चार विकास परियोजनाओं के प्रथम सेट का शुभारंभ किया।
  • यह पहल वैश्विक दक्षिण के देशों को सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस पहल की घोषणा सितंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के दौरान की गई थी।

भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के प्रथम चरण की परियोजनाएँ निम्नलिखित हैं:

साझेदार देश फोकस क्षेत्र सहयोगी संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
नेपाल चावल संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme)
जाम्बिया और लाओ पीडीआर डिजिटल स्वास्थ्य मंच संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
बेलीज़, बारबाडोस, सेंट किट्स एंड नेविस, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो जनगणना की तैयारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA)
दक्षिण सूडान व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्व शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

पातालपानी-कालाकुंड लाइन पर हेरिटेज ट्रेन फिर से शुरु

  • 155 वर्ष पुरानी पातालपानी-कालाकुंड लाइन पर पर्यटकों की संख्या में कमी के कारण सेवाओं के अस्थायी निलंबन के बाद पश्चिम रेलवे ने पिछले सप्ताह हेरिटेज ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया।
  • मध्य प्रदेश में डॉ. अंबेडकर नगर (पूर्व में महू)-खंडवा खंड में 9.5 किलोमीटर लंबी पातालपानी-कालाकुंड लाइन को भारतीय रेलवे की छह हेरिटेज लाइनों में से एक माना जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

इस लाइन का प्रस्ताव 19वीं सदी में इंदौर रियासत के शासक महाराजा तुकोजी राव होलकर द्वितीय (शासनकाल 1844-1886) ने रखा था

यह परियोजना होलकर स्टेट रेलवे के अंतर्गत 1878 में पूरी हुई

बाद में इसे राजपूताना-मालवा रेलवे के साथ विलय कर दिया गया, जिससे यह भारतीय रेलवे के विस्तार योजना का हिस्सा बन गई

पातालपानी रेलवे स्टेशन इस लाइन पर बनने वाला पहला स्टेशन था, जिसका निर्माण 1874 से 1878 के बीच किया गया

इस रेलवे लाइन को भारतीय रेलवे की छह हेरिटेज लाइनों में से एक माना जाता है और 2018 से हेरिटेज ट्रेन के रूप में संचालित हो रही है

राज्‍य समाचार

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) : बिहार

  • बिहार में विपक्षी दलों ने भारत के चुनाव आयोग (EC) पर आरोप लगाया कि जनवरी 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले जारी मतदाता सूची की, 1 अगस्त 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी की गई नई सूची से तुलना करना मुश्किल हो रहा है।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) :

  • प्रकार:संवैधानिक स्वतंत्र निकाय
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस : 25 जनवरी
  • संविधानिक प्रावधान: अनुच्छेद 324 से 329 तक
  • आयोग की संरचना: तीन सदस्यीय निकाय (मुख्य चुनाव आयुक्त, दो चुनाव आयुक्त)
  • नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा (चयन समिति की सिफारिश पर)
  • कार्यकाल: 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो पहले हो)
  • हटाने की प्रक्रिया: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की तरह (महाभियोग द्वारा)
  • अन्य चुनाव आयुक्तों को : राष्ट्रपति हटा सकते हैं, लेकिन CEC की सिफारिश पर

किशोरियों को काम पर रखने पर प्रतिबंध :ओडिशा

  • ओडिशा सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उपायों की रूपरेखा दी गई है, और रात की पाली में किशोरियों को काम पर रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • राज्य सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (2023 का 14) के प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य किया।

ओडिशा :

  • भारत का एक पूर्वी तटीय राज्य
  • इसे पहले कलिंग के नाम से जाना जाता था।
  • राजधानी : भुवनेश्वर
  • क्षेत्रफल :155,707 वर्ग किलोमीटर
  • सीमाएँ : पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से लगती हैं
  • आधिकारिक भाषा : उड़िया
  • स्थापना दिवस :1 अप्रैल
  • प्रसिद्ध स्थल: पुरी, कोणार्क, चिल्का झील, हिराकुंड बाँध
  • प्रमुख पर्व: रथ यात्रा, दुर्गा पूजा, मकर संक्रांति
  • मुख्य नृत्य: ओडिसी

