राष्ट्रीय समाचार
चार मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के 13 जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 11,169 करोड़ रुपये है और इनके पूरा होने से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 574 किलोमीटर बढ़ जाएगा।
सम्बन्धित तथ्य :
- लक्ष्य: परिचालन क्षमता बढ़ाना, मार्ग भीड़ कम करना, और माल व यात्री सेवाओं को बेहतर बनाना
- राज्य: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में कुल 13 जिलों को कवर करता है
- लंबाई: लगभग 574 किलोमीटर नया ट्रैक
- लागत: ₹11,169 करोड़ (लगभग)
|
परियोजनाएँ:
- इटारसी–नागपुर (चौथी लाइन)
- औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर)–परभणी (दोहरी लाइन)
- अलीउबाड़ी रोड–न्यू जलपाईगुड़ी (तीसरी और चौथी लाइन)
- डांगोपोसी–जारोली (तीसरी और चौथी लाइन)
|
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) का विस्तार

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना "प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना" (PMKSY) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।
सम्बन्धित तथ्य :
- PMKSY की घटक योजना एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (ICCVAI) के अंतर्गत 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना के लिए 1000 करोड़ रुपये
- खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना (FSQAI) के अंतर्गत NABL मान्यता प्राप्त 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं (FTLs) स्थापित करने के लिए भी हिस्सा
- 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान PMKSY की विभिन्न घटक योजनाओं के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए 920 करोड़ रुपये आवंटित
- प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) को 2017-18 से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है और इसका फोकस खेत से लेकर खुदरा दुकानों तक दक्ष आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और प्रसंस्करण क्षमता को मजबूत करने पर
|
सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा — NCDC को सहायता

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को 2025-26 से 2028-29 तक चार वर्षों की अवधि के लिए कुल 2,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय अनुदान सहायता योजना को मंजूरी दी है।
- इस अनुदान के तहत वित्त वर्ष 2025-26 से प्रत्येक वर्ष 500 करोड़ रुपये की सहायता NCDC को दी जाएगी।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस अनुदान सहायता के आधार पर NCDC चार वर्षों में खुले बाजार से लगभग 20,000 करोड़ रुपये जुटा सकेगा।
- इस योजना से देश की 13,288 सहकारी समितियां और लगभग 2.9 करोड़ सदस्य, जिनमें बड़ी संख्या में किसान और महिला प्रधान सहकारी समितियां शामिल हैं, लाभान्वित होंगी
|
राज्य समाचार
योजना का नाम वर्तमान मुख्यमंत्री के नाम पर होने पर याचिका

- तमिलनाडु सरकार की योजना के नाम में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नाम के इस्तेमाल के खिलाफ एक याचिका मद्रास उच्च न्यायालय में दायर की गई है।
- याचिका में यह तर्क दिया गया है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना "उंगलुडन स्टालिन" जिसमें मुख्यमंत्री के नाम, पार्टी के चुनाव चिह्न और वैचारिक नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं, वह सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
तमिलनाडु :
- स्थापना: 26 जनवरी 1950 (मद्रास राज्य के रूप में)
- नाम परिवर्तन: 18 जुलाई 1967 को तमिलनाडु नाम अपनाया गया
- आधिकारिक भाषा: तमिल
|
- प्रमुख नदियाँ: कावेरी, वैगई, पेनार, तमिरबरणी
- सीमाएँ: उत्तर – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक; पश्चिम – केरल; दक्षिण – हिंद महासागर; पूर्व – बंगाल की खाड़ी
- प्रमुख त्यौहार: पोंगल, करगम, चिथिरई
- राजकीय नृत्य: भरतनाट्यम
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
म्यांमार में नई सरकार की घोषणा

