GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 02 Aug, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

AI इम्पैक्ट समिट 2026

  • भारत फरवरी 2026 में AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करेगा।
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वैश्विक चर्चा को नए सिरे से दिशा देना और यह सुनिश्चित करना है कि AI का लाभ सभी तक पहुंचे।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence : AI) :

  • ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से मशीनें (जैसे - कंप्यूटर, रोबोट आदि) इंसानों जैसी बुद्धिमत्ता और सोचने-समझने की क्षमता प्राप्त करती हैं
  • “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” शब्द का सर्वप्रथम उपयोग : मेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक जॉन मैककार्थी (AI का जनक माना जाता है)
  • शामिल तकनीकें : मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, बिग डेटा, न्यूरल नेटवर्क, कंप्यूटर विज़न, लार्ज लैंग्वेज मॉडल आदि

AI के प्रमुख प्रकार:

  • नैरो AI (Narrow AI): विशिष्ट कार्यों के लिए प्रशिक्षित (जैसे – वर्चुअल असिस्टेंट)
  • जनरल AI (General AI): इंसान जैसी बहु-कार्य करने की क्षमता (अभी शोधाधीन)
  • सुपर AI (Super AI): इंसानी बुद्धि से भी आगे – भविष्य की कल्पना

ज़ोजिला सुरंग परियोजना

  • ज़ोजिला सुरंग परियोजना की प्रारंभिक समय सीमा 29 सितंबर 2026 थी, लेकिन आतंकवादी हमले, खराब मौसम और कठिन भूभाग जैसी चुनौतियों के कारण इसे फरवरी 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

ज़ोजिला सुरंग परियोजना :

  • स्‍थान : गंदरबल (कश्मीर) से द्रास (लद्दाख) के बीच
  • कुल लंबाई : 14.15 किमी (भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक)
  • कुल लागत : 6809 करोड़ रुपये से अधिक(अब तक 3,934.42 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं)
  • प्रोजेक्ट क्रियान्वयन : राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (NHIDCL) द्वारा
  • ऊँचाई : 11,578 फीट

‘ऑपरेशन अखल’

  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया।
  • सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन अखल’ नाम दिया है।

जम्मू-कश्मीर :

  • भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है
  • अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत दो केंद्र शासित प्रदेशों: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख़ में विभाजित किया गया
  • पुनर्गठन 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी है
  • ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू है

न्याय बंधु कानूनी सहायता कार्यक्रम

  • "न्याय बंधु" (प्रो बोनो लीगल सर्विस) भारत सरकार के न्याय विभाग की एक पहल है, जो "न्याय तक समग्र पहुंच के लिए अभिनव समाधान तैयार करना" (DISHA) योजना के तहत कार्यान्वित की जा रही है।
  • इस योजना का उद्देश्य संविधान में प्रदत्त नागरिकों के न्याय प्राप्ति के अधिकार को सुनिश्चित करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • न्याय बंधु कार्यक्रम प्रो बोनो अधिवक्ताओं को पंजीकृत कर उन्हें ऐप (iOS/Android/UMANG) के माध्यम से उन लाभार्थियों से जोड़ता है जो मुफ्त कानूनी सहायता के पात्र हैं।
  • वर्तमान में, 9261 अधिवक्ता हैं जिन्होंने स्वेच्छा से न्याय बंधु मंच पर पंजीकरण कराया है
  • 22 अनुसूचित भाषाओं में नागरिकों के लिए उपलब्ध है
  • 30 जून, 2025 तक लगभग 14888 महिला लाभार्थियों ने न्याय बंधु ऐप के तहत पंजीकरण कराया है
  • इसे 2017 में शुरू किया गया था

