राष्ट्रीय समाचार
‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मंजूरी

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मंजूरी प्रदान की।
‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’
- स्वीकृति: 2025-26 से प्रारंभ, छह वर्षों तक संचालन
- परिव्यय: प्रतिवर्ष 24,000 करोड़ रुपये
- लक्ष्य : देश के 100 कृषि जिलों का समग्र विकास, खासतौर से जहां फसल उत्पादकता कम
- 36 मौजूदा सरकारी योजनाओं को समाहित कर इन्हें एकीकृत रूप से लागू किया जाएगा
- लाभार्थी: अनुमानित 1.7 करोड़ किसान प्रतिवर्ष लाभान्वित होंगे
|
NTPC लिमिटेड को और अधिकार

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने एनटीपीसी लिमिटेड को NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और उसके अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक कंपनियों में निवेश के लिए 20,000 करोड़ रुपए तक के परिव्यय के साथ रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित करने के लिए बिजली के बढ़े हुए आवंटन को मंजूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस पहल से NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) में निवेश किया जा सकेगा और NGEL NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NREL) और इसकी अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक कंपनियों में पूर्व में स्वीकृत निर्धारित सीमा 7,500 करोड़ रुपए से आगे बढ़कर 20,000 करोड़ रुपए तक नवीकरणीय ऊर्जा (RE) क्षमता संवर्धन के लिए निवेश कर सकेगा जिससे 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल की जा सकेगी।
- देश का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता तक पहुंचना है
- NTPC का लक्ष्य 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ना
|
NAMASTE दिवस के अवसर पर हेल्पलाईन का शुभारंभ

- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयेजित किये गये ‘नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE) दिवस (16 जुलाई) कार्यक्रम के अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा वेस्ट पिकर के लिए हेल्पलाईन (14473) का बटन दबाकर शुभारंभ किया ।
- NAMASTE दिवस स्वच्छता और सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु केंद्र सरकार द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है।
नमस्ते योजना :
- पूरा नाम: National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem
- उद्देश्य: सीवर/सेप्टिक टैंक सफाईकर्मियों ("सफाई मित्रों") और उनके परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण,
- शुरुआत: वर्ष 2022-23 से लागू; तीन वर्ष के लिए (2025-26 तक)
- संचालित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा
|
“परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना”

- UIDAI ने myAadhaar पोर्टल पर एक नई सेवा – “परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना”-शुरू की है, जो वर्तमान में 24 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।
- इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के मृत सदस्य की मृत्यु रिपोर्ट कर सकता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI):
- स्थापना (Formation): जनवरी 2009
- संचालन मंत्रालय (Ministry): इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- मुख्य कार्य: भारत के प्रत्येक नागरिक को एक विशिष्ट 12 अंकों की पहचान संख्या (आधार) जारी करना
|
NLC इंडिया लिमिटेड को विशेष रियायत

- प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (CPSE) पर लागू निवेश संबंधी मौजूदा दिशानिर्देशों से NLC इंडिया लिमिटेड (NLCIL) को विशेष रियायत प्रदान की।
- इन रियायतों का उद्देश्य एनएलसीआईएल के 2030 तक 10.11 गीगावाट अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy : RE) क्षमता विकसित करने और 2047 तक इसे 32 गीगावाट तक विस्तारित करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करना है।
NLC इंडिया लिमिटेड :
- स्थापना : 1956
- मुख्यालय : नेवेली, तमिलनाडु
|
- स्वामित्व : सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम
- निगमन : भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन
|
‘ऑयल बोर्ड’ लगाने का निर्देश

- देश में बच्चों में बढ़ते मोटापे और अस्वस्थ खानपान की समस्या को गंभीरता से देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी संबद्ध स्कूलों को ‘ऑयल बोर्ड’ (Oil Board) लगाने का निर्देश जारी किया।
मुख्य उद्देश्य :
- विद्यार्थियों में खाने में तेल की मात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
- तला-भुना और अधिक तेल वाला भोजन खाने के नुकसान को समझाना
- स्कूलों में संतुलित आहार, हेल्दी लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना
|
भारत की सबसे हल्की एक्टिव व्हीलचेयर

- IIT मद्रास ने 16 जुलाई 2025 को भारत की सबसे हल्की एक्टिव व्हीलचेयर ‘वाईडी वन’ (YD One) का लॉन्च किया।
- यह एक्टिव व्हीलचेयर पूरी तरह देश में विकसित और निर्मित की गई है, और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
- लॉन्च संस्था : IIT मद्रास
- उत्पाद नाम : YD One
- वजन : 9 किलोग्राम
|
- मूल्य : ₹75,000 – ₹80,000 (अनुमानित)
- प्रमुख गुण : हल्की, टिकाऊ, अनुकूलन योग्य डिजाइन
|
भारत-अर्जेंटीना कृषि पर दूसरी संयुक्त कार्य समूह (JWG) बैठक