- म्यांमार में 31 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद (NDSC) ने नई संघीय सरकार और राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग का गठन करने की घोषणा की।
- नई संघीय सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री यू न्यो साव करेंगे, जबकि वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष होंगे।
म्यांमार :
- स्थिति: दक्षिण-पूर्व एशिया
- आधिकारिक नाम: गणराज्य म्यांमार संघ
- पूर्व नाम: बर्मा (Burma)
- राजधानी: नेपीडॉ
- प्रमुख शहर: यांगून, मांडले
- भाषा: बर्मी
|
- मुद्रा: क्याट (Kyat)
- सीमाएँ: भारत, चीन, बांग्लादेश, लाओस, थाईलैंड
- आपातकाल की घोषणा : 202(तत्कालीन कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे द्वारा एक वर्ष के लिए)
|
फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता

- ब्रिटेन और फ्रांस के बाद कनाडा और माल्टा ने भी घोषणा की है कि वे सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन (फिलिस्तीन) को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता देंगे।
रक्षा समाचार
"हिमगिरी" को भारतीय नौसेना को सौंपा गया

- नीलगिरि क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का तीसरा जहाज "हिमगिरी" 31 जुलाई 2025 को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में भारतीय नौसेना को औपचारिक रूप से सौंपा गया।
- "हिमगिरी" नीलगिरि क्लास के सात अत्याधुनिक स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स में से तीसरा और GRSE द्वारा निर्मित पहला पोत है।
सम्बन्धित तथ्य :
- नीलगिरि क्लास (प्रोजेक्ट 17ए) के कुल सात स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे हैं।
- अभी तक इसमें से तीन—INS नीलगिरि, INS उदयगिरि, और INS हिमगिरीसौंपे जा चुके हैं
|
सातों जहाजों के नाम निम्न हैं:
- INS नीलगिरि
- INS उदयगिरि
- INS हिमगिरी
|
- INS तारागिरि
- INS डुनागिरि
- INS महेन्द्रगिरि
- INS विन्द्यगिरि
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
"सक्षम निवेशक" अभियान की शुरूआत

- केंद्र सरकार ने 28 जुलाई से 6 नवंबर 2025 तक "सक्षम निवेशक" नामक 100 दिवसीय अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है निवेशकों के लाभांश दावों, KYC और नामांकन विवरणों को अपडेट करना।
“सक्षम निवेशक” अभियान के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- कम्पनियों के पास पड़े अघोषित लाभांश से संबंधित मामलों के समाधान में सहायता करना
- शेयरधारकों के लिए केवाईसी और नामांकन अद्यतन का समर्थन
- कंपनियों द्वारा उचित निवेशकों को सीधे लाभांश भुगतान सुनिश्चित करना
|
RBI ने संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत विनियमित संस्थाओं (RE) द्वारा किसी भी वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) योजना की कुल राशि के 20% तक निवेश करने की सीमा तय की गई है।
- ये निर्देश 1 जनवरी, 2026 से अथवा किसी भी पूर्व तिथि से लागू होंगे, जैसा कि विनियमित संस्था द्वारा अपनी आंतरिक नीति के अनुसार तय किया जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :
- स्थापना : अप्रैल 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत
- राष्ट्रीयकरण : 1949
- मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
|
- प्रथम गवर्नर : सर ओसबॉर्न स्मिथ (ब्रिटिश)
- प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख
- वर्तमान गवर्नर : संजय मल्होत्रा
|
23 नई चिप-डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी

- केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में स्थानीय डिजाइन और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना' के तहत 23 नई चिप-डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- यह मंजूरी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ₹1,000 करोड़ के बजट के साथ दी गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
- DLI योजना, भारत सरकार की 76,000 करोड़ रुपए की ‘सेमिकॉन इंडिया कार्यक्रम’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग का एक पूर्ण इकोसिस्टम तैयार करना है
- DLI योजना को दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था
- DLI योजना के तहत अब तक कुल ₹803.08 करोड़ की परियोजनाएं मंजूरी की जा चुकी हैं
|
UPI नियमों में बदलाव

