GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 28 Jul, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

FTA पर हस्ताक्षर के बाद सम्मानित

  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई में भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (India-UK Free Trade Agreement, FTA) पर हस्ताक्षर के बाद सम्मानित किया गया।
  • यह समझौता 24 जुलाई 2025 को लंदन में पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की मौजूदगी में हुआ था, जिसे पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए।

भारत के विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते :

  • ऑस्ट्रेलिया: CECA
  • चिली: PTA
  • जापान: CEPA
  • मलेशिया: CECA
  • मॉरीशस: CECPA
  • सिंगापुर: CECA
  • दक्षिण कोरिया: CEPA
  • श्रीलंका: FTA
  • थाईलैंड: FTA
  • संयुक्त अरब अमीरात: CEPA

यूरेनियम भंडार की खोज

  • झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में नया यूरेनियम का विशाल भंडार खोजा गया है।
  • इस भंडार का अनुमानित मात्रा लगभग 15,598 टन है, जो भारत की न्यूक्लियर ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यूरेनियम :

  • एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रेडियोधर्मी तत्व है
  • रासायनिक प्रतीक U और परमाणु संख्या 92
  • एक भारी धातु है जो परमाणु रिएक्टरों में ईंधन के रूप में और परमाणु हथियारों में उपयोग की जाती है।
  • खोज : 1789 में जर्मन रसायनज्ञ मार्टिन क्लैप्रोथ द्वारा
  • प्राकृतिक रूप: तीन मुख्य समस्थानिकों से बना है: यूरेनियम-238, यूरेनियम-235, और यूरेनियम-234

राज्‍य समाचार

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन

  • बिहार सरकार ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की।
  • इस आयोग का उद्देश्य राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करना होगा।

बिहार :

  • बिहार दिवस: 22 मार्च
  • मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
  • राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान प्रमुख
  • लोकनृत्य: झिझिया, जट-जटिन, समा-चकेवा
  • लोकगीत: सोहर, कजरी, विदेसिया
  • त्योहार: छठ पूजा (बिहार की सांस्कृतिक पहचान), संक्रांति, दीवाली, होली

अंतरराष्ट्रीय समाचार

मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर सहयोग के लिए समझौता

  • भारत और मालदीव ने मत्स्य पालन और जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) सहयोग बढ़ाने के उद्देश्‍य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
  • यह समझौता ट्यूना मछली पकड़ने, वैल्यू चेन के विकास और वैज्ञानिक इनोवेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) :

  • जल में जीवों (जैसे – मछली, झींगा, शैवाल, केकड़ा आदि) का पालन-पोषण, प्रजनन और उत्पादन की प्रक्रिया

अमेरिका-चीन के बीच स्टॉकहोम में व्यापार वार्ता का नया दौर

  • संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ने 28 जुलाई 2025 को स्वीडन के स्टॉकहोम में व्यापार वार्ता का नया दौर शुरू किया ।
  • इन उच्चस्तरीय वार्ताओं का नेतृत्व अमेरिका की ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और चीन के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग कर रहे हैं।

अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका / United States of America - USA) :

  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • राष्ट्रपति: जो बाइडेन
  • सरकार का प्रकार: संघीय गणराज्य (Federal Republic), राष्ट्रपति प्रणाली
  • महाद्वीप: उत्तर अमेरिका
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (US Dollar - USD)
  • आधिकारिक भाषा : अंग्रेज़ी,2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित किया
  • नासा (NASA): अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी

अमेरिका और EU के बीच समझौता

  • अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) ने 28 जुलाई 2025 को एक व्यापक व्यापार समझौते पर अंतिम रूप दिया है।
  • इस समझौते के तहत, अमेरिका में यूरोपीय संघ से आयातित अधिकांश सामानों पर 15% टैरिफ लगाया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसके बदले में यूरोपीय संघ अमेरिका से लगभग 750 अरब डॉलर की ऊर्जा खरीदने और अतिरिक्त 600 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए सहमत हुआ है।
  • यह समझौता 1 अगस्त से अमेरिका द्वारा यूरोपीय आयात पर 30% टैरिफ लगाने की धमकी से ठीक पहले हुआ है
  • यूरोपीय संघ (EU) : स्थापना : 1993 (मास्ट्रिख्ट संधि के तहत), मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम, मुद्रा : यूरो (€) — केवल 20 देशों द्वारा अपनाई गई(21 देश बुल्गारिया, 1 जनवरी 2026 से यूरो अपनाने की मंजूरी दी)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