- भारत-अर्जेंटीना कृषि पर दूसरी संयुक्त कार्य समूह (JWG) बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया।
- भारत की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव देवेश चतुर्वेदी ने वर्चुअल रूप से बैठक की सह-अध्यक्षता की, जबकि अर्जेंटीना की ओर से कृषि, पशुधन और मत्स्य पालन सचिव सर्जियो इराएटा ने सह-अध्यक्षता की।
अर्जेंटीना :
- महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
- स्थान: पश्चिम में एंडीज़ पर्वत से पूर्व में अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ एक विशाल देश
- सीमाएँ: उत्तर में बोलिविया, पैराग्वे; उत्तर-पूर्व में ब्राज़ील, उरुग्वे; पश्चिम में चिली; पूर्व में अटलांटिक महासागर
- दक्षिण अमेरिका का दूसरा व दुनिया का आठवाँ सबसे बड़ा देश
- एंडीज़ पर्वतीय प्रदेश: देश के पश्चिम में, माउंट अकोंकागुआ (7,023 मी.) सहित कई ऊँचे पर्वतशिखर
|
- पम्पास: देश का सबसे अधिक कृषियोग्य, उपजाऊ घासभूमि वाला समतल मैदान (कृषि का केंद्र)
- पैटागोनिया: दक्षिणी क्षेत्र; अर्ध-शुष्क एवं पथरीला इलाका, सर्द जलवायु
- उत्तर के मैदान: चैको, मिशियोनेज, वनों एवं जैवविविधता से भरपूर
- प्रमुख नदियाँ: पराना, उरुग्वाय, कोलोराडो, लिमाय
- राजधानी: ब्यूनस आयर्स
- मुद्रा: अर्जेंटीनी पेसो (ARS)
|
राज्य विशेष समाचार
महाराष्ट्र मेरीटाइम समिट 2025 का आयोजन

- महाराष्ट्र मेरीटाइम समिट 2025 का आयोजन 16 जुलाई 2025 को मुंबई मे किया गया।
- इस समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।
महाराष्ट्र :
- राज्य की स्थापना: 1 मई 1960 (महाराष्ट्र दिवस)
- राजधानी: मुंबई (प्रशासनिक व वित्तीय राजधानी), नागपुर (शीतकालीन राजधानी)
- राजकीय भाषा: मराठी
- अन्य प्रमुख भाषाएँ: हिंदी, उर्दू, गुजराती, कोंकणी, तेलुगु
|
- मुख्य नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, तापी, भीमा
- प्रमुख पर्वत श्रृंखला: सह्याद्रि (पश्चिमी घाट)
- प्रसिद्ध त्योहार: गणेश चतुर्थी, दही हांडी, गुढी पड़वा, नवरात्रि
- प्रसिद्ध नृत्य/संगीत: लावणी, तमाशा
- प्रसिद्ध व्यंजन: पूरनपोली, वड़ा पाव, मिसळ पाव, पिठलं-भाकरी
|
हाइड्रोकार्बन की खोज : असम

- असम के डिब्रूगढ़ जिले के नमरूप स्थित बोरहाट-1 कुएं में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने हाइड्रोकार्बन की खोज की है।
असम :
- पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख राज्य है
- राजधानी: दिसपुर
- सबसे बड़ा शहर: गुवाहाटी
- राज्य स्थापना दिवस: 26 जनवरी 1950 (भारतीय गणराज्य का हिस्सा बना)
- लोकनृत्य: बिहू नृत्य
- प्रसिद्ध जीव: एक सींग वाला गैंडा, हाथी, बाघ, गोल्डन लंगूर, नदी डॉल्फिन
|
- नदी: ब्रह्मपुत्र नदी (राज्य की जीवन रेखा)
- भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है
- काज़ीरंगा एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्व प्रसिद्ध है
- 'माजुली' – विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप, असम में स्थित है
|
जीनोम सीक्वेंसिंग परियोजना की शुरुआत