- 1 अगस्त 2025 से UPI (Unified Payments Interface) नियमों में बदलाव लागू कर दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य UPI सिस्टम पर बढ़ते लोड को कम करना और लेनदेन की विश्वसनीयता बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- बैलेंस चेक: प्रति दिन अधिकतम 50 बार बैलेंस चेक किया जा सकता है (प्रत्येक UPI ऐप में)
- लिंक्ड बैंक अकाउंट सूची: एक दिन में अधिकतम 25 बार देखा जा सकता है
- ऑटोपे (Recurring Mandates): भुगतान केवल गैर-पीक समय (सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे तक, या रात 9:30 बजे के बाद) ही प्रोसेस होंगे। प्रति मंडेट 1 प्रारंभिक प्रयास और 3 रिट्राई (कुल 4 प्रयास) की अनुमति है
- पेमेंट स्टेटस अपडेट: पेमेंट स्टेटस “पेंडिंग” या “प्रोसेसिंग” अधिकतम 3 बार, 90 सेकंड के अंतर से ही चेक करें। UPI ऐप्स को ट्रांजेक्शन के तुरंत बाद अंतिम स्थिति दिखानी होगी
- लेन-देन से पूर्व पहचान पुष्टिकरण: कम से कम प्राप्तकर्ता का पंजीकृत नाम और ट्रांजेक्शन आईडी दिखाना आवश्यक हो गया है, ताकि अनजाने में पैसा न भेजें
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
CRIB रक्त समूह की खोजा

- कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का सबसे दुर्लभ और नया रक्त समूह खोजा गया है, जिसे CRIB नाम दिया गया है।
- यह रक्त समूह एक दिल की सर्जरी के दौरान पाया गया, जब महिला का रक्त सामान्य O Rh+ समूह होने के बावजूद सभी O पॉजिटिव डोनर रक्त नमूनों से मेल नहीं खा रहा था।
- इस नई खोज को CRIB नाम दिया गया है, जहाँ "CR" का अर्थ है Cromer, और "IB" का अर्थ है India और Bangalore (जिसके निकट कोलार स्थित है)।
सम्बन्धित तथ्य :
- यह नया एंटीजन क्रोमर ब्लड ग्रुप सिस्टम का हिस्सा है
- यह खोज 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 35वें क्षेत्रीय कांग्रेस ऑफ़ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) में मिलान, इटली में सार्वजनिक की गई।
|
रक्त समूह :
- मानव रक्त को ABO और Rh प्रणालियों के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है।
- ABO प्रणाली में, रक्त समूह A, B, AB, और O होते हैं।
- प्रत्येक रक्त समूह या तो RhD पॉजिटिव या RhD नेगेटिव हो सकता है, जिससे कुल 8 रक्त समूह बनते हैं
|
कला और संस्कृत
4,500 वर्ष पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिले

- पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के जैसलमेर जिले में थार रेगिस्तान के "रातडिया री डेरी" नामक स्थान पर 4,500 वर्ष पुरानी हड़प्पा (सिंधु घाटी) सभ्यता के अवशेष मिले हैं।
- यह स्थल पाकिस्तान के सादेवाला गांव से केवल 17 किलोमीटर दूर है और रामगढ़ तहसील से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
हड़प्पा सभ्यता :
- इसे सिंधु घाटी सभ्यता भी कहा जाता है
- समय अवधि : 6000 ईसा पूर्व से 1300 ईसा पूर्व
प्रमुख हड़प्पा स्थल :
- हड़प्पा: पंजाब, पाकिस्तान
- मोहनजो-दारो: सिंध, पाकिस्तान
- धोलावीरा: गुजरात का कच्छ जिला
|
- कालीबंगन: राजस्थान
- लोथल: गुजरात
- राखीगढ़ी: हरियाणा
- चन्हुदड़ो: सिंध, पाकिस्तान
- गनवेरीवाला: पंजाब, पाकिस्तान
- सुत्कागेंडोर: बलूचिस्तान प्रांत, पाकिस्तान
- आलमगीरपुर: उत्तर प्रदेश
|
चर्चित व्यक्ति
सुनील गावस्कर और शरद पवार को सम्मान