राज्‍य समाचार

ICDS के अंतर्गत गर्म पका हुआ भोजन

  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को समेकित बाल विकास योजना (ICDS) के अंतर्गत सूखे पोषण वितरण मॉडल को पलटते हुए गर्म पका हुआ भोजन और घर ले जाने योग्य राशन (टेक-होम राशन) लाभार्थियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।
  • न्यायालय ने यह आदेश राज्य में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार केवल गर्म पके भोजन और टेक-होम राशन के रूप में वितरित किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए दिया है।

समेकित बाल विकास योजना (ICDS) :

  • प्रारंभ वर्ष: 2 अक्टूबर 1975
  • उद्देश्य: 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा सेवाएं प्रदान करना
  • नोडल मंत्रालय: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • लाभार्थी वर्ग: 0–6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं
  • कार्यान्वयन माध्यम: आंगनवाड़ी केंद्र
  • मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 की शुरूआत : 2021

शुभांशु शुक्ला के नाम पर नई सड़क का नामकरण

  • लखनऊ में अंतरिक्ष नायक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर नई सड़क का नामकरण किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने 22 जून 2025 को Axiom Mission 4 (Ax-4) के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी।
  • वे ISS पर लगभग 18 दिन (22 जून से 14 जुलाई 2025 तक) रहे और 15 जुलाई 2025 को कैलिफोर्निया तट के निकट सुरक्षित लौटे।
  • शुभांशु शुक्ला भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले भारतीय और 1984 में अंतरिक्ष यात्रा करने वाले राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।

उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर रेलवे का प्रथम ‘प्राइवेट’ रेलवे स्टेशन

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर रेलवे का प्रथम ‘प्राइवेट’ रेलवे स्टेशन बन गया है।
  • इसमें ट्रेन संचालन, सुरक्षा और टिकट बिक्री को छोड़कर सभी अन्य यात्रियों की सेवाओं जैसे स्टेशन प्रबंधन, सफाई, खानपान, पार्किंग आदि को निजी कंपनियों को सौंपा गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • गोमतीनगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख व्यस्त स्टेशन है, जिसमें 6 प्लेटफॉर्म हैं और रोजाना लगभग 76 ट्रेनों का संचालन होता है।
  • रेलवे बोर्ड ने इस स्टेशन के रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) को सौंपी है।
  • RLDA निजी कंपनियों को आमंत्रित करेगा जो 9 साल के लिए इन सेवाओं का संचालन करेंगी।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अमेरिका में वाणिज्य दूतावास सेवाओं का विस्‍तार

  • भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका में वाणिज्य दूतावास सेवाओं के बड़े विस्तार की घोषणा की है, जिसमें 1 अगस्त 2025 से नौ नए भारतीय कांसुलर आवेदन केंद्र खोले गए हैं।
  • इस विस्तार का उद्देश्य अमेरिकी प्रवासी भारतीयों को वीज़ा, पासपोर्ट, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) और अन्य कांसुलर सेवाओं को अधिक सुलभ, तेज़ और कुशल बनाना है।

संयुक्त राज्य अमेरिका :

  • महाद्वीप : उत्तरी अमेरिका
  • सीमाएँ : उत्तर में कनाडा, दक्षिण में मैक्सिको, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर
  • प्रमुख नदियाँ : मिसिसिपी, मिसौरी, कोलोराडो
  • आधिकारिक भाषा : अंग्रेज़ी

हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विकास का आदेश

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार को रूस की हाई-स्पीड रेल योजना (हाई-स्पीड रेल नेटवर्क) विकसित करने का आदेश दिया है।
  • उन्होंने सरकार को 31 मार्च 2026 तक इस योजना का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस हाई-स्पीड रेल परियोजना का पहला प्रमुख मार्ग मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के बीच है, जिसका निर्माण फरवरी 2024 में शुरू हुआ था।
  • परियोजना के तहत 2030 तक कुल 43 हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन की योजना है, जिनकी अधिकतम गति 400 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
  • पूरा उच्च गति रेल नेटवर्क 2045 तक 4,500 किलोमीटर से अधिक होगा और यह रूस के बड़े शहरी क्षेत्रों को जोड़ेगा, जहां कुल 100 मिलियन से अधिक आबादी रहती है।

