04 August, 2025
GK Update
Mon 04 Aug, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'अपना घर' विश्राम सुविधा की शुरुआत
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी के अनुसार, लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ट्रक चालकों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'अपना घर' विश्राम सुविधा पहल की शुरु की है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'भारत' नामक एक टैक्सी सेवा की शुरूअता
- भारत का सहकारी क्षेत्र दिसंबर 2025 तक 'भारत' नामक एक टैक्सी सेवा शुरू करने घोषणा की।
- यह पहल बहु-राज्यीय सहकारी टैक्सी सहकारी लिमिटेड के माध्यम से की जा रही है, जिसका पंजीकरण 6 जून 2025 को हुआ था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का प्रथम मेक-इन-इंडिया ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट
- कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने कांडला बंदरगाह क्षेत्र में भारत के प्रथम मेक-इन-इंडिया ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट को चालू किया।
- यह 1 मेगावाट क्षमता वाला स्वदेशी रूप से विकसित ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र है।
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन :
|
राज्य समाचार
"घर-घर स्वच्छता अभियान"
- दिल्ली सरकार ने एक महीने तक चलने वाले स्वच्छता कार्यक्रम "घर-घर स्वच्छता अभियान" की शुरुआत की।
- इस अभियान में सरकारी अधिकारियों, नागरिक एजेंसियों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी होगी।
दिल्ली :
|
|
ई-विधान और सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन : दिल्ली
- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिल्ली विधानसभा में ई-विधान (पेपरलेस) और 500 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : जुलाई 2025
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.7 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 698.19 अरब डॉलर से अधिक हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रधानमंत्री जन धन योजना
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत गरीबों के बैंक खातों की संख्या 55 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।
- RBI के आंकड़ों के अनुसार, 56% जन धन खाते महिलाओं के हैं और 21 मई तक इन खातों में जमा कुल राशि 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) :
|
|
चर्चित व्यक्ति
शिबू सोरेन
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
झारखंड :
|
|
फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर
- फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 4-8 अगस्त, 2025 तक भारत की पाँच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।
फिलीपींस :
|
|
कला और संस्कृति
प्रथम बिम्सटेक संगीत समारोह
- प्रथम बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया।
- भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के कलाकार इस संगीत संध्या में प्रस्तुति दिए।
बिम्सटेक (BIMSTEC) :
|
खेल समाचार
यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025
- बेंगलुरु की वेदिका भंसाली ने अमेरिका के पाइनहर्स्ट विलेज में आयोजित यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गर्ल्स 9-वर्ष श्रेणी में खिताब जीता।
- वेदिका ने तीन राउंड (प्रत्येक 9-होल) में कुल 10-अंडर (33-33-32) का स्कोर बनाया। तीसरे और अंतिम राउंड में उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4-अंडर 32 के साथ बोगी-मुक्त प्रदर्शन किया, जो सप्ताह का उनका सर्वश्रेष्ठ राउंड था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कोसानोव मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट
- भारतीय एथलीट और पूर्व एशियाई चैंपियन अब्दुल्ला अबूबकर ने कज़ाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित कोसानोव मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा का खिताब जीता।
इंडियन ग्रां प्री 3 2025
- इंडियन ग्रां प्री 3 2025 का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (AFI) द्वारा गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना, पंजाब में किया गया जो राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता थी।
प्रमुख विजेता :
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस
- हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 अगस्त को राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस भारतीय आर्थोपेडिक एसोसिएशन (IOA) द्वारा 2021 में शुरू किया गया था।
हड्डी (Bone) :
|
हड्डी की परतें (Layers of Bone) :
|