21 September, 2025
GK Update
Sun 27 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया।
- इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंस्पायर मानक योजना’ का जिक्र किया ।
मन की बात कार्यक्रम :
|
|
तमिलनाडु के थूथुकुडी में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 4800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया।
शामिल प्रमुख परियोजनाएं :
|
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुलाई 2025 में बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा कराए गए एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में 75 प्रतिशत की उच्च अप्रूवल रेटिंग मिली है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
देश की प्रथम एआई बेस्ड चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
- देश की प्रथम एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेस्ड चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन 26 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
- इसे भारत का पहला एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय माना जाता है, जहां इंजीनियरिंग, बिजनेस, हेल्थ, लाइफ साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, लिबरल आर्ट्स और लीगल स्टडीज जैसे कोर्स AI आधारित तकनीक की मदद से संचालित किए जाएंगे।
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) :
मुख्य घटक :
|
बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए फेसिंग अनुदान
- उत्तर प्रदेश में बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए फेसिंग (फेंसिंग) पर 50% अनुदान दिया जाएगा।
- यह सुविधा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Integrated Horticulture Development Mission - MIDH) योजना में शामिल की गई है।
बागवानी फसल :
बागवानी के प्रकार:
|
|
अंतराष्ट्रीय समाचार
AUKUS रक्षा संधि
- ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने 26 जुलाई 2025 को जियालॉन्ग (Geelong) में AUKUS रक्षा संधि के तहत एक द्विपक्षीय परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बी सहयोग समझौते (Geelong Treaty) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो अगले 50 वर्षों के लिए यूके-ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग की प्रतिबद्धता है।
AUKUS रक्षा संधि :
दो मुख्य स्तंभ हैं:
|
सूडान में समानांतर सरकार के गठन की घोषणा
- सूडान में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के नेतृत्व वाले राजनीतिक गठबंधन ने 26-27 जुलाई 2025 को सूडान में एक समानांतर सरकार के गठन की घोषणा की।
- इस गठबंधन का नेतृत्व जनरल मोहम्मद हमदान डागालो (हेमेदती) कर रहे हैं।
सूडान :
भौगोलिक स्थिति :
|
|
दूरसंचार और अनुसंधान उपग्रह नाहिद-2 का प्रक्षेपण
- ईरान ने रूसी सोयुज रॉकेट के माध्यम से अपने घरेलू निर्मित दूरसंचार और अनुसंधान उपग्रह नाहिद-2 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
- यह प्रक्षेपण मिशन रूस के वोस्तोचनी प्रक्षेपण स्थल से था और यह एक बहु-पेलोड मिशन था जिसमें रूस के यूनिस्फीयर-एम3 और एम4 उपग्रहों के साथ-साथ विभिन्न देशों के 18 अन्य उपग्रह भी शामिल थे।
सम्मान और पुरस्कार
संसद रत्न पुरस्कार 2025
- सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार), रवि किशन (भारतीय जनता पार्टी), निशिकांत दुबे (भाजपा) और अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित सत्रह संसद सदस्यों को लोकसभा में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया ।
संसद रत्न पुरस्कार :
|
खेल समाचार
वाडा की खुफिया एवं जाँच कार्यशाला की मेजबानी
- युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA/नाडा) ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA/वाडा) की खुफिया एवं जाँच कार्यशाला के दूसरे संस्करण की मेजबानी की।
- यह कार्यशाला 21 से 25 जुलाई तक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
सम्बन्धित तथ्य :
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA):
|
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) :
|
विश्व यूनीवर्सिटी गेम्स
- भारतीय एथलीट सीमा ने जर्मनी के राइन-रूहर क्षेत्र में चल रहे विश्व विश्वविद्यालय खेलों (विश्व यूनीवर्सिटी गेम्स) में 5000 मीटर फ़ाइनल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी हैं।
चर्चित व्यक्ति
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
- पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 27 जुलाई को मनाई जाती है।
- डॉ. कलाम, जिन्हें 'मिसाइल मैन' के नाम से भी जाना जाता है, का निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ था।
भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम :
|
बृजेश पाठक
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की उप शाखा का अध्यक्ष चुना गया।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी :
|
महत्वपूर्ण दिवस
CRPF का 87वां स्थापना दिवस
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 87वां स्थापना दिवस 27 जुलाई 2025 को मनाया गया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) :
|
|
विश्व मैंग्रोव दिवस
- मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 जुलाई को विश्व मैंग्रोव दिवस मनाया जाता है।
- मैंग्रोव वन तटीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे कि सुनामी और तूफान से सुरक्षा प्रदान करना, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करना, और विभिन्न प्रकार के जीवों के लिए आवास प्रदान करना।
मैंग्रोव :
|
|
पर्यावरण समाचार
पारिजात वृक्षों के विलुप्त होने के खतरा
- उत्तर प्रदेश में पारिजात वृक्षों के विलुप्त होने के खतरे को गंभीरता से लेते हुए, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
- रिपोर्ट के अनुसार, किंतूर (बाराबंकी), झूसी (प्रयागराज) और सुल्तानपुर जैसे स्थानों पर पाए जाने वाले ये पेड़ करीब 800 साल पुराने हैं। जिन पर जलवायु परिवर्तन, बारिश की कमी, प्राकृतिक नमी में गिरावट और छाल, पत्तियों, फल और बीजों के जरुरत से ज्यादा दोहन के कारण गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) :
|