GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 29 Jul, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत कौशल प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीकरण

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत कौशल प्रतियोगिता (IndiaSkills Competition) 2025 के लिए पंजीकरण 29 जुलाई 2025 से खोल दिए गए।
  • प्रतियोगिता में 63 कौशल शामिल होंगे जिनके लिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य : युवाओं में रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करना और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना
  • प्रतियोगिता के विजेताओं को वर्ल्ड स्किल्स 2026 और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाएगा

NEP के 5 वर्ष पूरे

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) 29 जुलाई 2025 को अपने 5 वर्ष पूरे किए

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020:

  • प्रारंभकर्ता: शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय)
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 29 जुलाई 2020 को अनुमोदित
  • प्रमुख संरचनात्मक सुधार: 10+2 प्रणाली के स्थान पर 5+3+3+4 पाठ्यचर्या संरचना

राज्य विशेष समाचार

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी

  • बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई 2025 को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी दी। इसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला या ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि शामिल होगा।
  • बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पत्रकारों से संबंधित पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई। अब पात्र पत्रकारों को मासिक पेंशन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।

"बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मारक स्तूप" का उद्घाटन

  • बिहार के वैशाली जिले के वैशालीगढ़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 जुलाई 2025 को "बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मारक स्तूप" का उद्घाटन किया।
  • इस स्थल में भगवान बुद्ध का अस्थि कलश प्रमुख आकर्षण है, जिसे प्राचीन मड स्तूप से प्राप्त किया गया था, जिसका उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी किया था।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच युद्धविराम

  • थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पाँच दिनों तक चली भीषण सीमा लड़ाई के बाद दोनों देशों ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम (unconditional ceasefire) पर सहमति जताई है।
  • यह युद्धविराम 28 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ, जो दोनों देशों के नेताओं की मलेशिया के पुतराजया में हुई वार्ता के बाद घोषित किया गया।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

जून 2025 में औद्योगिक गतिविधि

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार, जून 2025 में औद्योगिक गतिविधि में वृद्धि 1.5% पर आ गई है, जो पिछले 10 महीनों में सबसे निचला स्तर है। यह मई 2025 के 1.9% से कम है।
  • इस धीमी वृद्धि के मुख्य कारण खनन और बिजली क्षेत्रों का कमजोर प्रदर्शन रहा, जिसका कारण इस साल मानसून में हुई अत्यधिक बारिश है।
  • खनन उत्पादन में 8.7% की गिरावट दर्ज की गई है जबकि बिजली उत्पादन में 2.6% की कमी आई है।

महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

  • बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने, बाघों की घटती संख्या को रोकने, उनके आवास की सुरक्षा, अवैध शिकार पर रोक लगाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बाघ का वैज्ञानिक नाम : पैंथेरा टाइग्रिस
  • टाइगर समिट : 29 जुलाई 2010, सेंट पीटर्सबर्ग (बाघ दिवस शुरुआत)
  • इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) की शुरुआत : 2023
  • प्रोजेक्ट टाइगर’ : 1973

चर्चित व्‍यक्ति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

  • भारी उद्योग मंत्रालय ने 28 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

पर्यावरण संरक्षण नियम, 2025

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत पर्यावरण संरक्षण (दूषित स्थलों का प्रबंधन) नियम, 2025 को अधिसूचित किया, जो रासायनिक रूप से दूषित स्थलों से निपटने की प्रक्रिया को कानूनी ढांचे में नियंत्रित करता है।
  • इन नियमों का उद्देश्य मिट्टी, तलछट (sediment) और पानी में खतरनाक तथा विषाक्त पदार्थों के संपर्क को रोकना और दूषित स्थलों की पहचान, मूल्यांकन, सफाई तथा पुनः उपयोग सुनिश्चित करना है।

14 प्रमुख उत्पादों और पहलों का औपचारिक शुभारंभ

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 28 जुलाई 2025 को दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों द्वारा विकसित 14 प्रमुख उत्पादों और पहलों का औपचारिक शुभारंभ किया।
  • इनमें वर्षा निगरानी और फसल-मौसम कैलेंडर, उन्नत मौसम पूर्वानुमान प्रणालियाँ, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वर्षा डेटासेट, अद्यतन तरंग एटलस और समुद्र तल चार्ट, वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणालियाँ, समुद्री जैव विविधता रिपोर्ट और चार भारतीय शहरों के भूकंपीय माइक्रोज़ोनेशन अध्ययन शामिल हैं।

रक्षा समाचार

प्रलय मिसाइल के दो सफल उड़ान परीक्षण

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 28 और 29 जुलाई 2025 को ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के दो लगातार सफल उड़ान परीक्षण किया।
  • यह स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है, जो उच्च परिशुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन का उपयोग करती है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :

  • स्थापना : 1958
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • कार्य मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
  • वर्तमान प्रमुख : डॉ. समीर वी. कामत

खेल समाचार

FIDE महिला विश्व कप 2025

  • दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित FIDE महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • इस ऐतिहासिक जीत के साथ, दिव्या ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की चौथी महिला बनीं, इससे पहले यह उपलब्धि कोनेरू हम्पी, द्रोणावल्ली हरिका और आर. वैशाली को मिली थी। वह विश्व स्तर पर ग्रैंडमास्टर बनने वाली 88वीं महिला भी बनीं।

FIDE महिला विश्व कप 2025 :

  • आयोजन स्थल: जोर्दनिया, बातुमी शहर
  • विजेता: दिव्या देशमुख, चौथी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर का खिताब भी हासिल किया (नागपुर, भारत)
  • पराजित: कोनेरू हम्पी(चेन्‍नई, भारत)
  • पुरस्कार राशि : Winner: $50,000; Runner-up: $35,000
  • उपलब्धियाँ : पहली भारतीय महिला विजेता, चौथी भारतीय महिला GM

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) :

  • स्थापना: 20 जुलाई, 1924, पेरिस
  • मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड)
  • अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोरकोविच

विस्लो ज़ापिएवस्की मेमोरियल 2025

  • भारत के तेजस्विन शंकर ने विस्लो ज़ापिएवस्की मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट (पोलैंड) में 7,826 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल करते हुए दूसरी बार राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड बनाया।

Latest Courses