- सुनील गावस्कर और शरद पवार को आदमकद (लाइफ-साइज) प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा।
- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित नए “MCA शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम” के प्रवेश द्वार पर इन दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।
सुनील गावस्कर :
- पूरा नाम : सुनील मनोहर गावस्कर
- जन्म : 10 जुलाई 1949 को मुंबई (तब बॉम्बे), महाराष्ट्र
- उपनाम: लिटिल मास्टर
- भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर
|
- टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले प्रथम बल्लेबाज
- टेस्ट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले प्रथम खिलाड़ी (34 शतक)
- ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल (2009)
- सम्मान और पुरस्कार: पद्म भूषण (1980), पद्म श्री (1975), Arjuna Award (1975)
|
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह

- लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह को 1 अगस्त 2025 से भारतीय सेना का नया उप सेना प्रमुख नियुक्त किया गया।
- पुष्पेंद्र सिंह, जो पैराशूट रेजिमेंट के अधिकारी हैं, ने सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि की जगह ली है।
भारतीय सेना :
- स्थापना : 26 जनवरी 1950 (जब भारत गणराज्य बना)
- मुख्यालय : नई दिल्ली
- प्रमुख : सेना प्रमुख (वर्तमान में जनरल उपेंद्र द्विवेदी)
- नारा : "सेवा परमो धर्म:"
- कमानें : 7 ऑपरेशनल कमानें और 1 प्रशिक्षण कमान
- भारतीय सेना में 7 कमानें हैं, जिनमें से 6 परिचालन (operational) कमानें हैं और 1 प्रशिक्षण (training) कमान
|
6 परिचालन कमान :
- उत्तरी कमान: मुख्यालय, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर
- पश्चिमी कमान: मुख्यालय, चंडीगढ़
- दक्षिणी कमान: मुख्यालय, पुणे
- पूर्वी कमान: मुख्यालय, कोलकाता
- मध्य कमान: मुख्यालय, लखनऊ
- दक्षिण पश्चिमी कमान: मुख्यालय, जयपुर
1 प्रशिक्षण कमान :
- आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC): मुख्यालय, शिमला
|
कमोडोर वर्गीस मैथ्यू

- तोपखाना और मिसाइल युद्ध विशेषज्ञ, कमोडोर वर्गीस मैथ्यू ने केरल के प्रभारी नौसेना अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) :
- मुख्य कार्य : समुद्री सीमाओं की रक्षा करना और समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करना
- स्थापना: 26 जनवरी 1950 (स्वतंत्र भारत में)
- मूल रूप: रॉयल इंडियन नेवी (ब्रिटिश शासनकाल में)
|
- Indian Navy Day: 4 दिसंबर (1971 के ऑपरेशन 'त्रिशूल' की स्मृति में)
- मुख्यालय : नई दिल्ली
- नौसेना प्रमुख : एडमिरल डी. के. त्रिपाठी
- तीन कमांड में विभाजित किया गया है
- भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत : INS विक्रांत
|
शशि प्रकाश गोयल

- उत्तर प्रदेश सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
- उन्होंने 31 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव का पदभार संभाला है।
उत्तर प्रदेश :
- स्थापना दिवस : 24 जनवरी
- लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
- राजकीय खेल: हॉकी
- राजकीय पशु: बारहसिंगा
|
- सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
- सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
- सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
- सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
|
प्रेमचंद्रन

- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के नेता प्रेमचंद्रन को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करने के लिए पैनल में शामिल सदस्य के रूप में नामित किया।
- यह पैनल सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभापतियों का सहायक समूह होता है, जिसमें सदस्य अलग-अलग अवसरों पर अध्यक्ष की भूमिका निभाते हैं।
लोकसभा :
- भारत की संसद का निचला सदन है
- इसे "जन प्रतिनिधि सभा" भी कहा जाता है
- संविधानिक आधार:
- अनुच्छेद (Article): 81 से 104
|
- वर्तमान लोकसभा (2024): 18वीं लोकसभा
- अधिकतम सदस्य संख्या : 550(530 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे, 20 सदस्य संघशासित प्रदेशों से)
- वर्तमान में सदन की सदस्य संख्या : 543
|
प्रमिला ताई मेधे

- राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेधे का 97 वर्ष की आयु में 31 जुलाई 2025 को नागपुर में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- राष्ट्र सेविका समिति भारत की महिलाओं का एक संस्थागत संगठन है, जिसकी स्थापना 1936 में विजयादशमी के दिन वर्धा में हुई थी।
- इसकी संस्थापिका और प्रथम प्रमुख संचालिका लक्ष्मीबाई केळकर (मौसीजी) थीं।
- यह समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दर्शन और विचारधारा के अनुरूप कार्य करती है, लेकिन यह आरएसएस की महिला शाखा नहीं है।
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस

- फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, इसके प्रभावों को समझने, शीघ्र पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 अगस्त को विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- शुरुआत : 2012, फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज (FIRS) द्वारा
- विषय: स्ट्रॉन्गर टुगेदर: यूनाइटेड फॉर लंग कैंसर अवेयरनेस
|
विश्व स्तनपान सप्ताह

- विश्व स्तनपान दिवस या विश्व स्तनपान सप्ताह प्रतिवर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है।
- यह एक वैश्विक अभियान है, जिसका उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देना, उसका संरक्षण करना और स्तनपान कराने वाली माताओं का समर्थन करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- पहल पहली बार 1992 में विश्व स्तनपान कार्रवाई गठबंधन (World Alliance for Breastfeeding Action - WABA) द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ के साथ मिलकर आरंभ की गई थी
- इस वर्ष के लिए थीम : "Breast Milk and the Body" (स्तन का दूध और शरीर)
|
मुस्लिम महिला अधिकार दिवस

- प्रतिवर्ष 1 अगस्त को भारत में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस 2019 में लागू हुए "मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019" के अधिनियमन का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है, जिसने भारत में तीन तलाक की प्रथा को अपराध घोषित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- तीन तलाक को आपराधिक अपराध घोषित करने वाला यह कानून 1 अगस्त 2019 से लागू हुआ और इसके बाद मुस्लिम दम्पतियों को भारतीय दंड संहिता के तहत तलाक लेना होगा, पारंपरिक शरिया कानून के बजाय
- इस दिन को पहली बार 1 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया
|
राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस

- पर्वतारोहण के साहसिक खेल को बढ़ावा देने और उन पर्वतारोहियों के अद्भुत साहस, धैर्य और समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस पहली बार 2015 में मनाया गया था, जिसका संबंध दो पर्वतारोहियों बॉबी मैथ्यूज और जोश मैडिगन की उस उपलब्धि से है, जिन्होंने 1 अगस्त 2015 को न्यूयॉर्क के एडिरोंडैक पर्वत श्रृंखला की सभी 46 ऊँची चोटियों को सफलतापूर्वक फतह किया था।
भारत के प्रमुख पर्वतारोही:
- अवतार सिंह चीमा: 1965 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय
- बछेंद्री पाल: 23 मई 1984 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला
- संतोष यादव: पहली महिला जिन्होंने दो बार माउंट एवरेस्ट फतह किया
- अंशु जमसेनपा: एक सीजन में दो बार एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाली पहली महिला
- ताशी और नुंग्शी मलिक: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले जुड़वां बच्चे
|
- अरुणिमा सिन्हा: पहली विकलांग महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया
- मालवथ पूर्ण: सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की जिन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई की
- प्रेमलता अग्रवाल: पहली भारतीय महिला जो 48 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली हैं
- लव राज सिंह धर्मशक्तु: एवरेस्ट पर सात बार चढ़ने वाले पहले भारतीय
|