04 August, 2025
GK Update
Fri 25 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय सहकारी नीति - 2025 का अनावरण
- केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 24 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी नीति - 2025 का अनावरण किया।
- यह नीति अगले 20 वर्षों (2025-2045) के लिए भारत के सहकारी क्षेत्र का दिशानिर्देश बनेगी और इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक गाँव में पेशेवर व स्वावलंबी सहकारी संगठन स्थापित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अश्लील सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर सख्त कार्रवाई
- केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 25 जुलाई 2025 को अश्लील सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर सख्त कार्रवाई करते हुए उल्लू, ALTT, Desiflix सहित कुल 25 वेबसाइटों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का निर्देश दिया।
राज्य समाचार
SSC को निर्देश
- दिल्ली हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को निर्देश दिया है कि वह अपनी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए अधिक सुगम, सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाए।
- यह निर्देश नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें विशेषकर आगामी CGL, CHSL 2025 और MTS & Havaldar परीक्षाओं के संदर्भ में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को वैकल्पिक माध्यम से फोटोग्राफ अपलोड करने की सुविधा देने की मांग की गई थी।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) :
|
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया।
- इसके साथ ही उन्होंने पीएसी परिसर में 11 मंजिला बैरक और 30 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन भी किया।
उत्तर प्रदेश:
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को तोहफा
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को एक खास तोहफा दिया है, जिसे 'एक पेड़ मां के नाम' कहा गया है।
- यह उपहार पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
”एक पेड़ मां के नाम” :
शुभारंभ तिथि: 5 जून 2023 (विश्व पर्यावरण दिवस) | उद्देश्य: मातृत्व सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना | प्रमुख भागीदार: स्कूल, स्थानीय समुदाय, स्वयं सहायता समूह |
थाईलैंड के सात प्रांतों की यात्रा से बचने का आग्रह
- थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने 25 जुलाई 2025 को एक यात्रा परामर्श जारी किया है, जिसमें भारतीय पर्यटकों से थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बढ़ते तनाव और हिंसा को देखते हुए सतर्क रहने और सात प्रांतों की यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है।
- थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हाल ही में सैन्य झड़पें हुई हैं, जिसमें कम से कम 11 से 14 लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं।
थाईलैंड :
|
|
फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देगा
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि उनका देश सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान आधिकारिक रूप से फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देगा।
फ्रांस :
|
|
भारत-ब्रिटेन के बीच FTA पर हस्ताक्षर
- भारत-ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement - FTA) पर हस्ताक्षर हुआ, जिसे आधिकारिक रूप से कॉम्प्रिहेंसिव इकनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) कहा जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
PEN अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित
- गीतांजलि श्री को उनकी किताब 'वंस एलिफेंट्स लिव्ड हियर' के लिए PEN अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- गीतांजलि श्री पहले ही 2022 में अपने उपन्यास 'रेत समाधि' (Tomb of Sand) के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीत चुकी हैं।
PEN अनुवाद पुरस्कार :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, भारत ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित समय से पाँच वर्ष पहले, अर्थात 2025 में ही प्राप्त कर लिया।
- यह लक्ष्य मूलतः वर्ष 2030 तक हासिल करने के लिए निर्धारित किया गया था।
इथेनॉल :
|
|
सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक घोषित
- ग्लोबल फाइनेंस मैगज़ीन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वर्ष 2025 का विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक घोषित किया।
- यह सम्मान SBI की ग्राहक-केंद्रित नवाचारों, डिजिटल उपस्थिति, और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं के लिए दिया गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) :
स्थापना: 1 जुलाई 1955 मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र संस्थापक संस्था: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया वर्तमान अध्यक्ष : चल्ला श्रीनिवासुलु शेत्ती |
|
खेल समाचार
IBSF विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप
- वेल्स के युवा स्नूकर खिलाड़ी रिले पॉवेल ने 24 जुलाई 2025 को बहरीन के मनामा में आयोजित IBSF विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के पंकज आडवाणी को 5-4 से हराकर खिताब जीता।
- आडवाणी, जो पहले ही इस फॉर्मेट में तीन बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं, अपने 29वें विश्व खिताब के लिए खेल रहे थे।
स्नूकर :
बॉल्स की कुल संख्या: 22 बॉल्स
|
|
चर्चित व्यक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़कर लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री का स्थान हासिल किया।
- 25 जुलाई 2025 को मोदी का कार्यकाल 4,078 दिन (लगातार) का हो गया, जबकि इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक 4,077 दिन तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभाला था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अजय सेठ
- कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूर्व वित्त सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) का प्रमुख (अध्यक्ष) नियुक्त किया।
- यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि या पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है।
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) :
|
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस
- न्यायपालिका से जुड़े न्यायाधीशों, वकीलों और कोर्ट स्टाफ के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के उदृदेश्य से प्रतिवर्ष 25 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक कल्याण दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
नोट : अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (International Justice Day) अलग है, जो 17 जुलाई को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय से संबंधित है, जैसे कि नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों की सुनवाई और दोषियों को दंडित करना। |
विश्व डूबने से बचाव दिवस
- विश्व डूबने से बचाव दिवस प्रतिवर्ष 25 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विश्व में डूबने की घटनाओं को रोकना तथा जल सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|