NISAR उपग्रह का प्रक्षेपण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और NASA द्वारा संयुक्त रूप से विकसित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “NISAR” का प्रक्षेपण 30 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
  • यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F16 रॉकेट द्वारा होगा।

NISAR उपग्रह :

  • पूरा नाम: NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar
  • विकास: संयुक्त रूप से NASA (अमेरिका) और ISRO (भारत) द्वारा
  • प्रक्षेपण तिथि: 30 जुलाई 2025 (निर्धारित)
  • प्रक्षेपण स्थल: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा, भारत
  • प्रक्षेपण यान: GSLV-F16
  • स्थापित किया जाएगा : निम्न कक्षा (Low Earth Orbit - LEO) में, लगभग 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर
  • प्रकार: पृथ्वी अवलोकन उपग्रह

प्रमुख विशेषताएँ:

  • ड्युअल-बैंड रडार (L-बैंड: NASA द्वारा, S-बैंड: ISRO द्वारा विकसित)
  • सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) तकनीक आधारित – जो किसी भी मौसम और प्रकाश स्थिति में चित्र लेने में सक्षम है

'ग्लोबल SPECS 2030' पहल

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'ग्लोबल SPECS 2030' नामक एक वैश्विक पहल की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्‍य यह सुनिश्चित करना है कि 2030 तक सभी को किफायती नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो।

मुख्य स्तम्भ (SPECS acronym के अनुसार):

  • S : Services (सेवाएँ बेहतर बनाना)
  • P : Personnel (कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाना)
  • E : Education (जनसंख्या शिक्षा बढ़ाना)
  • C : Cost (सर्विसेज की लागत कम करना)
  • S : Surveillance (निगरानी व अनुसंधान सुदृढ़ करना)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :

  • स्थापना: अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • वर्तमान महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस
  • WHO दिवस : 7 अप्रैल

SARS-CoV-2 वायरस

  • इटली की कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह निष्कर्ष निकाला है कि टीकों ने SARS-CoV-2 वायरस से होने वाली लगभग 25 लाख से अधिक मौतों को रोका है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, प्रत्‍येक 5,400 वैक्सीन खुराक देने पर एक COVID-संबंधित मौत को टाला गया।

SARS-CoV-2 वायरस :

  • पूरा नाम : Severe Acute Respiratory Syndrome Coronavirus 2
  • नाम का अर्थ : यह वायरस गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (SARS) जैसा है और कोरोना वायरस समूह से संबंधित है।
  • पहचान वर्ष : दिसंबर 2019 (वुहान, चीन में पहली बार)
  • रोग का नाम : COVID-19 (Coronavirus Disease 2019)

खेल समाचार

FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025

  • FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 ("राइन-रूहर 2025", संस्करण: XXXII – 32वाँ) का आयोजन 16 से 27 जुलाई 2025 तक जर्मनी के राइन-रूहर महानगरीय क्षेत्र के छह शहरों — बोखुम, डुइसबर्ग, एस्सेन, मुल्हाइम एन डेर रूहर, हेगन, और राष्ट्रीय राजधानी बर्लिन — में किया गया।

भारत का प्रदर्शन :

  • कुल प्रतिनिधि टीम: भारत ने लगभग 300 छात्र-एथलीट (61 विश्वविद्यालयों से) भेजे, जिन्होंने 18 स्पोर्ट्स इवेंट्स में भाग लिया
  • बैडमिंटन: भारत ने पहली बार मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) जीता
  • टेनिस: भारत को टेनिस में भी पहली बार पदक प्राप्त हुआ, जहां वैष्णवी अडकर (Vaishnavi Adkar) ने महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीता
  • कुल पदक: भारत ने कुल 12 पदक जीते – 2 स्वर्ण (गोल्ड), 5 रजत (सिल्वर), और 5 कांस्य (ब्रॉन्ज)
  • पदक तालिका में स्थान: भारत 20वें स्थान पर रहा

