21 July, 2025
GK Update
Fri 18 Jul, 2025
राष्ट्रीय समाचार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 17 जुलाई, 2025 को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किया।
- इस कार्यक्रम का आयोजन आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार :
सुपर स्वच्छ लीग शहर :
|
कुल पुरस्कार : 78, 4 अलग-अलग श्रेणियों में |
‘खेलो भारत कॉन्क्लेव 2025’
- खेलो भारत कॉन्क्लेव का आयोजन 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में किया गया।
- इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे सहित राष्ट्रीय खेल महासंघों, कोच, खिलाड़ियों, कॉर्पोरेट और विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य विशेष समाचार
ड्रोन डिलीवरी सेवा
- अरुणाचल प्रदेश में ड्रोन डिलीवरी सेवा की शुरुआत के साथ अब पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में भी आवश्यक दवाएं और चिकित्सा सामग्री तेजी से पहुंचाई जा रही हैं।
- टोमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (TRIHMS) में एक अत्याधुनिक ड्रोन पोर्ट का उद्घाटन किया गया है। यह ड्रोन पोर्ट अस्पताल की छत पर स्थापित किया गया है, जहां से ड्रोन के माध्यम से लोगों तक आवश्यक दवाएं तेजी से पहुंचाई जाएंगी।
अरुणाचल प्रदेश :
|
|
बिहार में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- ये परियोजनाएं रेल, मत्स्य पालन और अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
बिहार :
|
|
राज्य स्तरीय SVEEP आइकॉन नामित
- बिहार निर्वाचन विभाग ने अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्तरीय SVEEP (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) आइकॉन के रूप में नामित किया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन नामित किया
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा "द रेजिस्टेंस फ्रंट" (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) के रूप में आधिकारिक तौर पर नामित किया।
अमेरिका (संयुक्त राज्य अमेरिका / United States of America - USA) :
|
|
यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त
- यूलिया स्विरीडेंको को यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
- उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डेनिस शम्हाल की जगह संभाली है, जिन्हें अब रक्षा मंत्री बनाया गया है।
यूक्रेन :
|
|
हुरुन इंडिया U30 लिस्ट 2025
- एवेंडस वेल्थ और हुरुन इंडिया ने संयुक्त रूप से हुरुन इंडिया U30 लिस्ट 2025 का विमोचन किया।
- यह पहला संस्करण है जो "Uth Series" के तहत जारी किया गया और इसमें 30 वर्ष या उससे कम आयु के 79 भारतीय युवा उद्यमियों और अगली पीढ़ी के कारोबारियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
शहरवार आंकड़े:
|
पुरस्कार और सम्मान
संयुक्त राष्ट्र मंडेला पुरस्कार 2025
- ब्रेंडा रेनॉल्ड्स (कनाडा) और कैनेडी ओडेडे (केन्या) को संयुक्त राष्ट्र मंडेला पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक उत्थान और न्याय के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
पृथ्वी-II और अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण
- रक्षा मंत्रालय ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों - पृथ्वी-II और अग्नि-I का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- ये परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड की निगरानी में किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
पृथ्वी-II मिसाइल:
|
अग्नि-I मिसाइल:
|
'निस्तार' का जलावतरण
- भारतीय नौसेना 18 जुलाई 2025, को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) 'निस्तार' का जलावतरण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना गोदी (Naval Dockyard) में करेगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारतीय नौसेना (Indian Navy) :
|
आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण
- भारतीय सेना ने जुलाई 2025 में लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेशी रूप से विकसित आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
- आकाश प्राइम, मूल आकाश मिसाइल का उन्नत संस्करण है, जिसे DRDO ने विकसित किया है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है, जो दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और वैश्विक शांति, न्याय एवं मानवाधिकारों के प्रतीक नेल्सन मंडेला के जन्मदिन के अवसर पर होता है।
- इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने 2009 में आधिकारिक तौर पर स्थापित किया था।
नेल्सन मंडेला :
|