कालेश्वरम रिपोर्ट

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घोषणा की कि कालेश्वरम परियोजना की अनियमितताओं की जांच करने वाले न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी।
  • कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना भारत में गोदावरी नदी पर बनी एक बहुउद्देश्यीय और विश्व की सबसे बड़ी बहु-चरणीय लिफ्ट सिंचाई परियोजना है।

तेलंगाना :

  • भारत का 29वां राज्य है
  • 2 जून 2014 को अस्तित्व में आया
  • यह दक्षिण-मध्य भारत में स्थित है
  • राजधानी : हैदराबाद
  • भाषा: तेलुगु
  • पर्यटन स्थल: चारमीनार, रामप्पा मंदिर, वारंगल किला, भद्राचलम मंदिर

विनफास्ट के प्रथम विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन : तमिलनाडु

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 4 अगस्त, 2025 को थूथुकुडी में वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन (electric vehicle : EV) निर्माता विनफास्ट के भारत में प्रथम विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।
  • इस संयंत्र की प्रारम्भिक उत्पादन क्षमता 50,000 वाहन प्रति वर्ष होगी, जिसे भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए 1,50,000 तक बढ़ाया जा सकता है।

तमिलनाडु :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950 (पूर्व में मद्रास राज्य के रूप में)
  • राजधानी: चेन्नई
  • आधिकारिक भाषा: तमिल (भारत की सबसे पुरानी क्लासिकल भाषा)
  • स्थिति: दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित
  • सीमावर्ती राज्य: केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
  • महत्वपूर्ण पर्व: पोंगल, दीपावली, करगम, जलीकट्टू
  • प्रमुख नदियाँ: कावेरी, पेनार, वैगई
  • प्रमुख मंदिर/स्थल: मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), बृहदीश्वर मंदिर (तंजावुर), रामेश्वरम मंदिर, महाबलीपुरम (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल)
  • नृत्य और कला: भरतनाट्यम, कारगट्टम, तमिल साहित्य

अनुसूचित जातियों के लिए आंतरिक आरक्षण पर रिर्पोट : कर्नाटक

  • सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएन नागमोहन दास ने 4 अगस्त 2025 को कर्नाटक में अनुसूचित जातियों के लिए आंतरिक आरक्षण पर बहुप्रतीक्षित सिफारिशें प्रस्तुत कीं।
  • आयोग ने सार्वजनिक शिक्षा और रोज़गार में अनुसूचित जातियों के लिए 17% आरक्षण के भीतर कोटा तय करने से पहले सामाजिक-शैक्षिक पिछड़ेपन और रोजगार में प्रतिनिधित्व पर विचार किया।

कर्नाटक :

  • स्थापना: 1 नवंबर 1956 (पूर्व में मैसूर राज्य)
  • राजधानी: बेंगलुरु
  • आधिकारिक भाषा: कन्नड़
  • स्थिति: दक्षिण भारत
  • प्रमुख नृत्य : यक्षगान
  • सीमावर्ती राज्य: महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल
  • प्रमुख नदियाँ: कावेरी, तुंगभद्रा, कृष्णा
  • प्रमुख स्थल: हम्पी (विश्व धरोहर), मैसूर पैलेस, बदामी गुफाएँ, गोकरणा, श्रवणबेलगोला

पुस्‍तकें और लेखक

'अ ट्रीटीज़ फॉर द रिमार्केबल रोहित'

  • 'अ ट्रीटीज़ फॉर द रिमार्केबल रोहित' पुस्तक आर. कौशिक द्वारा लिखी गई है।
  • इस पुस्तक में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की क्रिकेट में सफलता, उनके संघर्ष, और उनके व्यक्तिगत विकास को विस्तार से बताया गया है।

रोहित शर्मा :