- आदिवासी समुदायों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग परियोजना की शुरुआत करने वाला गुजरात देश का प्रथम राज्य बना है।
- यह परियोजना गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (GBRC) द्वारा संचालित की जा रही है, और इसका उद्देश्य आदिवासी समाज के स्वास्थ्य में सुधार, आनुवंशिक बीमारियों की पहचान और इलाज को वैज्ञानिक दृष्टि से प्रभावी बनाना है।
गुजरात :
- गठन की तिथि: 1 मई 1960
- मुख्यमंत्री: भूपेन्द्र पटेल
- राज्यपाल: आचार्य देवव्रत
- प्रमुख स्थान: रानी की वाव, सोमनाथ मंदिर, लोथल (अहमदाबाद), धोलावीरा (कच्छ)
- त्यौहार: नवरात्रि, पतंग उत्सव, कच्छ उत्सव, मोढेरा नृत्य उत्सव
- नृत्य, नाटक और संगीत रूप: डांडिया रास, गरबा नृत्य
|
- टिप्पनी, पधार नृत्य, भावी लोक नाटक, हल्लीसाका, डांगी नृता
- द्वीप समूह: खादिर, पिरोतन, नोरा, भाईदर, बेट/पीराम बेट, शियाल बेट, साधु बेट
- राष्ट्रीय उद्यान: गिर, वांसदा, ब्लैक बक, समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
- बायोस्फीयर रिजर्व: कुच बायोस्फीयर रिजर्व का महान प्रवाह
|
‘ग्राम-ऊर्जा मॉडल’ की शुरुआत : उत्तर प्रदेश

- उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई 2025 में ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्राम-ऊर्जा मॉडल’ की शुरुआत की है।
- इस अभिनव पहल के तहत ग्रामीण घरों में बायोगैस इकाइयों की स्थापना की जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा समाधान विकसित होंगे और आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश :
- स्थापना दिवस : 24 जनवरी
- लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
- राजकीय खेल: हॉकी
- राजकीय पशु: बारहसिंगा
|
- सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
- सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
- सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
- सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
|
पुरस्कार और सम्मान
पेन पिंटर पुरस्कार 2025

- सूडानी-स्कॉटिश लेखिका लीला अबूलेल्ला को पेन पिंटर पुरस्कार 2025 का विजेता घोषित किया गया।
सम्बन्धि तथ्य :
लीला अबूलेला :
- जन्म काहिरा (मिस्र) में हुआ और वे सूडान की राजधानी खार्तूम में पली-बढ़ीं।
- 1990 से वे एबर्डीन (स्कॉटलैंड) में रह रही हैं
- प्रमुख उपन्यास: The Translator (1999), Minaret (2005), River Spirit (2023)
- उनके उपन्यासों का 15 भाषाओं में अनुवाद हुआ है और विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है
|
- अफ्रीकी लेखन के लिए केन पुरस्कार (Caine Prize) की पहली विजेता हैं
PEN Pinter पुरस्कार :
- स्थापना: 2009
- समर्पित: नोबेल विजेता हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में
- वर्ष 2025 के विजेता : अरुंधति रॉय
|
चर्चित चेहरा
विराट कोहली

- विराट कोहली तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 900 रेटिंग अंक पाने वाले प्रथम क्रिकेटर बन गए हैं।
उपलब्धियाँ (ICC रेटिंग अंक):
- टेस्ट: इंग्लैंड दौरे (2018) में 937 रेटिंग अंक — किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए सर्वाधिक
- वनडे: करियर में सर्वाधिक 911 रेटिंग अंक — एक दुर्लभ उपलब्धि
- टी20I: हालिया ICC अपडेट में 909 रेटिंग अंक — टी20I इतिहास में तीसरी सबसे ऊँची रेटिंग
|
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

- प्रतिवर्ष 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देना, गंभीर अपराधों के लिए दंड से मुक्ति के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का सम्मान करना और मानवाधिकारों की सुरक्षा को रेखांकित करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- ऐतिहासिक महत्व: 17 जुलाई 1998 को रोम, इटली में रोम संविधि (Rome Statute) को अपनाया गया था, जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की स्थापना हुई
- 2010 में युगांडा के कंपाला में आयोजित सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर 17 जुलाई को यह दिवस घोषित किया गया था
|
विश्व इमोजी दिवस

- इमोजी के महत्व और उनके डिजिटल संवाद में योगदान का उत्सव मनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस दिवस की शुरुआत 2014 में Emojipedia के संस्थापक जेरेमी बर्ज (Jeremy Burge) ने की थी
- पहली इमोजी की रचना 1999 में जापान के शिगेताका कुरीता (Shigetaka Kurita) ने की थी, जिसमें 176 इमोजी शामिल थे। इनका उद्देश्य डिजिटल संवाद को अधिक अभिव्यक्तिपूर्ण बनाना था
- 2010 में 'यूनिकोड कंसोर्टियम' के द्वारा इमोजी को वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई, जिससे ये सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स (iOS, Android, Windows आदि) पर आने लगे
|