04 August, 2025
GK Update
Thu 31 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
एकल-विंडो प्रणाली अधिसूचित
- केंद्र सरकार ने राज्य पुलिस महानिदेशक/पुलिस बल प्रमुख की नियुक्ति के लिए एकल-विंडो प्रणाली को अधिसूचित किया।
राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति :
नियुक्ति करने वाला प्राधिकारी:
|
|
RGDE के 20वें संस्करण का आयोजन
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की इकाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अकादमी (PDUNASS) ने अपनी मासिक विचार नेतृत्व श्रृंखला "शासन की पुनर्कल्पना: उत्कृष्टता के लिए विमर्श (RGDE)" के 20वें संस्करण का आयोजन किया।
- सुशासन दिवस, 25 दिसंबर 2023 को शुरू की गई, RGDE श्रृंखला सार्वजनिक क्षेत्र के अन्दर विभिन्न क्षेत्रों में सीखने का एक मंच बन गई है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) :
|
Bharat NCX 2025 के तहत आयोजन
- भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (Bharat NCX) 2025 के तहत आयोजित भारत CISO सम्मेलन और भारत साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रदर्शनी का नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
- भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (Bharat NCX) 2025 का आयोजन 21 जुलाई से 1 अगस्त तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीय साइबरस्पेस की परिचालन तैयारी को बढ़ाना है।
Bharat NCX 2025 :
|
राज्य विशेष समाचार
आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा
- बिहार सरकार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय व प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की।
- घोषणा के अनुसार, अब आशा कार्यकर्ताओं को 1,000 की बजाय 3,000 रुपये और ममता कार्यकर्ताओं को 300 की बजाय 600 रुपये प्रति प्रसव प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
बिहार :
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
फेडरल रिजर्व ने अल्पकालिक ब्याज दर को अपरिवर्तित रक्षा
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रणाली ने इस वर्ष पांचवीं बार अपनी प्रमुख अल्पकालिक ब्याज दर को अपरिवर्तित (4.3 प्रतिशत) रखा है, तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बार-बार की गई कटौती की मांग को खारिज कर दिया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रणाली :
मुख्य कार्य:
|
महत्व: विश्व की सबसे प्रभावशाली केंद्रीय बैंक, जिसकी नीतियों का वैश्विक वित्तीय बाजारों पर गहरा प्रभाव होता है |
ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यूट्यूब पर प्रतिबंधित
- ऑस्ट्रेलिया ने यूट्यूब को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सूची में जोड़ा है। नया नियम 10 दिसंबर 2025 से लागू होगा, जिसके बाद बच्चे यूट्यूब पर खाता नहीं बना सकेंगे।
- ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा नवंबर 2024 में की थी, जब ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट, 2021 में संशोधन किया गया।
ऑस्ट्रेलिया :
|
|
"रूसोफोब" सूची
- इटली ने 30 जुलाई 2025 को रूस द्वारा पब्लिश "रूसोफोब" सूची में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला के नाम शामिल किए जाने के विरोध में रूसी राजदूत को तलब किया।
- मास्को की इस सूची में पश्चिमी अधिकारियों को शामिल किया गया है जिन पर रूस के खिलाफ "घृणा की भाषा" का इस्तेमाल करने का आरोप है।
इटली :
|
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
GDP, IIP और CPI की नई अद्यतन श्रृंखला
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के सचिव सौरभ गर्ग के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (GDP), औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की नई अद्यतन श्रृंखला 27 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
"MSME आउटलुक सर्वेक्षण" का तीसरा सर्वेक्षण
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) द्वारा जारी "MSME आउटलुक सर्वेक्षण" के तीसरे संस्करण के अनुसार, 2025-2026 की प्रथम तिमाही में भारत के विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के अधिकांश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) ने अपनी क्षमता उपयोग दर में सुधार दर्ज किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
आयकर विधेयक 2025
- आयकर विभाग ने आयकर विधेयक 2025 के तहत कर दरों में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना से इनकार किया।
- इस विधेयक का उद्देश्य मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 को प्रतिस्थापित करना है, जिसका मुख्य लक्ष्य कर कानूनों को सरल, अधिक आधुनिक और प्रौद्योगिकी-अनुकूल बनाना है।
बजट 2025-26 के अनुसार :
|
बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025
- बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधान 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे।
- इस अधिनियम का उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र में प्रशासनिक मानकों में सुधार करना, जमाकर्ताओं और निवेशकों की सुरक्षा को मजबूत बनाना, सार्वजनिक और सहकारी बैंकों में जवाबदेही और संचालन को बेहतर बनाना है।
महत्वपूर्ण बदलाव :
|
भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 अगस्त 2025 से भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।
- इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदने पर "एक अनिर्दिष्ट जुर्माना" लगाने की भी बात कही है।
भारत-अमेरिका व्यापार (2024-25) :
|
"सक्षम निवेशक" अभियान की शुरुआत
- निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) ने 28 जुलाई 2025 से 6 नवंबर 2025 तक चलने वाले "सक्षम निवेशक" नामक 100-दिवसीय अभियान की शुरुआत की है।
- इस अभियान का उद्देश्य उन निवेशकों को उनके अनक्लेम्ड लाभांश (dividends) और शेयरों से संबंधित राशि वापस दिलाना है, जो अभी तक अपने पैसे क्लेम नहीं कर पाए हैं।
निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (IEPFA) :
|
आपूर्ति एवं उपयोग तालिकाएँ' जारी
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने '2020-21 और 2021-22 की आपूर्ति एवं उपयोग तालिकाएँ' जारी की हैं।
- तालिकाएँ भारत की आर्थिक गतिविधियों का सार प्रस्तुत करती हैं, जिसमें उद्योगों और उपभोक्ताओं के बीच माल व सेवाओं का लेन-देन दिखाया गया है।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व रेंजर दिवस
- प्रतिवर्ष 31 जुलाई को विश्व रेंजर दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस उन वीर रेंजरों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो अपनी ड्यूटी के दौरान घायल हुए या शहीद हुए हैं। साथ ही यह दिवस रेंजरों द्वारा प्राकृतिक संपदा, वन्यजीवों, और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का सम्मान भी करता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित चेहरा
शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि
- प्रतिवर्ष 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि मनाई जाती है।
- शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को लंदन में पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ'डायर की हत्या की, जिसके चलते उन्हें 31 जुलाई 1940 को फांसी दी गई।
शहीद उधम सिंह :
|
|
कला और संस्कृति
भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष
- भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष, जो 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरहवा से खुदाई में मिले थे और ब्रिटिश अधिकारी विलियम पेप्पे के संग्रह में चले गए थे, अब हांगकांग से भारत लौट आए हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और भारत सरकार के कूटनीतिक प्रयासों से इनकी नीलामी रुकवाई गई और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई।
बौद्ध धर्म :
|
|
पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी
15वां रामसर सम्मेलन
- 15वां रामसर सम्मेलन (Ramsar COP15) 23 से 31 जुलाई 2025 तक जिम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स में आयोजित किया गया।
- यह सम्मेलन वैश्विक आर्द्रभूमि संरक्षण के महत्व पर केंद्रित था, जहां आर्द्रभूमियों के टिकाऊ उपयोग और संरक्षण के लिए कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
NISAR उपग्रह का प्रक्षेपण
- नासा और इसरो के संयुक्त मिशन, नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है।
NISAR उपग्रह :
|
प्रमुख विशेषताएँ:
|
टाइफून को-मई
- टाइफून को-मई (Co-May) ने चीन के झेजियांग प्रांत में दस्तक दी है और यह 2025 में देश में आने वाला आठवां टाइफून है।
टाइफून (Typhoon) :
|
रक्षा समाचार
13वीं भारत-यूएई JDCC की बैठक
- 13वीं भारत-UAE संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (JDCC) की बैठक 30 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- यह पहली बार सचिव स्तर पर आयोजित बैठक थी, जिसकी सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और यूएई के रक्षा उप-सचिव लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम नासर एम. अल अलावी ने की।
ICG और NCG के बीच समझौता ज्ञापन
- भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और संयुक्त अरब अमीरात नेशनल गार्ड कमांड ने नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) :
|
ICG के प्रथम ACV का निर्माण
- भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने गोवा में चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शिपयार्ड में अपने पहले स्वदेशी एयर कुशन वाहन (ACV) का निर्माण शुरू किया।
खेल समाचार
विश्व अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप
- पहलवान हरदीप ने यूनान के एथेंस में आयोजित विश्व अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन 110 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
CFI और MRIIRS के बीच समझौता
- साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) ने साइकिल चालकों के लिए एक शैक्षिक और कैरियर मार्ग तैयार करने के लिए मानव रचना अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान और अध्ययन संस्थान (MRIIRS) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025
- फ्रांस के तैराक लियोन मार्चैंड ने विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (200m Individual Medley) में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने सेमीफाइनल में 1:52.69 का समय दर्ज किया, जो पूर्व विश्व रिकॉर्ड 1:54.00 से 1.31 सेकंड बेहतर है।
विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप का शासी निकाय : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी नैटेशन (FINA) :
|