04 August, 2025
राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (NTP) 2025 का मसौदा जारी
Sun 27 Jul, 2025
संदर्भ :
- केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (NTP) 2025 का मसौदा जारी किया, जो 2018 की राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (NDCP) का स्थान लेगी।
मुख्य बिन्दु :
- यह नीति 2030 तक भारत को डिजिटल रूप से सशक्त और वैश्विक दूरसंचार प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनाने के लिए तैयार की गई है।
पृष्ठभूमि और संदर्भ :
- पिछली नीतियाँ: भारत में 1994, 1999, 2012, और 2018 में दूरसंचार नीतियाँ घोषित की गईं। NDCP-2018 ने डिजिटल इंडिया, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, और निवेश पर जोर दिया था। NTP-2025 उभरती प्रौद्योगिकियों (5G, 6G, AI, IoT, क्वांटम संचार) को शामिल करती है
- वर्तमान स्थिति: भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड में विश्व में 25वें स्थान पर है। नियामक जटिलताएँ और स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण चुनौतियाँ बनी हुई हैं
प्रमुख उद्देश्य :
- निवेश: वार्षिक ₹1 लाख करोड़ ($12 बिलियन) निवेश आकर्षित करना
- रोज़गार: 10 लाख नई नौकरियाँ सृजित करना
- निर्यात: दूरसंचार उत्पादों और सेवाओं का निर्यात दोगुना करना
- कनेक्टिविटी:
-
- 100% 4G और 90% 5G कवरेज।
- 10 करोड़ घरों तक फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड।
- 10 लाख सार्वजनिक Wi-Fi हॉटस्पॉट।
- आत्मनिर्भरता: PLI योजना के तहत स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा
- नवाचार: 5G, 6G, AI, IoT, और क्वांटम संचार में शीर्ष 10 वैश्विक केंद्र
तकनीकी और बुनियादी ढांचा लक्ष्य :
- नेटवर्क विस्तार:
-
- टावर फाइबराइजेशन 46% से 80% तक
- ग्रामीण संस्थानों को ब्रॉडबैंड से जोड़ना।
- सैटेलाइट संचार सेवाएँ (Starlink, OneWeb, Jio-SES)
- साइबर सुरक्षा:
-
- AI और मशीन लर्निंग आधारित फ्रेमवर्क
- क्वांटम और क्लासिकल हमलों से सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर
- स्पेक्ट्रम प्रबंधन:
-
- इष्टतम मूल्य निर्धारण
- मिड-बैंड और E/V बैंड का उपयोग
- टेलीकम्यूनिकेशन एक्ट, 2023 के तहत स्पेक्ट्रम आवंटन
आर्थिक और सामाजिक प्रभाव :
- आर्थिक विकास: GDP में योगदान दोगुना करना
- डिजिटल समावेशन: ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाना
- रोज़गार और स्किलिंग: 10 लाख नौकरियाँ और री-स्किलिंग
- निर्यात: PLI योजना से निर्यात में वृद्धि
NDCP-2018 से तुलना :
- कनेक्टिविटी: NDCP-2018 ने 50 Mbps और 1 Gbps ब्रॉडबैंड पर जोर दिया था, जबकि NTP-2025 5G और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड पर केंद्रित है
- निवेश और रोज़गार: NDCP-2018 में $100 बिलियन और 40 लाख नौकरियाँ, जबकि NTP-2025 में ₹1 लाख करोड़ और 10 लाख नौकरियाँ
- तकनीकी फोकस: NTP-2025 में 6G, क्वांटम संचार, और AI शामिल