विस्लाव ज़ापिएव्स्की मेमोरियल 2025

  • भारत के तेजस्विन शंकर ने पोलैंड में आयोजित विस्लाव ज़ापिएव्स्की मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट में 7,826 अंक हासिलकर नया राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड बनाया और चौथे स्थान पर रहे।
  • 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 7,666 अंकों को पीछे छोड़ दिया, जिसके लिए उन्हें रजत पदक मिला था।

पर्यावरण समाचार

COP-33 की तैयारी के लिए पैनल का गठन

  • केंद्र सरकार ने 2028 में भारत में आयोजित होने वाले COP-33 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) की तैयारी के लिए एक पैनल या समर्पित समिति का गठन किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में COP-28 सम्मेलन के दौरान 2028 में भारत में COP-33 की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन भी मिला है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा संधि (UNFCCC):

  • एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है जिसका उद्देश्य जलवायु प्रणाली में खतरनाक मानवजनित हस्तक्षेप को रोकना है
  • यह 1992 में रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन में अपनाया गया था और 1994 में लागू हुआ
  • लक्ष्य: वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता को स्थिर करना ताकि मानव गतिविधियों से जलवायु प्रणाली में खतरनाक हस्तक्षेप को रोका जा सके
  • COP (पार्टियों का सम्मेलन): UNFCCC का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जिसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं
  • पेरिस समझौता: 2015 में अपनाया गया

नियुक्तियां

अनुराधा ठाकुर

  • केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर को भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया।
  • वे अजय सेठ के स्थान पर नियुक्त होंगी, जिन्हें भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना : स्थापना : 1 अप्रैल, 1935 को RBI अधिनियम, 1934 के तहत
  • राष्ट्रीयकरण : 1949 में
  • प्रथम गवर्नर : सर ओसबोर्न स्मिथ (1935-1937)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख (1943-1949)
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र

रक्षा समाचार

"बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025"

  • भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास का 14वां संस्करण "बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025" राजस्थान के जोधपुर में 27 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ और यह 4 अगस्त तक चलेगा।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजीमेंट और सिंगापुर की 42वीं आर्मर्ड रेजीमेंट (जो 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड का हिस्सा है) भाग ले रही हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह अभ्यास एक टेबल टॉप अभ्यास और कंप्यूटर-आधारित युद्धाभ्यास के रूप में होगा
  • उद्देश्य : यंत्रीकृत युद्ध के लिए संचालन प्रक्रियाओं को सुदृढ करना

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व हेपेटाइटिस दिवस

  • वायरल हेपेटाइटिस (A, B, C, D, E)—जोकि यकृत (लिवर) की सूजन से संबंधित संक्रामक बीमारियाँ हैं—के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसके रोकथाम, परीक्षण तथा उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) की थीम : “Hepatitis: Let’s Break It Down” (आइए, Hepatitis की जटिलता को सरल करें)
  • WHO का लक्ष्य : 2030 तक हेपेटाइटिस को सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की सूची से बाहर करना
  • यह दिवस डॉ. बारुच ब्लमबर्ग के जन्मदिवस (28 जुलाई) पर मनाया जाता है।

डॉ. बारुच ब्लमबर्ग की उपलब्धियाँ :

  • 1967 में हेपेटाइटिस B वायरस की खोज
  • 1969 में पहली हेपेटाइटिस B वैक्सीन विकसित की
  • 1976 में उन्हें इस कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला
  • हेपेटाइटिस के प्रकार : A, B, C, D और E
  • फैलने का तरीका : A और E : दूषित भोजन और पानी से
  • फैलने का तरीका – B, C और D : संक्रमित खून और शरीर के द्रवों के संपर्क से

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

  • प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

Latest Courses