भारत-मोरक्को के बीच समझौता

  • भारत और मोरक्को ने न्यायिक और कानूनी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (Mutual Legal Assistance Treaty - MLAT) और एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding - MoU) पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौते का उद्देश्य नागरिक और वाणिज्यिक कानूनी मामलों में सहयोग को बढ़ाना तथा विधि क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत बनाना है। MLAT के माध्यम से दोनों देश कानूनी मामलों में सहायता और सूचना के आदान-प्रदान को आसान बना पाएंगे, जबकि MoU प्रशिक्षण और डिजिटल न्याय जैसे क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।

मोरक्को :

  • राजधानी: रबाट
  • मुद्रा: मोरक्कन दिरहम (MAD)
  • भाषा: अरबी (आधिकारिक), बर्बर भाषाएँ; फ्रेंच भी व्यापक रूप से प्रयुक्त
  • धर्म: इस्लाम (मुख्य रूप से सुन्नी)
  • राजा: मोहम्मद VI(सिदी मोहम्मद बिन हसन अल-अलावी)
  • स्थिति: उत्तर अफ्रीका में स्थित, अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर से घिरा
  • महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला: एटलस पर्वत
  • महत्वपूर्ण नदी: सेबू नदी

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

NICBL का विलय सारस्वत सहकारी बैंक में

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 अगस्त 2025 को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 44A(4) व 56 के तहत नई इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (NICBL) के सारस्वत सहकारी बैंक में विलय को मंज़ूरी दी।
  • 4 अगस्त 2025 से विलय प्रभावी होने के बाद NICBL की सभी शाखाएं सारस्वत बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना : अप्रैल 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत
  • राष्ट्रीयकरण : 1949
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
  • प्रथम गवर्नर : सर ओसबॉर्न स्मिथ (ब्रिटिश)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख
  • वर्तमान गवर्नर : संजय मल्होत्रा

सम्‍मान और पुरस्‍कार

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा

  • 1 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें "12वीं फेल" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इन पुरस्कारों के लिए फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसने 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC द्वारा प्रमाणित फिल्मों के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • राष्ट्रीय, सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: सैम बहादुर
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : सुकृति वेणी बंदरेड्डी, कबीर खानदाने और त्रिश थोसर
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा : बेबी के लिए साई राजेश नीलम और पार्किंग के लिए रामकुमार बालकृष्ण
  • बेस्ट हिंदी फिल्म (OTT रिलीज): "कटहल" (सान्या मल्होत्रा की फिल्म)

रिर्पोट एवंसूचकांक

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक

  • यूनिसेफ और यूरोपीय संघ (EU) के सहयोग से जनरल इकोनॉमिक्स डिवीजन (GED) द्वारा 1 अगस्‍त 2025 को राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) जारी किया किया गया।
  • इस रिपोर्ट में बांग्लादेश में गरीबी की गंभीर स्थिति, विशेषकर बच्चों में बहुआयामी गरीबी की बड़ी चुनौती, उजागर हुई है।

रिर्पोट के अनुसार बांग्लादेश की स्थित :

  • दस में से लगभग तीन बच्चे (28.9%) बहुआयामी गरीबी में रह रहे हैं, जो वयस्कों की दर (21.44%) से काफी अधिक है
  • बांग्लादेश में 39 मिलियन से ज़्यादा लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं
  • पाँच ज़िलों - बंदरबन, कॉक्स बाज़ार, सुनामगंज, रंगमती और भोला - में 40% से ज़्यादा लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं।
  • देश के 64 ज़िलों में बंदरबन की दर सबसे ज़्यादा 65.36% है, जबकि सिलहट डिवीज़न में यह दर सबसे ज़्यादा 37.70% है

