SOFI रिपोर्ट 2025
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




SOFI रिपोर्ट 2025

Thu 31 Jul, 2025

संदर्भ:

खाद्य और कृषि संगठन (FAO), अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD), यूनिसेफ (UNICEF), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई State of Food Security and Nutrition in the World (SOFI) रिपोर्ट 2025 वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण पर एक प्रमुख रिपोर्ट है।

यह रिपोर्ट यह दर्शाती है कि कैसे जलवायु परिवर्तन, संघर्ष, वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 महामारी के प्रभावों के कारण विश्वभर में भूख और कुपोषण की समस्या गहराई है।

SOFI 2025: प्रमुख तथ्य

संकेतक वैश्विक स्थिति (2025)
अल्पपोषित लोगों की संख्या लगभग 73.5 करोड़
खाद्य असुरक्षा (मध्यम या गंभीर) लगभग 2.4 अरब
5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में बौनापन 14.4 करोड़
अधिक वजन वाले बच्चे (0–5 वर्ष) बढ़ती प्रवृत्ति
स्वस्थ आहार की पहुंच 42% जनसंख्या नहीं कर सकती वहन

 

भारत की स्थिति और अंतर्दृष्टि:

भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के बावजूद भोजन की असमान पहुंच, कुपोषण और क्षेत्रीय विषमताओं से जूझ रहा है। SOFI रिपोर्ट 2025 में भारत को लेकर कुछ विशेष बिंदु उभरकर आए हैं:

SOFI रिपोर्ट 2025 में भारत से संबंधित तथ्य:

  1. अल्पपोषण में मामूली कमी आई है, लेकिन दक्षिण एशिया में भारत की हिस्सेदारी अब भी अधिक है।
  2. बौनापन और दुबलापन (Stunting and Wasting): भारत में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में लगभग 31.4% बौनापन और 17.3% दुबलापन है।
  3. स्वस्थ आहार की लागत: भारत की लगभग 71% जनसंख्या दैनिक स्वस्थ आहार का खर्च वहन नहीं कर सकती।
  4. लिंग असमानता: महिलाएं और लड़कियां, विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में, खाद्य असुरक्षा से अधिक प्रभावित हैं।
  5. शहरी खाद्य संकट: महंगाई, बेरोजगारी और कोविड के बाद आर्थिक दबावों के चलते शहरी क्षेत्रों में पोषण तक पहुंच भी प्रभावित हुई है।

भारत में खाद्य असुरक्षा के मुख्य कारण:

  • जलवायु परिवर्तन: बाढ़, सूखा और गर्मी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं।
  • आय असमानता और महंगाई: गरीब वर्ग के लिए पोषणयुक्त भोजन खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।
  • आहार विविधता की कमी: केवल चावल और गेहूं पर निर्भरता, फल-सब्जियों, दालों की कमी।
  • आपूर्ति श्रृंखला की बाधाएं: महामारी के दौरान और बाद में आपूर्ति प्रभावित हुई।

सरकारी प्रयास और योजनाएं:

योजना उद्देश्य
PM POSHAN योजना (मिड-डे मील) स्कूली बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महामारी के समय गरीबों को मुफ्त राशन
ICDS (एकीकृत बाल विकास सेवा) बच्चों और महिलाओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य सेवा
Eat Right India अभियान सुरक्षित और पोषणयुक्त खाने को बढ़ावा देना
POSHAN अभियान पोषण पर केंद्रित समग्र रणनीति

 

हालांकि इन योजनाओं का अच्छा प्रभाव रहा है, फिर भी प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी और बजट में सुधार की आवश्यकता है।

SOFI 2025 में भारत के लिए सुझाव:

  • पोषण आधारित कृषि को बढ़ावा देना: विविध फसलें अपनाना (दालें, मिलेट्स आदि)।
  • सामाजिक सुरक्षा का विस्तार: महिलाओं, प्रवासियों और गरीबों तक सहायता पहुंचाना।
  • खाद्य फोर्टिफिकेशन को मजबूत करना: चावल, गेहूं, नमक आदि को जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों से युक्त करना।
  • PDS प्रणाली का डिजिटलीकरण और पारदर्शिता बढ़ाना।
  • शहरी गरीबों के लिए विशेष पोषण रणनीति बनाना।

Latest Courses