04 August, 2025
GK Update
Sun 03 Aug, 2025
राष्ट्रीय समाचार
वाराणसी में 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये की कुल 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
- इन 52 परियोजनाओं में से 14 का उद्घाटन (लोकार्पण) किया गया जिसकी लागत लगभग 566.35 करोड़ रुपये है, जबकि 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसकी लागत लगभग 1,618.10 करोड़ रुपये है।
"मातृ वन" पहल की शुरूआत
- अरावली पहाड़ियों में 750 एकड़ क्षेत्र में शहरी वन बनाने के उद्देश्य से "मातृ वन" पहल की शुरूआत की गई है।
- इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने की।
वन स्थित रिर्पोट 2023 :
|
वृद्धि: 2021 की तुलना में 1,445 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि. वन क्षेत्र में वृद्धि: 156 वर्ग किलोमीटर. वृक्ष क्षेत्र में वृद्धि: 1,289 वर्ग किलोमीटर) |
29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में 5,233 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 272 किलोमीटर की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
आंध्र प्रदेश :
|
|
BSNL और NRL के बीच समझौता
- भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) ने भारत के रिफाइनरी क्षेत्र में 5G तकनीक की शुरुआत को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौता गुवाहाटी में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए आयोजित 'इंडस्ट्री 4.0 वर्कशॉप' के दौरान किया गया।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस
- प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच के बयान के अनुसार, बलूचिस्तान में 11 अगस्त को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
- यह दिवस बलूच लोगों के लिए स्वतंत्रता, पहचान और अधिकारों की मांग का प्रतीक माना जाता है।
बलूचिस्तान :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की GDP वृद्धि दर : फिच रेटिंग्स
- फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.4% से घटाकर 6.3% कर दिया है।
- फिच ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा है। यह संशोधित अनुमान वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, खासकर अमेरिका के टैरिफ और व्यापार तनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान :
|
|
रक्षा समाचार
16वां और अंतिम C-295 सैन्य परिवहन विमान
- भारतीय वायुसेना ने स्पेन से अपना 16वां और अंतिम C-295 सैन्य परिवहन विमान प्राप्त किया।
- भारत ने सितंबर 2021 में स्पेन की Airbus Defence & Space कंपनी के साथ 56 C-295MW विमान खरीदने का अनुबंध किया था, जिसमें से 16 विमान सीधे स्पेन से आए हैं और बाकी 40 भारत के वडोदरा में TATA Advanced Systems Limited के संयंत्र (उद्घाटन अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज द्वारा) में तैयार किए जाएंगे।
भारतीय वायुसेना :
|
|
खेल समाचार
एशिया रग्बी अंडर 20 (सेवन्स) चैम्पियनशिप
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अंडर 20 (सेवन्स) चैम्पियनशिप के शुभंकर का अनावरण किया।
- एशिया रग्बी चैम्पियनशिप के शुभंकर का नाम अशोक रखा गया है जो एक खरगोश है और चपलता का प्रतीक है जो खेल की प्रमुख आवश्यकता है।
रग्बी खेल:
|
चर्चित चेहरा
रिंकू सिंह
- क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के स्टेट आइकन से हटा दिया है।
प्रमुख नियुक्तियां
सोनाली मिश्रा
- IPS सोनाली मिश्रा ने RPF की प्रथम महिला महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
- सोनाली मिश्रा, मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की वरिष्ठ अधिकारी हैं।
सोनाली मिश्रा :
|
|
अनिल कुमार सिंह
- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के GM अनिल कुमार सिंह को 2 अगस्त, 2025 को आयोजित सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में राष्ट्रीय एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को/NALCO) के निदेशक (वाणिज्यिक) के पद के लिए चुना गया।
राष्ट्रीय एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को/NALCO) :
|
प्रमुख संयंत्र :
|
राज कुमार अरोड़ा
- राज कुमार अरोड़ा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया।
- वे 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा अधिकारी हैं। उन्हें वित्तीय नीति, लेखांकन, लेखा परीक्षा, बजट, खरीद और कार्मिक मामलों के क्षेत्रों में काफी अनुभव है।
रक्षा लेखा महानियंत्रक :
|
डॉ. मयंक शर्मा
भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के 1989 बैच के अधिकारी डॉ. मयंक शर्मा ने आधिकारिक तौर पर वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) का पदभार ग्रहण किया।
सम्बन्धित तथ्य :
रक्षा मंत्रालय में वित्त प्रभाग के प्रमुख अधिकारी होते हैं
मुख्य कार्य : रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के वित्तीय मामलों का नियोजन, नियंत्रण और अनुश्रवण करना
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय अंगदान दिवस
- जनता में अंगदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दान करने वालों व उनके परिवारों की उदारता को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 3 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय अंगदान दिवस :
|