  • जन्म: 30 अप्रैल 1987, नागपुर, महाराष्ट्र
  • पूरा नाम: रोहित गुरुनाथ शर्मा
  • उपनाम: हिटमैन
  • घरेलू टीम: मुंबई क्रिकेट टीम
  • आईपीएल टीम: मुंबई इंडियंस (वर्तमान कप्तान)
  • अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत:
  • टेस्ट क्रिकेट - 9 नवंबर 2013
  • वनडे क्रिकेट - 23 जून 2007
  • टी20 इंटरनेशनल - 19 सितंबर 2007
  • अर्जुन पुरस्कार: 2015
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: 2020

'द कॉन्शियस नेटवर्क'

  • 'द कॉन्शियस नेटवर्क' (The Conscience Network) पुस्तक सुगाता श्रीनिवासराजू द्वारा लिखित है।
  • यह पुस्तक भारत के इमरजेंसी काल (1975-77) के दौरान भारत में लगे तानाशाही शासन के विरोध में अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासी युवाओं के संघर्ष और प्रतिरोध की कहानी कहती है।

सम्‍बन्धित त‍थ्‍य :

  • पुस्तक मुख्य रूप से भारतीयों द्वारा अमेरिका में स्थापित "इंडियन्स फॉर डेमोक्रेसी" (Indians for Democracy) नामक समूह का वृत्तांत है, जिसने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए गैर-हिंसात्मक, नैतिक संघर्ष को अपनाया।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

आधार-आधारित फेस प्रमाणीकरण सेवा शुरू

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने 1 अगस्त 2025 को देशभर में आधार-आधारित फेस प्रमाणीकरण सेवा शुरू की है।
  • इसके माध्‍यम से ग्राहक अपने चेहरे की पहचान के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन कर सकेंगे, जिससे फिंगरप्रिंट या ओटीपी की जरूरत समाप्त हो जाएगी।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) :

  • स्थापना: IPPB की स्थापना 1 सितंबर 2018 को भारत सरकार के डाक विभाग, संचार मंत्रालय के अंतर्गत 100% सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में हुई
  • मुख्य उद्देश्य : भारत के ग्रामीण, दूरदराज और बैंकिंग सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में लोगों को सुलभ, किफायती और भरोसेमंद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना

रिर्पोट एवं सूचकांक

पांचवा सबसे बड़ा विमानन बाजार

  • अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परिवहन संघ (IATA) के अनुसार, भारत 211 मिलियन यात्रियों के साथ विश्‍व का पांचवा सबसे बड़ा विमानन बाजार बना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत में 2024 में 211 मिलियन (21.1 करोड़) हवाई यात्री — 2023 की तुलना में 11.1% वृद्धि
  • मुंबई-दिल्ली सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल; 5.9 मिलियन यात्रियों के साथ दुनिया में 7वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा जोड़

शीर्ष देश (2024):

  • अमेरिका: 876 मिलियन (1st)
  • चीन: 741 मिलियन (2nd, +18.7%)
  • यूके: 261 मिलियन (3rd)
  • स्पेन: 241 मिलियन (4th)
  • भारत: 211 मिलियन (5th)

विश्‍व का सबसे व्यस्त रूट:

  • जेजू–सियोल (द. कोरिया): 13.2 मिलियन यात्री
  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र का दबदबा शीर्ष हवाई मार्गों में

'भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 200 अरब डॉलर के अवसर का द्वार खोलना'

  • नीति आयोग ने 5 अगस्‍त 2025 को 'भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 200 अरब डॉलर के अवसर का द्वार खोलना' शीर्षक से रिर्पोट और भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (IEMI) का पहला संस्करण जारी किया।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों में 200 अरब डॉलर के अवसर के द्वार खोलने पर आधारित इस रिपोर्ट का उद्देश्य प्रोत्साहनों से हटकर अनिवार्यता और निरुत्साहन की ओर बढ़ना और उच्च-संभावित वाहन खंडों और भौगोलिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है।

नीति आयोग :

  • पूरा नाम: National Institution for Transforming India (NITI Aayog)
  • स्थापना: 1 जनवरी 2015
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री