खेल समाचार

अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025

  • भारतीय महिला पहलवानों ने एथेंस में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में कुल 6 पदक जीते, जिसमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य:

  • मुख्य विजेता पहलवानों में रचना (43 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता
  • इसके अलावा अश्विनी बिश्नोई ने भी 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया
  • रजत पदक मोनी (57 किग्रा), काजल (73 किग्रा) और यशिता (61 किग्रा) ने जीता
  • कांस्य पदक कोमल वर्मा (49 किग्रा) ने प्राप्त किया

प्रमुख नियुक्तियां

खालिद जमील

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति द्वारा तकनीकी समिति द्वारा खालिद जमील को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • खालिद जमील ने वर्ष 2017 में आइजोल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था
  • वह 13 वर्षों में इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले प्रथम भारतीय बने
  • इन्‍होंने स्पेन के मनोलो मार्केज़ का स्थान लिया
  • राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में सेवा करने वाले अंतिम भारतीय सावियो मेडेइरा थे, जो 2011 से 2012 तक इस पद पर रहे
  • खालिद जमील वर्तमान में इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर FC के प्रभारी है
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) : स्थापना:1937, मुख्यालय: नई दिल्ली

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन

  • वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने 1 अगस्त 2025 को भारतीय नौसेना के 47वें सह नौसेना अध्यक्ष (वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ) का कार्यभार ग्रहण किया।
  • वे वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन का स्थान ग्रहण करते हुए इस पद पर आए हैं।

भारतीय नौसेना :

  • नौसेना के प्रमुख (Chief of Naval Staff): एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी(26वें प्रमुख)
  • भारतीय नौसेना के तीन मुख्य ऑपरेशनल कमान हैं — पश्चिमी नौसेना कमान कोच्चि, पूर्वी नौसेना कमान विशाखापत्तनम, और दक्षिणी नौसेना कमान विजाग
  • पश्चिमी नौसेना कमान: मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र)
  • पूर्वी नौसेना कमान: मुख्यालय विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
  • दक्षिणी नौसेना कमान: मुख्यालय कोच्चि (केरल)

चर्चित व्‍यक्ति

केपीएसी राजेंद्रन

  • प्रख्यात मलयालम अभिनेता एवं रंगमंच कलाकार केपीएसी राजेंद्रन का निधन 31 जुलाई 2025 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

महत्‍वपूर्ण दिवस

दादर और नगर हवेली को आज़ाद कराने की वर्षगांठ

  • प्रतिवर्ष 2 अगस्त को दादर और नगर हवेली को पुर्तगाली शासन से आज़ाद कराने की वर्षगांठ मनाई जाती है।
  • 2 अगस्त 1954 को यह क्षेत्र पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था और तब से इस दिन को मुक्ति दिवस या आज़ादी का दिन माना जाता है।

दादर और नगर हवेली :

  • दादरा और नगर हवेली भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश था, जो अब दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव नामक एक संयुक्त केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है
  • यह क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम भारत में गुजरात और महाराष्ट्र के बीच स्थित है
  • राजधानी: सिलवासा
  • सबसे बड़ा शहर: सिलवासा
  • भौगोलिक स्थिति: यह क्षेत्र दो हिस्सों में बटा है — दादरा और नगर हवेली। दादरा गुजरात से घिरा है जबकि नगर हवेली महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्थित है।

पिंगली वैकया की जयंती

  • प्रतिवर्ष 2 अगस्‍त को भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के डिज़ाइनर और स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख सेनानी पिंगली वैकया की जयंती मनाई जाती है।

पिंगली वैकया :

  • जन्म : 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश, मृत्यु : 4 जुलाई 1963
  • 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में उनका डिज़ाइन किया हुआ तिरंगा ध्वज महात्मा गांधी द्वारा स्वीकार किया गया
  • उन्होंने तिरंगे के विकास में सफेद रंग और मध्य में चरखा जोड़ा

 

Latest Courses