रक्षा समाचार

‘संबंधी संसदीय सलाहकार समिति की बैठक’ : अगस्‍त 2025

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा ‘संबंधी संसदीय सलाहकार समिति की बैठक’ का आयोजन 4 अगस्त 2025 को किया गया, जिसमें सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सबसे अधिक महिलाएं : भारतीय वायु सेना में (13.4%)
  • सेना में महिलाओं का कार्यबल : 6.85%
  • नौसेना में महिलाओं का कार्यबल : 6%
  • थलसेना में कुल महिलाएँ : 1735
  • वायुसेना में कुल महिलाएँ : 1614
  • नौसेना में कुल महिलाएँ : 674

महिलाओं की भागीदारी (2005) व शाखाएँ :

  • 2005 में संख्या: थलसेना – 767, नौसेना – 154, वायुसेना – 574
  • थलसेना: 12 शाखाएँ (लड़ाकू सहित) महिलाओं के लिए खुली
  • नौसेना: पनडुब्बी छोड़कर सभी शाखाएँ खुली
  • वायुसेना: सभी शाखाएँ महिलाओं के लिए खुली

पर्यावरण समाचार

मनौरिया एमिस को सामुदायिक रिजर्व में छोड़ा गया

  • नागालैंड सामुदायिक रिजर्व में एशिया की सबसे बड़ी कछुआ प्रजाति, जिसे एशियाई विशालकाय कछुआ (मनौरिया एमिस) कहा जाता है, को पुनः जंगल में छोड़ा गया।
  • यह प्रजाति "संकटग्रस्त" (Critically Endangered) सूची में आती है और विलुप्ति के कगार पर है।

एशियाई विशालकाय कछुआ :

  • वैज्ञानिक नाम: Manouria emys
  • सामान्य नाम: एशियाई विशालकाय कछुआ
  • परिवार: Testudinidae
  • प्रजातियाँ: मनोउरिया एमिस एमिस (दक्षिणी उपप्रजाति), मनोउरिया एमिस फेयरी (उत्तरी उपप्रजाति)

संरक्षण की स्थिति:

  • IUCN लाल सूची: गंभीर रूप से संकटग्रस्त
  • CITES: परिशिष्ट II
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची IV

क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी

  • रूस के कामचटका प्रायद्वीप में स्थित क्राशेनिनिकोव ज्वालामुखी लगभग 600 साल बाद विस्फोटित हुआ।
  • यह ज्वालामुखी 15वीं शताब्दी के बाद पहली बार सक्रिय हुआ, जिसका अंतिम ज्ञात विस्फोट लगभग वर्ष 1463 में हुआ था।

विश्व के प्रमुख ज्वालामुखी :

  • मौना लोआ (Mauna Loa) - हवाई, अमेरिका(विश्‍व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी)
  • किलाउआ (Kīlauea) - हवाई, अमेरिका
  • क्राकाटोआ (Krakatoa) - इंडोनेशिया
  • माउंट एटना (Mount Etna) - इटली(यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी)
  • माउंट सेंट हेलेन्स (Mount St. Helens) - अमेरिका
  • फुजी (Mount Fuji) - जापान(सुप्त ज्वालामुखी)
  • भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी : बैरेन द्वीप(अंडमान सागर, पोर्ट ब्लेयर से पूर्व)

खेल समाचार

प्रथम शतरंज ईस्पोर्ट्स विश्व कप

  • मैग्नस कार्लसन ने रियाद, सऊदी अरब में आयोजित प्रथम शतरंज ईस्पोर्ट्स विश्व कप (Chess Esports World Cup 2025) का खिताब जीताा।
  • यह 2025 में पहली बार ईस्पोर्ट्स के रूप में शतरंज की वर्ल्ड कप प्रतियोगिता थी, जिसमें कुल पुरस्कार राशि 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी और विजेता को 250,000 डॉलर का पुरस्कार मिला।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्लसन ने फाइनल में फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेज़ा फिरोज़ा को निर्णायक अंदाज में हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की।
  • इस टूर्नामेंट में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

चर्चित व्‍यक्ति

सत्यपाल मलिक

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त 2025 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म : 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसवाड़ा गांव में
  • मलिक जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे
  • अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक इस पद का कार्यभार संभाला
  • उनके कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर की विशेष राज्य व्यवस्था (अनुच्छेद 370) को निरस्त किया गया और राज्य का दर्जा बदलकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया

 

Latest Courses